Blog

  • पहाड़ों से गिरा मलबा, बाल-बाल बची यात्रियों से भरी बस, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पहाड़ों से गिरा मलबा, बाल-बाल बची यात्रियों से भरी बस, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह-चैलचौक-मोवीसरी मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्यांज के थमलाह के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा गिर गया। एक निजी बस इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। भूस्खलन पंडोह से चैलचौक जा रही निजी बस के सामने कुछ ही दूरी पर हुआ। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर सड़क को चौड़ा करने का कार्य भी चल रहा है और लगातार दो दिन से बारिश के चलते यह भूस्खलन हुआ। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई यात्री घंटों तक फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार सड़क को पूरी तरह बहाल होने में कम से कम दो से 3 घंटे का समय लग सकता है। हालांकि पहाड़ी की स्थिति और मौसम को देखते हुए इसमें और समय भी लग सकता है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि लोग जोखिम उठाकर मलबे के पास न जाएं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश और पहाड़ों में बढ़ी नमी के कारण इस क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी की जाए और स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया, “जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिलहाल चैलचौक–पंडोह मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है और सड़क सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा।” उपायुक्त ने यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।  
  • Haryana News: Republic Day के मौके पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लोगों से की अपील, देखें वीडियो

    Haryana News: Republic Day के मौके पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लोगों से की अपील, देखें वीडियो

    पंचकूला: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंचकूला पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली हुई है। इसी कड़ी में अब डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने सेक्टर-5 में स्थित परेड ग्राउंड का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी के साथ जायजा लिया। बता दें कि 26 जनवरी को होने वाली इसी परेड ग्राउंड में माननीय राज्यपाल ध्वजारोहण करने वाले हैं। वह परेड की सलामी करेंगे। कार्यक्रम की गरिमा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में भी ले लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि के साथ भी जिला पुलिस लगातार महत्वपूर्ण स्थानों जैसे कि बस स्टैंड, व्यस्त बाजार और रेलवे स्टेशन पर डॉग स्कवॉड की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए कह दिया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। सभी थाना प्रभारियों और चौंकी इंचार्जों को उनके अधीन आने वाले क्षेत्रों में कॉम्बिंग करने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही शहर के होटलों, सराय और धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है। शहर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति के रिकॉर्ड और पहचान पत्र की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं और आंतरिक मार्गों पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 34 विशेष नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस बल द्वारा संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के हाथों में हैं। इनके सहयोग के लिए 4 स्वैट कमांडो टीमें भी 24 घंटे एक्टिव है। इसके अलावा जिले में एक्टिव 11 पीसीआर, 19 ईआरवी और 25 राइडर लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा पाए। पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने जिलावासियों को आश्वस्त करते हुए कह दिया है कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना ही हमारा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने जिले भर में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया है। तकनीकी निगरानी के साथ-साथ हमारी टीमें भी धरातल पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। मैं नागरिकों से अपील करता हूं कि वे निर्भय होकर इस उत्सव का हिस्सा बनें, पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है।

    लोगों से की अपील

    पुलिस प्रशासन ने जनता से साथ की अपील की है। इसके साथ ही लोगों को सूचित किया गया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई लावारिस वस्तु जैसे कि बैग, टिफिन या अन्य संदिग्ध सामग्री नजर आए तो उसे कतई न देेखें। इसकी सूचना तुरंत अपने आस-पास के थाने या हरियाणा डायल 112 पर दें। सतर्कता ही सुरक्षा की पहली कड़ी है और आमजन के साथ से ही सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।    
  • Punjab News: Action में आई पुलिस, रेलवे स्टेशन पर दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Action में आई पुलिस, रेलवे स्टेशन पर दी दबिश, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही घटनाओ के चलते जहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई नजर आ रही है। वहीं देर रात सरहिंद के पास रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट कर दिया गया है। जिसके बाद हर जगह पर चौकसी बढ़ा दी गई। इसी को लेकर पठानकोट में भी स्टेशन पर जीआरपी पुलिस व पंजाब पुलिस की ओर से सर्च शुरू कर दी गई है।

