Blog

  • पाक बल्लेबाज ने अफगानी गेंदबाज को मारने के लिए उठाया बल्ला

    पाक बल्लेबाज ने अफगानी गेंदबाज को मारने के लिए उठाया बल्ला

    एशिया कप : एशिया कप में बुधवार रात को हुए मुकाबले में उस वक्त माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया जब मैदान पर पाक और अफगानी खिलाड़ी आमने-सामने हो गए।हालत यह थी कि गुस्से में पाक बल्लेबाज ने अफगानी गेंदबाज को मारने के लिए बल्ला तक उठा लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई. मैच के आखिरी लम्हों में यह गरमागरमी देखी गई । दरअसल, आखिरी ओवरों में मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। अफगानी गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटककर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था।

    130 रन का छोटा सा लक्ष्य भी पाक बल्लेबाजों के लिए बड़ा साबित हो रहा था। 19वें ओवर में तो अफगानी गेंदबाज फरीद अहमद  ने आसिफ अली  के रूप में पाक का 9वां विकेट झटककर अफगानिस्तान की जीत लगभग तय ही कर दी थी। इसी विकेट के बाद आसिफ अली और फरीद के बीच झगड़ा हो गया। फरीद अहमद ने विकेट चटकाते ही अपने अंदाज में जश्न मनाया। इसके बाद आसिफ एकदम फरीद के पास पहुंचे और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यहां आसिफ ने पहले तो फरीद को धक्का दिया और इसके बाद उन्होंने मारने के लिए बल्ला भी उठा लिया।

    यह देखते हुए बाकी अफगानी खिलाड़ी बीच-बचाव में उतरे और दोनों को समझाइश दी। एक विकेट से जीता पाकिस्तान इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। इतने कम स्कोर के बावजूद अफगानी टीम ने पाकिस्तान को जबरदस्त टक्कर दी। अफगानी गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट झटकते हुए पाक बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौके नहीं दिए। आखिरी 5 ओवर में 6 विकेट झटककर अफगानिस्तान ने मैच लगभग अपने कब्जे में कर लिया था। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीतने के लिए 11 रन की दरकार थी और उसके पास महज एक विकेट बाकी था. यहां नसीम शाह ने शुरुआती दो गेंदों पर ही दो छक्के जड़ दिए और मैच पाकिस्तान की झोली में डाल दिया।

  • पंजाबः छात्रों ने ही वायरल किया था DAV स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला मैसेज, जानें सारा मामला 

    पंजाबः छात्रों ने ही वायरल किया था DAV स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला मैसेज, जानें सारा मामला 

    अमृतसरः डीएवी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए स्कूल के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए। हालांकि पुलिस की साइबर सेल ने जब वायरल मैसेज की जांच की तो पता चला कि स्कूल के ही कुछ स्टूडेंट्स ने यह अफवाह फैलाई थी। दरअसल जो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था उसमें 8 सितंबर यानि आज स्कूल में गोलियां चलाने और इसके साथ ही एक और मैसेज व्हाट्सएप पर शेयर किया गया, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके साथ मैसेज के नीचे पाकिस्तान का झंडा भी लगाया गया और यह मैसेज अंग्रेजी के साथ-साथ उर्दू में लिखा गया। जिसके बाद इसे सभी ग्रुप्स में शेयर कर दिया गया।

    वहीं पुलिस की मानें तो जिन स्टूडेंट्स ने यह अफवाह फैलाई है वह स्कूल के नौंवी के छात्र हैं। जिन्होंने शरारत में प्लान बनाया और डर का माहौल बनाने के लिए यह मैसेज शेयर किया। तीनों को डिटेन किया गया लेकिन नाबालिग होने के कारण उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी। वहीं तीन घंटे में मामला सुलझाने वाली पुलिस की आईटी सेल ने मैसेज का छेहर्टा का IP एड्रेस ट्रेस किया जो कि स्कूल में नवमीं के एक स्टूडेंट का था, जो छेहर्टा में रहता है।

    वहीं प्रिंसिपल का कहना है कि रात 1 बजे पर पुलिस प्रशासन हरकत में रहा। रात को ही यह साफ हो गया था कि यह महज अफवाह थी। पुलिस ने अभी तक यह जानकारी उनके साथ सांझा नहीं की है कि यह अफवाह किसने फैलाई। लेकिन जिन बच्चों ने ऐसा किया है उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • राशिफल (वीरवार 08 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 08 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें।

    वृषः नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।

    मिथुनः व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी।

    कर्कः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।

    सिंहः जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें। कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे।

