Blog

  • Jalandhar News: बस स्टैंड के बाहर PRTC BUS ने कार को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें Live

    Jalandhar News: बस स्टैंड के बाहर PRTC BUS ने कार को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के बाहर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पीआरटीसी बस चालक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, घटना के दौरान कार में कोई सवार नहीं था और कार बस स्टैंड के बाहर साइड पर खड़ी हुई थी। कार चालक ने बताया कि बस चालक ने बस मोड़ने के दौरान ब्रेक नहीं लगाई और उसकी खड़ी कार में टक्कर मार दी।

    जिसके कारण कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा पोल से टकरा गया और पिछला हिस्सा बस की टक्कर से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस का कहना हैकि दोनों से बातचीत की जा रही है। दोनों के बयानों के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, व्यक्ति को किया काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, व्यक्ति को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लवकुश चौक के पास पुलिस ने खाली प्लाट में नौजवान बैठा हुआ देखा। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश की और मौके से एक नौजवान को काबू कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि नशे को लेकर शक के आधार पर चैकिंग के दौरान नौजवान को राउंडअप किया है।

    जिसे वह गाड़ी में बिठाकर थाने ले जा रहे है और उससे पूछताछ के बाद ही खुलासा किया जाएगा। दरअसल, गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में पुलिस ने चौकसी बढ़ाई हुई है। ऐसे में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने शक के आधार पर नौजवान को काबू किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को नौजवान के कब्जे से नशा भी बरामद हुआ है। हालांकि नशे की खेप को लेकर अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके को लेकर DIG का आया बयान, देखें Live

    Punjab News: रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके को लेकर DIG का आया बयान, देखें Live

    लुधियानाः गणतंत्र दिवस से पहले फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर देर रात जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके पायलट को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव खानपुर के निकट रेलवे किलोमीटर नंबर 1208/15 के पास करीब आधी रात 12:30 बजे कुछ शरारती तत्वों ने धमाके कर रेलवे लाइन को उड़ाने की कोशिश की। वहीं इस घटना को लेकर डीआईजी रोपड़ रेंज नानक सिंह ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन पर माइनर ब्लास्ट हुआ है।

    पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने मुस्तैदी के साथ काम किया। रात को अलग अलग टीमें मौके पर पहुंची। इंटर एजेंसी कोआर्डिनेशन भी चल रही है। बाकी एजेंसियों के साथ भी बात चल रही है। इसको साइंटिफिक तरीके से चेक कर रहे हैं, जो भी लोग इसमें शामिल होंगे या इसके पीछे हैं जरूर पकड़े जाएंगे। डीआईजी ने कहा कि इसमें कोई प्रॉपर्टी लॉस नहीं हुआ और न ही कोई जानी नुकसान हुआ है। ड्राइवर को माइनर इंजरी है। उसके फेस पर माइनर कट है। गाड़ी में मेजर नुकसान नहीं है। ट्रैक पर भी कोई मेजर नुकसान नहीं हुआ।

    जल्दी ही ट्रैक शुरू कर देंगे। इनपुट के हिसाब से नाकेबंदी की जा रही है। अभी इसे आतंकी हमला कहना मुश्किल होगा। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, फिलहाल यह एक क्रिमिनल एक्टिविटी माना जा सकता है। बता दें कि मालगाड़ी जैसे ही सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ स्टेशन के बीच खानपुर एरिया में पहुंची, अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि लोको पायलट भी घायल हो गया। लोको पायलट ने हादसा देख तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका। इसके बाद गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। बताया गया कि इंजन के शीशे टूटे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को मौके से कुछ तारें और अन्य सामान भी मिला है। जीआरपी की फॉरेंसिंक टीम रात को ही मौके पर पहुंची थी। उन्होंने मौके से सामान कब्जे में ले लिया।

     

  • क्या America हटा देगा भारत पर लगा 25% Tariff? अमेरिकी Secretary ने दिया बड़ा बयान

    क्या America हटा देगा भारत पर लगा 25% Tariff? अमेरिकी Secretary ने दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली: अमेरिका के ट्रेजरी सेक्ट्रेरी स्कॉट बेसेंट ने भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि भारत पर लगाया गया यह टैरिफ अमेरिका के लिए काफी सफल रहा है। बेसेंट के अनुसार, इस टैरिफ के बाद भारत द्वारा रुस से तेल की खरीद में भी भारी गिरावट आई है फिलहाल यह टैरिफ लागू है लेकिन अमेरिका इसे स्थायी नहीं मानता है। स्कॉट बेसेंट ने यह संकेत भी दिया है कि आने वाले समय में भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ हटाया जा सकता है।

