Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Haryana News: इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में बीती देर रात धरती अचानक हिलने से लोग दहशत में आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रात 1 बजकर 47 मिनट पर सोनीपत में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र (एपिसेंटर) सोनीपत ही रहा। भूकंप के झटके हल्के जरूर थे, लेकिन देर रात अचानक धरती हिलने से लोग नींद से जाग गए और भयवश घरों से बाहर निकल आए।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸੋਨੀਪਤ ‘ਚ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ, ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि अचानक हलचल महसूस हुई और पहले समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन थोड़ी देर में साफ हो गया कि भूकंप आया है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, मगर लोगों के चेहरों पर डर साफ झलक रहा था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में अब तक कई बार सोनीपत व आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

     

     

  • Punjab News: फरार चल रहे आप विधायक पठानमाजरा ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: फरार चल रहे आप विधायक पठानमाजरा ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पटियालाः आम आदमी पार्टी के सन्नौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा इस समय पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं अब विधायक ने अंडरग्राउंड रहते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि वे एक जज़्बाती इंसान हैं और हमेशा पंजाब के साथ खड़े रहे हैं। पठानमाजरा ने अपने साथी विधायकों से अपील की कि वे उनका साथ दें।

    दूसरी ओर विधायक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार को प्रशासन की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार पर दबाव डालकर उन्हें तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे किसी भी कीमत पर अपने सिद्धांतों से पीछे नहीं हटेंगे। पठानमाजरा का यह बयान और वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारें में हलचल मच गई है।

  • Punjab News: मीना बाजार में गुंडागर्दी, ग्राहकों, दुकान मालकिन सहित नौकरों पर युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: मीना बाजार में गुंडागर्दी, ग्राहकों, दुकान मालकिन सहित नौकरों पर युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

    त्यौहारी सीजन में पुलिस के पुख्ता प्रबंधों की उड़ी धज्जियां

    लुधियानाः जिले के चर्चित भीड़भाड़ वाले इलाके मीना बाजार में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां बिजली उपकरण बेचने वाली दुकान पर 2 दर्जन हथियारबंद युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दशहत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, हमले में दुकान में मौजूद 2 ग्राहक, 2 नौकर सहित दुकान मालकिन घायल हुए। घटना में घायल एक नौकर की हालत गंभीर देखते हुए उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर मुंह बांधकर तेजधार हथियार लेकर बाजार में घुसे थे। मामले की सूचना थाना कोतवाली की पुलिस को दी गई। जहा पुलिस ने मौके पर पुहंच दुकान में से एक तेजधार हथियार बरामद किया। वही पुलिस ने दुकान मालकिन के बयान दर्ज कर आसपास की दुकानों में फोटेज़ खंगालनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए घायल दुकान मालकिन प्रीति ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान में बैठ ग्राहकों को सामान बेच रही थी। तभी 20 से 25 युवक मुंह बांधकर उसकी दुकान में तेजधार हथियारों सहित दाखिल हुए। दुकान में दाखिल होते ही हमलावारों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। उक्त युवकों ने ग्राहकों व नौकरों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान जब वह उन्हें रोकने गई तो उक्त हमलावरों ने उसपर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठे होते देख हमलावर मौके पर एक तेजधार हथियार फेंक फरार हो गए। हमले में घायल दुकान मालकिन प्रीति व एक नौकर मिंटू ने सिविल अस्पताल में से मेडिकल कराया। वहीं अन्य नौकर आदित्य उर्फ मंगू को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। इस तरह त्यौहारी सीजन में भीड़भाड़ बाजार में गुंडागर्दी का नंगा नाच पुलिस प्रशासन से पुख्ता प्रबंधों पर सवालियां निशान खड़े कर रहा है।
  • डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी थार, मौके पर ही 5 की मौत, देखें वीडियो

    डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी थार, मौके पर ही 5 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: गुरुग्राम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे एग्जिट 9 पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਗੁਰੁਗ੍ਰਾਮ – ਤੇਜ ਰਫ਼ਤਾਰ ਠਾਰ ਡਿਵਾਈਡਰ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ, ਪੰਜ ਦੀ ਮੌਤ, ਇੱਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। थार कार यूपी से आए 6 युवक चला रहे थे, जो किसी काम से गुरुग्राम आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी राजीव चौक की तरफ जाने के लिए हाईवे के एग्जिट 9 से उतरी, वैसे ही तेज रफ्तार के कारण थार अनकंट्रोल हो गई और डिवाइडर से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और की मौत हो गई। वहीं थार के परखच्चे उड़ गए।

    दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार के कारण होने वाले हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। हादसे की जो तस्वीर सामने आई है, उसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण थी।

  • आज का राशिफल, 27 सितंबर 2025

    आज का राशिफल, 27 सितंबर 2025

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। चलिए जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। साथ ही पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आप किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज कुछ खास व्यक्तियों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। स्कन्द माता का ध्यान करें, मन में शान्ति बनी रहेगी।

    वृष राशि:आज आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आज परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। तथा ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। आज आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। साथ ही आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर से कलह दूर होंगी।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। तथा सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगायें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

