जानकारी देते हुए मोनू के मामा गुड्डू कुमार ने कहा कि मैं जमालपुर मेले में गया हुआ था। मेरे भांजे का फोन आया कि फौजी कालोनी में पिता जी की दुकान के पास ही मूर्ति पूजन किया जा रहा है, आप भी आ जाओ। जब मैं रास्ते में ही था तो मुझे फोन आया कि मूर्ति पूजन दौरान कुछ युवकों ने अटैक कर दिया है। मैं वहां पहुंचा तो मेरा भांजा मोनू जमीन पर खून से लथपथ होकर गिरा हुआ था। मैंने वहां युवकों से पूछा कि क्या मामला हुआ है। इतने में कुछ युवक आए जिन्होंने मेरे भी सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। मोनू को मैं सिविल अस्पताल लेकर आया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मुझे पता चला है कि इलाके में पप्पू कुमार, पवन और सौरव वहीं था। अब गोली किस लड़के ने चलाई है ये पता नहीं चला। करीब 3 से 4 फायर किए है। मोनू के पेट में गोली लगी है जिस कारण उसकी मौत हुई है। गुड्डू ने कहा कि मोनू मक्कड़ कालोनी ग्यासपुरा में करियाना की दुकान चलाता है। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई है। बदमाशों के साथ उसकी पुरानी रंजिश है या नहीं इस बारे भी परिवार को पता नहीं है। मोनू का जन्म लुधियाना का ही है। मोनू के परिवार में उसका भाई सोनू और दीपक है। उसकी मां हाउस वाइफ है। पिता साइकिल ठीक करने की दुकान चलाते है। मोनू की मां सीमा देवी ने कहा कि बेटा मोनू मेला देखने गया हुआ था। उसके पिता की फौजी कालोनी में दुकान है। उन्होंने माता की मूर्ति पूजन के लिए रखी थी। उन्होंने मोनू से कहा था कि दुकान पर आ जाना मूर्ति पूजन करना है। तभी पप्पू के लड़कों ने गोली मार दी है। हमारा लुधियाना में अपना मकान है। मूलरुप से हम उत्तर प्रदेश प्रयागराज के रहने वाले है। ये हत्यारे इलाके में खुलकर चिट्टा भी बेचते है। जिन युवकों ने गोलियां चलाई है सभी युवक उत्तर प्रदेश और बिहार के है। इन सभी युवकों के पास अवैध हथियार रखे है। पप्पू ज्यादातर बिहार में रहता है। वह वहीं से सारा रैकेट चला रहा है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हत्यारे को दबोचा जाए।मूर्ति पूजन समारोह में च*ली गो/ली, 20 वर्षीय नौजवान की मौ/त, देखें वीडियो#BreakingNews #PunjabNews #MoortiPoojan #FiringCase #YouthKilled pic.twitter.com/ymi0QjLiim
— Encounter India (@Encounter_India) October 3, 2025
Blog
-

Punjab News: मूर्ति पूजन समारोह में चली गोली, 20 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले की शेरपुर फौजी कालोनी में मूर्ति पूजन समारोह में कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। देर रात गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है। मोनू करियाना की दुकान चलाता था। परिजनों ने कहा कि मृतक के पेट में गोली लगी है। उसके साथ के 2 अन्य साथी भी घायल है, लेकिन वह कहां है इस बारे अभी कुछ पता नहीं है। गोली लगने के बाद तुरंत मोनू को बाइक पर उसका मामा सिविल अस्पताल लेकर आया लेकिन तब तक मोनू दम तोड़ चुका था। अस्पताल के स्टाफ ने मोनू का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। -

Stock market: Sensex 107 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का
बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार में उथल-पुथल जारी है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी के दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार खुलते ही एक समय बीएसई सेंसेक्स 106.64 अंक की गिरावट के साथ 80876.67 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 11.5 अंक की गिरावट के साथ 24,824.80 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बीते एक हफ्ते से उथल-पुथल लगातार जारी है। अमेरिकी टैरिफ और नीतियों का असर भारतीय स्टॉक मार्केट पर भी देखा जा रहा है।
निफ्टी पर टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और सिप्ला प्रमुख गेनर्स में शामिल हैं, जबकि मैक्स हेल्थकेयर, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व प्रमुख लॉसर्स में शामिल हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स में 0.55% की गिरावट आई है, जबकि मेटल और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5% की वृद्धि देखने को मिली है।
इन शेयरों पर फोकस
वी-मार्ट रिटेल, मारुति सुजुकी इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी, सम्मान कैपिटल, टीबीओ टेक, टाटा पावर कंपनी, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, केआरबीएल, जॉन कॉकरिल इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया और आरबीएल बैंक जैसे शेयरों पर निवेशकों की खास नजर है। -

Jalandhar News: Heart Attack Parathe Wala के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित Heart Attack Parathe Wala के बाहर देर रात जमकर हंगामा हुआ। जहां बीर दविंदर सिंह वडाला ने एसएचओ अजैब सिंह सहित पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, पुलिस की टीम को लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े वाली जगह के बारे में बीर से पूछने लगी। वहीं बीर ने कहाकि यहां पर कोई झगड़ा नहीं हुआ है।
इस दौरान पुलिस कर्मी सुरिंदर सिंह बीबी परांठे वाली के बारे में पूछने लगा। पुलिस ने कहा कि एसएचओ अजैब सिंह ने उन्हें भेजा है। इस दौरान बीर ने पूछा कि वह यहां क्यों आए है। जिसके बाद पुलिस कर्मी उसे कहने लगा वह उसे बताता हैं कि वह क्यों आया है। पुलिस कर्मी ने बीर की वीडियो बनानी शुरू कर दी है और उसे परांठे लगाने की परमिशन के बारे में पूछने लगा। जिसके बाद घटना स्थल पर हंगामा होना शुरू हो गया।
वहीं परांठे खाने आए लोगों द्वारा पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया गया। इस दौरान बीर ने पुलिस कर्मी पर ड्रिंक करके ड्यूटी करने के आरोप लगाए है। हालांकि पुलिस ने आरोपों को निरादार बताया। इस घटना के बार बीर ने कहाकि देर रात फिर से पुलिस कर्मी परांठे को बंद करवाने के लिए आए थे। इस दौरान अन्य अजैब सिंह सहित पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए है। बीर का आरोप है कि वह आरबीएल बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक करवा सकते है। जहां पुलिस कर्मी द्वारा लगातार उसे परेशान किया जा रहा है।
-

Jalandhar News: दोमोरिया पुल के पास ट्रक पलटने से 3 दुकानें और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त
जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास देर रात ट्रक पलटने की घटना सामने आई। जहां ट्रक पलटने से स्टेशनरी की 3 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं ट्रक के कारण एक बिजली का खंभा भी टूट गया। जिस कारण इलाके की बिजली भी बंद हो गई। इस घटना को लेकर लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। वहीं हादसे में ट्रक क्लीनर को चोट लगी है। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक क्लीनर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं, ट्रक चालक की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह बिस्कुट लेकर अड्डा होशियारपुर से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक सामने एक्टिवा चालक आ गया। ऐसे में वह उसे बचा रहा था और यह हादसा हो गया।
लोग ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे ताकि वह हुए नुकसान की भरपाई करे। हादसे के बाद रोड से कारों और अन्य वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया जिस कारण देर रात तक जाम लगा रहा। काफी देर बाद घटना स्थल पर थाना 3 की पुलिस पहुंची। जहां पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और ट्रक चालक को थाने ले गई।
-

आज का राशिफल, 3 अक्टूबर 2025
आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 46 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पापांकुशा एकादशी व्रत है। साथ ही आज से पंचक प्रारम्भ हैं।
मेष राशिःआज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में आज आप बढ़िया लाभ कमायेंगे, घर में खुशहाली आएगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही किसी समस्या का आज समाधान होगा, परिवार का माहौल अच्छा होगा। किसी ऐतिहासिक परम्परा से जुड़ने का आज आपको बेहतरीन मौका मिलेगा। जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज इस राशि की महिलाएं अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करेंगी। साथ ही ऑफिस में भी आपके बेहतर काम की सराहना होगी। आज काफी समय से चल रहा आपका प्रयास सफल होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
वृष राशिः आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी नयी योजना के ऊपर काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अधिक लाभ मिलेगा। आज आपकी जरूरतें पूरी हो जाएंगी, जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज आप समय से पहले किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस राशि के लेखकों की कोई कहानी बहुत प्रसद्धि होगी, जिसकी चर्चा दूर – दूर तक फैलेगी। आज काफी समय से चल रहा आपका प्रयास सफल होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं, जिससे परिवार में उत्सुकता बनी रहेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा,संतान पक्ष से आज आपको मदद मिलेगी। आज आपके किसी रिश्तेदार से रिश्ते सुधरेंगे, आपसी मधुरता बढ़ेगी। आज आपके दोस्त किसी काम में आपकी सहायता करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी किसी समस्या का समाधान होगा , आप बेहतर महसूस करेंगे।
कर्क राशिःआज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको स्वजनों से किसी उपहार की प्राप्ति होगी, आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी रूचि संगीत में रहेगी, आप किसी बड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे। आज इस राशि की महिलाएं अपने इच्छानुसार किसी काम को शुरू कर सकती हैं, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता की आराधना करें, सब ठीक होगा।
सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए लिए बेहतर रहेगा। आज आप किसी बड़ी कम्पनी के साथ जुड़कर काम करेंगे, जो आपके भविष्य को उज्जवल बनाएगा। आज आप ऑफिसियल काम के साथ – साथ, निजी कार्यों को भी करने में सफल रहेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में थोड़ी ज्यादा रहेगी और आप उनमें बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप पिता के साथ काम में हाथ बटायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी होगी और गर्व भी होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या राशिःआज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप घर की मरम्मत से जुड़ा कोई काम शुरू करवा सकते हैं। साथ ही आप नयी जमीन खरीदने को लेकर भी विचार कर सकतें हैं। आज आपका कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन संतुष्ट होगा। किसी चीज को लेकर आ रही समस्याएं आज ख़त्म होगी, आप नयी संभावनाओं की तलाश करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, परिवार का साथ मिलेगा।
तुला राशिःआज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में अधिक धन लाभ होगा, आपकी सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे, जहां आपका मान-सम्मान होगा। आज इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, तथा जल्द ही आपके घर में शहनाई बजेगी। आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशिःआज का दिन आपके लिए मिली –जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज रोजगार की तलाश ख़त्म होगी, आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपने पेंडिंग कार्यों को किसी की मदद से पूरा करने में सक्षम होंगे। आज आप किसी अजनबी की बातों पर यकीन करने से बचें अन्यथा आपको किसी उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी फैसले को लेने से पहले, उसके बारें में अच्छे से सोच – विचार लें।
धनु राशिःआज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आज आप सबके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, जिससे सभी आपसे खुश नजर आयेंगे। आज आपके काम की गति तेज होगी, साथ ही आपको धन लाभ भी होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, आपकी मदद से उसका जीवन संवर जायेगा। आज राजनीतिक मामलों में आपकी पहुंच दूर – दूर तक बढ़ेगी, साथ ही आपकी प्रशंसा भी होगी। आज किसी काम के प्रति किये गए, आपके अधिकतर प्रयास सफल होंगे।
मकर राशिःआज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपके दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होगी। जिससे आपका पूरा दिन मूड अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में उच्च अधिकारी से आपकी बात होगी, आपके अटके हुए काम बनेगें। आज आप पुस्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाने में कड़ी मेहनत करेंगे। जिसका आपको जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा। आज आपके बड़े भाई से रिश्ते मधुर होंगे तथा आपको कोई बड़ी सीख भी मिलेगी। आज आप अपने खान – पान पर विशेष ध्यान देंगे।
कुम्भ राशिः आज का दिन आपके लिए फेवरेबल बना रहेगा। आज आप जरुरी कार्यों को करने में सफल होंगे, इससे आपके काम का बोझ कम होगा। आज इस राशि के अभिनय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति किसी बड़ी फिल्म में अपना योगदान देंगें। आज आपके द्वारा पहले से किया गया इन्वेस्टमेंट, आपको बड़ा फायदा देकर जायेगा। आज आप फर्नीचर का सामान खरीद सकते हैं, जिससे घर का आकर्षण बढेगा। आज आपको किसी उलझन से राहत मिलेगी, आपका मन प्रसन्न होगा।
मीन राशिःआज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपके पिता किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आप भवन निर्माण का काम शुरू करा सकते हैं, अच्छा दिन है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा, आप जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकतें हैं। इससे आपके बीच मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे, आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
-

Jalandhar News: PPR Market में पुलिस के सामने दो पक्षों में हुई झड़प, जमकर चले लात घूसे, देखें वीडियो
सिख युवक की उतरी पगड़ी, साथी के फाड़े कपड़े
जालंधर, ENS: पीपीआर मार्किट अक्सर विवादों में रहती है। आए दिन मार्किट में लड़ाई झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती है। वहीं दशहरे के दिन भी झगड़ा होने की घटना सामने आई है। जहां 2 पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने कुछ अन्य साथियों को घटना स्थल पर बुला लिया। जहां जमकर दर्जन भर युवकों ने 2 युवकों की पिटाई की। इस दौरान एक युवक की पगड़ी उतार दी गई। वहीं सिख युवक के साथी के कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं युवक की चप्पलों से पिटाई की गई। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वह आंखों के सामने हो रहे झगड़े को पहले अनदेखा करती हुई दिखाई दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्ष झगड़ रहे है, लेकिन पुलिस कर्मी वहां पर झगड़े को अनदेखा करते हुए अपने दस्तावेज को देख रहा है। इस दौरान काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने बीच-बचाव किया। लेकिन उक्त हमलावारों ने पुलिस के सामने भी युवक को चप्पले मारी। वहीं घटना को लेकर जब पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साधे दिखाई दी। पीपीआर मार्किट में इस तरह की घटना ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना 7 और थाना 6 की पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक हिरासत में लिए गए युवक मौके से फरार हो गए। दरअसल, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था। जब पुलिस कर्मी ने एक युवक को गाड़ी में बैठने के लिए कहा तो वह पुलिस के सामने मौके से पैदल ही निकल गया। इसके बाद दोबारा से अन्य युवक उसका पीछा करते हुए दूसरे साथी को लेकर भाग गए। इस दौरान जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा युवक को गाड़ी में बैठने के लिए कहा गया था, लेकिन देखते ही देखते वह मौके से भाग गया। इस घटना में सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में पहले झगड़ा होता है, फिर उसके बाद पुलिस कस्टडी से युवक फरार हो जाते हैं जो कि एक पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर बड़ा चिंता का विषय है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करती है। -

Jalandhar News: मूर्तियों का विसर्जन करते पानी में बहा युवक, मौत, देखें वीडियो
जालंधर (ens) : फिल्लौर में सतलुज नदी में सुबह माता की मूर्तियों का विसर्जन करते समय 20 से 22 साल का एक युवक पानी में बहने से लापता हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना गोताखोरों को दी। मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन युवक नहीं मिला। गोताखोर दल ने बताया कि इसके अलावा एक प्रवासी मजदूर का शव मिला। गोताखोरों की टीम ने काफी मेहनत के बाद लुधियाना की और से बहते व्यक्ति का शव ढूंढकर वारिसों के हवाले कर दिया।
-

Punjab News: युवक पर हमलावरों ने मारे पत्थर, नहर में लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो
लुधियाना: जिले के संगोवाल इलाके में एक युवक की ईंटें मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई जिसके बाद उसका पीछा कर रहे युवकों ने पुल पर खड़े होकर नहर में ईंटें मारी जिस कारण वह युवक डूब गया। पता चला है कि युवक की मौत हो गई है लेकिन अभी उसका शव पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। मरने वाले का नाम मनी है।
जानकारी मुताबिक थाना साहनेवाल के इलाके गांव जसपाल बांगड़ में आज एक युवक और उसके दोस्त का पीछा कर रहे थे। तभी उस युवक ने नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद उन लोगों ने ईंटें मारी और वह युवक नहर से बाहर नहीं निकल सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भी बात सामने आ रही है कि युवक के पास कोई मोबाइल था। उस मोबाइल को लेने के लिए कुछ लोग उसके पीछे लगे थे। युवक ने तभी नगर में छलांग लगाई थी लेकिन वह बच नहीं सका।
गांव संगोवाल के सरपंच ने कहा कि हरनाम पुरा से मनी नाम का युवक था। उसके पीछे कुछ प्रवासी लगे हुए थे। उन लोगों के हाथ में तलवारें और अन्य हथियार थे। उन लोगों ने मनी और उसके साथ कुछ युवक थे उनसे मारपीट की। मनी ने नहर में छलांग लगा दी जिस कारण उसकी मौत हो गई।
मौके पर जब आए है तो पता चला है कि अचानक से उन लोगों ने मनी और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। मनी ने नहर में छलांग लगा दी थी और उसके दोस्त को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसी कारण आज रोष जाहिर करते हुए लोगों ने संगोवाल गांव की सड़क पर धरना भी लगाया था जिसे पुलिस ने बाद में हटवाया।
मनी का शव ढूंढने के लिए गोताखोर 25 हजार रुपए मांग रहा है। उधर, इस मामले में अभी थाना साहनेवाल की पुलिस मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
एडीसीपी पी.एस भंडाल ने कहा कि लोगों ने बताया है कि नहर किनारे कुछ युवकों की आपस में बहसबाजी हुई है। झड़प दौरान एक युवक को नहर में फेंका गया है। पुलिस इस मामले की विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है। हमला करने वाले सभी लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आस-पास के कैमरों की फूटेज चैक करेगी जिसके बाद घटना कैसे हुई इस बारे पता चल सकेगा।
-

Punjab News: मालिक के सामने स्कूटी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो
लुधियाना: चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है और लोगों से परेशान चल रहे हैं। न्यू अमन नगर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी प्रितपाल सिंह की स्कूटी उनके सामने ही चोरी हो गई। उन्होंने चोर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह एक्टिवा स्टार्ट कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रितपाल सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर को उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब उन्होंने गेट खोला तो देखा कि एक युवक उनकी स्कूटी पर बैठा है।
उन्होंने युवक को डांटा और उतरने को कहा, लेकिन तभी युवक ने स्कूटी स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक पैदल आया और इधर-उधर देखकर स्कूटी पर बैठ गया। उसने हैंडल का लॉक खोला और स्कूटी को स्टैंड से उतारा। तभी प्रितपाल सिंह बाहर आए और उसे डांटा, मगर युवक पीछे देखे बिना ही स्कूटी लेकर भाग निकला। थाना सलेम टाबरी के एएसआई प्रेम चंद ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान की जा रही है।
-

Himachal News: पुलिस ने 7.93 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक पकड़े
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के एमसी पार्क के पास सीआईए स्टाफ ने दो युवकों को 7.93 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर एमसी पार्क के पास दो युवकों की तलाशी ली तो उन युवकों के पास 7.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों युवकों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया।
युवकों की पहचान अमन कुमार (22) पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी तरेटी डाकघर फतेहपुर तहसील नादौन जिला हमीरपुर व साहिल राणा उर्फ रिंकू (27) पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी गांव मान डाकघर जलाडी तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।वहीं पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।