    जिसके चलते पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया और जम्मू कश्मीर से आने वाली गाड़ियों पर पुलिस की ओर से निगरानी रखी गई ताकि कोई भी शरारती आंसर किसी वारदात को अंजाम न दे सके। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि सरहद में हुए ब्लास्ट के बाद जहां रेलवे पुलिस अलर्ट कर दी गई है वहीं पंजाब पुलिस भी अलर्ट पर है और उसी कड़ी के तहत सुरक्षा कर दी गई है और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

  • Punjab News: हम पहले ही श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित कर चुके हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    Punjab News: हम पहले ही श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित कर चुके हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    • पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने श्री Nanded Sahib में माथा टेका; कहा— पंजाब सरकार नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग महाराष्ट्र सरकार के समक्ष उठाएगी
    • गुरु साहिबानों का संदेश आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए आप सरकार हर संभव प्रयास करेगी: Bhagwant Singh Mann
    नांदेड़, 24 जनवरी 2026: महाराष्ट्र के नांदेड़ में आज तख़्त सचखंड श्री हज़ूर साहिब में श्रद्धा के साथ माथा टेकते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने कहा कि उनकी सरकार नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग महाराष्ट्र सरकार के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा कि यह पवित्र नगर सिखों और विशेष रूप से समूची मानवता के लिए अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व रखता है। यह स्मरण कराते हुए कि पंजाब सरकार पहले ही श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित कर चुकी है, मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार गुरु साहिबानों के दर्शन के व्यापक प्रसार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने कलगीधर पातशाह जी के पवित्र स्थान पर भी माथा टेका और इस धार्मिक स्थल के प्रबंधकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने इस पवित्र स्थल पर नतमस्तक होने पहुँचे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ भी देखी, जो पंथ, उसकी ऐतिहासिक संस्थाओं और उनसे प्रेरणा लेने वाले लोगों के बीच गहरे संबंधों को दर्शाती है। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नांदेड़ साहिब न केवल सिखों के लिए बल्कि समूची मानवता के लिए पवित्र स्थल है, क्योंकि दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा इस पवित्र नगरी में व्यतीत किया था। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग को महाराष्ट्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगी, जो श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी—जिन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए—का 350वां शहीदी दिवस गहरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। पिछले वर्ष लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने तीन शहरों, जहाँ सिखों के तख़्त साहिब स्थित हैं, को पवित्र शहर घोषित किया था। उन्होंने कहा कि वाल्ड सिटी अमृतसर, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने संबंधी आधिकारिक अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे विश्व भर की संगतों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज़ पर महाराष्ट्र सरकार को भी नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने की घोषणा करनी चाहिए, जिसके लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने नांदेड़ साहिब में स्थित पंजाब भवन के पूर्ण कायाकल्प की भी घोषणा की। Bhagwant Singh Mann ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा निर्मित पंजाब भवन को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड किया जाएगा। इसके साथ ही नांदेड़ में श्रद्धालुओं के लिए वेरका दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति को और अधिक सुचारु बनाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सुविधा सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। देश के लिए पंजाबियों के योगदान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों ने स्वतंत्रता संग्राम, देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में शानदार भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा की बात हो या बलिदान देने की, पंजाबी हमेशा सबसे आगे रहते हैं। यह गर्व की बात है कि किसी भी आपदा के समय पंजाबी अक्सर रेड क्रॉस जैसी संस्थाओं से भी पहले जरूरतमंदों की सेवा के लिए मौके पर पहुँच जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब सरकार का कर्तव्य है कि वह युवा पीढ़ियों के लिए महान गुरु साहिबानों की गौरवशाली विरासत को संजोकर रखे। उन्होंने कहा कि हम महान गुरु साहिबानों के पदचिह्नों पर चल रहे हैं, जिन्होंने मानवता को अत्याचार, दमन और अन्याय के विरुद्ध खड़े होना सिखाया और ‘सरबत दा भला’ का संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि इसी प्रतिबद्धता के तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य युवा पीढ़ियों को गुरु साहिबानों के जीवन, दर्शन और मानवता की रक्षा के लिए दी गई उनकी महान कुर्बानियों से जोड़ना है। इस दौरान तख़्त श्री हज़ूर साहिब में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति, विकास और लोगों की खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि तख़्त श्री हज़ूर साहिब सिख धर्म के पाँच सर्वोच्च स्थलों में से एक है, जो समुदाय के लिए आध्यात्मिक, दिव्य और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सिखों के अन्य चार तख़्त—अमृतसर में श्री अकाल तख़्त साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में तख़्त श्री केशगढ़ साहिब, तलवंडी साबो में तख़्त श्री दमदमा साहिब तथा बिहार में तख़्त श्री पटना साहिब—स्थित हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की स्थापना, मानवाधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अतुलनीय योगदान दिया तथा इन आदर्शों के लिए अपना पूरा परिवार बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग नांदेड़ साहिब की पवित्र धरती पर व्यतीत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। Bhagwant Singh Mann ने कहा कि वे परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें पंजाब के लोगों की और अधिक विनम्रता व समर्पण भाव से सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। गुरुद्वारा साहिब में अरदास के उपरांत उन्होंने जाति, रंग, नस्ल और धर्म के किसी भी भेदभाव के बिना लोगों की सेवा करने तथा एक सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।
  • Punjab News: गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में मुस्लिम युवक के कुल्ला करने के मामले को लेकर भले ही नौजवान ने माफी मांग ली है, लेकिन उसके बावजूद मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, इस मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस से दोषी युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। जिसके बाद आज पुलिस ने अंकुर विहार थाना गाजियाबाद से सुब्हान रंगरीज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सुब्हान रंगरीज की वीडियो भी सामने आई है।

    जिसमें सुब्हान रंगरीज द्वारा गिरफ्तारी को लेकर सिख व्यक्तियों ने कहा कि आज युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी को डिटेन करके पंजाब भेजा जाएगा। घटना को लेकर सिख जत्थेबंदियों से बात हो चुकी है और श्री अकाल तख्त जत्थेदार इस मामले को लेकर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि आज एक दिन के लिए युवक को गाजियाबाद थाने में ही रखा जाएगा। इस घटना को लेकर युवक सहित उसका परिवार फिर से माफी मांग रहा है। वहीं घटना को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से युवक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

    दरअसल, निहंग व सिख समुदाय के लोगों ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू करते हुए उसे आज गिरफ्तार कर लिया है। मुस्लिम युवक सुब्हान रंगरीज दिल्ली का रहने वाला है। निहंगों ने शिकायत में कहा कि युवक की हरकत सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। सिख समुदाय पर अक्सर कानून हाथ में लेने के आरोप लगाए जाते हैं, इसलिए वे सबसे पहले कानून के दायरे में रहकर पुलिस के पास आए हैं। निहंगों ने चेतावनी दी कि वे चाहते हैं कि सुब्हान रंगरीज सार्वजनिक रूप से आकर सिख मर्यादा के अनुसार माफी मांगे वरना उनके पास युवक से जुड़ी पूरी जानकारी है।

  • Punjab News: CP Office से 100 कदम दूर घर से 10 तोले सोना और 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: CP Office से 100 कदम दूर घर से 10 तोले सोना और 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हालात यह हो गए है कि बेखौफ चोर फिरोज़पुर रोड स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर से 100 कदम दूरी पर स्थित घर को निशाना बनाकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए मुकेश ने बताया कि वह कोर्ट में काम करते है और यह घर उसकी साली है। मुकेश के अनुसार घर के बाहर भीड़ होने के कारण वह मौके पर पहुंचे और देखा चोर घर से सोना और नगदी लेकर फरार हो गए।