    अमेरिका हटा सकता है 25% टैरिफ

    उन्होंने कहा कि – मुझे लगता है कि अब इसे हटाने का एक रास्ता बन सकता है यानी अगर हालात अनुकूल रहे तो आगे की बातचीत बढ़ सकती है। अमेरिका भारत को टैरिफ में राहत दे सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर तेल व्यापार और रुस से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। अमेरिका ने भारत से आने वाले कई सामानों पर फिलहाल कुल मिलाकर 50% तक का टैरिफ लगा रखा है। इसमें से करीबन 25% सामान्य टैरिफ है जो भारत के लगभग 55% निर्यात पर लागू होता है। इसके अलावा अगस्त 2025 से एक अतिरिक्त 25% ऑयल से जुड़ा पेनल्टी टैरिफ लगाया गया है जो रुस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर दबाव बनाने के लिए लगाया गया है। रुस के तेल को लेकर अमेरिका, जी-7 और यूरोपीय देशों ने एक प्राइस कैप सिस्टम लागू कर दिया है। जनवरी 2026 तक यह कैप करीबन 47.60 डॉलर प्रति बैरल है। यह 1 फरवरी 2026 से कम होकर 44.10 डॉलर किया जाएगा। नियम यह है कि यदि रुसी तेल तय कीमत से ऊपर बेचा गया है तो उस पर बीमा, शिंपिंग और फाइनेंस जैसी सेवाएं नहीं दी जाएगी। अमेरिका का दावा है कि इस दबाव के बाद भारत ने रुसी तेल की खरीद कम कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस जैसी बड़ी भारतीय रिफाइनरियों ने जनवरी 2026 में रुसी तेल लेना रोक दिया है। वहीं भारत का यह कहना है कि अपनी ऊर्जा जरुरतों राष्ट्रीय हित और किफायती दामों के आधार पर तय करता है परंतु 500% टैरिफ वाले नए अमेरिकी बिल पर भी वह नजर बनाए हुए हैं।
  • Punjab News: किसानों ने दी चेतावनी, 2 दिन बाद Toll Plaza करेंगे Free

    Punjab News: किसानों ने दी चेतावनी, 2 दिन बाद Toll Plaza करेंगे Free

    लुधियानाः पंजाब के किसान संगठन ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। किसानो ने चेतावनी दी है कि पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल 26 जनवरी को अनिश्चितकाल के लिए फ्री किया जाएगा। 26 जनवरी 11 बजे किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर एकत्रित होंगे और 12 बजे से टोल प्लाजा फ्री करेंगे। दरअसल, कुछ समय पहले ससराली समेत अलग- अलग गांवों में बाढ़ के कारण सतलुज का धुस्सी बांध टूट गया था, जिसे अभी तक रिपेयर नहीं करवाया गया।

    भारतीय किसान मजदूर यूनियन व अन्य संगठन लंबे समय से ससराली में संघर्ष कर रहे हैं और जिला प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। किसानों का कहना है कि अब तक धुस्सी बांध का काम शुरू नहीं हुआ। जिसकी वजह से किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया है। इस बार किसान संगठनों की मांग है कि गांव ससराली में बाढ़ के दौरान टूटे बांध को रिपेयर किया जाए और राहों रोड को तैयार करवाया जाए, ताकि आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

    हालांकि भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सदस्यों के साथ साथ कई संगठन ससराली कॉलोनी में स्थित धुस्सी बांध को रिपेयर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कई बार प्रशासन के साथ मीटिंग हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकला। किसान संगठनों ने एलान कर दिया है कि अगर सरकार ने बातचीत के दौरान कोई हल निकाला तो ठीक, नहीं तो किसी भी हालात में टोल प्लाजा नहीं चलने दिया जाएगा। अगर इस दौरान कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • झील के पास एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    झील के पास एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    श्रीनगर: जम्मू-कश्‍मीर में डल लेक के किनारे स्थित गेस्‍ट हाउस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग इतनी भीषण है कि इसी लपटें दूर से देखी जा सकती हैं। माना जा रहा है कि आग इलेक्ट्रिक कंबल से भड़की होगी। इसके बाद लकड़ी से बने गेस्‍ट हाउस में आग तेजी से फैल गई। लेकिन दमकलकर्मियों, स्थानीय लोगों और अधिकारियों की तुरंत कार्रवाई से आग आसपास के होटलों और गेस्ट हाउसों तक फैलने से बच गई। दमकलकर्मी पानी की नाव से मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले गेस्ट हाउस के मालिक और अन्य स्थानीय लोगों ने वहां ठहरे मेहमानों को सुरक्षित निकाल लिया था। मेहमानों को पास के एक गेस्ट हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया और पुलिस, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय लोगों ने सहायता में सहयोग किया। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी आग लगने के कारण की जांच कर रहे हैं। बता दें कि कश्‍मीर में इन दिनों काफी सैलानी आते हैं, क्‍योंकि यहां का नजारा किसी जन्‍नत से कम नहीं होता है। पूरा कश्‍मीर बर्फ की सफेद चादर से ढका है। कुदरत के इस नजारे का निहारने के लिए लाखों लोग पहुंचे हुए हैं। इस बीच ये आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
  • Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX और हथियार सहित 4 गिरफ्तार

    Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX और हथियार सहित 4 गिरफ्तार

    होशियारपुर : जिले में पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की ISI-समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार संचालकों से एक IED (2.5 किलो RDX), दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलजोत सिंह सैनी, हरमन उर्फ हैरी, अजय उर्फ मेहरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में की गई है। यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका में बैठे BKI हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद किया गया IED आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों को ध्यान में रखते हुए किसी लक्षित आतंकी हमले के लिए तैयार किया गया था।

    इस संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गढ़शंकर, होशियारपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar News: बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क में धंसी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क में धंसी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: खांबड़ा स्थित खुराना मोबाइल हाऊस के नजदीक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस सड़क धंसने के कारण बीच रास्ते में फंस गई। हादसे दौरान बच्चों में हाहाकार मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष देखने को मिला क्योंकि बस के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के हलका इंचार्ज मनी मान ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 39 के लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। मनी मान ने बताया कि खांबड़ा में करीब 2 किलोमीटर तक सड़क खराब है, जिससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने वार्ड नंबर 39 के काउंसलर लकी दादरा से अपील की कि वे खांबड़ा के लोगों की पीड़ा को समझें और सड़क की हालत को सुधारा जाए।
  • मशहूर अभिनेता कमाल राशिद खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मशहूर अभिनेता कमाल राशिद खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मुंबईः ‘केआरके’ के नाम से मशहूर अभिनेता कमाल राशिद खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने पुलिस ने अभिनेत कमाल आर खान को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी ओशिवारा इलाके में हुई एक फायरिंग की घटना के संबंध में की गई है। पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कमाल राशिद खान पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगा है। हालांकि यह मामला 18 जनवरी को एक रिहायशी इमारत में हुई गोलीबारी से जुड़ा है।

    वहीं इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि खान को शुक्रवार देर रात पूछताछ के लिए ओशिवारा थाने लाया गया था और अभिनेता ने अपने बयान में अपने लाइसेंसी हथियार से दो गोलियां चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा इलाके स्थित नालंदा सोसाइटी पर दो गोलियां चलाई गईं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सोसाइटी परिसर पर दो गोलियां चलाये जाने की बात सामने आयी।

    पुलिस ने बताया कि एक गोली दूसरी मंजिल पर जबकि दूसरी चौथी मंजिल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि जहां ये गोलियां लगी थीं उनमें से एक फ्लैट एक लेखक-निर्देशक का है, जबकि दूसरा फ्लैट एक मॉडल का है। अधिकारी ने बताया कि शुरू में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में उन्हें कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि हालांकि, एक फोरेंसिक विश्लेषण से संकेत मिला कि हो सकता है कि गोलियां पास में स्थित खान के बंगले से चलाई गई हों। उन्होंने कहा कि गोलीबारी का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

     

     

  • Punjab News: रेलवे लाइन पर हुए धमाके से ट्रेन का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल

    Punjab News: रेलवे लाइन पर हुए धमाके से ट्रेन का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल

    फतेहगढ़ साहिबः जिला फतेहगढ़ साहिब में देर रात कुछ अनजान व्यक्तियों द्वारा अमृतसर–दिल्ली रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। मिली जाने वाले जानकारी के अनुसार जिले के गांव खानपुर के निकट रेलवे किलोमीटर नंबर 1208/15 के पास करीब आधी रात 12:30 बजे कुछ शरारती तत्वों ने धमाके कर रेलवे लाइन को उड़ाने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार यह धमाका आरडीएक्स से किया गया बताया जा रहा है। इस घटना के कारण लगभग 600 मीटर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया। इस धमाके में मालगाड़ी के इंजन चालक को भी चोटें आई हैं। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई।
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेराबंदी कर जाँच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवागमन के संबंध में आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले संबंधी अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई पुष्ट जानकारी या आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।