Blog

  • ऊना में मिशन मोड में आगे बढ़ रहा सीएम सुक्खू का ‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम

    ऊना में मिशन मोड में आगे बढ़ रहा सीएम सुक्खू का ‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम

    खुद उदाहरण प्रस्तुत कर राह दिखा रहे डीसी जतिन लाल, स्कूलों में बच्चों के बीच बिता रहे समय

    ऊना/सुशील पंडित:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी पहल ‘अपना विद्यालय – हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ ऊना जिले में मिशन मोड में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उपायुक्त जतिन लाल की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से सरकारी विद्यालयों में न केवल शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ हुआ है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, लक्ष्य-बोध और आगे बढ़ने की ठोस प्रेरणा भी विकसित हो रही है।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम की मूल भावना अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता और नियमित संवाद के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक एवं प्रेरणात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है। ताकि विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिले, ज्ञान का सार्थक आदान-प्रदान हो, विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके और आवश्यक सुविधाओं के विकास को गति मिले।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने गोद लिए गए विद्यालयों में नियमित समय दें और विद्यार्थियों से निरंतर जुड़ाव बनाए रखें।

    पहले चरण में गोद लिए 83 सरकारी स्कूल

    जतिन लाल ने बताया कि ‘अपना विद्यालय- हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के अंतर्गत ऊना जिले में प्रथम चरण में 83 सरकारी विद्यालयों को शामिल किया गया है। विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यालय गोद लिए गए हैं।

    बता दें, उपायुक्त ऊना ने स्वयं जिले के चार सरकारी विद्यालय गोद लिए हैं, जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) ऊना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, बंगाणा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुसाड़ा, अम्ब शामिल हैं। वे इन विद्यालयों में नियमित रूप से जाकर विद्यार्थियों से संवाद करते हैं और अन्य गोद लिए गए विद्यालयों का भी समय-समय पर निरीक्षण कर फीडबैक लेते हैं।

    इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ऊना, एडीसी, एएसपी, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, डीएसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी भी अपने-अपने गोद लिए गए विद्यालयों में नियमित रूप से पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

    करियर गाइडेंस से लेकर व्यक्तित्व विकास तक मिल रहा सहयोग

    गोद लिए गए विद्यालयों में अधिकारी अपनी विशेषज्ञता के अनुरूप करियर गाइडेंस, व्यक्तित्व विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी, पढ़ने-लिखने की आदत विकसित करने तथा सकारात्मक जीवन दृष्टि जैसे विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। साथ ही विद्यालयों की आवश्यकताओं के अनुरूप लाइब्रेरी, आईसीटी सुविधाएं, खेल गतिविधियां और अन्य आधारभूत संसाधनों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

    विद्यालयों में समय देकर बच्चों के सपनों को संबल दे रहे हैं उपायुक्त

    गौरतलब है कि उपायुक्त जतिन लाल गोद लिए गए विद्यालयों में नियमित रूप से विजिट कर विद्यार्थियों के साथ समय बिताते रहे हैं। वे बच्चों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित करते हैं। एक अवसर पर उन्होंने छात्राओं के साथ मिड-डे मील का भोजन भी साथ बैठकर किया। यह पहल भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करने के साथ साथ विद्यार्थियों में प्रशासन के प्रति सीधा और आत्मीय संबंध विकसित करने का भी सशक्त माध्यम बनी।

    ‘ट्रू स्पिरिट’ में धरातल पर उतर रहा सीएम का विज़न

    उपायुक्त ने कहा कि ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की शिक्षा के प्रति संवेदनशील सोच को इस कार्यक्रम के माध्यम से ट्रू स्पिरिट में धरातल पर उतारा जा रहा है। आगामी चरणों में और अधिक विद्यालयों तथा अधिकारियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

  • Punjab News: संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरी कार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले फिरोजपुर के गांव झोख हरिहर के पास शादी से लौट रहे एनआरआई की कार झोख हरिहर नहर में जा गिरी। घटना के दौरान कार में 2 लोग सवार थे। गाड़ी देखकर नहीं लगता कि किसी की जान बची होंगी, लेकिन जब भगवान का हाथ सिर पर होता है तो फिर सब कुछ मुमकिन है।

    नहर में कार गिरने के बाद गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे राहगीरों ने गाड़ी सवार दोनों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन कार अभी भी नहर में तैरती हुई दिखाई दे रही है। कार मालिक ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब सामने अचानक एक पशु आ गया और उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाया तो कार अपना संतुलन खो बैठी और नहर में जा गिरी। उस समय लोगों को लगा कि कार सवारों की जान नहीं बची होगी, लेकिन कार सवार दोनों की किस्मत अच्छी रही।

    दरअसल, कार की शीशा खोलकर दोनों कार के ऊपर आ गए और पास से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद परिवार में इतना डर का माहौल पाया जा रहा है कि अब वह कार में बैठने से भी डर रहे हैं।

  • Air India ने इन दो राज्यों के लिए रद्द की अपनी उड़ानें, यात्रियों को दी चेतावनी

    Air India ने इन दो राज्यों के लिए रद्द की अपनी उड़ानें, यात्रियों को दी चेतावनी

    नई दिल्ली: अमेरिका में संभावित भीषण और ऐतिहासिक विंटर स्टॉर्म के कारण एयर इंडिया ने न्यूयार्क और न्यू जर्सी के नेवार्क से आने-जाने वाली अपने सभी उड़ानों को 25 और 26 जनवरी के लिए रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यह बताया है कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट, खासतौर पर न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आस-पास के इलाकों में रविवार सुबह से सोमवार तक भारी बर्फबारी और तेज ठंड की संभावना है। इस दौरान उड़ान संचालन पर गंभीर असर पड़ेगा।

    Read In Englishhttps://encounternews.in/world/air-india-suspends-new-york-and-newark-services-amid-powerful-winter-storm-in-the-us/  Read In Punjabi https://encounternewspaper.com/world/air-india-flights-cancelled-passengers-affected-due-to-heavy-snowstorm-and-cold-in-america/

    25 और 26 जनवरी को रद्द होगी उड़ानें

    एयरलाइन ने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा, सुविधा और भलाई को देखते हुए 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से सभी उड़ानें रद्द की जा रही हैं। यात्रियों को सलाह भी दी गई है कि वो अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी के लिए एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और कस्टमर सपोर्ट के साथ संपर्क में रहें।

    विंटर स्टॉर्म बना खतरा

    अमेरिका इस समय एक रिकॉर्ड तोड़ विंटर स्टॉर्म की चपेट में है। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि यह तूफान सेंट्रल प्लेन्स से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक के लोगों को प्रभावित करेगा। भारी बर्फ, बर्फीली बारिश और खतरनाक ठंड के कारण कई इलाकों में सड़कें बंद होने, बिजली आपूर्ति बंद होने और यात्रा पूरी तरह से ठप होने की आशंका है।

    अलर्ट पर FEMA

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस संकट को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और फेमा को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। ट्रंप के अनुसार, संघीय और स्थानीय एजेंसियों को इमरजेंसी स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से यह अपील की है कि बेहद जरुरी होने पर ही यात्रा करें। आधिकारिक मौसम पर नजर रखें। इसके साथ ही एयर इंडिया के अनुसार, कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स ने भी अमेरिका के प्रभावित इलाकों के लिए उड़ान संचालन सीमित या रद्द कर दी है।
  • Punjab News: 2 गाड़ियों के टायर उतारकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गाड़ियों के टायर उतारकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के टिब्बा रोड के अधीन आते राम नगर इलाके में चोरी की घटना सामने आई है, जहां देर रात करीब 2 बजे महिंद्रा पिकअप गाड़ियों के 3 टायर चोरी करके चोर फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके चोर गाड़ी से टायर चुराता हुआ दिखा दे रहा है। मामले की पीड़ित आकाश ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे इसका पता चला, जब वह अपनी महिंद्रा पिकअप गाड़ी स्टार्ट करने गए तो उसके 2 टायर गायब थे।

    जिसके बाद उन्होंने दूसरी गाड़ी चेक की तो उसमें भी एक टायर नहीं था और टायरों की जगह नीचे ईंटें रखी हुई थीी। जब पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो वह हैरान रह गया। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2 बजे 2 चोर आते हैं और वह पहले वह रेकी करते हैं, जिसके बाद एक महिंद्रा पिकअप की दो टायर और दूसरी गाड़ी का एक टायर चोरी कर फरार हो जाते हैं।

    पीड़ित आकाश ने बताया कि उनके इलाके में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और एक बार तो उन्होंने चोरों में से एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने उस पर आवारागर्दी का मुकदमा दर्ज कर उसे जमानत पर छोड़ दिया। अब फिर से टायर चोरी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और उम्मीद करते हैं कि पुलिस इन चोरों को जल्द पकड़कर उचित कार्रवाई करेगी।

  • Elon Musk के नाम पर महिला के साथ लाखों रुपये की ठगी, Cyber ठगों ने बनाया बेवकूफ

    Elon Musk के नाम पर महिला के साथ लाखों रुपये की ठगी, Cyber ठगों ने बनाया बेवकूफ

    टेक्नोलॉजी: साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है। एक महिला को साइबर ठगों ने एलन मस्क का नाम इस्तेमाल करके शिकार बनाया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स है। वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ईस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन ने 20 जनवरी को एक कंप्लेंट दर्ज की है। अज्ञात लोगों पर आरोप लगा है कि उन्होंने धोखाधड़ी और पहचान का गलत इस्तेमाल किया है। पुलिस कंप्लेंट के अनुसार, विक्टिम महिला के साथ अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच कुल 16.34 लाख रुपये की ठगी हुई है।

    एक्स पर किया मैसेज

    आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला के साथ बात की। शख्स ने खुद को दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क बताया। इसके बाद आरोपी ने महिला से एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच में चैटिंग होने लग गई। फिर आरोपी ने विक्टिम महिला को अमरिका ले जाने और एक अच्छा जीवन देने की बात कही। विक्टिम महिला साइबर ठगों के झांसे में आ गई और आरोपी की बातों पर यकीन कर लिया।

    वीजा टिकट के नाम पर ठगे लाखों रुपये

    आरोपी ने विक्टिम महिला से कहा कि वह टिकट और वीजा के लिए जेम्स नाम के शख्स से बातचीत कर ले। इसके बाद जेम्स से बातचीत हुई और फिर खर्चे के नाम महिला से कई लाखों रुपयों की मांग की गई। इसके बाद समय-समय पर जेम्स ने पीड़ित से ऐमेजॉन गिफ्ट कार्ड खरीदकर उनके कोड शेयर करने के लिए कहा। इसके लिए वह लगातार दावा करता रहा कि इससे प्रोसेस तेज हो जाएगा।

    साइबर ठगी का पर्दाफाश

    साइबर ठग जेम्स ने 2 लाख रुपये एक्स्ट्रा की मांग की तो महिला को भी शक हुआ। इसके बाद महिला के पास एलन मस्क बनकर चैटिंग कर शख्स ने भी कॉन्टेंट ब्लॉक कर दिया। पूरे मामले की जानकारी पीड़ित महिला ने अपने पेरेंट्स की दी। पेरेंट्स ने उसे इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी। इसके बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
  • शादी समारोह में मातम में बदली खुशियां, 7 लोगों की मौत

    शादी समारोह में मातम में बदली खुशियां, 7 लोगों की मौत

    खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान का उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती प्रांत खैबर पख्तूनख्वा एक बार फिर भीषण रक्तपात से दहल उठा है। शुक्रवार को एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक आत्मघाती हमलावर ने मेहमानों के बीच खुद को उड़ा लिया। इस आत्मघाती धमाके में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

    घटना को लेकर डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधिकारी सज्जाद अहमद साहिबजादा ने कहा कि यह आत्मघाती हमला था। उन्होंने कहा कि शादी समारोह में मेहमान डांस कर रहे थे तभी हमलावर ने खुद को उड़ाया। विस्फोट के बाद कमरे की छत गिर गई, जिससे बचाव कार्य में काफी बाधा आई और मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

    पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कहा कि इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शांति समिति के एक प्रमुख सदस्य वहीदुल्लाह महसूद उर्फ जिगरी महसूद भी मारे गए लोगों में शामिल हैं। इधर, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने धमाके की कड़ी निंदा की है और पुलिस महानिरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

    वहीं, बम धमाके के बाद डेरा इस्माइल जिले के मुख्यालय अस्पातल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। साथ ही, खैबर पख्तूनख्वा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि अब तक 5 शव और 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही 7 एंबुलेंस, एक फायर ब्रिगेड और एक आपदा राहत वाहन मौके पर भेजा गया। राहत व बचाव कार्य जारी है। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का सीधा शक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर है।

    टीटीपी लंबे समय से उन पूर्व आतंकवादियों और शांति समिति के सदस्यों को निशाना बना रहा है जो सरकार का साथ दे रहे हैं। इसी महीने बन्नू जिले में भी शांति समिति के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। धमाके के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बचाव दल ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावर के संभावित सहयोगियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

  • 2 National Highway सहित 563 सड़कें बाधित, कई वाहन और पर्यटक फंसे

    2 National Highway सहित 563 सड़कें बाधित, कई वाहन और पर्यटक फंसे

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश और भारी बर्फबारी ने पहाड़ों की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। जहां एक ओर बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों ने पर्यटन कारोबारियों और बागवानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। दूसरी ओर इस मौसम ने आम जनजीवन के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है और कई क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश में 2 नेशनल हाईवे और कुल 563 सड़कें बंद हो चुकी हैं। बर्फबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला लाहौल-स्पीति रहा है, जहां नेशनल हाईवे-3 और नेशनल हाईवे-505 पूरी तरह बाधित है। जिले में करीब 290 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं, जिससे दुर्गम इलाकों का संपर्क टूट गया है।

    बता दें कि भारी बर्फबारी-बारिश के चलते अपर शिमला समेत प्रदेश के कई इलाके कट गए हैं। विभिन्न स्थानों पर हजारों पर्यटक फंस गए हैं। कुफरी-फागू से 100 और आनी के रघुपुरगढ़ से 48 को किया रेस्क्यू किया गया है। प्रदेश में 10,384 ट्रांसफार्मर ठप होने से सैकड़ों गांवों में बिजली नहीं है। बारिश-बर्फबारी से फसलों को संजीवनी के साथ पर्यटन को भी पंख लगने की उम्मीद है। शुक्रवार को भी शिमला-मनाली में पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच मस्ती की। उधर, मनाली और बंजार उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

    मनाली विंटर कार्निवल के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के कई क्षेत्रों में दिनभर बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला, लाहौल-स्पीति में बर्फीला तूफान भी चला। तूफान के बीच भारी बर्फबारी के चलते शिमला में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

    राजधानी की सड़कों पर भी सैकड़ों पर्यटक वाहन बर्फ में घंटों फंसे रहे। आनी-कुल्लू, शिमला-किन्नौर, मनाली-लेह, हाटकोटी-पांवटा साहिब व चंबा-भरमौर एनएच समेत सैकड़ों सड़कें बंद होने से परिवहन सेवाएं भी ठप हो गई है। सैकड़ों बसें जगह-जगह फंसी है। दूध, ब्रेड और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित रही। बर्फबारी-बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शिमला, मनाली और डलहौजी में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया।

  • तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 3 भाईयों की मौत

    तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 3 भाईयों की मौत

    एक की 28 को थी शादी, दूसरे के 3 दिन पहले बच्चे ने लिया जन्म

    उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 नौजवानों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों रिश्ते में भाई लगते थे। दरअसल, उन्नाव में पुरवा-अचलगंज मार्ग पर पुरवा क्षेत्र के भूलेमऊ गांव स्थित लोन नदी मोड़ के पास देर रात यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नौजवान 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अपाचे बाइक चला रहे थे। जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा धीमी गति से चलने व मोड होने का संकेत देने वाले साइन बोर्ड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। घटना के दौरान 2 नौजवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित किया। बीघापुर क्षेत्र के अढौली गांव निवासी 31 वर्षीय अनुराग पाल पुत्र रमेश अपने ममेरे भाई बीघापुर के बैसनखेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल व दोस्त 25 वर्षीय सौरभ निवासी तौरा पुरवा के साथ बाजीखेड़ा की ओर से रात करीब 11:45 बजे पुरवा की ओर आ रहे थे। राहुल के मौसा के घर मोहनलालगंज लखनऊ में शुक्रवार को दिन में भंडारा था। दिन में समय न मिल पाने से तीनों रात में भंडारा में जा रहे थे। रात में वहीं रुकने व शनिवार को घर आने की योजना थी। स्वजन शव देख बेहाल हो गए। अनुराग की पत्नी ने तीन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। अनुराग ट्रक चालक था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो अन्य भाई अजीत, अनूप व मां मुन्नी देवी बेहाल हैं। राहुल बुलडोजर चलाता था। उसकी मौत से मां रेनू व भाई रोहित बेहाल हैं। सौरभ दूध बेंचने का काम करता था। सौरभ की 28 अप्रैल को शादी है। परिजनों का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।    
  • तीन दिन बाद भारत-यूरोप में होगी बड़ी Deal, आज भारत पहुंचेंगे EU के Leaders