    घटना के दौरान परिवार के सदस्य मंदिर गए हुए थे, जबकि बच्चे विदेश में रहते है। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जिसके बाद चोर घर में घुसा और अलमारी के ताले तोड़कर घर से 2 लाख नगद और 10 तोले सोना लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेजे में एक नौजवान मास्क लगाकर घर के बाहर रेकी करता साफ दिखाई दे रहा है।

    चोर कुछ देर तक आसपास की हलचल देखता रहा और मौका मिलते ही घर में कूद कर दाखिल हो हाथ साफ कर गया। वहीं पीड़ित परिवार चंदना राय ने बताया कि सुबह घर में कोई नहीं था माता जी गुरुद्वारे गए हुए थे। जब वापस लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी और सोने के गहने गायब थे। तभी हमें शक हुआ कि चोरी हो चुकी है। सिर्फ 2–3 दिन पहले ही बैंक के लॉकर से सोना निकलवाया गया था जिसकी जानकारी किसी तरह चोरों को लग गई थी।

    सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा युवक लगभग 20–25 वर्ष का लग रहा है। चेहरे पर मास्क होने के बावजूद पहले सिगरेट पी और हाथ में पाने जैसी चीज़ें दिख रहीं है उसके बाद रेकी कर छलांग लगाकर अंदर चला गया। घटना की शिकायत थाना 8 की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

  • रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, 2 हिस्सों में बंटी ट्रेन, देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, 2 हिस्सों में बंटी ट्रेन, देखें वीडियो

    उज्जैनः मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन के समीप आज बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, मालगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पटरी से नीचे उतर गई। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी उज्जैन से गुना की ओर जा रही थी। हादसे में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई। घटना के बाद रेलवे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद रेलवे ट्रैक पर बिखरे डिब्बों को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन रेल यातायात कुछ समय के लिए बुरी तरह प्रभावित हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस घटना को लेकर रेलवे ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक में खराबी को हादसे की वजह बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मौके पर मरम्मत कार्य जारी है और परिचालन को धीरे-धीरे सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में रेलवे के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम मौके पर जाने के लिए रवाना हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल रेल यातायात सुचारू है और मौके पर स्थानीय रेलवे की टीम मौजूद है। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारी घटना को लेकर स्पष्ट एवं आधिकारिक जानकारी देने से बचते रहे। हादसे के चलते कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा, जिसे धीरे-धीरे सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण ट्रैक में खराबी हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच के लिए उज्जैन से रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
  • UGC के नए नियमों का छात्रों ने किया विरोध, X पर चलाए ShameOnUGC जैसे Hashtag

    UGC के नए नियमों का छात्रों ने किया विरोध, X पर चलाए ShameOnUGC जैसे Hashtag

    नई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नए इक्विटी नियमों को लेकर पूरे देश के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में विवाद शुरु हो चुका है। 13 जनवरी को लागू किए गए ‘Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026’ का जनरल कैटेगरी के छात्रों द्वारा विरोध किया जा रहा है। सड़कों पर उतरने की जगह सोशल मीडिया और कैंपस के अंदर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। एक्स पर #UGCRollback #ShameOnUGC जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। नियमों का गलत इस्तेमाल करने की भी आशंका जताई जा रही है। इन नियमों के अंतर्गत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में Equal Opportunity Centre, Equity Committee, 24*7 हेल्पलाइन और Equity Squads बनाना जरुरी कर दिया गया है। यूजीसी का यह कहना है कि इसका मकसद, अनुसूचित जारी, जनजाति और बाकी पिछड़े वर्ग के छात्रों के खिलाफ होने वाले जातिगत भेदभाव को रोकना और उस पर निगरानी करना है। नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों पर यूजीसी की मान्यता को रद्द करने और फंडिंग जैसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां बनी कारण

