मौसम विभाग ने दी Heavy Rain की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली – मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़,दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। त्रिपुरा, मणिपुर और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। अरुणाचल प्रदेश,बिहार, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड और 23 से 28 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। अगले 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान केरल और लक्षद्वीप द्वीपसमूह में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 25- 26 अगस्त के दौरान बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में 25 अगस्त तक बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में कोटा व अजमेर सहित चार जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *