Blog

  • पंजाबः गुटों में खूनी टकराव, एक का कटा कटा हाथ 

    पंजाबः गुटों में खूनी टकराव, एक का कटा कटा हाथ 

    अमृतसरः श्री हरमंदिर साहिब परिसर और एसजीपीसी कार्यालय के पास वीरवार देर रात को निहंग सिंहो और विक्की थॉम्स गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान विक्की थॉमस गुट के एक युवक का हाथ काट दिया गया। इस मामले के बाद पुलिस ने घायल युवक के बयान पर निहंग अमरदीप के खिलाफ केस दर्जकर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे माप रही है । ईसाई से निहंग बने और श्री हजूर साहिब से अमृतपान करने वाले विक्की सिंह थामस ने बताया कि उसे शिकायत मिली थी कि श्री हरमंदिर साहिब के आसपास रमनदीप सिंह उर्फ मांगू मठ के नाम का नकली निहंग घूम रहा है।

    जब वह अपनी टीम के साथ श्री हरमंदिर साहिब पहुंचा तो एसजीपीसी कार्यालय के नजदीक रमनदीप उन्हें मिल गया। विक्की ने आरोप लगाया कि रमनदीप सिंह ने अमृत पान नहीं किया है। नकली बाणा और नकली गातरा पहन रखा है। हथियारों के साथ लोगों को धमकता है। गुंडागर्दी करता है। वह नीला बाना पहन कर लोगों के साथ ठगी करता है। अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब की कार सेवा के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल करता है। हेरोइन, शराब और नशीली गोलियों का नशा करता है। उसे समझाने का प्रयास किया तो वह झगड़ा करने लगा। इसी दौरान रमनदीप सिंह ब्रह्म बूटा मार्केट की तरफ चला गया।

    उनका एक साथी सुशील सिंह निवासी दिल्ली जब रमनदीप के पीछे गया तो रमनदीप सिंह ने अकेला देख तलवार से युवक की गर्दन पर वार किया। उसने अपने बचाव में हाथ आगे किया तो युवक का हाथ कट गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थाना बी डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर शिव दर्शन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाबः एयरपोर्ट पर हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। अमेरिका जाने वाले पैसेंजर बीते 24 घंटे से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, लेकिन न उन्हें बाहर जाने दिया जा रहा है और न ही उन्हें फ्लाइट की सही जानकारी दी जा रही है। पैसेंजर ने कुछ वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि 150 से अधिक पैसेंजर ने विदेशी कंपनी नियोस के साथ अमेरिका के जॉर्जिया जाने के लिए फ्लाइट बुक कर रखी है।

    4 जनवरी को शाम 7 बजे सभी पैसेंजर का चेक-इन करवा लिया गया, लेकिन तब से लेकर 5 जनवरी रात तक फ्लाइट की कोई जानकारी ही नहीं है। ग्राउंड स्टाफ 4 जनवरी से ही 1 घंटे में फ्लाइट आ रही है, का बहाना बना रहा है।रात 12:50 बजे फ्लाइट ने करना था टेकऑफ पैसेंजर ने बताया कि फ्लाइट ने रात 4-5 जनवरी की दरमियानी रात 12:50 बजे टेकऑफ करना था। उसी अनुसार उनका चेक-इन भी करवाया गया, लेकिन अब ना तो फ्लाइट का पता है और ना उनके लिए खाने-पीने व सोने का इंतजाम किया गया है।

  • जालंधरः सरेआम युवकों ने व्यक्ति को मारी गोली 

    जालंधरः सरेआम युवकों ने व्यक्ति को मारी गोली 

    जालंधर/वरुणः आदमपुर के गांव हरिपुर में आज तड़के 3 युवकों ने एक व्यक्ति की गोलियां मार दी। बताया जा रहा है कि एक गोली व्यक्ति के पैर में लगी। घायल व्यक्ति को जालंधर के एक सिविल अस्पताल में भेज दिया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रैफर कर दिया है। आदमपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया।

    मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने व्यक्ति पर गोलियां चलाई है। सूत्रों अनुसार उक्त युवक भी गांव के ही है। स्थानीय लोगों के अनुसार उस समय वह डेयरी पर जा रहा था, जिस समय युवकों ने उस पर गोलियां चला दी है। जिसमें एक गोली दीवार पर भी लगी है। 

