Blog

  • खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, दिल्ली में FIR दर्ज

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, दिल्ली में FIR दर्ज

    नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पन्नू प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) का सरगना है। पुलिस ने पन्नू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 196, 197, 152 और 61 के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई पन्नू के भड़काऊ दावों और धमकियों को गंभीरता से लेने के बाद की गई है।

    सोशल मीडिया पर फर्जी दावा किया
    पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने दावा किया कि उसके स्लीपर सेल ने दिल्ली के रोहिणी और डाबरी में खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया। राजधानी के किसी भी हिस्से में ऐसे पोस्टर नहीं मिले। पुलिस ने साफ किया कि पन्नू केवल सोशल मीडिया के जरिए भ्रम और डर फैलाना चाहता है।

    पन्नू पर पहले से दर्ज हैं गंभीर मामले
    भारत सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA एक्ट के तहत ‘आतंकी’ घोषित किया था। पन्नू मूल रूप से अमृतसर के खानकोट गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह विदेश से अपनी गतिविधियां चला रहा है। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की मदद से पंजाब में अलगाववाद बढ़ाने के आरोप हैं।

    पन्नू के खिलाफ पहले भी कई देशद्रोह के मामले दर्ज हैं
    जुलाई 2020 में पंजाब के अमृतसर और कपूरथला में केस दर्ज किया गया। उसने हरियाणा के गुरुग्राम से अंबाला तक सरकारी दफ्तरों पर खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी थी। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने भी उस पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया।

    सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
    गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली और पूरे देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने साफ किया कि पन्नू जैसे तत्वों को किसी भी तरह से सफल नहीं होने दिया जाएगा। साइबर सेल लगातार पन्नू के सोशल मीडिया अकाउंट और उसके भड़काऊ पोस्ट्स पर नजर रख रही है। इसका मकसद है कि राजधानी की शांति और सुरक्षा बनाए रखी जाए।

     

  • Jalandhar News: लाजपत नगर लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लाजपत नगर लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल फोन और वारदातों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

    पुलिस की विशेष मुहिम को मिली सफलता पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर (IPS) के दिशा-निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत यह सफलता मिली है। एडीसीपी-2 राजिंदर सिंह गोयल और ए.सी.पी. मॉडल टाउन परविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना डिवीजन नंबर 6 के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर अमरप्रीत सिंह की टीम ने इस आपरेशन को अंजाम दिया। एएसआई शमशेर सिंह ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को दबोचा।

    वारदात का तरीका: महिलाओं को बनाते थे निशाना पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार, गुरदीप सिंह और कृष्ना के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह दोपहर के समय सक्रिय होता था। आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उन महिलाओं को निशाना बनाते थे जो घरों के बाहर खड़ी होती थीं या सड़कों पर पैदल जा रही होती थीं। झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के बाद ये आरोपी गलियों के रास्ते फरार हो जाते थे।

    बरामदगी और कानूनी कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के पास से 14-15 महंगे मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस (BNS) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि शहर में हुई अन्य वारदातों और इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।

     

  • बारिश/आपात हालात के बीच मुख्यमंत्री Sukhu ने प्रशासन को किया Alert, जारी किए निर्देश

    बारिश/आपात हालात के बीच मुख्यमंत्री Sukhu ने प्रशासन को किया Alert, जारी किए निर्देश

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के दृष्टिगत जन-जीवन को सामान्य बनाये रखने के लिए प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए हैं। बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में प्रभावित आवश्यक सेवाओं को तुरन्त बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि अस्पताल और अन्य जरूरी जन सेवाओं को प्रदान करने वाले संस्थानों के मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर यातायात के लिए बहाल किया जाए। उबाधित सड़कों को बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी तथा मशीनरी तैनात की जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

    प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और जलापूर्ति योजनाओं को सुचारू बनाये रखने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सभी जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को आवश्यक मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम व विभाग को बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्नों की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

    सभी विभागों को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा -निर्देशों का सक्रिय रूप से पालन करने के निर्देश दिए। प्रदेश के किसान-बागवानों को वर्षा और बर्फबारी होने से राहत मिली है तथा इससे ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को भी बल मिलेगा। पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत करते हुए कहा कि बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

    जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण पर भी निरन्तर प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने जलवायु परिवर्तन के कारणों के अध्ययन के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं ताकि नीतियों और कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर आवश्यक प्रावधानों का समावेश किया जा सके।

     

  • रेल बजट 2026-27 से ज़िला ऊना हिमाचल को बहुत उम्मीदें, बेहतर कनेक्टिविटी, विकास और रोजगार की नई किरण

