Blog

  • Punjab: लुटेरों ने किया व्यक्ति का Murder, हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab: लुटेरों ने किया व्यक्ति का Murder, हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में लुटेरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला लुधियाना से सामने आया है जहां हंबड़ा रोड पर लुटेरों ने एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया है। बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल चुरा कर भाग रहे थे। इस चोरों का पीछा कर रहे नोजवान के सिर पर बदमाशों ने राड और तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया । मरने वाला सिधवां बेट के गांव गिद्दड़विंडी का बताया जा रहा है। सुखविंदर सिंह अपने भाई अंग्रेज सिंह के साथ दूसरी बाइक पर चोरों का पीछा कर रहा था, जो मामूली चोटों के साथ बच गया।

    लुधियाना ग्रामीण पुलिस के सिधवां बेट थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अंग्रेज सिंह के बयान के अनुसार, घटना तब शुरू हुई जब दो बदमाश सुबह करीब 3:45 बजे दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए ओर चोरों ने बाइक का ताला खोल लिया और भागने का प्रयास किया। शोर सुनकर अंग्रेज सिंह के पिता जाग गए और अपने बेटों को सचेत किया। सुखविंदर सिंह और अंग्रेज सिंह ने तुरंत अपनी बाइक से चोरों का पीछा किया। पीछा करने पर वे सिधवां बेट हंबड़ा रोड की फरार हो गए। अंग्रेज सिंह ने बताया कि चोर तेजधार हथियार और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने कहा कि जब वह उनके करीब पहुंचे तो वे अपने हथियारों से उन पर हमला करने की कोशिश करने लगे। अंग्रेज ने कहा कि जब वह बदमाशों को पकड़ने के करीब पहुंचे तो बदमाशों में से एक ने सुखविंदर के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। जिस कारण वह दोनों बाइक से नीचे गिर गए और सुखविंदर बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

    अंग्रेज सिंह मुताबिक वह भाई सुखविंदर को अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस सारी घटना की सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। सिधवां बेट थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पुष्टि की कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना से सिधवां बेट और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने चोरी और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।

  • Jalandhar: वोटिंग के दौरान Surinder Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: वोटिंग के दौरान Surinder Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

    जनता सरकार बनाना और उतारना जानती

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर का बयान सामने आया है। सुरिंदर कौर ने कहा कि वोटरों ने मन बना लिया है। ऐसे में इस बार आप पार्टी के झाड़ू की धक्केशाही का जवाब वोटरों ने वोटिंग के जरिए देना है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार बनाना भी जानती है और उसे उतारना भी जानती है। सुरिंदर कौर कहना है कि वह जानती है कि जनता कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाएगी। हालांकि आज वोटिंग के दौरान वोटर कम गिनती में वोट डालते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे में लाईने भी लंबी नहीं लगी। वहीं सुरिदंर कौर ने कहा कि आप सरकार ने नगर निगम के चुनाव अभी तक नहीं करवाए है। ऐसे में इस उप चुनाव में जनता सरकार को जवाब देगी। वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विपक्ष ने दंगे करवाने की कोशिश करनी है, ऐसे में वोटर शांतिपूर्वक वोट डालते हुए अपना काम करें। सुरिदंर कौर ने कहा कि इस समय सरकार डरी हुई है, जिसके चलते सभी यहां पर डेरा लगाकर बैठ गए है। सुरिंदर कौर ने विपक्ष पर वोटरों को लुभाने के आरोप लगाए है। वहीं उन्होंने कहा कि बाहर से कुछ लोग आए हुए है, ऐसे में अगर कोई जानी नुकसान होता है तो उसकी सरकार की जिम्मेदारी होगी।
  • Jalandhar: उपचुनाव को लेकर वोटिंग शुरू, 700 जवान तैनात

    Jalandhar: उपचुनाव को लेकर वोटिंग शुरू, 700 जवान तैनात

    जालंधर, ENS: वेस्ट विधानसभा सीट पर आज बुधवार को उपचुनाव हो रहा है। बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। इस सीट पर कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    यहां 700 जवानों की तैनाती की गई है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट की खासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

  • आज का राशिफल, 10 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 10 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रवि योग रहेगा। इइसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा।

    मेष राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

    वृष राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक कार्यों में आपका पैसा लग सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। आज आपको संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगी।

    कर्क राशि- आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप कोई कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे। आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है । जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

    सिंह राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कोई टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

    कन्या राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा । आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा। साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। आज आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा । बड़े बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करेंगे, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नये व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा । कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

    मीन राशि- आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आप से राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा,धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

  • जालंधर : कानूनगो नरेश कुमार की माता का रस्म उठाला कल

    जालंधर : कानूनगो नरेश कुमार की माता का रस्म उठाला कल

    जालंधर (ens) : कानूनगो नरेश कुमार व पटवारी राजकुमार की माता स्वर्गीय आज्ञावंती 8 जुलाई को निधन हो गया था। जिनका रस्म उठाला कल 10 जुलाई को दोपहर 1 से 2 बजे गीता मंदिर मॉडल टाउन में संपन्न होगा। शहर की प्रमुख धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियो ने स्वर्गीय आज्ञावंती के निधन पर कानूनगो नरेश कुमार के साथ संवेदना प्रकट की है।

  • Jalandhar : भगत समाज के नेता Gurbachan Jalla ने थामा भाजपा का दामन, देखें वीडियो

    Jalandhar : भगत समाज के नेता Gurbachan Jalla ने थामा भाजपा का दामन, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : भाजपा जालंधर में और मजबूत हो गई है। जहां, भगत समाज के नेता गुरबचन जल्ला ने भाजपा से वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार शीतल अंगूराल और जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर गुरबचन जल्ला ने कहा कि शीतल अंगूराल की सोच से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।

  • Punjab: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब के लुधियान पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर नशा तस्करों से एक स्कूटरी समेत 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि मोती नगर पुलिस एएसआई कुलदीप कौर अकआई अस्पताल के पास मौजूद थीं। इसी दौरान किसी मुखबीर ने नशा तस्करों बारे सूचना दी।

    जिनका नाम रोहन कुमार व विराज कुमार अंबेदकर कालोनी के रहने वाले हैं जो नशा बेचते हैं। जिसके बाद पर्चा दर्ज करके कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों नशा तस्करों गलाड़ा मार्केट से काबू किया कर लिया है। जिनसे एक स्कूटरी समेत 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। जिन पर मामला दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Team India के नए कोच बने Gautam Gambhir

    Team India के नए कोच बने Gautam Gambhir

    नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनाए गए हैं। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने मंगलवार को गौतम के हेड कोच बनाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने X पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। 42 साल के गंभीर द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो चुका है।


    गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-2024 का चैंपियन बनाया था। वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटर बने थे। इतना ही नहीं, गंभीर ने अपनी मेंटरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार 2 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाया था। गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-2024 का चैंपियन बनाया था। वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटर बने थे। इतना ही नहीं, गंभीर ने अपनी मेंटरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार 2 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाया था।

  • Punjab : पानी की बोतल न देने पर ढाबा कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab : पानी की बोतल न देने पर ढाबा कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक गुंडागर्दी की खबर सामने आई है। जहां, बीती रात एक ढाबे के बाहर पानी की बोतल नहीं देने पर युवकों ने ढाबा कर्मियों पर तेजधार हथियारों से किया हमला कर दिया। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गय़ा है। यह घटना सारी सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    मामला लुधियाना के सराभा नगर थाने के तहत प्रकाश ढाबे का बताया जा रहा है। जहां बीती रात कुछ युवकों ने ढाबा बंद करते वक्त पानी की बोतल मांगी तो ढाबे के कर्मचारियों ने उन्हें ढाबा बंद करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद वे ढाबे के कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं इस संबंध में थाना सराभा नगर के प्रमुख से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला कल रात का है और इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • डॉ. अमरीक सिंह ने दक्षिण कोरिया में स्मार्ट टूरिज्म पर दूसरे विश्व सम्मेलन में दी प्रस्तुति

