Punjab: अब BJP के पूर्व प्रधान को मिली धमकी, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में एक बार फिर गैंगस्टर पंजाब के नेताओं को धमकी भरे फोन कर रहे हैं। बीते दिन पंजाब में भाजपा नेताओं को धमकी मिलने के बीते दिन मामले सामने आए थे। वहीं अब बीजेपी के पूर्व पंजाब अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता श्वेत मलिक को धमकी भरा फोन आया। मामले की जानकारी श्वेत मलिक ने पुलिस को दे दी है। बताया जा रहा है कि 3 जुलाई की रात श्वेत मलिक को धमकी भरा फोन आया है।

श्वेत मलिक का कहना हैकि अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते आज श्वेत मलिक ने मीडिया के बात करते हुए कहा कि पंजाब में जिस तरह गुंडा राज चल रहा है, ऐसे में पंजाब के लोगों चितिंत दिखाई दे रहे है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई की रात को उन्हें एक धमकी भरा फोन आया था और तभी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन आज तक उन लोगों का पता नहीं चल पाया है। श्वेत मलिक का आरोप है कि पुलिस टालमटोल कर रही है, जिसके चलते आज तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में देरी कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार आने के बाद पंजाब में गैंगस्टरों का राज लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसका उदाहरण ये है कि अब नेताओं को भी धमकी भरे फोन आने लगे हैं और उन्होंने मीडिया के माध्यम से मांग की है कि आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इन सभी मामलों पर बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजेपी नेता श्वेत मलिक को किसी व्यक्ति ने फोन किया और कुछ अपशब्द कहे गए और धमकियां भी दी गईं। उन्होंने कहा कि उस कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर धमकी देने वाले की पहचान भी की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *