लुधियाना : 4 दिन पहले शिव सेना पंजाब के नेता संदीप थापर पर निहंगों ने तलवारों से हमला कर दिया। इस मामले के बाद पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने हिन्दू नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने हिन्दू नेताओं को हेट स्पीच से बचने की सलाह दी। कमिश्नर ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए शहर का माहौल शांतमई रखना चाहिए। बता दें इस दौरान जिन हिन्दू नेताओं के गनमैन पिछले दिनों जिला पुलिस ने वापस लिए थे उन्हें सुरक्षा कर्मचारी वापिस किए। शिव सेना पंजाब के प्रधान राजीव टंडन ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी हिन्दू संगठन मिलकर शहर में शक्ति मार्च निकालेगे।
टंडन ने कहा कि संदीप थापर पर जिन लोगों ने हमला किया है उन पर NSA लगाई जाए। वहीं घटना के समय मूकदर्शक बनाकर खड़े रहने वाले गनमैन पर भी पुलिस मामला दर्ज करे। टंडन ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते है लेकिन जो लोग हमला होने के बाद सोशल मीडिया पर धमकियां या हमले की जिम्मेवारियां ले रहे है उनके खिलाफ भी पुलिस को सख्त एक्शन लेना चाहिए। टंडन ने कहा कि संदीप थापर की हालत में अभी सुधार है। पुलिस कमिश्नर से आज उन्होंने मांग की है कि तीसरे आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।
Blog
-

Punjab: Shiv Sena नेता पर निहंगों द्वारा किए हमले के मामले में नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो
-

Punjab : Police ने सांझे ऑपरेशन दौरान बरामद की Heroin, देखें वीडियो
अमृतसर : बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हल्का खेमकरण के गांव कालिया से दो ड्रोन समेत 508 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह भिखीविंड ने बताया कि पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव कलियां में एक किसान के घर पर पेड़ पर अटका हुआ ड्रोन डीजी मैविक क्लासिक 3 बरामद किया। लेकिन संयुक्त तलाशी के दौरान उसमें कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
एफआईआर नंबर 56 दिनांक 9/7/24 10,11,12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 पीएस वल्टोहा के मामला दर्ज किया गया है। इसी बीच एक और सूचना मिली कि एक पैकेट वाला एक और ड्रोन पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद गांव कालिया के खेतों में बीएसएफ के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और 508 ग्राम हेरोइन और एक डीजेआई मैविक क्लासिक 3 ड्रोन बरामद किए गए।इस संबंध में नंबर 57 दिनांक 9 जुलाई 2024 को 21-सी एनडीपीएस एक्ट, 10,11,12,13 एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत थाना वल्टोहा में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद बीएसएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। डीएसपी ने बताया कि पुलिस खुफिया जानकारी जुटा रही है और ड्रोन गतिविधियों में शामिल अपराधियों की पहचान करने के लिए वैज्ञानिक जांच की जा रही है।
-

स्कूल में आटे में निकले कीड़े और मिला एक्सपायर दूध, विधानसभा Speaker ने Principal के खिलाफ लिया एक्शन, देखें वीडियो
पंचकूलाः माणक्य गांव के सरकारी स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान ज़िला शिक्षा विभाग अधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्कूल के जायजे के दौरान स्कूल में खामिया पाई गई। दरअसल, चैकिंग के दौरान स्कूल में बच्चों के खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले आटे में कीड़े ओर एक्सपायर दूध मिला।
जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने खाने में कमी पाए जाने के चलते स्कूल की प्रिंसिपल भारती गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शिक्षा मंत्री को फोन कर सस्पेंड करने के आदेश दिए है। वहीं स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने भी स्कूल प्रिंसिपल के व्यवहार को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत की। -

Punjab: अब BJP के पूर्व प्रधान को मिली धमकी, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब में एक बार फिर गैंगस्टर पंजाब के नेताओं को धमकी भरे फोन कर रहे हैं। बीते दिन पंजाब में भाजपा नेताओं को धमकी मिलने के बीते दिन मामले सामने आए थे। वहीं अब बीजेपी के पूर्व पंजाब अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता श्वेत मलिक को धमकी भरा फोन आया। मामले की जानकारी श्वेत मलिक ने पुलिस को दे दी है। बताया जा रहा है कि 3 जुलाई की रात श्वेत मलिक को धमकी भरा फोन आया है।
श्वेत मलिक का कहना हैकि अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते आज श्वेत मलिक ने मीडिया के बात करते हुए कहा कि पंजाब में जिस तरह गुंडा राज चल रहा है, ऐसे में पंजाब के लोगों चितिंत दिखाई दे रहे है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई की रात को उन्हें एक धमकी भरा फोन आया था और तभी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन आज तक उन लोगों का पता नहीं चल पाया है। श्वेत मलिक का आरोप है कि पुलिस टालमटोल कर रही है, जिसके चलते आज तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में देरी कर रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार आने के बाद पंजाब में गैंगस्टरों का राज लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसका उदाहरण ये है कि अब नेताओं को भी धमकी भरे फोन आने लगे हैं और उन्होंने मीडिया के माध्यम से मांग की है कि आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इन सभी मामलों पर बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजेपी नेता श्वेत मलिक को किसी व्यक्ति ने फोन किया और कुछ अपशब्द कहे गए और धमकियां भी दी गईं। उन्होंने कहा कि उस कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर धमकी देने वाले की पहचान भी की जा रही है।
-

Punjab: रूसी सेना में फंसे नौजवानों के लिए खुश खबरी, देखें वीडियो
गुरदासपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनी रूसी दौरे पर है। उनकी ओर से रूसी सेना में फंसे भारतीयों को जल्द वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकों लेकर उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत भी की है। जिससे रूस में रह रहे नौजावनों के परिवारों में खुशी की लहर पाई जा रही है।
बता दें कि रूस में चल रहे युद्ध में चार भारतीय पहले ही मारे जा चुके हैं और 10 वापस लौट आए हैं, लेकिन अभी भी 35 से 40 भारतीय रूस में फंसे हुए हैं। वहीं, गुरदासपुर के देहरीवाल गांव के बलविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा गगनदीप सिंह रूसी सेना में फंसा हुआ है, अब उनकी वापसी की खबर सुनकर परिवार में खुशी की लहर पाई जा रही है। गगनदीप सिंह 24 दिसंबर को एक पर्यटक के रूप में रूस गए थे। वहीं रूसी सेना ने जबरदस्ती उन्हें सेना में भर्ती कर लिया था। -

Punjab: Hotel Regenta Palace के MD पर महिला कर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
फगवाड़ाः Hotel Regenta Palace को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां होटल की महिला कर्मी ने एमडी पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि एमडी ने उसे कहाकि बिना आईडी के वह एनआरआई की चैकिंग करे। इस दौरान महिला ने एमडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नहीं तो वह उसे थप्पड़ मारेंगे। महिला ने कहा कि सिर्फ 3800 रुपए को लेकर एनआरआई की चैकिंग के लिए एमडी द्वारा उसे यह काम करने के लिए कहा गया।
महिला का आरोप है कि वह 3800 के पीछे अपनी नौकरी गंवाए और पुलिस के चक्कर काटे, महिला ने कहा यह हाल उनके होटल के एमडी का है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। हालांकि इस मामले को लेकर Hotel Regenta Palace के एमडी से बात करनी चाही, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह इस मामले को लेकर अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
-

तेज रफ्तार Dumper का कहर, एक की मौ’त, 5 गंभीर घायल
मुरादाबाद : मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर का कहर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार को रौंदते हुए बेकाबू डंपर घर में घुस गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि घर के 5 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद डंपर के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर से काशीपुर को जा रहे दलपतपुर-अलीगंज रोड पर हुआ। घर पर बनी दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों की मानें तो अगर डंपर को बाहर निकाला जाएगा, तो घर पूरी तरह ढह सकता है।

हालांकि पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे की है। मुरादाबाद के दलपतपुर-अलीगंज रोड पर वीरपुर थान गांव में ये हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डंपर ने पहले तो बाइक सवार युवक को कुचल दिया, इसके बाद सड़क किनारे बने तस्लीम के घर में दीवार तोड़ते हुए जा घुसा। अचानक दीवार तोड़कर डंपर के घर में घुसने से घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग डंपर की चपेट में आकर घायल हुए हैं।
हादसे में जान गंवाने वाला युवक जुनैद फलों का ठेला लगाता है। वह पास के ही नरखेड़ा गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त जुनैद दलपतपुर से आम खरीदने जा रहा था। लेकिन बीच में ही उसे डंपर ने कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। दरअसल इस रोड पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। घर में मौजूद लोगों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। भड़की भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया है।
-