    कर्क राशि: आज आप बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। आज आप संतान के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें तो अच्छा होगा। आज आप शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, सारे काम बनेंगे।

    सिंह राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी खुश होंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए और किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से भी बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान बढेगा। माता को फूल अर्पित करें, कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको कारोबार में उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से सभी सदस्य काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साथ ही विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आज आप अपनी कार्य कुशलता को बढाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लें, आपका काम आसान होगा। दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।

    तुला राशि: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए और अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज निवेश के मामले में आपको घर के बड़ो से बेहतर सलाह मिलेगी। आज काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। साथ ही दूसरों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज व्यापार को बढाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आज आप अपनी बातों को पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही उलझन का हल मिलेगा। आज ऑफिस में मिलकर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। साथ ही आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। स्कंदमाता को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    धनु राशि: आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको ख़ुशी मिलेगी। आज करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करतें हुए समय बितायेंगे। आज बॉस आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें, लाभ के अवसर मिलेंगे।

    मकर राशि: आज आपका दिन ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के जो व्यक्ति खेल जगत से जुड़े हैं, वे अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। स्कंदमाता के सामने हाथ जोड़े, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे, जिसमें बड़ो की राय बेहतर साबित होगी। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा । साथ ही आज आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    मीन राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही किसी रिश्तेदार से आपको खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। आज पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति नया बिजनेस करना चाहते हैं वो मार्केट एनालिसिस कर लें, आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, रूके हुए काम पूरे होंगे।

     

  • Jalandhar News : पुलिस और लुटेरे में चली गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News : पुलिस और लुटेरे में चली गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  देहात पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज देर रात सब-डिविजन शाहकोट पुलिस की अगुवाई में इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर मुख्य अफ़सिर थाना शाहकोट की पुलिस पार्टी ने लूट-खोह की वारदातें करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 1 अवैध हथियार और गोलियां सहित गिरफ्तार किया है।

    इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल शाहकोट भेजा गया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 11 बजे पांच युवकों ने अमृतसर के जाम नगर स्थित मरीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कैंप पर हमला किया था। राइफल, पिस्तौल, दरांती और चाकुओं से लैस इन युवकों ने मजदूरों से मारपीट कर मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर कंपनी के सुपरवाइजर ओम सिंह निवासी राजस्थान पर गोलियां चलाईं।

    गोली उनके माथे पर लगी और बाद में आरोपियों ने हथियारों से वार भी किया। पुलिस को प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस वारदात में शामिल युवक संदीप सिंह उर्फ सिप्पी निवासी तलवंडी लुधियाना, जोरा सिंह निवासी पिपली लोहियां, लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी मियानी लोहियां, लखविंदर सिंह उर्फ लखी चक पिपली लोहियां ने वारदात को अंजाम साथियों से मिलकर दिया था। पुलिस को सूचना मिली कि इनमें से आरोपी जोरा सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी पिपली, थाना लोहियां मोटरसाइकिल पर गांव जाफरवाल, कोहाड़ कलां क्षेत्र में घूम रहा है।

    पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

  • Punjab News: किसानों ने डेरा ब्यास के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने डेरा ब्यास के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कपूरथला: पंजाब में ब्यास दरिया में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों ने डेरा ब्यास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने कपूरथला के डीसी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि डेरा ब्यास की गतिविधियों के कारण नदी ने अपना मार्ग बदल लिया है और इसी वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि डेरा ब्यास द्वारा नदी के प्रवाह से छेड़छाड़ की गई, जिससे हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं और सैकड़ों एकड़ जमीन दरिया की चपेट में आ गई।

    इस वजह से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिनकी जमीनें पानी में समा गई वो अब उन्हें वापिस कैसे मिलेगी। इस सारी स्थिति के लिए डेरा जिम्मेदार है। किसानों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा दिया। किसानों ने घंटों तक डीसी दफ्तर कपूरथला के मुख्य गेट पर धरना दिया। किसानों ने केंद्र सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने यह मुद्दा प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में भी उठाया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