  • आज का राशिफल, 6 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 6 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपनी कुछ योजनाओं की शुरुआत करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो आप उन्हें शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी पर किसी तीसरे के कारण शक कर सकते हैं, जिसके कारण कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप किसी बड़े निवेश को करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्यों की ओर पूरा ध्यान लगाएंगे और आपके कुछ शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। किसी रुके हुए काम के समय से पूरा ना होने के कारण आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको संतान से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं लगानी है, नहीं तो वह उन्हे तोड़ सकती हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति के सामने अपने मन में चल रही बातों को जाहिर करने से बचना होगा। शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सरल स्वभाव के कारण आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपको अपने किसी प्रिय की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो बाद में वह आप का मजाक बना सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपनी किसी उलझन को लेकर उनसे बातचीत कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि आपकी कुछ चिंताएं चल रहे थे उससे आप परेशान रह सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें किसी जिम्मेदारी के मिलने से घबराना नहीं है, वह उसे बखूबी निभाना होगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, इसलिए आज कोई ऐसी वैसी बात के लिए वाद-विवाद भी ना पड़े। संतान को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी कम होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करेंगे। किसी को उधार देने से बचे, नही तो आपके उस धन के डूबने की संभावना अधिक है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी निर्णय को बड़े सदस्यों की मदद से लेना बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों  के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज अपनी उर्जा को इधर-उधर के कामों में लगाने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और धार्मिक गतिविधियों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कामकाज के दौरान  यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें धैर्य व संयम से काम ले। आपको किसी व्यापार संबंधी सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी, जो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से ले सकते हैं। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आज आप उन्हें उनके गुरुजनों से बातचीत करके समाप्त करने में कामयाब रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका यदि कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है, जो लोग मीडिया व मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा मिलने के पूरी संभावना है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज दूर हो सकता है। आपकी आज किसी अपने परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छे काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को समाप्त कर देंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने घर के रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों की सलाह से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनका आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है। अचानक से आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ अड़चने आ सकती हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। कामकाज अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भूल जाएंगे, लेकिन आपको घर परिवार में यदि कुछ समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो उन्हें आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति योजना संपत्ति दिलाने वाला रहेगा। रक्त सम्बंधी रिश्तेदारों से नज़दीकियां बढ़ेंगी और आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में आप तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो आपका बजट बढ़ सकता है, इसलिए आप बजट बनाकर चलेगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।

  • जालंधर: पान सिगरेट की दुकान के बाहर गोलियां चला लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर: पान सिगरेट की दुकान के बाहर गोलियां चला लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: थाना दो के अंतर्गत आते कपूरथला चौक के नजदीक गोली चलने इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार लुटेरों ने पहले कपूरथला चौक के पास पान, सिगरेट बीड़ी की दुकान पर बैठे दुकान के मालिक और पास खड़े व्यक्ति को बंदूक के बल पर धमकाया और फिर हवा में गोली चला उससे पैसे छीन फरार हो गए। दुकान के मालिक अकरम ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था इतने में ही 3 बाइक सवार लुटेरे उसके पास आए और पहले उसे बोलने लगे कि तुम्हारे पास गांजा है और बाद में उसे डरा कर हवाई फायर कर उससे 5 हज़ार 980 रुपए लेकर और पास खड़े व्यक्ति से 3 हजार रुपए लेकर वहां से फरार हो गए।

    गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया और वहां पर मौजूद लोगों ने संबंधित थाने को गोली चलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना दो की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि गोली चलाने वाले व्यक्तियों के बारे में पता चल सके।

    घटनास्थल पर पुलिस को मिला एक खोल

    बता दे गोली चलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक गोली का खोल मिला है वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है थाना दो के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के लगे आसपास सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और जल्द ही वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

    मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे लुटेरे

    दुकान मालिक ने अकरम बताया कि कि तीनों लुटेरे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उसने बताया कि जिस मोटरसाइकिल पर लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हुए उस मोटरसाइकिल पर किसी प्रकार का नंबर नहीं लिखा था, जिस वजह से वह उनका मोटरसाइकिल नंबर नहीं नोट कर पाया।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। एंटी नार्कोटिक्स सैल की टीम ने नशीले पाऊडर सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरूण पुत्र कैलाश वासी जनता कालोनी अमृतसर के तौर पर हुई है। एएमसी के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौारन काजी मंडी पर मौजूद थी , इसी दौरान उक्त आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस टीम ने जब आरोपी की तलाशी तो उससे 50 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। जांच के दौारन पुलिस को पता चला कि आरोपी के ऊपर साल 2015 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ था, जिसमें वह फरार था, जिस कारण आरोपी ने अपनी आईडी अमृतसर के पते पर बनवा ली थी।

