Blog

  • पंजाबः मध्य प्रदेश से लाकर हथियारों की सप्लाई करने वाले इस गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

    पंजाबः मध्य प्रदेश से लाकर हथियारों की सप्लाई करने वाले इस गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

    मोहालीः एसएएस नगर पुलिस ने कनाडा स्थित लकबीर लंडा और यूएसए स्थित गुरदेव सिंह उर्फ ​​जस्सल के दो साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजयपाल और शरण उर्फ ​​​​सनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी सन्नी लंडा गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर था और वह मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई करता था। उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करेक उसके कब्जे से 7 अवैध हथियार सहित 20 जिंदा कारतूस बरामद किए है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस की टीमें स्पलाई चेन की पहचान करके पूरे नेटवर्क का पता लगाने और नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

  • पंजाब : मानवता शर्मसार, सड़क किनारे मिला नवजात बच्चा

    पंजाब : मानवता शर्मसार, सड़क किनारे मिला नवजात बच्चा

    बठिंडा : मुल्तानिया रोड पर सड़क किनारे उस समय सनसनी फैल गई। जब एक नवजात बच्चा सड़क किनारे मिला है। उक्त सड़के से गुजर रही एक महिला ने उठाकर सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे आई.सी.यू. वार्ड में दाखिल करवाया और उसका इलाज किया जा रहा है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉ. राहुल मदान ने बताया कि एक महिला नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची थी। महिला के अनुसार उसने बच्चे को मुल्तानिया ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे पड़ा देखा था। इंसानियत के नाते उसने बच्चे को उठाया और तुरंत अस्पताल ले आई। वहीं मामले की सूचना सिविल अस्पताल पुलिस चौकी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः फर्जी किसान यूनियन के खिलाफ IELTS एसोसिएशन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाबः फर्जी किसान यूनियन के खिलाफ IELTS एसोसिएशन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    बठिंडाः अजीत रोड पर आईईएलटीएस एसोसिएशन यूनियन की ओर से फर्जी किसान यूनियन के खिलाफ धरना दिया गया। इस दौरान आईईएलटीएस सेंटर के मालिकों की ओर से हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई है और उस पर लिका है कि वह फर्जी किसान यूनियन के उत्पीड़न के खिलाफ है। आईईएलटीएस एसोसिएशन यूनियन के नेता ने कहा कि कुछ फर्जी किसान संघ बने हुए हैं जो आईईएलटीएस सेंटर के मालिकों को ब्लैक मेल करते थे और उनके कार्यालय के सामने धरना लगा देते थे।

    उन्होंने कहा कि वह पिछले दिनों बरनाला में हुए फर्जी किसान यूनियन द्वारा व्यापारी की पिटाई की निंदा करते हैं और पुलिस से फर्जी यूनियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। वहीं बाबा धरना स्थल पर पहुंचे डीएसपी सिटी ने कहा कि आईईएलटीएस एसोसिएशन यूनियन की ओर से जो भी शिकायत करेगा उसक शिकायत के आधार पर वह फर्जी यूनियन के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

  • पंजाबी सूफी गायिका Nooran Sisters को लेकर आई बड़ी खबर, देखें वीडियो

    पंजाबी सूफी गायिका Nooran Sisters को लेकर आई बड़ी खबर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायिका Nooran Sisters को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नूरां सिस्टर के पिता की तबीयत बिगड़ गई है और वह अस्पताल में भर्ती है। इसकी वीडियो नूरां सिस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और उन्होंने अपने चाहने वाले प्रेमियों से निवेदन किया है कि सभी दुआ करना कि उनके पिता जल्दी ठीक हो जाए। दरअसल, नूरां सिस्टर द्वारा जारी की गई वीडियो में उनके पिता गुलश मीर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए है।

    बता दें कि गुलशन मीर और ज्योति नूरां में हुआ विवाद काफी चर्चा में रहा था। हालांकि इस विवाद के बाद गुलशन मीर ने ज्योति नूरां को माफ कर दिया था और उन्हें गले लगा लिया था।  उस दौरान गुलशन मीर ने कहा था कि परिवार हमेशा इक्ट्ठा ही रहता है। कभी कोई भी आउट नहीं होता है। परिवार हमेशा मिलता रहता है। बच्चे पंछियों की तरह होते हैं। सुबह अगर भूल कर कहीं चले भी जाएं तो शाम को अपने घोंसले में लौट आते हैं। वो भी आ गए, हम भी आ गए। 

  • पंजाब : तेज रफ्तार स्विफ्ट ने 3 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल, देखें वीडियो

    पंजाब : तेज रफ्तार स्विफ्ट ने 3 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल, देखें वीडियो

    बटाला : डेरा बाबा नानक रोड फ्लाईओवर पर एक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने मोपेड, मोटरसाइकिल और ऑटो को बुरी तरह टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मौके से मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट गाड़ी का ड्राइवर नशे की हालत में था और स्विफ्ट गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और यातायात शुरू कराया।

  • अरविंद केजरीवाल के PA को नोटिस हुआ जारी, जाने मामला

    अरविंद केजरीवाल के PA को नोटिस हुआ जारी, जाने मामला

    नई दिल्लीः आप पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुवार को समन जारी किया। आयोग ने बिभव को कल सुबह 11 बजे बुलाया है। उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ दिल्ली में आप सांसद स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे हैं। दरअसल, 13 मई को सुबह स्वाति मालीवाल सीएम अरविंद केजरीवाल के घर गई थीं।

    इस दौरान बिभव कुमार ने स्वाति के साथ मारपीट की। आप पार्टी की सांसद संजय सिंह ने भी माना था कि स्वाति के साथ बदसलूकी हुई। एक दिन पहले मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ जो भी हुआ उसकी प्लानिंग की गई थी। नवीन ने कहा, ‘ स्वाति सामने आएं और अपना पक्ष रखें।’ इसके अलावा उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर कहा, ‘मैं संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुन रहा था और मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि उन्हें कैमरे के सामने एक्टिंग बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि उन्हें पूरा मामला पता था।’

  • पंजाब : सिविल अस्पताल में दवाइयों की आई किल्लत, मरीज परेशान, देखें वीडियो

    पंजाब : सिविल अस्पताल में दवाइयों की आई किल्लत, मरीज परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक तरफ पंजाब सरकार गरीब लोगों के हक में बड़े-बड़े दावे कर रही है, मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे है। कहा जा रहा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं मिलेंगी। लेकिन हकीकत कुछ और ही थी देखने को मिला, जब टीबी के मरीज अस्पताल में रोते हुए दिखे और सरकार पर को कोसते हुए नजर आए। इस मौके पर जब मीडिया टीम टीबी अस्पताल पहुंची और मरीजों से बात की तो उन्होंने कहा कि हम टीबी के मरीज हैं और यहां दवा लेने आये है। लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि दवाई खत्म हो गई है, आप बाहर से दवाई ले लो।

    मरीजों ने कहा कि हम गरीब लोग हैं, हम इतनी महंगी दवाएं बाहर से नहीं खरीद सकते। सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि आपको मुफ्त दवाईयां मिलेगी। लेकिन जब हम यहां पहुंचते हैं तो हमें कोई दवाई नहीं दी जाती है। जिसके कारण हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें अस्पताल से दवाई दी जाए। वहीं कई और मरीज अस्पताल प्रशासन को कोसते नजर आए, उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से मरीजों को परेशान किया जा रहा है और बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यहां तक ​​कि अस्पताल प्रशासन बाहर के मेडिकल स्टोरों के नंबर भी दे रहा है कि आप इस स्टोर पर कॉल करके दवा ले सकते हैं।

    वहीं जब मीडिया ने टीवी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर से बात की तो उन्होंने कहा कि दवाई की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन हमने अब दवाई का ऑर्डर दे दिया है, दवाई आ जाएगी और मरीजों को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। हमने बात की कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को बाहर से दवा लेने को कहा जा रहा है वहीं जो विशेष मरीज हैं उन्हें अंदर से ही दवाई दी जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। अगर कोई मरीज को परेशान करेगा या बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • घूमने के बहाने गर्लफ्रेंड का किया कत्ल, सूटकेस में डाला श+व, ऐसे हुआ खुलासा

    घूमने के बहाने गर्लफ्रेंड का किया कत्ल, सूटकेस में डाला श+व, ऐसे हुआ खुलासा

    मनालीः हिमाचल के मनाली में युवती के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां युवक गर्लफैंड को मनाली में घूमाने के लिए लेकर आया था। इस दौरान उसने गर्लफ्रैंड की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विनोद ठाकुर, निवासी असावटा मोड, जिला पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है और वह युवती का ही प्रेमी है। वहीं मृत युवती की पहचान 26 वर्षीय शीतल कौशल निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश के रूप में है। दोनों लगभग चार साल से एक-दूसरे को जानते थे। 4 दिन पहले दोनों मनाली घूमने आए थे। वहीं पुलिस जांच में युवती के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। आरोपी विनोद ने मंगलवार रात या बुधवार सुबह हत्या को अंजाम दिया है।

    आरोपी ने हत्या के बाद शव बैग में डाला और उसे लेकर होटल से निकलने लगा। इस दौरान उसने होटल में टैक्सी मंगवाई। टैक्सी में बैग डालने लगे तो दो लोगों से मुश्किल से उठाया गया। इस पर संदेह हुआ और होटल के कर्मचारियों ने पूछा कि इसमें इतना भारी क्या है। इसके बाद युवक होटल से भाग गया। उसने मनाली बस स्टैंड से बस ली और चंडीगढ़ की तरफ निकल गया। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को कुल्लू में बस से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को होटल स्टाफ ने सूचना दी थी। बताया था कि एक युवक होटल से जा रहा है। उसके पास एक बैग है तो सामान्य से ज्यादा भारी है।

    इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने बैग टैक्सी में रखा था, और वह खुद वहां से फरार था। होटल स्टाफ को उसकी गतिविधियों पर शक हो गया था, इसलिए वह बैग छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें युवती की लाश मिली। एसपी का कहना है कि युवती का शव मोड़ कर बैग में भरा गया था। अभी यह बताना मुश्किल है कि युवती की हत्या किस प्रकार की गई। इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। आरोपी मौके से फरार था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया है। होटल में छानबीन करते हुए पता चला है कि रजिस्टर में इनकी ठीक से एंट्री नहीं की गई थी। होटल के CCTV भी काम नहीं कर रहे थे। किसी स्टाफ सदस्य ने दोनों के बीच झगड़े की कोई आवाज नहीं सुनी। अब आरोपी से ही पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब: केजरीवाल के दौरे को लेकर रवनीत बिट्टू ने आप और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब: केजरीवाल के दौरे को लेकर रवनीत बिट्टू ने आप और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने आतम नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आप के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल को लेकर आप पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुद्दों का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब के बाहर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और जब आज केजरीवाल पंजाब आएंगे तो उन्होंने कांग्रेस को कोसना शुरू कर देना। बिट्टू ने कहाकि इसी तरह कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव ने भी आम आदमी पार्टी को कोसना शुरू कर देना।

    उन्होंने कहा जबकि दोनों पार्टियां पंजाब के बाहरी हिस्सों में एक साथ प्रचार कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चिट्टे के नशे को खत्म करने के लिए उनकी सरकार यह भी सोच रही है कि जो बुजुर्ग लोग चूरा पोस्त खाते थे, उन तक किसी तरह से चूरा पोस्त पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि लुधियाना की प्रगति के लिए नए उद्योगों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नए अस्पताल और मेट्रो की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। बिट्टू स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में 50% जीत चुकी है, बाकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरान करना है तो स्पष्ट हो जाएगा, अन्य दल एक साथ आकर 50% पर खड़े हैं।

  • जालंधरः देह व्यापार में पुलिस की रेड, मालिक-मैनेजर समेत 3 ग्राहकों पर FIR दर्ज

    मैनेजर और 3 ग्राहक गिरफ्तार, मालिक फरार

    जालंधर, ENS: न्यू जवाहर नगर में टीडी मार्किट में थाना 6 की पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, थाना 7 की प्रभारी अनु ने बताया कि उनकी टीम ने पिम्स अस्पताल के पास नाकाबंद की हुई थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू जवाहर नगर में बनी टीडी मार्किट में बने होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस दौरान थाना 6 की पुलिस ने रेड कर होटल मैनेजर और 3 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनेजर आशु, दीपक खुराना, अमन बस्सी, विमल के रूप में हुई है। जबकि मुख्य आरोपी होटल मालिक सुरिंदर फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच जारी है।