Blog

  • Delhi Elections:  1100 वोटों से केजरीवाल और 3200 से CM आतिशी सहित कई नेता पिछड़े

    Delhi Elections: 1100 वोटों से केजरीवाल और 3200 से CM आतिशी सहित कई नेता पिछड़े

    नई दिल्लीः दिल्ली चुनाव के लिए जारी वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी के तीनों टॉप नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अतिशी अपनी-अपनी सीटों पर मुश्किल लड़ाई में फंसे हुए दिख रहे हैं। 1170 वोटों से अरविंद केजरीवाल और 3223 वोटों से सीएम आतिशी पीछे चल रही है। वहीं मनीष सिसोदिया 240 वोटों से पीछे चल रहे है। फिलहाल जंगपुरा की जंग अब रोचक हो गई है। इसी के साथ सौरभ भारद्वाज 1003 वोटों से पीछे चल रहे है।

    मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी शाम 7 बजे केंद्रीय बीजेपी दफ़्तर जाएंगे। शुरुआती रुझानों के अनुसार, 70 में से 42 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर आगे है। रुझानों में कांग्रेस एक भी सीट पर आगे नहीं है। यही परिणाम रहा तो लगातार तीसरी बार दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।

    दूसरी ओर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य नेता मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने साथियों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया जा रहा है। उनका कहना है कि दिल्ली में 27 साल का बनवास टूट रहा है।

    वहीं नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “इस समय तो ऐसा लग रहा है कि बीजेपी की सरकार बन रही है। 9 वें राउंड के बाद स्थिति साफ हो जाती है। उन्होंने कहा कि ये जनता का फैसला है, हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए और काफी हद तक चुनाव हमारे उठाए मुद्दों पर आधारित था। अंत में जनता जो कहेगी वह मंजूर है।”

  • युवती ने प्यार में छोड़ा घर-बार, प्रेमी का सच जान फिसली पैरों तले जमीन

    युवती ने प्यार में छोड़ा घर-बार, प्रेमी का सच जान फिसली पैरों तले जमीन

    साहिबगंजः जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूसरे धर्म के युवक ने अपनी प्रेमी से कई बाते छुपाते हुए पहले उसे प्रेम के जाल में फंसाया और उसके बाद उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए। मामला साहिबगंज के महादेवगंज इलाके का बताया जा रहा है।

    जानकारी मुताबिक, झारखंड के साहिबगंज इलाके के मोहम्मद फिरोज नाम के युवक ने पहले अपनी पहचान छुपाते हुए एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया। युवती फिरोज के झूठे प्यार में इस कदर पागल हो गई थी कि उसकी खातिर घर-बार भी छोड़ दिया था और फिर उसके साथ रहने के लिए आ गई। वहां एक होटल में ठहरने के दौरान फिरोज ने युवती के साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब फिरोज की पहली पत्नी को उसके कारनामों की जानकारी मिली।

    आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने इस बात को भी अपनी प्रेमी को नहीं बताया था। पत्नी ने साहिबगंज के उसी होटल में पहुंचकर हंगामा किया, जहां फिरोज अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था। पत्नी के हंगामे के बाद सच्चाई सामने आ गई और लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मद फिरोज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। युवती के बयान के आधार पर साहिबगंज नगर थाना में दुष्कर्म और धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। वहीं, पीड़िता को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

  • सीजफायर समझौते के तहत 3 Israeli बंधक आज हो सकते है रिहा

    सीजफायर समझौते के तहत 3 Israeli बंधक आज हो सकते है रिहा

    तेल अवीवः सीजफायर समझौते के तहत 3 इजराइली बंधक आज हो सकते है रिहा फिलिस्तीन का उग्रवादी संगठन हमास ने सीजफायर समझौते के तहत आज शनिवार को 3 इजराइली बंधकों को रिहा कर सकता है। मीडिया रिपोर्च के मुताबिक इन बंधकों के नाम एली शराबी (52), ओहद बेन अमी (56) और ओर लेवी (34) हैं। इजराइल अपने 3 बंधकों के बदले 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हाल ही में कतर में हई सीजफायर डील के तहत यह बंधकों की पांचवीं अदला बदली होगी। समझौते के प्रभावी होने के बाद से अब तक कुल 13 इजराइली और 5 थाई बंधकों को रिहा किया जा चुका है।

    हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हजारों लड़ाकों ने इजराइल पर हमला कर 1200 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके साथ 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इसके चंद घंटे बाद ही इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था। दोनों पक्षों में 13 महीने तक लड़ाई चली। इसके बाद इसी साल 19 जनवरी को दोनों पक्ष सीजफायर पर सहमत हुए।

  • Jalandhar News: किसान नेता बलबीर राजेवाल ने फूंका अमेरिका राष्ट्रपति का पुतला, देखें LIVE

    Jalandhar News: किसान नेता बलबीर राजेवाल ने फूंका अमेरिका राष्ट्रपति का पुतला, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: अमेरिका सरकार द्वारा 104 भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने का मामला लगातार गरमा रहा है। इस मामले को लेकर जहां बीते दिन कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी की अगुवाई में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया, वहीं आज प्रेस क्लब के बाहर किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कार्यकर्ताओं की अगुवाई में डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान राजेवाल ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारतीयों को हथकड़ियां पहनाकर भारत भेजना निंदनीय है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में दिल्ली सहित कई राज्यों में बड़े एयरपोर्ट बने हुए लेकिन पंजाब की धरती पर ही अमेरिका का जहाज उतारना पंजाब के लिए सोची समझी साजिश है। इस दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना को लेकर अभी तक केंद्र द्वारा घटना के बारे में कुछ नहीं बोला गया। जिसके विरोध में पंजाब के अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों द्वारा पुतला फूंककर प्रदर्शन किया जा रहा है और केंद्र व अमेरिका सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

    वहीं दिल्ली चुनाव को लेकर राजेवाल ने कहा कि आप पार्टी हो या भाजपा पार्टी हो लेकिन आम जनता के बारे में कोई गंभीरता से विचार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि जब चुनावों के दौरान इकट्ठ करना होता है तो आम लोगों को न्यौता दिया जाता है, लेकिन उसके बाद लोगों की सार लेना वह भूल जाते है और उसके बाद वह अपना बिजनेस चलाना शुरू कर देते है। राजेवाल ने कहा कि जब तक यह मसले का हल नहीं होता और सही नेताओं को आगे नहीं आने दिया जाएगा, तब तक किसी का भला नहीं होने वाला है। वहीं दिल्ली चुनाव में आप पार्टी के पिछड़ने को लेकर राजेवाल ने कहा कि अपनी अपनी कार्रगुजारी के कारण अब भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो बीजा उसे ही काटना पड़ रहा है।

  • खुशियां मातम में बदली, खड़े Truck से टकराई Car, दूल्हे की मौत

    खुशियां मातम में बदली, खड़े Truck से टकराई Car, दूल्हे की मौत

    बरेलीः शादी के कुछ घंटों के बाद ही सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। ढाबे के पास खड़े ट्रक से दूल्हे की कार टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम फैल गया। दूल्हा दोस्तों और रिश्तेदार के साथ बाजार से मिठाई लेने जा रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हे की मां बेहोश हो गई और दुल्हन बेसुध है। हादसे में दूल्हे के साथ कार में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

    बरेली के ठाकुरद्वारा निवासी सतीश की शादी मीरगंज के गांव संग्रामपुर निवासी स्वाति के साथ गुरुवार को हुई थी। शुक्रवार सुबह सतीश दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुछ रिश्तेदारों को विदा करना था। उनके लिए मिठाई लाने के लिए सतीश अपने फुफेरे भाई सचिन (20), बहन के देवर विजनेश (25), दोस्त रोहित (20) और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से शहर जा रहा था। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास उनकी कार खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बिजनेश, रोहित और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Jalandhar News: सरेआम Bus चालक को Car चालकों ने पीटा, Highway पर लगा लंबा जाम

    Jalandhar News: सरेआम Bus चालक को Car चालकों ने पीटा, Highway पर लगा लंबा जाम

    जालंधर, ENS: बस चालक द्वारा साइड ना देने को लेकर इनोवा कार चालक युवकों के साथ विवाद हो गया। दरअसल, श्री मुक्तसर साहिब डिपू की रोडवेज बस के ड्राइवर द्वारा साइड नहीं दिए जाने के कारण कुछ नौजवानों द्वारा बस को रुकवाया गया। जिसके बाद नौजवानों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की। युवकों ने ड्राइवर के साथ हाथापाई करते हुए बस के शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान बस में सवारियां मौजूद थी। सवारियों में घटना को लेकर दहशत का माहौल पाया गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इनोवा कार चालक मौके से फरार हो गए है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं पुलिस ने पीड़ित बस चालक के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मामले की जानकारी देते हुए बस ड्राइवर कुलविन्द्र सिंह पुत्र मल्ल सिंह वासी राजियां जिला बरनाला तथा कंडक्टर सिकंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह डोडण जिला श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि वे पठानकोट से श्री मुक्तसर साहिब रोजाना बस लेकर जाते हैं।

    जब वे नकोदर से मलसियां जा रहे थे तो पीछे से आ रही एक इनोवा गाड़ी में सवार कुछ नौजवानों ने उनको अपशब्द बोले और बस रोकने के लिए कहा। बस चालक ने कहा कि जब मलसियां चौक में उसने सवारियों को उतारने के लिए बस रोकी तो नौजवानों ने ड्राइवर को बस से नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन हम बस मलसियां से शाहकोट की ओर ले गए। जिसके बाद नौजवानों द्वारा फोन करके कार सवार कुछ ओर नौजवानों को घटना स्थल पर बुला लिया। जिसके बाद शाहकोट-मलसियां रास्ते में युवकों ने बस के आगे गाड़ी लगाकर बस रोक ली और उस पर हमला कर दिया।

    इस घटना में नौजवानों ने उसकी बस के शीशे तोड़ दिए। सवारियों द्वारा शोर मचाने पर हमलावर गुंडागर्दी करने उपरांत फरार हो गए। इस घटना को लेकर रोडवेज मुलाजिमों द्वारा बस रोककर दोनों साइडों पर नेशनल हाईवे को करीब एक घंटे के लिए जाम कर दिया गया। जिस कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और लोगों ने जाम का विरोध भी किया। मलसियां चौकी के पुलिस मुलाजिमों के प्रयासों से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू हो सका।

  • National Highway पर बाइक को टक्कर मारने के बाद Divider से टकराया ट्रेलर, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    National Highway पर बाइक को टक्कर मारने के बाद Divider से टकराया ट्रेलर, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    दौसाः नेशनल हाईवे 21 पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र में खेड़ली मोड़ पर बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिसके बाद अचानक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। घटना में बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर में आग के चलते हाईवे पर एक तरफ का यातायात पूरी तरह थम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम अभी ट्रेलर में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर ही रही थी कि इतने में आग ने ट्रेलर के पिछले हिस्सा को भी चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। नेशनल हाईवे पर भी ट्रैफिक जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रेलर में लगी आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से उसे हटवाकर और यातायात सुचारू करवाया। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: 48 करोड़ के GST घोटालें में मैसर्स गगन ट्रेडिंग कंपनी सहित 6 लोगों पर गिरी गाज

    Jalandhar News: 48 करोड़ के GST घोटालें में मैसर्स गगन ट्रेडिंग कंपनी सहित 6 लोगों पर गिरी गाज

