Blog

  • पंजाबः DC और SSP की कोठी के पास पुलिस कर्मी की कार को लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः DC और SSP की कोठी के पास पुलिस कर्मी की कार को लगी आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में डीसी कोठी और एसएसपी कोठी के पास खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे के दौरान वहां पर दर्जनों गाड़ियां खड़ी हुई है। ऐसे में अन्य गाड़ियों को आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक यह कार एक पुलिस कर्मी की कार खड़ी थी। कार के पास ही कूड़ा सूखा पड़ा हुआ था। जिसे किसी ने आग लगा दी। आग फैलते-फैलते कार तक पहुंच गई। जिसके बाद आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।

    इस कार के पास अन्य कारें भी खड़ी थीं लेकिन सौभाग्य से किसी अन्य कार को नुकसान नहीं पहुंचा। कार में आग लगने की सूचना जब पुलिस को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन पुलिसकर्मी की कार के इंजन में आग लग लगने से गाड़ी जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना के दौरान आसपास कई अन्य कारें भी खड़ी थीं जिन्हें बचा लिया गया।

  • पंजाब : 3 दिन बाद भी थार चालक लापता, गाड़ी बरामद, देखें वीडियो

    पंजाब : 3 दिन बाद भी थार चालक लापता, गाड़ी बरामद, देखें वीडियो

    श्री कीरतपुर साहिब : भाखड़ा नहर में तीन दिन पहले थार सहित व्यक्ति डूबने का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गाड़ी को निकालने के लिए स्थानीय गोताखोर कमलप्रीत सैनी को बुलाया गया।

    उन्होंने और उनकी टीम ने लगातार तीन दिनों तक भाखड़ा नहर में गाड़ी की तलाश की। जिसे गोताखोरों ने ढूंढ निकाला है। गोताखोर के मुताबिक गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी के अंदर एक मोबाइल फोन और चप्पलें मिलीं है।

    गाड़ी चला रहा युवक गाड़ी में नहीं था। गोताखोर कमलप्रीत सैनी ने बताया कि लोगों के अनुसार युवक पहले ही गाड़ी से बाहर निकल चुका था, हो सकता है कि उसका शव नहर में बह गया हो। आज तीसरे दिन काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को भाखड़ा नहर से बाहर निकाला गया है।

  • अब 51 दिन तक स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान

    अब 51 दिन तक स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान

    नई दिल्लीः मई माह में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में समर वेकेशन के लिए ऐलान कर दिया है। इसके तहत, सभी स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2024 तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।दरअसल, दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ती गर्मी के कारण सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक 51 दिनों की ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दी गई हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला गर्मी में बच्चों की अच्छी सेहत के लिए लिया है। वहीं दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में अभी समर वेकेशन के लिए ऐलान नहीं किया गया है। इसके लिए सभी प्राइवेट स्कूल अलग-अलग हिसाब से समर वेकेशन की घोषणा बहुत जल्द किसी भी दिन कर सकते हैं।

    दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों समर वेकेशन कब होगी?

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन के ऐलान के बाद प्राइवेट स्कूलों में भी गर्मियों की छुट्टियों के लिए ऐलान होने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली के सभी प्राइट स्कूलों में 15 मई से 21 मई 2024 के बीच समर वेकेशन के लिए ऐलान करने की संभावना है।

    इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

    चिलचिलाती धूप और हीटवेव के कारण यूपी, बिहार,  राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के स्कूलों में पूरे 1 महीने के लिए छुट्टियों का ऐलान किया गया है। हर साल लगभग मई के महीने में ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां दी जाती हैं। जैसा कि हर साल गर्मियों में बढ़ोतरी होती जा रही है। इस कारण से अप्रैल के महीने से ही लोग गर्मी से परेशान होने लगते हैं। यही कारण है कि स्कूलों छुट्टियां जल्दी दे दी जाती हैं।

    यूपी में कब बंद किये जाएंगे स्कूल?

    समर वेकेशन के तहत, उत्तर प्रदेश में 15 मई के आस-पास गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान किया जा सकता है। इसके तहत, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों के स्कूलों को बंद किया जाएगा। बता दें कि गर्मी के घटने या बढ़ने की स्थिति में छुट्टियों को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। यह सब कुछ मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है।

  • 30 रुपये की तंबाकू के लिए बाप-बेटे ने युवक को उतारा मौत के घाट

    30 रुपये की तंबाकू के लिए बाप-बेटे ने युवक को उतारा मौत के घाट

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज तंबाकू को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई है। हैरानी वाली बात है कि तंबाकू खाने को लेकर विवाद इस कदर कैसे बढ़ गया कि किसी की जान ले ली गई। लेकिन ये सच है नागपुर में महज 30 रुपये की कीमत वाले तंबाकू को लेकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। हत्या करने के मामले आए दिन सामने आते रहते है। लेकिन अब ये मामला सबको चौंका रहा है। नागपुर में बाप-बेटे ने सिर्फ इसीलिए एक व्यक्ति की जान ले ली क्योंकि उसने 30 रुपये का तंबाकू उसे नहीं खिलाया।

