Blog

  • Punjab News: लोगों ने किया दिल्ली-अमृतसर National Highway जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों ने किया दिल्ली-अमृतसर National Highway जाम, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाब मेें एक बार फिर से गौ तस्करी के मामले बढ़ रहे है। जिसके चलते हिंदू संगठनों द्वारा खुद गौ तस्करी करने वाले आरोपियों को काबू किया जा रहा है। वहीं आज मंडी गोबिंदगढ़ में आज सुबह गोमांस से भरा एक ट्रक पकड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सुनवाई न होने पर हिंद संगठनों में रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर हिंद संगठनों ने दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौभक्त मंडी गोबिंदगढ़ थाने के सभी स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार के नेतृत्व में श्री हिंदू तख्त और गौ रक्षा दल द्वारा सांझे ऑपरेशन के तहत गौ मांस से भरे जम्मू-कश्मीर के ट्रक को मंडी गोबिंदगढ़ डी.मार्ट के नजदीक काबू किया है। हिंदू संगठन का कहना है कि ट्रक में करीब 5 टन गौ मांस है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। आरोप है कि पुलिस द्वारा 2 घंटे तक सुनवाई ना होने पर उनके द्वारा नैश्नल हाईवे बंद कर दिया गया है।
  • Jalandhar News: गौ तस्करी मामले में अब इस जगह हिंदू संगठन ने 3 व्यक्तियों को किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गौ तस्करी मामले में अब इस जगह हिंदू संगठन ने 3 व्यक्तियों को किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन न 1 के अंतर्गत आते मकसूदा मंडी के पास देर रात हिंदू सगठन के सदस्यों ने 3 व्यक्तियों को काबू किया है। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ। दरअसल, मामले की जानकारी देते हुए हिंद संगठन के नेता ने बताया कि पिछले 8 से 10 दिनों से उन्हें गौ तस्करी के मामले सूचना मिल रही थी।

    जिसके बाद देर गौ तस्करी को लेकर गाड़ी लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ट्रैप लगाकर उन्होंने गाड़ी सहित 3 लोगों को काबू कर लिया है। इस दौरान 3 गाय बरामद की गई। इस दौरान 2 गाड़ियां गाड़ी में लोड की गई थी। व्यक्ति ने बताया कि काबू किए गए लोग गौ तस्करी करके गौ माता को मेहतपुर लेकर जा रहे थे, जिन्हें मौके पर काबू कर लिया गया। जिसको लेकर घटना स्थल पर काफी हंगामा हुआ।

    घटना की सूचना हिंदू संगठन के नेताओं ने थाना 1 की पुलिस को दी। जिसके बाद तीनों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें गौ तस्करी के मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर उन्होंने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: राज्यपाल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    Punjab: राज्यपाल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    जालंधरः पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की तबीयत खराब होने के की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से सीने में दर्द हुआ था जिसके कारण उन्हें असप्ताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनक तबीयत सामान्य बताई जा रही है।

    बता दें कि गुरुवार रात को गुलाबचंद कटारिया के निवास पर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाकर उनका बीपी चेक किया गया तो सामने आया कि की बीपी बढ़ा हुआ था। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी।

  • Punjab News: नहर में मिला व्यक्ति का शव

    Punjab News: नहर में मिला व्यक्ति का शव

    अमृतसरः थाना सुल्तानविंड पुलिस को आज सुबह सुल्तानविंड की अपर दोआब नहर से एक अज्ञात सिख व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मौके पर जांच कर रहे एएसआई सविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति की उम्र लगभग 40,45 वर्ष लग रही है।

    उन्होंने कहा कि राहगीरों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जिसके चलते शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया, ताकि उसके वारिसों से पहचान कराई जा सके।

  • Jalandhar: खाना खा रहे पति-पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar: खाना खा रहे पति-पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः देर रात खाना खा रहे परिवार पर आरोपियों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी सहित एक बच्चा घायल हुआ है। घटना मोहल्ला कोट सदीक की है। महिला ने आरोप लगाया कि सभी हमलावर नशे में थे।

    हमलावरों ने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब वह अस्पताल लौट रहे थे तो बूटा मंडी के पास उन्हें घेर लिया औऱ बुरी तरह से पीटा गया। जिसके बाद परिजनों ने देर रात सिविल अस्पताल जालंधर से एमएलआई कराई और मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी।

    कोट सदीक मोहल्ला निवासी पूजा ने कोट सदीक निवासी सोनी, शिकारी, रवि व अन्य युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी उसके पड़ोस में ही रहते हैं। उनसे पहले कभी कोई विवाद नहीं हुआ। लेकिन देर रात आरोपियों ने शराब पी रखी थी जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

  • Jalandhar News: व्यक्ति से 10 हजार की नगदी छीनकर लुटेरे फरार

    Jalandhar News: व्यक्ति से 10 हजार की नगदी छीनकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल अड्डे पर देर रात काम से सैलरी लेकर घर जा रहे व्यक्ति से लुटेरे 10 हजार की नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि उसने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। जिसके बाद घटना की शिकायत वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।

    पुलिस को दी शिकायत में बैंक कालोनी के रहे वाले संदीप कुमार ने बताया कि वह शोरूम में टेलर का काम करता है। उसे घर में किसी काम के लिए उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए वह मालिक से 10 हजार रुपये वेतन के लेकर काम से निकला था। वह रोजाना बस से बस्ती बावा खेल अड्डे पर उतरकर पैदल रिश्तेदार से काल पर बात करते हुए जा रहा था कि उसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

    जिसके कवर में करीब 800 रुपये और उसकी कमीज की ऊपरी जेब में रखे करीब 10 हजार रुपये भी लूट लिए और मोके फरार हो गए। वह चिल्लाते हुए लुटेरों के पीछे भागे, लेकिन किसी भी राहगीर ने लुटेरों को नहीं रोका, जिससे वे आसानी से भागने में सफल रहे। मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • मौसम विभाग ने दी Heavy Rain की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं

    मौसम विभाग ने दी Heavy Rain की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं

    नई दिल्ली – मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़,दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। त्रिपुरा, मणिपुर और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। अरुणाचल प्रदेश,बिहार, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड और 23 से 28 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है।

    दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। अगले 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान केरल और लक्षद्वीप द्वीपसमूह में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 25- 26 अगस्त के दौरान बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में 25 अगस्त तक बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में कोटा व अजमेर सहित चार जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।

  • सावधान! Paracetamol सहित 156 दवाइयों पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

    सावधान! Paracetamol सहित 156 दवाइयों पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने 156 दवाओं पर प्रतिबंध लगा कर दवा कंपनियों को बहुत बड़ा झटका दिया है। इनमें एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन दवाएं शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि यह दवाईयां सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर पाबंदी लगा दी है।

    केंद्र सरकार ने जिन दवाओं पर रोक लगाई है उनमें एंटीबायोटिक, एलर्जी की दवा, दर्द निवारक, मल्टीविटामिन और बुखार और हाई ब्लड प्रेशर के लिए दी जाने वाली दवाएं शामिल हैं। यह फैसला ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड और केंद्र सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद लिया गया है।

  • Punjab: सड़क हादसे में 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    Punjab: सड़क हादसे में 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    युवकों के ऊपर से गुजरती रही कारें  लुधियाना – चीमा चौक फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो युवकों को ब्रीजा कार के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखराम (29) और बनवारी कश्यप(27) के तौर पर हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सड़क पर बाइक सहित दोनों युवक खून से लथपथ तड़पते रहे। फ्लाईओवर होने के कारण पीछे से आ रही एक थार ने घायल युवकों के पहले बाइक को टक्कर मारी फिर थार एक साइड चालक भगा कर ले गया। कुछ ही सैकेंड के बाद एक अन्य कार फ्लाई ओवर से गुजरी जिसने दोनों युवकों और बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। काफी दूर तक कार बाइक को घसीट कर ले गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके दूसरे साथी की इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक सुखराम के भाई संदीप ने कहा कि मृतक उसका बड़ा भाई है। वह विश्वकर्मा कालोनी में रहते है। मृतक सुखराम की पत्नी गर्भवती है। वह तीन भाई है। दोनों युवक चीमा चौक की तरफ बाइक पर गए थे। कुछ देर बाद उन्हें एम्बुलेंस चालक का फोन आया जिसने बताया कि सुखराम और बनवारी का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंच देखा तो बनवारी ने दम तोड़ दिया था। सुखराम की हालत गंभीर थी, जिसने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ा। मृतक सुखराम मूलरूप से यूपी के इटावा का रहने वाला है। वह लुधियाना में पिछले काफी समय से फोटोग्राफी का काम करता था। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
  • पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मियों की मौत

    पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मियों की मौत

    लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर किया गया। इस हादसे में 11 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी गई है। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच डकैत वहां पहुंच गए और उन पर रॉकेट से हमला कर दिया।

    हमले में 11 पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि उनमें से कुछ को बंधक बना लिया गया और बाकी घायल है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में कई पुलिसकर्मियों को उस समय बंधक भी बना लिया गया, जब माचा प्वाइंट पर पुलिस की दो वैन कीचड़ में फंस गईं।

    पुलिसकर्मियों पर हुए हमले को लेकर पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कड़ा रुख दिखाया है। सीएम मरियम ने आईजी पुलिस डॉ उस्मान अनवर को बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।