    जालंधर, ENS: 48 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में 6 लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, दो साल पुराने जीएसटी घोटाले में अब राज्य जीएसटी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय जालंधर-2 ने 6 और लोगों को आरोपी बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में सप्लीमेंट्री चालान पेश किया गया। जिसमें टीना आनंद (मैसर्स गगन ट्रेडिंग कंपनी), रितु बाला (मैसर्स कपूर ट्रेडिंग कंपनी), प्रवेश आनंद (मैसर्स अंबे ट्रेडिंग कंपनी), हरजिंदर सिंह जौरा (मैसर्स रायल ट्रेडिंग कंपनी), मोहित अरोड़ा (मैसर्स एसआर ट्रेडिंग कंपनी) और गौरव जवाली (मैसर्स जय बाबा सोढ़ल ट्रेडिंग कंपनी) को आरोपी बनाया गया है।

    इस घोटाले के केस में अब 12 लोग शामिल हो गए है। बता दें कि करीब 2 साल पहले 30 जनवरी, 2023 को पंजाब जीएसटी विभाग की 6 टीमों ने छापामारी कर फर्जी बिलों के जरिये सरकार से टैक्स रिफंड हड़पने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था।

    इसका चालान मार्च 2023 में अदालत में पेश कर उस समय 6 लोगों पंकज कुमार पंकज आनंद, रविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, अजय कुमार और परवीन कुमार को आरोपित बनाया था। जब्त किए गए दस्तावेजों और इसमें शामिल लोगों के बयानों की जांच से पता चला कि इस घोटाले का का दायरा बड़ा है। घोटाले में और भी फर्म शामिल हैं और इससे जुड़ी हैं।

  • GB Syndrome के मामलों में बढ़ोतरी, 7 नए केसों के साथ 180 पर पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

    GB Syndrome के मामलों में बढ़ोतरी, 7 नए केसों के साथ 180 पर पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

    पुणेः देश में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में (GBS) के 7 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद GB सिंड्रोम के कुल मामले बढ़कर 180 हो गए हैं। इससे अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 58 मरीज ICU और 22 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, जबकि 79 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन 180 मामलों में पुणे से 123, पिंपरी-चिंचवाड़ से 25, पुणे ग्रामीण से 24 मामले और दूसरे जिलों से 8 मामले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि GB सिंड्रोम के सबसे ज्यादा मामले नांदेड़ के पास स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी से आए। यहां के पानी का सैंपल लिया गया था, जिसमें कैंपिलोबैक्टर जेजुनी पॉजिटिव पाया गया।

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) ने पुष्टि की है कि नांदेड़ और उसके आसपास के इलाकों में GB सिंड्रोम प्रदूषित पानी के कारण फैला है। पुणे नगर निगम ने नांदेड़ और आसपास के इलाके में 11 निजी आरओ सहित 30 प्लांट को सील कर दिया है। वहीं GB सिंड्रोम से 6 फरवरी को 63 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी।

    स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया था कि बुखार और पैरों में कमजोरी की शिकायत के बाद बुजुर्ग को सिंहगढ़ रोड क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उन्हें GB सिंड्रोम है। इस्केमिक स्ट्रोक के कारण उनकी मौत हो गई थी।

  • क्या बनेंगी 27 साल बाद बन सकती है BJP की सरकार, AAP Party 30 सीटों से आगे

    क्या बनेंगी 27 साल बाद बन सकती है BJP की सरकार, AAP Party 30 सीटों से आगे

    फिर पिछड़े अरविंद केजरीवाल और आतिशी

    नई दिल्लीः दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और अगले कुछ घंटों में ही शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे। चुनावी नतीजों में भाजपा 40 सीटों से आगे चल रही है, जबकि आप पार्टी 30 सीटों से आगे चल रही है। कांटे की टक्कर को लेकर मतगणना के बाद यह तय होगा कि आप पार्टी (आप) तीसरी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी। दरअसल, पिछले 2 विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है। वहीं नई दिल्ली विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। पांचवे राउंड तक जहां मामूली वोटों से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल आगे थे, जबकि छठे राउंड में वह फिर से पिछड़ गए। बीजेपी के प्रवेश वर्मा 225 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर आतिशी भी पिछड़ रही है।