  • जोल बैरियां युवती हत्याकांड मामला, देखें वीडियो

    जोल बैरियां युवती हत्याकांड मामला, देखें वीडियो

    फौजी पर प्रेमिका से पहले शादी फिर तलाक और दोबारा शादी के बाद कत्ल का आरोप ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत आती पुलिस चौकी जोल के अंतर्गत आते गांव वैरियां में 24 वर्षीय युवती अंशिका हत्याकांड मामले में अनोखा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सेना के एक जवान द्वारा अपनी प्रेमिका के कत्ल का आरोप लगा है। हम इस मामले को अनोखा क्यों कह रहे हैं, उसका कारण भी आपको बताते हैं, दरअसल सेना के जिस जवान पर कत्ल का आरोप लगा है, पुलिस के अनुसार उस जवान ने लगभग ढ़ाई तीन साल पहले अपनी प्रेमिका से चोरी छिपे शादी की थी और फिर उसके बाद दोनों का कुछ समय बाद तलाक हो गया । लेकिन उसके बाद भी दोनों के बीच रिश्ता पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ, जिसका परिणाम यह हुआ कि दोनों ने फिर दोबारा परिवारों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली। जिसके बाद भी दोनों अलग अलग अपने अपने परिवार में रहे थे, लेकिन दोनों में अंतरंग रिश्ता बन गया था, और फौजी की प्रेमिका चार महीने की गर्भवती हो गई। जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से एक सादे समारोह के माध्यम से 24 सितंबर को दोनों की शादी को सामाजिक मान्यता देकर फौजी द्वारा प्रेमिका को पत्नी बनाकर घर लाने पर का निर्णय लिया गया । वही पुलिस के अनुसार इसी बीच 22 सितंबर को प्रवेश फौजी का अपनी प्रेमिका से मुलाकात में किसी बात पर बाद बिबाद कुछ इतना गहरा हो गया कि फौजी ने गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका का तेज धारदार हथियार से कत्ल कर दिया । आरोप है कि फौजी ने कत्ल के बाद प्रेमिका के शव को जलाने का प्रयास किया । और फौजी इसके बाद अगले ही दिन ड्यूटी ज्वॉइन करने जम्मू चला गया । लेकिन पुलिस ने मृतक प्रेमिका के परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जब जांच आरम्भ की तो परतें खुलने पर फौजी को जम्मू से उसकी यूनिट से गिरफ्तार किया । पुलिस द्वारा फौजी के साथ उसके चाचा को इस मामले में गिरफ्तार किया है । बहरहाल पुलिस ने आरोपी प्रवेश कुमार फौजी और उसके चाचा संजीव को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर पुलिस द्वारा रिमांड मांगा है। ज़िक्र जोग है कि पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आती पुलिस चौकी जोल के तहत कृष्णा नगर बारियां में 24 वर्षीय युवती की हत्या कर दी और शव घर से 500 मीटर की दूरी पर झाडिय़ों मेें फैंक दिया था। युवती जो कि चार माह से गर्भवती थी,अंशिका ठाकुर की शादी से एक दिन पहले झाडिय़ों में  शव मिलने की सनसनी फ़ैल गई क्योंकि युवती की शादी 24 सितंबर को तय थी। शव के चेहरे व गले पर कट के निशान भी पाए गए थे। मृतका की मां सुरेंद्रा देवी ने आरोप लगाया था उसकी बेटी की हत्या उसके प्रेमी प्रवेश कुमार और उसके चाचा संजीव कुमार उर्फ संजू ने मिलकर की है। मृतका की मां सुरेंद्रा देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी अंशिका ने करीब 4-5 माह पहले प्रवेश कुमार (निवासी भिण्डला जोकि सेना में कार्यरत) के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी,इस बात की जानकारी उसे पति के देहांत के बाद करीब 2-3 महीने पहले लगी। परिवार ने सामाजिक रीति रिवाज के साथ बेटी की विदाई 24 सितंबर को करने का निर्णय लिया था। बयान के अनुसार विदाई की तैयारियां चल रही थीं और प्रवेश भी अंशिका को अपने घर ले जाने पर सहमत था। लेकिन इसी बीच प्रवेश का चाचा संजीव कुमार जो रिटायर्ड फौजी है, इस विवाह से नाखुश था और लगातार धमकियां दे रहा था। 22 सितंबर की रात अंशिका अपनी मां और रिश्तेदारों के साथ थी। रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब मां उठी तो अंशिका गायब थी। परिवार ने पहले यही सोचा कि वह प्रवेश के साथ ऊना चली गई होगी, लेकिन देर शाम खोजबीन के बाद उसके शव को अधजली हालत में वारियां मंजड में सडक़ किनारे पुली के नीचे पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। अब पुलिस ने दोनों चाचा भतीजा को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।
  • सोमवीर रोहतक ने जीती पंजाब की बड़ी वाली

    सोमवीर रोहतक ने जीती पंजाब की बड़ी वाली

    दो दिवसीय दंगल में पहलवानों ने दिखाए जौहर 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के निकटवर्ती गांव  पंजाबर में लखदाता पीर  को समर्पित विशाल दंगल सुप्रसिद्ध पहलवान सोमबीर रोहतक के नाम छूटा। दंगल में देश विदेश के नामी पहलवानों ने अपने जोहर दिखाए। ओर दाव पेच लगाकर एक दूसरे पहलवान की पीठ लगाकर विजयी खिताब जीते। विशाल दंगल में सैकड़ों कुश्तियां हुई। जिनमें तीन बड़ी कुश्तियाँ नामी पहलवानो के बीच लड़ी गई।

    ऊना केसरी का खिताब मुनीश हरोली ने दीपू को हराकर जीता। अमित चंडीगढ़ ने शकीब नूर उतर प्रदेश को हराकर छोटी माली जीती। बड़ी माली सोमबीर ने काला दिल्ली की पीठ लगाकर जीती। दंगल कमेटी की ओर से समाजसेवी रणजीत राणा व अन्य ने विजेता उपविजेता पहलवानों को नकद राशि ब आकर्षक  इनाम देकर सम्मानित किया गया।