Blog

  • पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन-जेई समेत 4 गिरफ्तार

    पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन-जेई समेत 4 गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज मौजूदा कार्यकारी इंजीनियर बूटा राम, कार्यकारी इंजीनियर (ऐक्सियन) जसदेव सिंह, जूनियर इंजीनियर, एल. आई. टी. इन्द्रजीत सिंह, नगर निगम लुधियाना के जूनियर इंजीनियर मनदीप सिंह और माडल टाऊन एक्स्टेन्शन लुधियाना के निवासी एक प्राईवेट व्यक्ति कमलदीप सिंह के खि़लाफ़ स्थानीय नागरिक विस्थापित (ऐलडीपी) स्कीम के अंतर्गत लुधियाना इम्परूवमैंट ट्रस्ट (ऐलआईटी) में रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट सम्बन्धी भ्रष्टाचार का एक और केस दर्ज किया है। इस मामले में जसदेव सिंह ऐक्सियन, इन्द्रजीत सिंह जेई और मनदीप सिंह (दोनो जेई) और कमलदीप सिंह को गिरफ़्तार किया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो के थाना, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए और आई. पी. सी. की 120-बी के अंतर्गत दर्ज एफ. आई. आर. नं. 8, तारीख़ 14. 07. 2022 की तफ्तीश के दौरान यह पाया गया कि एल. आई. टी. के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करते हुये और अन्यों की मिलीभुगत से एल. डी. पी. स्कीम के अंतर्गत अनाधिकृत व्यक्तियों को रिहायशी प्लाट अलाट किये थे। चाहे कुछ अलाटियों की मौत हो चुकी थी परन्तु उनके प्लाट ऐलआईटी अधिकारियों की तरफ से निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए अनाधिकृत व्यक्तियों को दोबारा अलाट कर दिए गए और लाभार्थियों से मोटी रिश्वत हासिल की गई।

    उन्होंने और जानकारी देते हुये बताया कि इस पड़ताल के दौरान रिकार्ड पर यह सामने आया है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए माडल टाऊन एक्स्टेन्शन, लुधियाना में प्लाट नंबर 1544-डी एक निजी व्यक्ति कमलदीप सिंह को अलाट किया गया था। इस मामले में इन्द्रजीत सिंह जे. ई., बूटा राम ट्रस्ट इंजीनियर और जसदीप सिंह ऐक्सियन, मनदीप सिंह जे. ई. एम. सी. लुधियाना ने उपरोक्त इलाके में पानी और सिवरेज की सुविधा न होने सम्बन्धी एल. आई. टी. को झूठी/ मनघड़त रिपोर्टें दीं थीं।

    अलाटी का पक्ष लेने के मकसद से उपरोक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों ने समर्थ अथॉरिटी से मंजूरी लिए बिना 27 लाख रुपए का ग़ैर-निर्माण जुर्माना छोड़ दिया था, जब कि यह अलाटी से वसूला जाना ज़रूरी था, जिससे उन्होंने सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान पहुँचाया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि लाभार्थियों से मोटी रिश्वत लेकर ऐलडीपी स्कीम के अंतर्गत प्लाट अलाट करने के लिए पहले ही विजीलैंस ब्यूरो के थाना आर्थिक अपराध विंग, लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए, 8,12, 13(2) और आई. पी. सी. की धारा 409, 420, 467, 471, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 09 के अधीन मामला दर्ज किया हुआ है।

    इस मामले में एलआईटी के अधिकारियों के खि़लाफ़ जांच की जा रही थी जिसमें रमन बालासुब्रमण्यम, पूर्व चेयरमैन ऐलआईटी, कुलजीत कौर ईओ, अंकित नारंग एसडीओ, प्रवीन कुमार सेल्ज क्लर्क, गगनदीप क्लर्क और पूर्व चेयरमैन के पीऐ सन्दीप शर्मा शामिल थे। उपरोक्त मुलजिमों में से सन्दीप शर्मा पी. ए., प्रवीन कुमार क्लर्क और कुलजीत कौर ई. ओ. को पहले ही गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य मुलजिम गिरफ़्तारी से बच रहे हैं और इस संबंधी आगे जांच जारी है।

  • जालंधरः दड़ा सट्टा लगाता आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः दड़ा सट्टा लगाता आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरुण कुमार पुत्र मुल्खराज निवासी बाबूलाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मंजीत सिंह उर्फ बॉबी पुत्र कमलजीत सिंह निवासी पैराडाइज अपार्टमेंट नकोदर रोड़ अपने करिंदे को भगवान वाल्मीकि चौंक के नजदीक सब्जी मंडी में सरकारी लॉटरी की आड़ में दुकान पर बिठाकर लोगों को दड़ा सट्टा लगवा कर ठग रहा है।

    मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी अरुण कुमार को 3240 रुपए, एक लैपटॉप और एक प्रिंटर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान अरुण ने बताया कि वह उक्त मंजीत के पास नौकरी करता है। पुलिस ने मुकद्दमे में मंजीत का नाम दर्ज कर लिया है और उसकी तालाश के लिए छापेमारी कर रही है। 

  • जालंधरः 1320 ट्रैवल एजेंटों को शो कॉज नोटिस जारी, रद्द हो सकता है लाइसेंस, देखें वीडियो

    जालंधरः 1320 ट्रैवल एजेंटों को शो कॉज नोटिस जारी, रद्द हो सकता है लाइसेंस, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः विदेश जाने वाले युवाओं की चाहत लगातार बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी तरफ विदेश जाने के नाम पर ठगी के शिकार लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस के पास ठगी के शिकार लोगों की काफी शिकायते सामने आई है, जिसमें कुछ फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना कर रफू चक्कर हो जाते हैं। इसी मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि विदेश जाने के नाम पर ठगी की शिकायतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिस पर पुलिस अपना काम पूरी निष्ठा के साथ कर रही है।

    उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ट्रैवल एजेंट से 522 पासपोर्ट जब्त किए थे और इसके अलावा भी कई ऐसे ट्रैवल एजेंट है जिन पर पुलिस टीम की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस द्वारा लगातार टीमें बनाकर ऐसे ही और भी फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर निगाह रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील है कि जो लोग ट्रैवल एजेंटों को पैसे देते हैं वह पहले उनकी जांच पड़ताल कर लें, ताकि वह ठगी का शिकार होने से बच जाए। अगर फिर भी किसी के साथ ठगी होती है तो पुलिस उन्हें इंसाफ दिलवाने में भरपूर सहयोग देगी।

    लेकिन कई बार ऐसा होता कि जो रकम लोगों ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों को दी होती है उसे वापिस मिलने में देर लग जाती है। इसलिए पुलिस ने लोगों से अपील है कि जो लोग विदेश जाना चाहते हैं पहले वह ट्रैवल एजेंट की सही तरह से जांच पड़ताल कर लें। डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिला जालंधर में 14 से अधिक ट्रैवल एजेंट ऐसे है जिनकी जांच नियमित होती रहती है और उनकी मंथली रिपोर्ट भी उनके दफ्तर में पहुंच रही है। जिनकी रिपोर्ट में नहीं होती उनको शो कॉज नोटिस भेजा जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक 1320 ऐसे ट्रैवल एजेंट है जिनकी रिपोर्ट नहीं पहुंची और उन्हें शो कॉज नोटिस भेजे जा चुके हैं। जसप्रीत सिंह ने कहा कि अगर उसका जवाब वह नहीं देते तो उनका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। 

  • जालंधरः सब्जी मंडी में प्रवासी मजदूरों का निगम के खिलाफ प्रदर्शन, जानें मामला

    जालंधरः सब्जी मंडी में प्रवासी मजदूरों का निगम के खिलाफ प्रदर्शन, जानें मामला

    जालंधर/हर्षः शहर के फोकल प्वाइंट स्थित सब्जी मंडी हटाए जाने को लेकर प्रवासी मजदूरों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मीडिया को जानकारी देते हुए प्रवासी मजदूरों ने बताया कि यहां पर मंडी पिछले 30 साल से लगातार ऐसे ही लग रही है। हर महीने निगम के कर्मचारी एक सब्जी लगाए रेड़ी वर्कर से 500 रुपए की पर्ची काटते हैं और यह तकरीबन 30 साल से इसी तरह चलता आ रहा है। लेकिन आज बिना किसी नोटिस के बिना किसी बात के हमारी मंडी को तोड़ा जा रहा है जिसको देखते हुए हमने आज नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