    यूजीसी के अनुसार, 2020 से 2025 के बीच भेदभाव से जुड़ी शिकायतों में 100% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा रोहित वेमुला और पायल ताड़वी मामलों के बाद सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों को भी इन नियमों के कारण बताया गया है। जनरल कैटेगरी के छात्रों का यह कहना है कि यह नियम एकतरफा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ड्राफ्ट में मौजूद झूठी शिकायत पर कार्रवाई का प्रावधान अंतिम नियमों से हटा दिया गया है। इससे किसी पर भी बिना पुख्ता आधार के आरोप लगाए जा सकते हैं। इससे पढ़ाई या करियर को भी नुकसान हो सकता है।

    छात्रों ने रखी ये मांगे

    छात्रों का यह कहना है कि Equity Committees में जनरल कैटेगरी के प्रतिनिधित्व को जरुरी नहीं बताया गया है। इससे ऐसा लगता है कि भेदभाव सिर्फ आरक्षित वर्ग के छात्रों के साथ ही होता है। इनके अलावा Equity Squads को दिए गए ज्यादा अधिकारों और भेदभाव की साफ परिभाषा न होने को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। छात्रों को यह डर है कि इससे निगरानी बढ़ जाएगी और अभिव्यक्ति की आजादी पर भी असर पड़ेगा। अमर क्षत्रिय सभा जैसे छात्र संगठनों ने इन नियमों को संविधान के अनुष्छेद 14 के खिलाफ बताते हुए समानता के अधिकार का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर लोग इन नियमों की तुलना अब SC/ST एक्ट के साथ भी कर रहे हैं और इसके संभावित दुरुपयोग की बातें भी कर रहे हैं।      
  • Punjab News: Civil Hospital में चोर को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में चोर को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, टूटी चोरी करने के मामले में लोगों ने एक चोर को काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर चोर की छित्तर परेड की। इस घटना को लेकर भारी हंगामे के बाद लोगों ने पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को काबू कर लिया और उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस ने कहा कि थाने में चोर से घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी।

    चोर 37 वर्षीय हरप्रीत ने बताया कि वह चिमनी रोड़ पर रहता है और उसने माना कि पहली बार उसने नशे को लेकर टूटी चोरी की। आरोपी ने कहा कि वह शादी शुदा है। उसके 2 बच्चे है, जिसमें एक लड़की और लड़का शामिल है। वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी देते हुए अधिकारी सुरजीत ने कहा कि चोर काफी समय से अस्पताल में टूटियां चोरियां करके ले जा रहे थे। जिसके बाद वह स्टिंग ऑपरेशन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भी सूचना दी गई थी। उन्होंने कहाकि रोजाना टूटियां चोरी होने की घटनाओं को लेकर मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    आज डयूटी पर तैनात अनिल कुमार ने चोर को टूटी तोड़ने के दौरान रंगे हाथों काबू किया। दरअसल, अनिल कुमार ने पानी की तेज आवाज सुनी और वह बाथरूम में गया, जहां उसने चोर को रंगे हाथों काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी ने बचने के लिए टूटी कूड़ेदान में फेंक दी। आरोपी की जमकर छित्तर परेड करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: पेड़ से टक्कर के बाद धूं-धूं-कर जली कार, देखें वीडियो

    Punjab News: पेड़ से टक्कर के बाद धूं-धूं-कर जली कार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: मुक्तसर-कोटकपुरा रोड पर आज एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक सुखबीर सिंह, जो कोटकपुरा से मुक्तसर की ओर आ रहा था, जब गाँव झबेलवाली के पास मुक्तसर-कोटकपुरा रोड पर था तब अचानक उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे एक टाहली के पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में आग लग गई। कार सवार ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार कार सीएनजी गैस पर थी। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए जिन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, पर आग इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह जल गई।