    रेल बजट 2026-27 से ज़िला ऊना हिमाचल को बहुत उम्मीदें, बेहतर कनेक्टिविटी, विकास और रोजगार की नई किरण

    ऊना /सुशील पंडित : वित्तीय वर्ष 2026-27 के आगामी रेल बजट से हिमाचल प्रदेश के ज़िला ऊना और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की उम्मीदें बहुत अधिक हैं।वर्तमान समय में ज़िला ऊना में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों रेलगाड़ियां पहुंच रहीं हैं। हज़ारों लोग प्रतिदिन रेल सुविधा का लाभ उठा रहें है, इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन जैसी आधुनिक सेवाएं शुरू हो चुकी हैं लेकिन स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, पर्यटकों और युवाओं की मुख्य उम्मीदें निम्नलिखित प्रमुख परियोजनाओं पर टिकी हुई हैं:

    ऊना-हमीरपुर नई ब्रॉड गेज रेल लाइन

    यह लंबे समय से प्रस्तावित परियोजना ऊना हिमाचल को ज़िला हमीरपुर से जोड़ेगी, जिससे ज़िला मुख्यालयों के बीच सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस लाइन पर सर्वे और भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्य पहले से चल रहे हैं। बजट में इसके लिए पर्याप्त फंड और तेजी से कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जो ऊना को हिमाचल के अन्य हिस्सों से बेहतर जोड़ेगा। जैजों -ऊना व होशियारपुर – अंब अंदौरा नई रेल लाइन परियोजना: जैजो और होशियारपुर क्षेत्र से ज़िला ऊना तक रेल कनेक्शन बढ़ाने की मांग लंबे समय से है।इससे औद्योगिक क्षेत्रों और पर्यटन को बल मिलेगा।वहीं पंजाब से माता चिंतपूर्णी व अन्य धार्मिक स्थलों को जाने में आसानी होगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ऊना हिमाचल स्टेशन का और उन्नयन : आधुनिक सुविधाओं, बेहतर पार्किंग, लिफ्ट, एक नया प्लेटफ़ार्म, एस्केलेटर, फुट ओवरब्रिज और यात्री सुख-सुविधाओं में वृद्धि की उम्मीद।

    रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन

    गाड़ी संख्या 22448 अंब अंदौरा- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय दोपहर 01 बजे के बजाय शाम 05 बजे किया जाए , वहीं 64512 पैसेंजर को अंब अंदौरा से हरिद्वार के लिए रात के समय में चलाने की मांग भी लंबे समय से लंबित हैं। वहीं 74992 पैसेंजर को दौलतपुर चौक से सुबह 06:20 की बजाय सुबह 07:00 बजें चलाया जाए व वापसी में 74991 पैसेंजर को अंबाला छावनी से दोपहर 02:30 बजे रवाना किया जाए।

    चंडीगढ़ व नंगल डैम तक सीमित रेलगाड़ियों की दौलतपुर चौक/ अंब अंदौरा तक विस्तार

    पिछले लंबे समय से चंडीगढ़- बांद्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, चंडीगढ़- अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस, नंगल डैम- कोलकाता ( गुरुमुखी सुपर फास्ट वीकली) एक्सप्रेस के अंब अंदौरा तक और नंगल डैम- अमृतसर एक्सप्रेस समेत दो पैसेंजर ट्रेनों के ऊना हिमाचल तक विस्तार की मांग समय समय पर कई बुद्धिजीवियों व संगठनों द्वारा उठाई जाती रही हैं। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी व डॉ सिकंदर कुमार द्वारा भी राज्यसभा में भी रेल मंत्री के समक्ष मांग रखी गई थी।

    एक नए स्टेशन व हाल्ट स्टेशन को क्रासिंग स्टेशन में परिवर्तन की मांग 

    ऊना हिमाचल- अंब अंदौरा रेलवे सेक्शन पर बसाल में डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम के समीप एक नए स्टेशन बनाने और ऊना हिमाचल- नंगल डैम रेल सेक्शन के बीच पड़ते राय मेहतपुर हाल्ट स्टेशन को क्रासिंग स्टेशन में बदलने की मांग भी कई सालों से अटकी हुई हैं।

    सरहिंद – नंगल डैम- अंब अंदौरा दोहरीकरण

    बीते कई वर्षों से इस सेक्शन पर आवाजाही बढ़ी है। इससे समय के साथ-साथ इस 148 किलोमीटर लंबे रूट को डबल करने की ज़रूरत भी महसूस होने लगी हैं। इस सेक्शन के दोहरीकरण होने से जहां रेलगाड़ियों की रफ़्तार बढ़ेगी वहीं यात्रियों का समय भी बचेगा। आपको बता दें कि वर्तमान केंद्र सरकार ने हिमाचल के रेल विकास के लिए 2009-14 ( कांग्रेस काल ) के औसत 108 करोड़ रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 2025-26 में 2716 करोड़ रुपये (25 गुना अधिक) किया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026-27 के बजट में रेलवे के कुल कैपेक्स में स्थिर या मामूली वृद्धि के साथ पहाड़ी राज्यों की नई लाइनों, सुरक्षा (कवच सिस्टम) और स्टेशन आधुनिकीकरण पर फोकस रहेगा।    
  • Punjab News: गैंगस्टर अमित डागर को कोर्ट में किया गया पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर अमित डागर को कोर्ट में किया गया पेश, देखें वीडियो

    लुधियानाः चैकीमान टोल प्लाजा के पास से पुलिस बद्दोवाल फायरिंग मामले में नामजद आरोपी कुख्यात गैंगस्टर अमित डागर जगरांव मेडिकल के लिए लेकर गई थी, वहीं टोल प्लाजा के आगे वापिसी के दौरान हादसा हो गया। दरअसल, देर रात 11 बजे पुलिस की गाड़ी अचानक पलट गई। इस हादसे में 4 पुलिस कर्मियों सहित गैंगस्टर अमित डागर घायल हो गया। इस घटना में अमित डागर की टांगें टूट गई, वहीं 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    अमित डागर को रायकोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, अमित डागर कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का नजदीकी सहयोगी है। कौशल चौधरी पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। लुधियाना में बद्दोवाल स्थित एक लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस झज्जर जेल में सजा काट रहे कुख्यात अपराधी अमित डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। 10 जनवरी को हुए शूटआउट में 8 से 10 राउंड फायर किए गए थे।

    जांच एजेंसियों का मानना है कि सलाखों के पीछे होने के बावजूद कौशल चौधरी और अमित डागर अपने नेटवर्क के जरिए रंगदारी और अवैध वसूली की गतिविधियों को संचालित करते रहे है। अमित डागर इस पूरे नेटवर्क में उसका सबसे भरोसेमंद सहायक रहा है। दिल्ली-गुरुग्राम क्षेत्र में सक्रिय गैंगस्टर कौशल का खास माने जाने वाला डागर कई आपराधिक वारदातों में उसके साथ जुड़ा रहा है। अमित डागर पुलिस के लिए कोई नया नाम नहीं है। इससे पहले 19 अक्टूबर 2025 को लुधियाना के गांव बेगोआना में सेवानिवृत्त नायब सूबेदार नंद लाल यादव के घर पर हुई फायरिंग और जबरन वसूली के मामले में भी उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई थी। उस समय भी पुलिस को उससे कई अहम सुराग मिले थे।

    पेशी को लेकर डीएसपी का आया बयान
    डीएसपी वरिंदजीत सिंह खोसा ने कहा कि रायल लिमो कार शोरुम के बाहर जो फायरिंग हुई थी, उस मामले में अमित डागर नाम के शख्स को प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे। आज इसे कोर्ट में पेश किया है। इसका चार दिन का रिमांड पहले हमें मिला है। इसके बाद इसे कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियली जेल भेजा गया है।

     

  • Jalandhar News: गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, होटलों व गेस्ट हाउस में दी दबिश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, होटलों व गेस्ट हाउस में दी दबिश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के तहत जालंधर शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई। अभियान के दौरान ज्वाइंट सीपी, एडीसीपी सहित थाना प्रभारियों सहित पुलिस टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में रह रहे किराएदारों, होटलों, गेस्ट हाउसों के दस्तावेज व पहचान पत्रों संबंधित दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की।

    ज्वाइंट सीपी सदीप शर्मा ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों की शहर में छिपने की संभावनाओं पर रोक लगाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    चेकिंग के दौरान होटल मालिकों, गेस्ट हाउस प्रबंधकों और मकान मालिकों को सख्त हिदायतें दी गईं कि वे अपने यहां ठहरे किराएदारों और कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी नियमानुसार पुलिस के पास दर्ज करवाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यह चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, ताकि शहर में अमन-कानून की स्थिति बनाए रखी जा सके।

  • प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प, इस दिन मुख्यमंत्री सुक्खू देंगे विशेष संदेश

    प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प, इस दिन मुख्यमंत्री सुक्खू देंगे विशेष संदेश

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के शुभ अवसर पर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता के नाम विशेष संदेश देंगे। इस संदेश का प्रसारण 24 जनवरी, 2026 (राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या) को किया जाएगा।

    दूरदर्शन केंद्र शिमला द्वारा इस संदेश का प्रसारण शाम 7:30 बजे किया जाएगा। आकाशवाणी शिमला द्वारा रात 8:00 बजे पूरे राज्य में एक साथ (State Hook-up) इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी शिमला के इस प्रसारण को FM शिमला, FM धर्मशाला, FM हमीरपुर और प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ सुना जा सकेगा।

  • Punjab News: अब इस जिले के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    Punjab News: अब इस जिले के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    पठानकोट। सूबे में आये दिन अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे पत्र व ईमेल मिल रहे हैं। जिससे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। जहां आज गुरदासपुर में चार स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं पठानकोट के भारत पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में पढ़ते गांव बहादुरपुर में मौजूद एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

    ईमेल में लिखा… 26 को झंडा फहराया तो स्कूल को उड़ा दिया जाएगा
    ऑफिशियल ईमेल पर मेल आई है जिसमें साफ-साफ लिखा है कि अगर 26 जनवरी को तिरंगा झंडा फहराया गया तो स्कूल को उड़ा दिया जाएगा जैसे ही स्कूल प्रबंधकों को यह धमकी भरा ईमेल मिला। उन्होंने तुरंत स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी और इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। डॉग स्क्वायड टीम की ओर से स्कूल का कोना कोना-खंगाला गया। वहीं अलग-अलग एरिया में सर्च भी शुरू कर दिया गया है। भारत पाक सीमा से सटे होने के कारण इसकी सुरक्षा और भी पुलिस की ओर से पुख्ता कर दी गई है।

    डीएसपी का बयान आया सामने
    घटना बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी सुखजिंदर कुमार ने बताया कि स्कूल की ऑफिशियल मेल पर एक थ्रेड की मेल आई थी जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

     

  • योजना विभाग की नई पहल, नीति से परिणाम तक की यात्रा पर हुई चर्चा

    योजना विभाग की नई पहल, नीति से परिणाम तक की यात्रा पर हुई चर्चा

    शिमला: लैंगिक संवेदनशील बजट को बढ़ावा देने के लिए राज्य परिवर्तन प्रकोष्ठ ने योजना विभाग के सहयोग से, जीआईजेड इंडिया और नीति आयोग के साथ मिलकर, शिमला में गुरुवार को ‘नीति से परिणिति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य नोडल अधिकारियों की क्षमता मजबूत करना था, ताकि लैंगिक संबंधी नीतिगत प्रतिबद्धताओं को मापने योग्य बजटीय कार्यवाहियों में बदला जा सके। इससे हिमाचल प्रदेश में समावेशी विकास और सामाजिक समानता सुनिश्चित होगी।

    कार्यक्रम में योजना विभाग के सलाहकार डॉ. बासु सूद ने कहा कि लैंगिक संवेदनशील योजना और बजट संसाधनों के कुशल उपयोग का महत्वपूर्ण साधन है। सफलता के लिए सिर्फ प्रशासनिक पालन नहीं, बल्कि सोच में बुनियादी बदलाव जरूरी है।

    योजना विभाग और जीआईजेड इंडिया के विशेषज्ञों ने लैंगिक विश्लेषण, डेटा-आधारित निर्णय लेना और निगरानी ढांचे पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इससे विभाग अपनी मौजूदा योजनाओं में लैंगिक दृष्टिकोण जोड़ सकेंगे।

    बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुखों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में कार्यान्वयन की व्यावहारिक चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रत्येक विभाग को लैंगिक परिणामों की रिपोर्टिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया। यह सहयोगी प्रयास विभागों के बीच समन्वय बढ़ाएगा और राज्य में जवाबदेह, परिणाम-उन्मुख सार्वजनिक व्यय को मजबूत करेगा।

  • Jalandhar News: बारिश से टूटी सड़कों में पलटे वाहन, पुलिस ने संभाला मोर्चा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बारिश से टूटी सड़कों में पलटे वाहन, पुलिस ने संभाला मोर्चा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में बारिश के कारण सड़क हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं अंबेडकर चौक से फुटबॉल चौक पर सड़कों में पड़े गड्ढों में पानी भरने से कई वाहन पलट गए। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़कों पर बने गड्ढों में वाहन पलट गए। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस बारिश ने अंबेडकर चौक से फुटबॉल चौक पर बने गड्ढों के कारण पलट रहे वाहन चालको की मदद करने में जुटी दिखाई दी।

    इस घटनाओं को लेकर प्रशासन द्वारा अंबेडकर चौक से फुटबॉल चौक पर बनें गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहनों के पलटने की सूचनाएं आ रही थी। जिसके बाद मौके पर उनकी टीम ने लोगों की मदद की और उसके बाद नगर निगम टीम को गड्ढों को भरने के लिए अपील की। मौके पर पहुंचे मिट्टी के टिप्पर और क्रेन की मदद से अंबेडकर चौक से फुटबॉल चौक तक बने गड्ढों को भरवाने का काम शुरू किया।