    ये मामला नागपुर के वाठोड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत संघर्ष नगर का है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान जितेंद्र(35) उर्फ जिद्दी गुर्जर के तौर पर हुई है। हत्या करने वाले बाप का नाम 60 वर्षीय आनंदराव बावनकर और 26 वर्षीय बेटे का नाम दिनेश बावनकर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र ने अपने पैसे से पान की दुकान में तंबाकू खरीदा। इस दौरान उसके साथ आनंदराव भी वहां मौजूद था। आनंदराव ने उससे तंबाकू खाने के लिए मांगा पर जितेंद्र ने उसे देने से मना कर दिया।

    बस इसी बात को लेकर उन दोनों का आपस में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा कि इस झगड़े में जितेंद्र ने आनंदराव को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद आनंद राव अपने घर चला गया और इस घटना की जानकारी अपने बेटे दिनेश को दी। यह जान दिनेश को गुस्सा आया और वह अपने पिता आनंद राव को साथ लेकर जितेंद्र को ढूंढते हुए उसके पास पहुंचा। फिर बाप-बेटे ने मिलकर जितेंद्र पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया जिसके बाद जितेंद्र की मौत हो गई। वहीं लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच के लिए जुट गई है।

  • जालंधरः भाजपा ने कांग्रेस और विपक्ष पार्टियों को दिया झटका, कई नेता पार्टी में हुए शामिल, देखें Live

    जालंधरः भाजपा ने कांग्रेस और विपक्ष पार्टियों को दिया झटका, कई नेता पार्टी में हुए शामिल, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले आज गुजरात के पूर्व सीएम की मौजूदगी में भाजपा ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस, आप और अकाली दल को झटका देते हुए उनके कार्यकर्ता और नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। इससे पहले भी विजय रुपाणी द्वारा विपक्ष को झटका देते हुए कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया गया था। वहीं आज उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस के डिस्टिक इंचार्ज और आप पार्टी के आईटी सेल के सदस्य सहित कई नेताओं को पार्टी में शामिल करके विपक्ष को बड़ा झटका दिया है।

  • 2 SUV गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर में 5 की मौ+त 

    2 SUV गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर में 5 की मौ+त 

    जयपुरः राजधानी जयपुर के निकटवर्ती जमवारामगढ़ में दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। दो एसयूवी गाड़ियों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आंधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक हादसा मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर डागरवाड़ा के पास हुआ। जहां ओवरटेक करने के चक्कर में दो एसयूवी गाड़ियों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो और एक घायल ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, बाकी 6 घायलों को एंबुलेंस की मदद से जयपुर ले जाया गया है। सभी घायलों का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

    दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

    आमने-सामने की भिड़ंत के कारण दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों में सवार घायल भी बुरी तरह फंस गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं, पुलिस को शवों को निकालने में भी काफी परेशानी हुई। आंधी थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। वहीं, घायलों गो निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया।

    हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम

    इधर, हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे किया। इसके बाद यातायात फिर से शुरू हुआ।

  • अफीम सहित जालंधर के पांच युवक काबू

    अफीम सहित जालंधर के पांच युवक काबू

    ऊना /सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने हिमाचल पंजाब वार्डर पर स्थित गांव पंडोगा में 43.23 ग्राम अफीम सहित करतारपुर जालंधर (पंजाब )के पांच युवकों को स्कॉर्पियो गाड़ी सहित काबू किया है। और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव पंडोगा में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या ( पीवी 08 एफ के 9090)को जांच के लिए रोका। स्कॉर्पियो गाड़ी में पांच लोग सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर 43.23 ग्रांम अफ़ीम बरामद की गई ।  आरोपितों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया।

    आरोपित युवकों की पहचान अभी (24)पुत्र सतपाल सिंह निवासी मकान नंबर 95 मोहल्ला मंडी वाला डाकघर करतारपुर तहसील करतारपुर जिला जालंधर पंजाब , नवजोत गिल (23) पुत्र सतपाल सिंह वार्ड नं 10 करतारपुर जालंधर, पंकज थापर (26) वार्ड नं 9 मंडीवाला करतारपुर जालंधर, अभिषेक गिल (19) पुत्र विजय कुमार वार्ड नं 9 मंडीवाला करतारपुर जालंधर, आदित्य कुमार (19) पुत्र मनोज कुमार निवासी मंडी वाला तहसील करतारपुर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • यातायात नियमों की अवहेलना करने पर काटे 187 चालान

    यातायात नियमों की अवहेलना करने पर काटे 187 चालान

    ऊना /सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के 187 चालान  काटे गए व जुर्माने के रूप में 38,400/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध  अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर  01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 5,000/- रूपये वसूल किए गए।
  • बीजेपी दफ्तर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बीजेपी दफ्तर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में आग लगने से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली बीजेपी दफ्तर के बाहर एक जनरेटर में आग लगी थी। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

     

  • पंजाब : राजनीतिक पार्टियों का डेरे की ओर रुख

    पंजाब : राजनीतिक पार्टियों का डेरे की ओर रुख

    अमृतसर : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों ने डेरे की ओर रुख कर लिया है। लोकसभा क्षेत्र अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे।जहां गुरजीत औजला ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। गुरजीत सिंह औजला ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इससे पहले अमृतसर सीट से बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू और आप प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल भी डेरा ब्यास आ चुके है।श्री फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अमर सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार कल बुधवार को डेरा ब्यास आए थे।

    उन्होंने सोशल हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – आज डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की।