    कन्याः नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी।

    तुलाः विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

    वृश्चिकः प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।

    धनुः जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।

    मकरः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।

    कुंभः घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।

    मीनः हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

  • जालंधरः 101 अवैध एलपीजी गैस सिलैंडर सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः 101 अवैध एलपीजी गैस सिलैंडर सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 8 की पुलिस ने एलपीजी गैस की अवैध सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनीश कुमार पुत्र शिवानंद वासी हरगोबिंद नगर, मनीश कुमार पुत्र कस्तूरी लाल वासी गूजापीर रोड के रूप में हुई है। एसीपी मोहित कुमार सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अवैध तरीके से लोगों को एलपीजी गैस की सप्लाई करते हैं और साथ ही सिलैंडरों से गैस निकालकर लोगों को चूना भी लगा रहे हैं।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को 101 गैस सिलैंडर, इलैक्ट्रोनिक कंडा और गैस निकालने वाली पाईप सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धारा 379, 420 और 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने किए 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने किए 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने नशीले पदार्थों सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सीपी गुरशरन सिंह संधू, डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, एडसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देखरेख में सीआईए 1 के प्रभारी अशोक कुमार और उनकी टीम भगत सिंह कालोनी मकसूदां बाईपास पर मौजूद थी। इसी दौरान सर्विस रोड की ओर से एक पैदल आता दिखाई दिया जिसके हाथ में काले रंग का बैग पकड़ा हुआ था। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वो घबरा कर भागने लगा तभी मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने काबू कर लिया। जिसकी पहचान मिन्हाज आलम पुत्र हुसैन मियां वासी झारखंड के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 2 किलो 600 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से नशे की सप्लाई कर रहा है। वह इस माल को जालंधर में सप्लाई देने आया था। 

    इसी तरह सीआईए 1 की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रांस्पोर्ट नगर बल्ले बल्ले फार्म के नजदीक एक्टिवा नंबर पीबी 02 ईसी 9570 को रोका गया। जिस पर 2 व्यक्ति सवार थे। जिनकी पहचान लवजीत सिंह पुत्र लाटी वासी जंडियाला गुरू, विश्वास कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी मोहल्ला जज नगर जिला अमृसर के रूप मे हुई। दोनो आरिपियों की तलाशी दौरान पुलिस को 700 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। दोनो आरोपियों को ऊपर पहले भी नशा तस्करी और संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • स्कूल का तालीबानी फरमान, फीस ना भरने पर बच्चों को बनाया बंधक

    स्कूल का तालीबानी फरमान, फीस ना भरने पर बच्चों को बनाया बंधक

    जयपुरः राजस्थान के जयपुर के एक स्कूल में बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। रामबाग के सुबोध स्कूल में बच्चों द्वारा फीस नहीं भरे जाने पर 40 बच्चों को 4 घंटे के लिए लाइब्रेरी में बंद कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर बच्चों को लाइब्रेरी से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक 8th से 12th के स्टूडेंट्स को फर्स्ट पीरियड खत्म होने के बाद लाइब्रेरी में बुलाया गया था। इसके बाद 40 स्टूडेंट को बेसमेंट की लाइब्रेरी में ही 8th पीरियड तक लगभग 4 घंटे यानि कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रखा गया। बच्चों को परिजनों का आरोप है कि इस दौरान स्टूडेंट्स को वॉशरूम तक जाने नहीं दिया गया और ना ही उन्हें कुछ खाने की इजाजत दी गई। वहीं घटना की जानकारी कुछ स्टूडेंट्स ने अपने परिजनों को मोबाइल से दी।

    फीस नहीं देने पर स्कूल ने किया परेशान

    घटना के बाद बच्चों के परिजनों का कहना था कि कोरोना के बाद बिगड़े हालातों की वजह से वह फीस समय पर जमा नहीं करवा सके थे और स्कूल की तरफ से काफी समय से फीस वसूलने के लिए बच्चों पर दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि पूरे मामले पर स्कूल प्रशासन ने सभी आरोपों को नकारा है और कहा है कि सिर्फ फीस समय पर देने की बात कही गई थी। वहीं इधर कुछ अभिभावकों ने बच्चों के स्टोर रूम में कैद किए जाने के वीडियो और फोटो भी पुलिस को दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले पर अभिभावक एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय का कहना है कि फीस नहीं देने पर बच्चों को लाइब्रेरी में कैद करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने मांग कर कहा कि शिक्षा विभाग को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    अभिभावकों का आरोप- रिजल्ट भी रोका

