Home Entertainment Premanand Maharaj ने Rajpal Yadav को 2 महीने पहले दी थी चेतावनी, Viral हुआ Video

Premanand Maharaj ने Rajpal Yadav को 2 महीने पहले दी थी चेतावनी, Viral हुआ Video

0
Premanand Maharaj ने Rajpal Yadav को 2 महीने पहले दी थी चेतावनी, Viral हुआ Video
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। सालों पुराने चेक बाउंस केस में राजपाल को जेल हो गई है। 9 करोड़ की राशि न दे पाने के काऱण एक्टर को मजबूरी में सरेंडर करना पड़ गया था। मुश्किल की इस घड़ी में एक्टर के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनका साथ दे रही है। अब इसी के बीच राजपाल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल रहा है। करीबन 2 महीने पहले उन्होंने वृंदावन की यात्रा की थी वहां पर वो प्रेमानंद महाराज से मिले थे। इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि प्रेमानंद महाराज को राजपाल पर आने वाली विपदा का आभास हो गया था। तभी वो एक्टर को मजबूती के साथ हर चुनौती का सामना करने की सलाह देते हुए दिखे थे। महाराज से मुलाकात के दौरान एक्टर भावुक हो गए थे।

एकटर को दी थी प्रेमानंद महाराज ने सलाह

महाराज ने सबसे पहले राजपाल यादव का हालचाल पूछा था। एक्टर ने अपनी कॉमेडी का नमूना प्रेमानंद को भी दिखाया था। राजपाल की कॉमेडी पर वह खिलखिलाकर हंसते भी नजर आए थे। राजपाल को सलाह देते हुए महाराज ने कहा था कि – ‘जीवन में सबसे जरुरी है कि हमारा चित्त भगवान से जुड़ा रहे क्योंकि जीवन में दुख, विपत्तियां आती हैं। कभी-कभी अपनों से बिछड़ना होता है ऐसी परिस्थिति आती है कि जीना मुश्किल हो जाता है। आर्थिक समस्या, जीवन में व्यवहार की कई दिक्कतें आती हैं हमारी उन समस्याओं के समय हमें सिर्फ भगवान ही संभाल सकते हैं’। ‘इंसान तो खाते-पीते आपसे हाथ मिला लेगा लेकिन कल आप किसी समस्या में यदि फंस जाओगे तो साइड में हो जाएगा। वो सोचेगा कहीं हमसे बात न कर ले कहीं हमें कुछ कह न दे। समस्याओं में सिर्फ भगवान साथ देते हैं इसलिए भगवान को याद करो। नाम जप करो हर विपत्ति हर दुख से लड़ना सीखो हारना नहीं’। ‘हर समस्या में मजबूत रहना कभी टूटना नहीं। नाम जप करते रहना। भगवान बहुत बल सहयोग देते हैं हम भगवान को भूल गए हैं इसलिए आज हम पछता रहे हैं। राजपाल महाराज की इन सभी बातों को बहुत ही ध्यान से सुन रहे थे। इस दौरान वो काफी इमोशनल भी हो गए लेकिन अपने इमोशन्स को छिपाते नजर आए’। राजपाल ने महाराज से कहा कि अगली बार वो अपनी पत्नी को भी उनके दर्शन के लिए लेकर आएंगे। इस वीडियो को देखकर अब लोगों का यह कहना है कि प्रेमानंद महाराज को मालूम था कि राजपाल मुसीबत में फंसने वाले है ऐसे में उन्होंने हिम्मत रखने की सलाह एक्टर को दी है। कुछ यूजर्स ने राजपाल के मजबूती से खड़े रहने के पीछे नाम जप करना और भगवान पर उनका विश्वास भी बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here