पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मियों की मौत

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर किया गया। इस हादसे में 11 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी गई है। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच डकैत वहां पहुंच गए और उन पर रॉकेट से हमला कर दिया।

हमले में 11 पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि उनमें से कुछ को बंधक बना लिया गया और बाकी घायल है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में कई पुलिसकर्मियों को उस समय बंधक भी बना लिया गया, जब माचा प्वाइंट पर पुलिस की दो वैन कीचड़ में फंस गईं।

पुलिसकर्मियों पर हुए हमले को लेकर पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कड़ा रुख दिखाया है। सीएम मरियम ने आईजी पुलिस डॉ उस्मान अनवर को बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *