Blog

  • सीनीयर सकेंडरी स्कूल बढेडा मे थाना प्रभारी हरोली ने बच्चों को किया जागरूक

    सीनीयर सकेंडरी स्कूल बढेडा मे थाना प्रभारी हरोली ने बच्चों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस टीम जनता व स्कूल के वच्चों को जागरूकता शिविरों में नशे के दुष्प्रभाव ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज हरोली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल वढेडा में थाना प्रभारी सुनील संख्या में अपने विचार रखे। पिछले तीन महीने के कार्यकाल मे पुलिस थाना हरोली ने 12 स्कूलों, कालेजों में करीब 2000 विधार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव तथा ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी है । आज थाना प्रभारी सुनील संख्यान बढेडा सीनीयर सकेंडरी स्कूल पहुंचे जहां पर करीब 200 विधार्थियो को ट्रैफिक नियमो का पाठ पढाया व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी । किस प्रकार चिट्टे का नशा पैर पसार रहा है तथा घर घर तक पहुंच रहा है व कैसै उक्त नशे से बचाव करना है विस्तार पूर्वक वच्चों से थाना प्रभारी ने अपने विचार साझा किए । वचपन में वच्चे कैसै जिज्ञासा वश हर अच्छी व वुरी चीज को चैक करते है व कैसै कई बार जाने अन्जाने मे गलत काम के शिकार हो जाते है इस बारे भी वच्चों को जागरूक किया गया।

    हेलमेट क्यों महत्वपूर्ण है व कैसै हेलमेट पहनना चाहिये इस संबंध में भी वच्चों को थाना प्रभारी ने उदाहरण देकर समझाया । कई वच्चों ने थाना प्रभारी के प्रश्नो का उतर भी दिया व कई वच्चों ने वेवाकी से पुलिस के प्रति अपनी सोच भी सांझा की। थाना प्रभारी ने आग्रह किया कि पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखे व पुलिस की आंख, नाक, कान, आम जनता व वच्चे होते है । बिना किसी डर के गैर कानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस के दें।

  • बड़ी खबरः कैबिनेट मंत्री का हुआ निधन, 3 दिवसीय राजकीय शोक घोषित

    बड़ी खबरः कैबिनेट मंत्री का हुआ निधन, 3 दिवसीय राजकीय शोक घोषित

    अल्मोड़ाः उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। कैबिनेट मंत्री के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके साथ ही राज्य में सभी सरकारी दफ्तरों में तिरंगे आधे झुके रहेंगे। सरकारी आदेश के मुताबिक, मंत्री का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। जिस जिले में उनका अंतिम संस्कार होगा, वहां सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:”  पुष्कर धामी कैबिनेट में चंदन राम दास के पास दो विभाग थे। समाज कल्याण विभाग और परिवहन विभाग, वह कल यानी मंगलवार को ही बागेश्वर के खरेही मंडल गए थे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।

    चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ था। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पहले वह हल्द्वानी के एमबी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव भी जीत चुके थे। साल 2006 में उन्हें पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी में शामिल कराया, जिसके बाद वह लगातार चार बार बागेश्वर सीट से विधायक चुने गए।

  • अब एक WhatsApp अकाउंट को 4 स्मार्टफोन में किया जा सकेगा लॉग इन, जानें कैसे

    अब एक WhatsApp अकाउंट को 4 स्मार्टफोन में किया जा सकेगा लॉग इन, जानें कैसे

    नई दिल्लीः अब आप एक WhatsApp account चार मोबाइल फोन में चला सकेंगे। WhatsApp अब यूजर्स को एक अकाउंट को पीसी या टैबलेट की तरह अन्य मोबाइल फोन पर भी साइन इन करने देगा। कंपनी ने इस नए फीचर की आधिकारिक रूप से घोषणा की है। जल्द ही इसे दुनिया भर के यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। WhatsApp यूजर्स काफी लंबे समय से इस फीचर्स का इंतजार कर रहे थे। जैसे आप पीसी या टैबलेट पर वेब ब्राउजर की मदद से WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, ठीक इसी तरह एक WhatsApp अकाउंट को एक फोन की बजाय कई स्मार्टफोन में लॉग इन किया जा सकेगा।

    कंपनी इस फीचर को जल्द ही रोल आउट करने वाली है। WhatsApp की आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार इस फीचर की मदद से यूजर्स सुरक्षा या गोपनीयता से समझौता किए बिना संदेश थ्रेड्स को निर्बाध रूप से जारी रखने और अपने सभी फोटो और अन्य मीडिया को कई उपकरणों से एक्सेस करने में सक्षम होंगे।

    कैसे काम करेगा ये फीचर

    यह प्रक्रिया WhatsApp Web की तरह ही होने वाली है। दूसरे फोन में लॉग इन करने के लिए यूजर को प्राइमरी फोन से एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। हालांकि कंपनी का यह भी कहना है कि वह एक विकल्प के रूप में ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली पर भी काम कर रही है। आप अपने प्राइमरी फोन के अतिरिक्त इसे 4 अन्य डिवाइस में लॉग इन कर सकेंगे। साइन इन करने के लिए इन प्वाइंट्स से मदद ली जा सकती है।

    • व्हाट्सएप को सेकेंडरी डिवाइस पर ओपन करें।
    • अपने प्राइमरी फोन पर व्हाट्सएप खोलें और सेटिंग में ‘Linked devices’ को खोजें।
    • ‘Link a device’ पर टैप करें
    • पहचान सत्यापित करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
    • अपने प्राइमरी फोन से दूसरी डिवाइस पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर लें।
    • इस तरह आपका WhatsApp account दूसरे फोन पर लॉग इन हो जाएगा।
  • पंजाबः यात्रियों से भरी बस सड़क हादसे में हुई क्षतिग्रस्त, कई घायल

    पंजाबः यात्रियों से भरी बस सड़क हादसे में हुई क्षतिग्रस्त, कई घायल

    अमृतसर: बस स्टैंड के पास राम-तलाई चौक पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सवारियों से भरी बस खंभे से टकरा गई। जिससे एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने से हुआ। स्थिति कंट्रोल से बाहर होती देख ड्राइवर ने बस को एलिवेटेड रोड के पिल्लर में मार दिया। पुलिसकर्मी का मोटरसाइकिल भी पिल्लर के पास ही खड़ा था, जो बस के नीचे आने से चकनाचूर हो गया। घायलों को अमृतसर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। हादसे के दौरान सड़क पर खड़े लोग और पुलिस ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे में बस में मौजूद करीब 24 सवारियां घायल हो गईं। जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में करीब 50 सवारियां बैठी थीं। घटना के समय बस की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर के बीच में थी। यही कारण रहा कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन बस के पिल्लर के साथ टकराने के बाद करीब 24 सवारियां घायल हो गई हैं। चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पास के अस्पताल से सवारियों को फस्ट एड उपलब्ध करवाया। 

  • बड़ी ख़बरः नक्सली हमले में 11 जवान शहीद

    बड़ी ख़बरः नक्सली हमले में 11 जवान शहीद

    दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला होने का मामला सामने आया है। जिसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ। शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है। हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह घटना बहुत दुखद है। नक्सलियों को खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस हमले के बाद पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया है। दोनों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि और फोर्स को बुला लिया गया है।

    जानकारी के मुताबिक जवान ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अरनपुर के पालनार क्षेत्र में जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी से उड़ा दिया है। मौके पर दो एम्बुलेंस को रवाना किए जाने की खबर है। नक्सलियों के हमले का पैटर्न बिल्कुल भी नहीं बदला है। जब जवान नक्सलियों के इलाके में आए तो घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। वहीं इस हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम बघेल से बातचीत की। उन्होंने केंद्र की तरीफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं इस हमले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कायराना हमला है लेकिन हर हमले के बाद बघेल यही बात कहते हैं लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सघन सर्चिंग लगातार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक राज्यों के साथ समन्वय बनाकर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन नहीं चलाया जाएगा, तब तक यह समस्या नहीं खत्म होगी।

  • पंजाबः पूर्व CM का पार्थिव शरीर लेकर कार्यालय से निकले सुखबीर, एंबुलेंस की ड्राइविंग सीट पर बैठे मजीठिया

    पंजाबः पूर्व CM का पार्थिव शरीर लेकर कार्यालय से निकले सुखबीर, एंबुलेंस की ड्राइविंग सीट पर बैठे मजीठिया

    प्रकाश सिंह बादल के अतिंम दर्शन करने पहुंचे पंजाबी गायक गुरदास मान

    चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार वीरवार को बादल गांव में किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह चंडीगढ़ से बादल गांव ले जाई जा रही है। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण उनका अंतिम संस्कार खेत में किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। चंडीगढ़ से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव बादल ले जाया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है। इस एंबुलेंस को अकाली नेता बिक्रम मजीठिया चला रहे हैं।

    उनके साथ पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल बैठे हैं। शाम को पार्थिव शरीर गांव पहुंच जाएगा। दादा का शव देख पोता अनंतबीर भावुक नजर आया। वहीं पंजाबी गायक गुरदास मान भी प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शव के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं उनके अंतिम दर्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, ओम प्रकाश चौटाला, राजिंदर कौर भट्ठल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे।

  • पंजाबः प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान

    पंजाबः प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान

    चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में 27 अप्रैल वीरवार को दोपहर एक बजे किया जाएगा। वहीं सीएम भगवंत मान कल उनके अतिंम संस्कार के पैतृक गांव में पहुंचेंगे। इससे पहले 26 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए सुबह 10 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में रखा गया था। लेकिन अब उनकी पार्थिव देह चंडीगढ़ से बादल गांव ले जाई जा रही है। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण उनका अंतिम संस्कार खेत में किया जाएगा।  बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। आज उनके पार्थिव शरीर को पार्टी दफ्तर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, ओम प्रकाश चौटाला, राजिंदर कौर भट्ठल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे।

  • जालंधरः प्रकाश सिंह बादल के निधन को लेकर राजनीतिक कार्यक्रम रद्द 

    जालंधरः प्रकाश सिंह बादल के निधन को लेकर राजनीतिक कार्यक्रम रद्द 

    जालंधर/वरुणः पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद आज शोकस्वरूप लोकसभा उपचुनाव के सभी राजनीतिक दलों ने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं भाजपा ने लाजपत नगर स्थित कार्यालय में पूर्व सीएम बादल के निधन पर शोक सभा रखी। जहां राज्य के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। भाजपा ने अपने आज के सारे कार्यक्रम रद्द करने की जानकारी भी दी है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल एक ऐसी शख्सियत थे जो हर व्यक्ति को चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़े हों उन्हें उचित सम्मान देते थे। सोढी ने कहा कि बादल साहिब विरोधियों को जवाब देते समय हमेशा सतकार भावना रखते थे। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता जय वीर शेरगिल ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल युवा नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। 

  • पंजाबः Z+ सुरक्षा की बहाली को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे नवजोत सिद्धू!

    पंजाबः Z+ सुरक्षा की बहाली को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे नवजोत सिद्धू!

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की सिक्योरिटी कम करने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में नवजोत सिद्धू की सिक्योरिटी में कटौती की गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज नवजोत सिद्धू ने Z+ सुरक्षा की बहाली को लेकर हाईकोर्ट का रूख किया है। हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी सुरक्षा को Y से बढ़ा कर Z प्लस किया जाए, क्योंकि उनकी जान को खतरा है। सिद्धू ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पहले उन्हें जान से मारने की कई बार धमकी मिल चुकी है। इस कारण केंद्र ने उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी थी। रोड रेज मामले में जब वह जेल गए तो सुरक्षा वापस ली गई थी। तब आश्वासन दिया गया था कि जब वह जेल से बाहर आएंगे तो उन्हें सुरक्षा वापस कर दी जाएगी।

    सिद्धू के मुताबिक, अब जब वह जेल से रिहा हुए तो उनकी सुरक्षा को कम करके Y कैटेगरी कर दिया गया है। सिद्धू ने कोर्ट को यह भी बताया कि करीब 4 दिन पहले ही उनके घर की छत पर एक अज्ञात व्यक्ति भी देखा गया। इस मामले में पटियाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। सिद्धू का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। ऐसे में उन्हें दी गई सुरक्षा बहुत कम है। लिहाजा उन्हें पहले जैसे Z प्लस सुरक्षा दिलवाई जाए। सिद्धू की इस याचिका पर हाईकोर्ट कल सुनवाई करेगा।

  • कुल्लू-मनाली में बर्फ में फंसे लोग, मची चीख-पुकारें, वीडियो वायरल

    कुल्लू-मनाली में बर्फ में फंसे लोग, मची चीख-पुकारें, वीडियो वायरल

    हिमाचलः कुल्लू-मनाली में हिमस्खलन से बड़ा हादसा देखने को मिला। जिसमें कई सैलानी बर्फ के अंदर दब गए। हिमस्खलन के बाद वहां लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ से बर्फ पिघल कर तेजी से नीचे आती है और उसमें कई लोग दब जाते हैं। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग बर्फ में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करते हैं। इस हिमस्खलन में कितने लोग घायल हुए हैं अभी तक इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।