    वहीं अभिभावकों ने आरोप लगाया कि फीस नहीं देने पर स्कूल ने अभी तक बच्चों को रिजल्ट भी नहीं दिया है। कुछ अभिभावकों का कहना है कि बीते 2 सालों की फीस दे दी है और बस पिछले 6 महीनों की बकाया है ऐसे में बच्चों को परेशान किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद सुबोध पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कमलजीत यादव का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है और झूठे आरोप लगाकर स्कूल प्रबंधन को बदनाम किया जा रहा है। प्रिंसिपल ने कहा कि हमनें फीस को लेकर किसी भी स्टूडेंट्स को बंद नहीं किया है। इधर मामले को लेकर गांधी नगर थाना प्रभारी नेमीचंद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है और समझाइश कर मामले को शांत करा दिया गया है।

  • भारत जोड़ो यात्रा करेगी नए आयाम स्थापित: रणजीत राणा

    भारत जोड़ो यात्रा करेगी नए आयाम स्थापित: रणजीत राणा

    ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा  कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 3 हजार किलोमीटर की यात्रा आज शुरू की गई है। जिसमें मौजूदा सरकार की विफलताओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह बात जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत राणा ने कही।

    2014 में मोदी सरकार अलग तरह से  लोगों से वायदे किए कि अच्छे दिन आने वाले हैं महंगाई से राहत मिलेगी और तरह-तरह के वायदे किए गए। 15 लाख रुपए उनके अकाउंट में आएंगे परंतु लोगों को झूठे वायदे देने के साथ यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।

    रणजीत राणा ने आगे कहा कि उसी के चलते 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई और बेरोजगारी के ऊपर हल्ला बोल प्रदर्शन भी किया गया। इस सरकार में एक दूसरे के विरुद्ध रोष को बढ़ावा दिया जा रहा है 

    इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है यह यात्रा आज से 150 दिन तक कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 3 हजार किलोमीटर की यात्रा करने का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें मौजूदा सरकार की असफलताएं व हर मोर्चे पर फेल हुई और समाज को जोड़ने की बजाय तोड़ा जा रहा है बताया जाएगा।लोगों के साथ मिलने के लिए, लोगों से संवाद करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है । इस यात्रा का उद्देश्य यही है कि लोगों के साथ मिला जा सके उनके सुख-दुख को सुना जा सके उनसे बात की जा सके ।यह भारत जोड़ो यात्रा पूरे भारत में निकाली जा रही है।

  • विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में निकला आतंकी-गैंगस्टर कनेक्शन, 6 गिरफ्तार

    विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में निकला आतंकी-गैंगस्टर कनेक्शन, 6 गिरफ्तार

    नई दिल्लीः अकाली दल के युवा नेता विक्की मिड्डूखेड़ा के हत्यारे को बद्दी के नालागढ़ कोर्ट से छुड़ाने के लिए हमला करने के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। कांउटर इंटेलीजेंस स्पेशल सेल ने इस मामले में आतंकी-गैंगस्टर कनेक्शन का खुलासा करते हुए सभी 4 हमलावर और उनके 2 मददगारों को पकड़ा है। इसके साथ इस मामले में सह-आरोपी और लोकल मास्टरमाइंड दिलप्रीत दहन को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया है।

    बता दें कि विक्की मिड्डूखेड़ा की मोहाली के सेक्टर-71 7 अगस्त 2021 को हत्या कर दी गई थी। वह अपनी ऑफिस से बाहर निकलकर कार में बैठने वाले थे, तभी हमलवारों ने उनपर गोलियां बरसा दी थी। इस हत्याकांड के एक मुख्य शुटर्स सन्नी उर्फ लेफ्टी को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ कोर्ट परिसर के बाहर से छुड़ाने के लिए बमबीहा गैंग के गैंगस्टरों ने फायरिंग की थी। हालांकि वे सन्नी को छुड़ाने में कामयाब नहीं हो पाए थे।

    स्पेशल सेल की डीसीपी मनीषा चंद्रा और इंस्पेक्टर विक्रम ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने हिमाचल प्रदेश की जिला कोर्ट से बमबीहा गैंग के इस खूंखार गैंगस्टर को छुड़ाने की प्लानिंग रची। पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिन्दा के कहने पर हिमाचल प्रदेश में गड़बड़ी फैलाने का प्लान तैयार हुआ। इसके बाद यूरोप में बैठे एक गैंगस्टर लक्की पटियाल के इशारे पर हैंड ग्रेनेड और हथियार सप्लाई किए गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में 6 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए, जो सभी बमबीहा गैंग से जुड़े हैं। उनके नाम वकील उर्फ बिल्ला, विक्रम उर्फ विक्की, परगट, गुर्जंत, गगनदीप और अजय उर्फ मेंटल हैं। ये सभी गैंगस्टर पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं, जिन्हें दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस के मुताबिक, इस पूरे हमले की साजिश पाकिस्तान और यूरोप से रची गई। यह घटना कोर्ट परिसर में लगी सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। इसमें दिख रहा है कि दो बाइक पर चार शुटर्स आए और उन्होंने कोर्ट परिसर के बाहर रैकी की, फिर फायरिंग की और फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी चार शुटर्स लक्की पटियाल से फोन पर बात कर रहे थे और लक्की रिन्दा के सम्पर्क में था। वहीं नांदेड जेल में बंद दलपीत बाबा भी सीधे तौर पर रिन्दा से संपर्क में था।

