Blog

  • Punjab News: मॉडल टाउन में इमीग्रेशन ऑफिस में युवती से मारपीट को लेकर हुआ हंगामा

    Punjab News: मॉडल टाउन में इमीग्रेशन ऑफिस में युवती से मारपीट को लेकर हुआ हंगामा

    लुधियानाः मॉडल टाउन स्थित पराइम इमीग्रेशन ट्यूशन मार्केट में उस समय हंगामा हो गया, जब इमिग्रेशन दफ्तर में वीज़ा काउंसलर का काम कर रही युवती ने मारपीट को लेकर गंभीर आरोप लगाए। 23 वर्षीय रमनदीप कौर निवासी गांव पंड भोलापुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ सरबजीत सिंह और लखविंदर कौर और उनके 2 साथियों ने ऑफिस में घुसकर मारपीट की गई। आरोप है कि इस घटना में उसके कपड़े भी फाड़े गए। घटना को लेकर दफ्तर में काफी हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रमनदीप कौर के बताया कि 22 जनवरी वह ऑफिस में अपने मालिक साहिल अरोड़ा के साथ मौजूद थी। उसी दौरान सरबजीत सिंह और लखविंदर कौर वीज़ा फाइल को लेकर बातचीत करने आए थे। थोड़ी देर बाद उनके दो अन्य साथी दिलजान और सुखमनजीत भी वहां पहुँच गए। पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने अचानक उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

    मालिक साहिल अरोड़ा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने अपने अन्य नामलूम साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर ऑफिस के अंदर जमकर मारपीट की। पीड़िता जब बचने के लिए बाहर भागी तो आरोपियों ने उसके कपड़े खींचकर फाड़ दिए जिससे उसकी लज्जा भंग हुई। पूरे घटनाक्रम से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ U/S 74,115(2), 126(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Punjab News: कारोबारी के इकलौते बेटे का दोस्त ने गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: कारोबारी के इकलौते बेटे का दोस्त ने गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः गांव तलवाड़ा नजदीक खेतों में गए 2 दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय राजवीर गांव थ्रीके के रूप में हुई है। राजवीर एमबीए कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हाे गया। खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़े देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर ही लगाया है। राजवीर का परिवार कारोबारी है। उनकी मोगा में पहले इंडिया मोटर्स ऑटो एजेंसी थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना में गोली मृतक के पेट से आर-पार हो गई। थाना पीएयू के एसएचओ विजय कुमार ने राजवीर के दोस्त जुगराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजवीर का शव डीएमसी अस्पताल में रखवाया गया है। जानकारी मुताबिक जुगराज और राजवीर अच्छे दोस्त है।

    जुगराज कानूनी पढ़ाई कर रहा है और राजवीर एमबीए कर रहा था। आज दोनों गांव तलवाड़ा नजदीक खेतों में गए हुए थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान जुगराज ने राजवीर पर गोली चला दी। मामले की जानकारी देते हुए पीएयू के एसएचओ विजय ने कहा कि मृतक राजवीर के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही असल घटना के बारे में पता चल सकेंगा।

  • Punjab News: MB Jain Jewellers में हुई चोरी, अकाउंटेंट गायब

    Punjab News: MB Jain Jewellers में हुई चोरी, अकाउंटेंट गायब

    लुधियानाः जिले के कॉलेज रोड स्थित फव्वारा चौक के पास एम.बी. जैन ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई है। जहां दुकान में करोड़ों के सोने के गहनों और नकदी की चोरी हुई है। घटना की शिकायत शोरूम के मालिक विक्रम जैन ने थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को दी दी है। पीड़ित के अनुसार घटना को अंजाम उनके पुराने और भरोसेमंद एकाउंटेंट राम शंकर निवासी गोंडा यूपी ने दिया है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 306 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है उसकी तलाश में दबिश जारी हैं।

    मामले की जजानकारी देते पीड़ित विक्रम जैन ने बताया कि राम शंकर उनके यहां अकाउंट्स सेल-परचेज और स्टॉक का सारा काम संभालता था। पिछले कुछ दिनों से स्टॉक में गड़बड़ी की आशंका होने पर जब 22 जनवरी को राम शंकर से रिकॉर्ड मांगा गया, तो उसने कहा कि वह अगली सुबह सारा हिसाब क्लियर कर देगा, लेकिन अगली सुबह जब शोरूम खुला, तो राम शंकर गायब था और उसका फोन भी बंद आने लगा।

    जब मालिक ने खुद कंप्यूटर खोलकर सेल स्टॉक की जांच की तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी राम शंकर ने धोखे से कई फर्जी कैश बिल काट रखे थे, जिनकी जानकारी शोरूम प्रबंधन को नहीं थी। इन फर्जी एंट्रीज के जरिए उसने स्टॉक को कागजों में तो बराबर दिखाया लेकिन असलियत में शोरूम से भारी मात्रा में सोने के गहने गायब थे। पुलिस जांच अधिकारी सुरिंदर कुमार ने कहा आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ फर्जी एंट्री डाली, ताकि किसी को शक न हो। जब मालिक की और से फिजिकल स्टॉक चेक किया गया तो सोने के गहनों का बड़ा हिस्सा गायब मिला।

  • रुस ने यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर किया हमला, 13 लोग हुए घायल, कीव के Mayor ने किए खुलासे

    रुस ने यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर किया हमला, 13 लोग हुए घायल, कीव के Mayor ने किए खुलासे

    नई दिल्ली: रुस-यूक्रेन में जंग करीबन सुबह 4 साल से चल रही है। अभी तक सीजफायर पर भी कोई सहमति नहीं बन पाई है। दोनो देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। अब इसी के बीच में यूक्रेन के 2 सबसे बड़े शहरों पर रुसी हमले हुए हैं। अधिकारियों का यह कहना है कि इस हमले में 13 लोग घायल हुए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार की सुबह यूक्रेन के 2 सबसे बड़े शहरों पर रुसी हमले हुए हैं। इसमें राजधानी कीव में 2 और उत्तर पूर्व में स्थित खार्किव में 11 लोग घायल हो चुके हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा कि राजधानी में घायल हुए दोनों लोग गंभीर घायल हालत में हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि राजधानी को दो भागों में बांटने वाले नीप्रो नदी के दोनों किनारों पर स्थित दोनों जिलों में हड़तालें की गई है।

    कीव के मेयर ने किया खुलासा

    कीव के मेयर क्लिट्सको ने अपने टेलीग्राम पर लिखा कि – ‘कीव पर दुश्मन का भारी हमला हो रहा है। यूक्रेन की वायुसेना ने कहा है कि राजधानी पर हमले में ड्रोन और मिसाइलों दोनों का इस्तेमाल किया गया था’। कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख् ने बताया कि कम से कम 3 जिलों में ड्रोन हमले किए गए हैं। इससे कम से कम 2 जगहों पर आग लग गई है। कीव में नए साल के बाद से बड़े पैमाने पर रात भर दो हमले हुए हैं। इससे सैंकड़ों आवासीय भवनों में बिजली और हीटिंग व्यवस्था भी ठप हो गई है। आपातकालीन कर्मी अभी भी निवासियों की सेवाएं बहाल करने में लगे हुए हैं। रातभर तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। सीमा से 30 किलोमीटर दूर स्थित खार्किव जो अक्सर रुसी हमलों का निशाना बनता है। उनके मेयर इगोर तेरेखोव ने कहा कि रुसी ड्रोन ने कई जिलों पर हमले किए हैं। इसमें 11 लोग घायल हो चुके हैं। मेयर इगोर तेरेखोव ने टेलीग्राम पर बताया कि ड्रोन ने विस्थापित लोगों के लिए बने एक छात्रावास एक अस्पताल और एक प्रसूति अस्पातल पर हमला किया था। ये ताजा हमले यूक्रेन, रुस और संयुक्त राज्य अमेरिका के वार्ताकारों द्वारा संयुक्त अऱब अमीरात में लगभग 4 साल से चल रहे युद्ध के समाधान की दिशा में काम करने के दौरान हुए हैं।  
  • Jalandhar News: शादी में हुआ हंगामा, पैलेस में बाउंसरों की गुंडागर्दी, बैंड कर्मियों को पीटा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शादी में हुआ हंगामा, पैलेस में बाउंसरों की गुंडागर्दी, बैंड कर्मियों को पीटा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: होशियारपुर रोड स्थित एक पैलेस में भारी हंगामा हो गया। जहां पैलेस में तैनात बाउंसरों ने एक रिहान बैंड पार्टी के सदस्यों और उनके साथ आए एक बच्चे पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह कपूरथला से आए रिहान बैंड के लोग है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनकी मदद नहीं की और जब सबूत के तौर पर वह वीडियो बनाने लगे तो उनके साथ उलझ गए और उससे मोबाइल छीनने लगे, जो कि वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद है। शादी के लिए पार्टी भी कपूरथला से रमाडा होटल के पास से आई थी।

    आरोप है कि मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद बाउंसरों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी और बुजुर्ग बैंड मास्टर की पगड़ी उतारने तक की धमकी दे डाली। आरोप है कि पार्टी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। इस दौरान एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, जिसे 7 से 8 लोगों ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

    पीड़ित बैंड मास्टर ग्रंथी सिंह ने बताया कि उनकी बैंड पार्टी को एक क्लाइंट ने बुक किया था। जब वे अपना काम कर रहे थे, तो वहां मौजूद 7-8 बाउंसरों ने उन्हें बेवजह परेशान करना शुरू कर दिया। विवाद तब बढ़ा, जब बाउंसरों ने बैंड बजाने से रोका, जबकि पार्टी (मेजबान) उन्हें बजाने के लिए कह रही थी। आरोप है कि इस दौरान बाउंसरों ने एक छोटे बच्चे को निशाना बनाया और उसे सीढ़ियों के नीचे ले जाकर लातों और घूसों से बेदर्दी से पीटा।

    पीड़ित ने भावुक होते हुए बताया कि जब उन्होंने बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो बाउंसरों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। बाउंसरों ने बुजुर्ग को धमकी देते हुए कहा की तू सरदार है, तेरी इज्जत करते हैं, नहीं तो तेरी पगड़ी उतार कर हाथ में दे देंगे। पीड़ित का कहना है कि वे गुरु घर के सेवादार (ग्रंथी) हैं और अपनी पगड़ी की शान के लिए पीछे हट गए, ताकि मर्यादा बनी रहे।

    जब बाउंसरों की गुंडागर्दी हद से पार हो गई, तो पीड़ित ने सबूत के तौर पर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की। आरोप है कि बाउंसरों ने तुरंत उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उनके साथ हाथापाई की। पीड़ित के अनुसार, पैलेस के मैनेजर ने भी उनकी मदद करने के बजाय उन्हें ही वहां से जाने को कहा, जबकि बच्चा चोट के कारण निढाल पड़ा था।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने रामा मंडी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बैंड पार्टी का कहना है कि वे केवल अपनी मेहनत की रोटी कमाने आए थे, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पैलेस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और उन बाउंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिन्होंने एक मासूम बच्चे और बुजुर्ग की पगड़ी का अपमान किया है।

     

  • Jalandhar News: पतंग लूटता गड्ढे में गिरा 9 वर्षीय बच्चा, हुई मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पतंग लूटता गड्ढे में गिरा 9 वर्षीय बच्चा, हुई मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर बसंत पंचमी के दिन हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों में जलभराव की स्थिति बनी रही। इस दौरान मकसूदा क्षेत्र में सुरानुसी पेट्रोल पंप के पास खेत बरसाती पानी से अपनी फसल को बचाने के लिए एक किसान ने खेल में करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। दोपहर को बारिश रूकने के बाद बच्चे पतंग उड़ाने लगे। उसी दौरान पतंग लूटने के लिए खेत की ओर बच्चों दौड़े लेकिन एक 9 वर्षीय बच्चा खेत में बने गहरे गड्ढे में गिर गया।

    उसके साथ मौजूद बच्चे घरवा कर घर चला गए और उन्होंने घटना की जानकारी किसी को नहीं दे सके। बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाशी जुट गई। जांच के दौरान रात करीब 8 बजे खेत से बच्चे का शव गहरे खोदे गड्ढे से बरामद किया।

    मृतक बच्चे की पहचान शिवम के रूप में हुई है। बच्चे के परिवार ने किसान पर बच्चे जाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अपने निजी लाभ के लिए किसान ने खेत में इतना गहरा गड्ढा खोदा, जिसकी वजह से उनके भतीजे की जान चली गई। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, वहीं थाना एक की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम मामले में जुटी हुई है और वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में दुष्कर्म मामले में 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में दुष्कर्म मामले में 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा

    होशियारपुरः जिले में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने इस मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए 2 आरोपियों परमजीत सिंह और भूपिंदर सिंह उर्फ टंकी को 20-20 साल की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनप्रीत कौर ने दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(3), 376डी और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना दिसंबर 2023 की है, जब 5 साल की बच्ची अपने पिता के नशामुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान आरोपियों की देखरेख में थी। पिता के लौटने के बाद बच्ची ने दर्द की शिकायत की और चिकित्सकीय जांच से यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। फरवरी 2024 में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि पीड़िता को 6 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, जैसा सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों में है।

  • आज का राशिफल, 24 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 24 जनवरी 2026

    24 जनवरी 2026, शनिवार को सूर्य से तीसरे भाव में चंद्रमा के मीन राशि में और सूर्य के मकर राशि में होने से वरिष्ठ योग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष में इस योग को साहस, पराक्रम और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला माना जाता है। इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति को उच्च पद, मान-सम्मान और अटूट धन-संपत्ति होती है। यह योग मेष, मिथुन और सिंह समेत कई राशियों के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को इस समय महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों मिल सकती हैं, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय नई योजनाओं पर काम करने से लाभ होगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी और अच्छी इनकम होने से आपके जीवनसाथी और आपके बीच रिश्ता भी बेहतर रहेगा। आप उन्हें कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और खर्च भी अधिक होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या अवश्य आएगी। आपके खिलाफ कार्य क्षेत्र में आज कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है, जिसको लेकर आपको सतर्क रहना होगा। यदि आपने किसी घर, मकान आदि की खरीदारी के प्लानिंग की है, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से उभरेगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला मिल सकता है और आप आज अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको आज राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, जिससे बाद में आपके ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का मामला विवादित था, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी के लिए बढ़िया रहने वाला है और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान होगा।

    कन्या राशि: आज आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी, इसलिए आप अपने मन में सामंजस्य की भावना बनाए रखें। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आपको टेंशन हो सकती है। आप अपने बॉस की बातों को लेकर इग्नोर ना करें और आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाएं। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपको अपने भाई व बहनों से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। जीवनसाथी और आपके बीच रिश्ते बेहतर रहेंगे और आपको अपनी संतान से भी रिश्तों को बेहतर करने की आवश्यकता है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन बनी रहेगी।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी काम की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करे, तो बाद में वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आप अपने लिए कुछ ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे, जिसमें आपके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने रहन-सहन में लापरवाही करेंगे, जिससे बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। माताजी आपसे यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हे मनाने के पूरे कोशिश करनी होगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी और वह अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आपको नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए खर्च पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपनी आए और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही न करें और वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

    कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा, क्योंकि आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन रहेगी। आज आपकी किसी से कहा सुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें, तभी आपको आने वाले समय में बेहतर लाभ मिल सकेंगे। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति होगी।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप किसी दुसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको किसी परिजन के घर मेल मिलाप कराने जा सकते है। सरकारी नौकरी के तैयारी में लगे लोगों को लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है।

  • Jalandhar News: बिस्कुट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बिस्कुट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के पठानकोट हाईवे गांव रायपुर से बल्ला पेट्रोल पंप के पास स्थित फैक्ट्री में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने भयानक रूप लेते हुए पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें 50 फीट तक दूर दूर तक दिखाई देने लगी। आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक व आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।   सूचना पाकर मौके पर जालंधर सहित आसपास के फायर ब्रिगेड सब डिवीजन की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बिस्कुट, भुजिया बनाने का काम किया जाता था लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग लगने की सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गई है और जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र सहोता ने बताया कि गलोरी फैक्ट्री में आज शाम को आग लगने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा फैक्ट्री में आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। इस घटना में दमकल विभाग का एक अधिकारी गिरने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दमकल विभाग के अधिकारी का कहना है कि अब तक 30 से 40 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है लेकिन तेल और ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
  • दर्दनाक हादसाः Joy Nest Society में साइकिल चला रहे बच्चे को कार ने कुचला, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः Joy Nest Society में साइकिल चला रहे बच्चे को कार ने कुचला, देखें वीडियो

    नई दिल्ली। पुणे के लोनी कालभोर इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जॉय नेस्ट सोसायटी में पांच साल का बच्चा अपनी साइकिल चला रहा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। यह पूरा हादसा सोसायटी के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

    हादसा करीब 3:30 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार निष्कर्ष अश्वत स्वामी अपनी दादी के साथ सोसायटी के अंदर साइकिल चला रहा था। उसी समय वहां से एक कार गुज़री और उसने निष्कर्ष को टक्कर मार दी। CCTV फुटेज में यह हादसा पूरी तरह से दिखाई दे रहा है।

    बच्चे को अस्पताल ले जाया गया
    हादसे के तुरंत बाद, कार चालक गाड़ी से उतरा और घायल बच्चे को पास के निजी अस्पताल ले गया। लेकिन अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने निष्कर्ष को मृत घोषित कर दिया।

    चालक के खिलाफ मामला दर्ज
    बच्चे के पिता, अश्वत नारायण स्वामी, की शिकायत पर लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी।

    परिवार में छाया मातम
    इस हादसे से बच्चे के परिवार में गहरा शोक और मातम पसरा हुआ है।