    वहीं मौजूद कारपोरेशन इंजीनियर ने बताया कि पिछले 2 साल से इस जगह पर वाटर प्लांट का प्रोजेक्ट चल रहा है जिसे हम कई बार निरक्षण करने आए हैं और हमने कई बार यह भी बताया है कि यह जगह खाली कर दे। लेकिन उन्होंने हमारी एक नहीं सुनी और अब जब प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है तब इनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

    दूसरी ओर मंडी में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों ने बताया कि हम प्रवासी मजदूर बाल बच्चे वाले हैं और तकरीबन 30 साल से हमारे यहां से ही रोजी-रोटी चल रही है अब जिसे कारपोरेशन बंद करने की फिराक में है हम सरकार से यह मांग करते हैं कि इस प्रोजेक्ट को रोका जाए और जैसे यहां पर काम पहले चलता था वैसे ही चले थे नहीं होता तो आने वाले समय में हमें मजबूरन सड़के जाम और धरना प्रदर्शन लगाना पड़ेगा। 

  • पंजाबः विजीलैंस ने 2 मंडियों के 5 ठेकेदारों के खिलाफ किया  मामला दर्ज

    पंजाबः विजीलैंस ने 2 मंडियों के 5 ठेकेदारों के खिलाफ किया मामला दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा शुरू किये गये भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान फरीदकोट जिले के जैतो और कोटकपुरा की अनाज मंडियों के लिए परिवहन टेंडर स्वीकृत करने और इस प्रक्रिया में अनियमितता करने के आरोप में उक्त दो मंडियों के पांच ठेकेदारों को खाद्य और सिविल के साथ गिरफ्तार किया गया है। संबंधित खरीद एजेंसियों के कर्मचारियों सहित आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत संख्या 51/2022 फरीदकोट में लगे आरोपों की जांच के बाद रिशु मित्तल ठेकेदार, पवन कुमार ठेकेदार, विशु मित्तल ठेकेदार और प्रेमचंद ठेकेदार योगेश गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों और अन्य संदिग्धों की भूमिका पर विचार किया जाएगा। 

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि उक्त ठेकेदारों द्वारा वर्ष 2019-20 में भरे गए टेंडरों से जुड़ी ट्रकों की सूची में गलत रजिस्ट्रेशन नंबर दिए गए थे। इन तथ्यों के अनुसार विभाग की जिला टैंडर कमेटी द्वारा संबंधित ठेकेदारों की तकनीकी बोली को ही अस्वीकार कर देना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जो संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत को दर्शाता है। अनाज की ढुहाई के दौरान खरीद एजेंसियों द्वारा काटे गए गेट पासों में दर्ज कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर मोटरसाइकिलों/मिनी बसों के हैं। इन वाहनों पर माल की ढुहाई नहीं की जा सकती। जांच के दौरान उक्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ-साथ इन गेट पासों में माल की मात्रा का विवरण भी फर्जी दिखाई दे रहा है। इसलिए माल के गबन का मामला भी सामने आ सकता है।

    उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों के संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा इन गेट पासों को बिना चैक किए ही ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया। इस संबंध में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर माल की ढुलाई को दिखाया गया है। इस प्रकार उक्त ठेकेदारों के अलावा विभाग के कई अधिकारियों/कर्मचारियों और संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके अनाज मंडियों में ढुहाई के लिए लेबर कार्टेज और ट्रांसपोर्ट के टेंडरों में घपलेबाजी की गई है। 

  • BJP का ऐलान, PM मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगा ‘Gold’ गिफ्ट

    BJP का ऐलान, PM मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगा ‘Gold’ गिफ्ट

    नई दिल्ली: तमिलनाडु BJP ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां भेंट कर मनाने का फैसला लिया है। तमिलनाडु भाजपा के मुताबिक, इस दिन 720 किलोग्राम मछली भी बांटी जाएगी। बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 साल के हो जाएंगे। मत्स्य पालन और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने वीरवार को कहा, “हमने चेन्नई के सरकारी आरएसआरएम अस्पताल की पहचान की है और फैसला किया है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा हुए सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।” 

    पहल की लागत के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “बच्चों को दो ग्राम यानी कि करीब 5000 हजार रुपये की अंगूठी दी जाएगी। पार्टी की ने 17 सितंबर को इस अस्पताल में लगभग 10-15 प्रसव का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ 17 सितंबर को पैदा हुए बच्चों का स्वागत करके अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं।

    उधर, दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया है। ARDOR 2.0 रेस्टोरेंट के मालिक के मुताबिक, 17 सितंबर को एक खास थाली लॉन्च करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इस थाली का नाम ’56 इंच मोदी जी’ रखा गया है। इस थाली में 56 तरह के पकवान होंगे। ग्राहकों के पास वेज और नॉनवेज दोनों का विकल्प होगा।

    रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा ने कहा, ‘पीएम मोदी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। वह हमारे देश की शान हैं। हम उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते हैं। हमने इस थाली को लॉन्च करने का फैसला किया। हमने इसे  ’56 इंच मोदी जी’ नाम दिया है।

  • पंजाब सरकार को बड़ा झटकाः इस योजना को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस 

    पंजाब सरकार को बड़ा झटकाः इस योजना को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस 

    चंडीगढ़: पंजाब द्वारा विधायकों के लिए शुरू की गई एक विधायक, एक पेंशन योजना को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। यह चुनौती लुधियाना के राकेश पांडे व अन्य ने दी है। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। बता दें, पंजाब सरकार ने योजना लागू की है कि राज्य में किसी भी विधायक को सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी, चाहे वह कितनी बार भी विधायक रहा हो। अभी तक राज्य में नियम था कि जनप्रतिनिधि जितनी बार विधायक बनता था उसे उतने टर्म की पेंशन मिलती थी।

    उदाहरण के लिए यदि कोई पांच बार विधायक रहा हो तो उसे पांच पेंशन मिलती थी। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इसे बंद कर दिया था। राज्य में अब विधायकों को एक ही टर्म की पेंशन मिलती है। पंजाब सरकार पहले पेंशन योजना को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर आई थी, लेकिन कानूनन इसे विधानसभा में पास करवाया जाना जरूरी थी। 

    जून में पंजाब सरकार इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आई थी, जिसे पास कर दिया गया। इसके बाद इसे कानूनी रूप देने के लिए राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद 11 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी। अधिसूचना जारी होने के बाद अब पंजाब में विधायकों को सिर्फ एक ही टर्म की पेंशन मिल रही है। पंजाब सरकार का कहना है कि वन विधायक वन पेंशन के लागू होने से राज्य सरकार के खजाने पर 19 करोड़ रुपये सालाना का बोझ कम होगा। 

  • पंजाबः SpiceJet के 2 कर्मचारी 52 लाख रुपए के सोने सहित गिरफ्तार

    पंजाबः SpiceJet के 2 कर्मचारी 52 लाख रुपए के सोने सहित गिरफ्तार

    नई दिल्लीः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। विभाग ने दुबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट के ही दो कर्मचारियों को 1 किग्रा सोने के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दुबई से अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG56 सुबह 3.20 बजे लैंड हुई।

    कस्टम विभाग ने दुबई से पहुंचे पैसेंजर्स के साथ-साथ स्पाइस जेट के कर्मचारियों की भी चैकिंग की। इस दौरान फ्लाइट के अंदर कैटरिंग करने वाले राहुल नाम के कर्मचारी से 1.015 किग्रा सोना मिला। कस्टम विभाग ने जब राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने अन्य साथी का नाम भी बता दिया। अन्य आरोपी की पहचान स्पाइस जेट के ही सुरक्षा स्टाफ कर्मी हितेश के तौर पर हुई।

    कस्टम विभाग ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। कस्टम विभाग ने सोने को जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू तकरीबन 52 लाख रुपए के आसपास है। कस्टम विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अभी सोने की सही वैल्यूएशन में थोड़ा समय लग सकता है।

  • 35 दिन बाद कामेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर आई ख़बर, जानें क्या बोले डॉक्टर

    35 दिन बाद कामेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर आई ख़बर, जानें क्या बोले डॉक्टर

    नई दिल्लीः मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ ही रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए 35 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें अब तक होश नहीं आया है। डॉक्टर्स लगातार उन पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं। राजू श्रीवास्तव का ब्रेन फंक्शन नहीं कर पा रहा है, जिसकी वजह से वो होश में नहीं आ पाए हैं और जब तक वो होश में नहीं आ जाते, कुछ भी कहना डॉक्टर्स के लिए मुमकिन नहीं है।

    राजू की स्थिति में नहीं है कोई सुधार

    डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को होश में लाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा। 35 दिनों से उनका इलाज चल रहा है और वो लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके इलाज में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी जा रही है, लेकिन बावजूद इसके उनकी स्थिति में किसी तरह का कोई सुधार होता नहीं दिख रहा।

    परिवार की बढ़ रही हैं चिंताएं

    राजू के परिवार को डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है कि वो उन्हें जल्द ही ठीक कर देंगे। राजू श्रीवास्तव के परिवार के लोग, करीबी और फैंस उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के भाई ने कहा है कि क्यूंकि राजू 10 अगस्त से ही अस्पताल में भर्ती हैं और समय गुजरने के साथ ही चिंताएं भी बढ़ रही हैं, फिर भी उन्हें डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है। उन्हें ये उम्मीद है कि कोई चमत्कार होगा।

    हाल ही में राजू को हो गया था इन्फेक्शन

    दरअसल, राजू श्रीवास्तव के ब्रेन के अलावा शरीर के बाकी सभी अंग पूरी तरह से ठीक हैं। हाल ही में उन्हें इन्फेक्शन की वजह से बुखार आ गया था। डॉक्टर्स इन्फेक्शन से जुड़ी शंकाओं को दूर करने की कोशिश में जुट गए थे। उनके पास करीबियों को भी जाने से रोक दिया गया था, साथ ही उनके वेंटिलेटर के पाइप को भी बदल दिया गया था।

    लोग कर रहे हैं उनके लिए प्रार्थना

    राजू श्रीवास्तव को होश आने के बाद ये संभव हो सकता है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं, लेकिन उनका होश में आना बेहद जरूरी है। उनकी सेहत के लिए करीबी, फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं ताकि वो जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर वापस लौट सकें और लोगों का मनोरंजन एक बार फिर से कर सकें।

  • बड़ी ख़बरः ED ने Paytm, EasyBuzz, Razorpay और Cashfree कंपनियों के 46 करोड़ रुपए किए जब्त

    बड़ी ख़बरः ED ने Paytm, EasyBuzz, Razorpay और Cashfree कंपनियों के 46 करोड़ रुपए किए जब्त

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में चीनी लोन ऐप मामले में हुई छापेमारी के बाद विभिन्न बैंक खातों और ईजीबज, रेजरपे, कैशफ्री और पेटीएम के वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपये का पता लगाकर उन्हें जब्त कर लिया है। ईडी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ईजबज प्राइवेट लिमिटेड, पुणे के पास कुल 33.36 करोड़ रुपये, रेज़रपे सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 8.21 करोड़ रुपये, कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 1.28 करोड़ रुपये और जबकि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड नई दिल्ली के साथ 1.11 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

    प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में चीनी लोन ऐप मामले में हुई छापेमारी के बाद विभिन्न बैंक खातों और ईजीबज, रेजरपे, कैशफ्री और पेटीएम के वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपये का पता लगाकर उन्हें जब्त कर लिया है। ईडी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ईजबज प्राइवेट लिमिटेड, पुणे के पास कुल 33.36 करोड़ रुपये, रेज़रपे सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 8.21 करोड़ रुपये, कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 1.28 करोड़ रुपये और जबकि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड नई दिल्ली के साथ 1.11 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।