    इसी तरह थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया  है। थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि माता राणी चौक से 490 ग्राम गांजा सहित सिकंदर यादव पुत्र लच्छन यादव वासी भार्गव कैंप को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः शराब तस्कर और नशा तस्कर सहित एक भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः शराब तस्कर और नशा तस्कर सहित एक भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। देहात के अलग अलग थानों की पुलिस ने शराब तस्कर, भगौड़े आरोपी सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना लोहियां की पुलिस ने एक शराब तस्कर को काबू किया है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुख्तियार सिंह उर्फ मुखी पुत्र दलबीर सिंह वासी असमेलपुर अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखी को चालू भट्ठी और शराब सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 192 बोतलें (144000 एमएल), 3 ड्रम, 700 लीटर लाहन व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज  कर लिया है।

    इसी तरह थाना मैहतपुर की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलकार सिंह पुत्र रूप लाल वासी धरने दीयां छन्ना के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित एस्माईलपुर पुली पर मौजूद थे, तभी इस दौरान एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने पार्टी ने उसकी तलाशी ली तो 145 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह थाना बिलगां की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थना महिंदर पाल ने बताया कि गुरपिंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह वासी अजताणी नूरमहल के ऊपर साल 2018 में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह फरार था, जिसे एएसआी अश्वनी कुमार और उनकी पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया।

  • Hans Raj Hans  और Manjinder Sirsa को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला

    Hans Raj Hans और Manjinder Sirsa को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला

    नई दिल्लीः उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हंस राज हंस और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत में जारी कार्यवाही पर वीरवार को रोक लगा दी। सिसोदिया ने उन पर कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए लोकसभा सदस्य हंस और विधायक सिरसा समेत छह लोगों के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। हंस और सिरसा ने अपने खिलाफ दायर मानहानि मामले को रद्द करने के लिए याचिका दी थी जिसे पिछले साल 23 दिसंबर को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था।

    इसके विरोध में दोनों नेताओं ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। आज न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने हंस और सिरसा द्वारा, उनके खिलाफ दर्ज मानहानि मामला रद्द करने के लिए दायर आवेदनों को खारिज करने के निचली अदालत के पिछले साल 23 दिसंबर के आदेश को चुनौती देने वाली (हंसा और सिरसा की) याचिकाओं पर सिसोदिया को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा। हाईकोर्ट ने निचली अदालत में कार्यवाही रोकने के लिए भी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया को नोटिस भेजा है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस बीच सुनवाई अदालत में वर्तमान याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही निलंबित रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।

    सुनवाई अदालत ने 28 नवंबर 2019 को आदेश जारी कर सिसोदिया द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में छह लोगों को नोटिस जारी किया था। सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की कक्षाओं के संबंध में कथित रूप से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए भाजपा नेताओं- सांसद मनोज तिवारी, हंस राज हंस, प्रवेश वर्मा, विधायक- मनजिंदर सिंह सिरसा, विजेंद्र गुप्ता और पार्टी प्रवक्ता हरीश खुराना के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद हंस और सिरसा ने इस मामले को रद्द करने के लिए आवेदन दिया था, जिसे पिछले साल 23 दिसंबर को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया। इस फैसले को दोनों नेताओं ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

  • ऊना जिला के सभी स्कूल 6 से 31 जनवरी तक

    ऊना जिला के सभी स्कूल 6 से 31 जनवरी तक

    सुबह 9ः30 बजे से बाद दोपहर 3ः00 बजे तक खुलेंगे

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला में सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का समय सुबह 9ः30 से बाद दोपहर 3ः00 बजे होगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में निरंतर पड़़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक प्रारंभिक तथा उच्च उच्च शिक्षा विभागों की सिफारिश के उपरांत यह निर्णय लिया है। राघव शर्मा ने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा तथा भोजन के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला के सरकारी तथा निजी क्षेत्र के सभी प्राथमिक, माध्यमिक तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 6 से 31 जनवरी 2023 तक लागू होंगे।

  • जालंधर: बुजुर्ग की बालियां छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: बुजुर्ग की बालियां छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना नूरमहल की पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहाचन अजय कुमार पुत्र परशोत्म लाल, रमेश पुत्र बलकार दोनो वासी चीमा खुर्द नूरमहल के रूप में हुई है।

     थाना प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि मनोज कुमार वासी मोहल्ला जोशियां नूरमहल ने शिकायत, दर्ज करवाई थी कि 2 जनवरी की शाम उक्त आरोपी उसकी माता से 4 ग्राम की बालियां छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने कारवाई करते हुए  दोनो आरोपियों को 4 ग्राम की सोने की बालियों सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।