सरकार की बड़ी कार्रवाईः SDM समेत 6 अफसर हुए सस्पेंड
हाथरसः उत्तर प्रदेश में हाथरस हादसे के 7 दिन बाद यूपी सरकार ने पहला बड़ा एक्शन लिया। SDM, CO, इंस्पेक्टर समेत 6 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। सरकार ने SIT की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की। SIT ने सोमवार रात सीएम योगी को 900 पेज की रिपोर्ट सौंपी थी। सरकार ने एसडीएम रविंद्र कुमार, सीओ आनंद कुमार के अलावा इंस्पेक्टर, तहसीलदार सुशील कुमार और चौकी इंचार्ज कचौरा मनवीर सिंह और पारा चौकी इंचार्ज बृजेश पांडे को सस्पेंड कर दिया।
SIT ने रिपोर्ट में कहा कि हादसे में साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसकी गहनता से जांच जरूरी है। हादसा आयोजकों की लापरवाही से हुआ। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया। वरिष्ठ अफसरों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। भीड़ के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, जिसके चलते हादसा हुआ है। आयोजकों ने बिना पुलिस वैरिफिकेशन जिन लोगों को अपने साथ जोड़ा, उनसे अव्यवस्था फैली है। जांच के दौरान 150 अफसरों, कर्मचारी और पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज किए।
SIT ने रिपोर्ट में कहा कि SDM, CO, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज ने अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही की। एसडीएम ने बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किए कार्यक्रम की अनुमति दी। सीनियर अफसरों को भी जानकारी नहीं दी। घटनास्थल पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी नहीं थी।
रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि भोले बाबा के कार्यक्रम के आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम की अनुमति ली। आयोजकों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया। हादसे के बाद आयोजक मंडल के सदस्य घटनास्थल से भाग गए। सीएम ने हादसे के 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की थी। हालांकि, SIT ने जांच पूरी करने में 6 दिन लगा दिए। आगरा जोन की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ SIT प्रमुख हैं।
2 जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी गांव में हुई भगदड़ में 123 लोगों की मौत हुई है। इनमें 113 महिलाएं और 7 बच्चियां हैं। इस केस की तीन लेवल पर जांच हो रही है। पहली रिपोर्ट SDM ने हादसे के 24 घंटे बाद प्रशासन को सौंपी थी। इसमें हादसे के लिए आयोजकों को जिम्मेदार बताया था। दूसरी रिपोर्ट सोमवार को SIT ने योगी सरकार को सौंपी। इसके अलावा न्यायिक जांच आयोग का भी गठन किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव आयोग के अध्यक्ष हैं। आयोग 2 महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।
-

Punjab: पार्क में खेलने गए 7 नाबालिग लापता, देखें वीडियो
डेराबस्सीः बरवाला रोड स्थित भगत सिंह नगर से अलग-अलग घरों के 7 नाबालिग बच्चे पिछले 36 घंटों से लापता हैं। सभी नाबालिग लड़के हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है। लापता बच्चों के माता-पिता ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे बच्चे घर से पार्क में खेलने के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। दोपहर 12 बजे भगत सिंह नगर की अलग-अलग गलियों में रहने वाले 5 अन्य बच्चे भी घर से खेलने गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। लापता बच्चे एक-दूसरे को जानते हैं। लापता बच्चों में भगत सिंह नगर की गली नंबर 3 निवासी सूरज (15) पुत्र बेचू राम और अनिल (15) पुत्र सीता राम, गली नंबर 4 के ज्ञान चंद, 13 वर्षीय गौरव, अजय, गली नंबर 8 के दिलीप और विष्णु शामिल हैं।
परिवार वालों का कहना है कि बच्चों के एक दोस्त ने बताया कि सभी मुंबई जाने की बात कर रहे थे। 15 वर्षीय दीप जो सुबह सूरज और अनिल के साथ थाने के सामने पार्क में गया था। घर से भागने की बात कर रहे थे और अपने साथ चलने को कह रहे थे। वह डर के मारे उनके साथ नहीं गया और घर लौट आया था। वहीं परिजनों का कहना है कि बच्चों में से दो के पास मोबाइल तो है, लेकिन सिम नहीं है। बच्चे अपनी इंस्टाग्राम आईडी चला रहे हैं। वहीं एक दोस्त ने बताया कि लापता बच्चों में से एक ने उसे इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।डेराबस्सी थाना प्रमुख मनदीप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल की मदद से बच्चों की तलाश जारी है। बच्चे की फोटो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों को भेज दी गई है। पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर जांच करने गई है।
-

Singh Sabha Gurdwara के नजदीक बने बस स्टैंड के पास Landslide, आवाजाही प्रभावित, देखें वीडियो
शिमलाः शहर के बीचोंबीच सिंह सभा गुरुद्वारा के नजदीक बने इसी लोकल बस स्टैंड से ही ढली, संजौली, पंथाघाटी, मैहली, न्यू शिमला, बीसीएस, नवबहार और छोटा शिमला जैसे कई अन्य उपनगर पहुंचने के लिए बस मिलती है। इसके अलावा यहीं दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल भी है। ऐसे में यह बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही होती है। अब सड़क धसने के बाद पुलिस जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खासकर पीक आवर्स न सिर्फ पुलिस जवानों की, बल्कि आम लोगों की भी परेशानी बढ़ने वाली है।
शिमला में भूस्खलन की यह घटना रात करीब आठ बजे हुई। इसके बाद रात करीब 9:45 पर जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि भूस्खलन में कोई जाने नुकसान नहीं हुआ है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एकतरफा ट्रैफिक को सुचारू कर दिया गया है। शेष बची हुई सड़क को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल का सहारा लिया गया है। यहां मौके पर एक बिजली का खंबा भी है। इसकी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, ताकि कोई नुकसान न हो।इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को भी आदेश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द यहां काम शुरू किया जाए, ताकि लोगों की परेशानी को काम किया जा सके। यहां पानी की पाइप को दुरुस्त रखने के लिए भी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान लोग सजग रहें और इस तरह की घटनाओं की जानकारी जल्द से जल्द प्रशासन तक पहुंच ताकि मदद की जा सके।