    तीन दिन बाद भारत-यूरोप में होगी बड़ी Deal, आज भारत पहुंचेंगे EU के Leaders

    नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ के बीच में फ्री ट्रेड डील का ऐलान होने वाला है। 27 जनवरी को इस पर फाइनल मुहर लग ही जाएगी। इस डील को मदर ऑफ डील के नाम से जाना जा रहा है। जो अब तक की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। यह दशकों के इंतजार के बाद पूरी होने वाली है। इसी बीच अब यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भारत में पहुंच रहे हैं। ईयू के टॉप लीडर्स गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे इसके बाद फ्री ट्रेड डील का ऐलान हो सकता है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच मे्ं पांच दिनों का कार्यक्रम रखा गया है। इससे राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ के संबंध गहरे होंगे। इसके साथ ही ग्लोबल स्तर पर तनाव बढ़ने और अमेरिका जैसे देशों पर निर्भरता कम भी होगी। 24 जनवरी को यूरोपी संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन नई दिल्ली आ रही हैं। वह आज दोपहर तक पहुंच जाएंगी। इसके बाद वह शाम 6 बजे को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ मुलाकात करेगी।

    26 जनवरी के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

    यात्रा के दौरान यूरोप के प्रतिनिधि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यह भारत और यूरोप के गहरे संबंधों को दिखाएगा। इसके बाद 27 जनवरी को प्रधानमंत्री के साथ बैठक होगी जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेड, टेक्नोलॉजी, जलवायु संरक्षण और रणनीतिक सहयोग पर परिणामों की रुपरेखा पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद राष्ट्रपति के साथ मुलाकात करके वह 28 जनवरी को रवाना होगी।

    इस वजह से पड़ा ‘मदर ऑफ डील्स’ नाम

    यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को स्विटजरलैंड के दावोस में बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा था कि यूरोपीय संघ और भारत के बीच में बड़ी डील होने वाली है। यह डील आजतक किसी ने दूसरे देश से नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि इससे 27 देशों के इस समूह को फर्स्ट मूवर एडवांटेज मिलेगा। ऐसे में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसको मदर ऑफ डील्स कह दिया है।
  • Punjab News: करंट लगने से 3 बिजली कर्मचारी झुलसे, एक की मौत

    Punjab News: करंट लगने से 3 बिजली कर्मचारी झुलसे, एक की मौत

    बरनालाः पंजाब में वीरवार रात से हो रही बारिश के कारण बीते दिन कई जगह हादसे होने की घटनाएं सामने आई। वहीं देर रात पावरकाम 66 के.वी. ग्रिड सब स्टेशन ठुल्लीवाल (बरनाला) में भी हादसा होने की घटना सामने आई, जहां देर रात ड्यूटी के दौरान करंट लगने के कारण 3 बिजली कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। इस घटना में मलकीत सिंह निवासी छीनीवाल कलां की मौत हो गई। वहीं 2 कर्मचारियों में से एक सीएचबी और एक ड्राइवर करंट लगने से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार मलकीत सिंह बिजली कर्मचारियों की संघर्षशील संगठन टेक्निकल सर्विसेज यूनियन (रजि.) के चेतन नेता थे और इस समय सब-डिविजन ठुल्लीवाल के प्रधान के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के सर्कल प्रधान सतिन्दरपाल सिंह जस्सड़, सचिव कुलवीर सिंह ओलख ठिकरीवाल व अन्य नेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।