    डॉ. अमरीक सिंह ने दक्षिण कोरिया में स्मार्ट टूरिज्म पर दूसरे विश्व सम्मेलन में दी प्रस्तुति

    सांस्कृतिक विरासत पर्यटन और संरक्षण में एआई का एकीकरण पर एक संयुक्त पेपर से उभारा भारत
    बददीसचिन बैंसल: धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य प्रबंधन स्कूल के भीतर पारिस्थितिकी, साहसिक, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के केंद्र में एक सहायक प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह ने आज दक्षिण कोरिया में स्मार्ट पर्यटन में प्रतिष्ठित द्वितीय विश्व सम्मेलन में प्रस्तुत किया। आनलाईन कार्यशाला के माध्यम से डॉ. सिंह अपने पीएचडी रिसर्च स्कॉलर राजन शर्मा के साथ सांस्कृतिक विरासत पर्यटन और संरक्षण में एआई का एकीकरण पर एक संयुक्त पेपर प्रस्तुति किया।
    पर्यटन प्रबंधन में पीएचडी, पर्यटन प्रशासन में मास्टर डिग्री और अर्थशास्त्र में मास्टर के साथ, डॉ. अमरीक सिंह की शैक्षणिक यात्रा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल शिमला से अर्थशास्त्र और भूगोल की एक मजबूत नींव में निहित है। उनके गतिशील करियर में ट्रैवल कॉर्पोरेशन (आई) प्राइवेट लिमिटेड, कॉक्स एंड किंग (आई) प्राइवेट लिमिटेड, और डालमिया ग्रुप के सन शाइन टूरिज्म सर्विसेज (आई) प्राइवेट लिमिटेड के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाएं शामिल हैं। उन्होंने फ्रीलांस कंसल्टेंसी में भी योगदान दिया है, जो अंतरराष्ट्रीय और भारतीय दोनों बाजारों के लिए हिमाचल में ऑफ-साइट अनुभवों को बढ़ावा देता है।
     डॉ. सिंह ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली, शिमला में अपने संकाय पदों के माध्यम से छात्रों के सीखने के अनुभवों को और समृद्ध किया है। पर्यटन उद्योग के प्रति उनका समर्पण ग्लोबल एग्री नेटवर्क (जीएएन) के साथ उनकी भागीदारी तक फैला हुआ है, जहां वे अनुसंधान, परिभाषा और मानक, शिक्षा और संचार जैसी विभिन्न समितियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। आउटरीच और विस्तार गतिविधियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सीयूएचपी आउटरीच, एक्सटेंशन और यूजीसी अधिसूचना समिति के भीतर और केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय छात्र केंद्र के उप निदेशक के रूप में उनकी भूमिकाओं में स्पष्ट है।
    सम्मेलन, थीम आतिथ्य और पर्यटन के लिए एआई का युग, कोरिया के सियोल में क्यूंग ही विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। डॉ. सिंह और शर्मा की प्रस्तुति सत्र 3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौरान  थी, जिसकी अध्यक्षता नानकई विश्वविद्यालय के साई लियांग ने की । इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नम्हो चुंग, कॉलेज ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, क्यूंग ही विश्वविद्यालय के डीन और उल्लेखनीय वक्ताओं द्वारा प्रस्तुतियां भी शामिल थी, जिनमें ह्यूंजे ली, वूवा ब्रदर्स के निदेशक और एआई स्पेस एंड कंसल्टेंसी के सीईओ क्रिश्चियन डाइट्ज़मैन शामिल थे।
    सम्मेलन का उद्देश्य आतिथ्य और पर्यटन पर एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव का पता लगाना था, जो अकादमिक और उद्योग के नेताओं को अंतर्दृष्टि और प्रगति साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। डॉ. सिंह और शर्मा की भागीदारी केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन में एआई के एकीकरण को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।