  • सतपाल सत्ती ने जनकौर में किया 2.50 करोड़ से बनने वाले लिंक रोड का शिलान्यास

    सतपाल सत्ती ने जनकौर में किया 2.50 करोड़ से बनने वाले लिंक रोड का शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत जनकौर में शमशानघाट से सुनेहड़ा पुल तक बनने वाले लगभग चार किमी लंबे लिंक रोड का शिलान्यास किया। यह लिंक रोड़ 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। 
    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार ने ऊना विस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। ऊना विस क्षेत्र में सभी गावों की प्रमुख सड़कों को डबल लेन कर दिया गया है, जिस पर वर्तमान सरकार ने 90 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की है।इसी क्षेत्र में 11.68 करोड़ रुपए ऊना-संतोषगढ़ अजौली सड़क को सुधारने पर खर्च किए हैं। इसके साथ-साथ 2.18 करोड़ की लागत से अजौली रोड़ से चड़तगढ़ उप्परली तक लिंक रोड का सुधारीकरण किया गया है। वहीं 90 लाख की लागत से दलीप चंद के घर से खानपुर शमशानघाट तक रोड की मरम्मत का कार्य किया गया है।

    उन्होंने कहा कि 23.94 लाख से जनकौर भदौड़ी सड़क, 19.14 लाख से जनकौर-लमलैहड़ा सड़क की टारिंग का कार्य तथा 4.84 लाख की लागत से जनकौर लमलैहड़ा रोड पर रिटेनिंग वॉल लगाई गई है. जिससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सड़क सुविधा प्राप्त हुई है। 
    सत्ती ने कहा कि 42.39 लाख रुपए की लागत से जनकौर में सब सेंटर का भवन भी बनाया जा रहा है। 
    इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य समता देवी, पूर्व प्रधान जगदेव सिंह, योगराज, मलकीयत सिंह, निर्दोष कुमार, प्रकाश सिंह, हरि सिंह, विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, मदन लाल, बोध राज खतरी तथा वार्ड पंच मंंजू उपस्थित रहे। 

  • गांव कलरूही में रास्ते को लेकर विवाद, डीसी को सौंपा मांग पत्र

    गांव कलरूही में रास्ते को लेकर विवाद, डीसी को सौंपा मांग पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: ग्राम पंचायत कलरुही में वार्ड नं 3 व 4 के रास्ते का काम लगभग तीन महीने पहले पंचायत ने खत्म कर दिया है। लेकिन रास्ता यहां से शुरू होता था वहां पर एक पुली बननी थी और जहां से स्थानीय लोग गुजरते थे वो भूमि साथ लगते भूमि मालिक की थी और उसने पुली बनाने के लिए एक महीने का वक्त दिया था। लेकिन पंचायत ने अभी तक कुछ नहीं किया। स्थानीय निवासी दो दिन पहले उस रास्ते से गुजरने लगा और रास्ता बंद और खराब होने के कारण वो गिर गया और उसके हाथ को चोट लग गई।

    स्थानीय निवासियों का कहना है की तीन से चार महीने पहले का सीमेंट जोकि पंचायत में आ रखा है उसे इस पुली के निर्माण के लिए न लगाया जाए ।इस कार्य के लिए इसके रेजुलेशन में डाला हुआ है वह इस पुली में लगना चाहिए। अगर इस पुली में पुराना या खराब सीमेंट लगाया जाता है तो इसके खिलाफ हम प्रशासन से कड़ी कारवाई की मांग करेगें।

    आज सभी स्थानीय निवासियों ने ग्राम पंचायत कलरुही में प्रधान और एसडीएम अम्व व   डीसी ऊना राघव शर्मा को ज्ञापन दिया व  इस समस्या का जल्द हल करने की मांग की। वहीं जिलाधीश राघव शर्मा ने बताया कि उनसे ग्रामीण मिले हैं संबंधित विभाग से बात करके जल्द ही इनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।