Blog

  • Punjab News: नशा तस्कर के घर पर प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर के घर पर प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर, देखें वीडियो

    मोगाः युद्ध नशों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत आज पुलिस ने निगम प्रशासन के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान निगम ने गैरकानूनी तौर पर बनाई बिल्डिंग पर बुल्डोजर चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। मोगा की सादा वाली बस्ती में नशा तस्करों के घर पर नगर निगम प्रशासन ने पीला पंजा चलाया है। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा था।

    पुलिस प्रशासन ने नगर निगम के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन के साथ कार्रवाई की है। इस संबंधी SSP मोगा अजय गांधी ने बताया कि लाल सिंह रोड मोगा में नगर निगम मोगा ने कार्रवाई संबंधी उन्हें सूचित किया था। जिसके बाद मोगा पुलिस की ओर से भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ताकि निगम के काम में किसी भी तरह की कोई बाधा न पहुंचे। एसएसपी ने बतायाकि घर में 2 भाई फैमिली के साथ रहते है। जिसमें अरुण और राहुल जिन पर कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज है। एक जेल में है। जिसमें 3 एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज है। इस इलाके में इससे पहले भी 2 बिल्डिंगों पर बुल्डोजर चलाया जा चुका है।

  • नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, चीफ इंजीनियर का हुआ तबादला

    नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, चीफ इंजीनियर का हुआ तबादला

    कार्यकाल ना पूरा करने वाले पहले अधिकारी बनें सजंय अरोड़ा

    चंडीगढ़ः गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के आदेश के बाद नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस दौरान चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा को पद से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मेयर के करीबी कुछ भाजपा पार्षद संजय अरोड़ा के कार्यों से नाराज थे और उनके खिलाफ लगातार शिकायतें गवर्नर हाउस तक पहुंच रही थीं। वहीं, मनीमाजरा हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां विरोधी पक्ष तक पहुंचने को लेकर भी नगर निगम के भीतर असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि संजय अरोड़ा की जगह केपी सिंह को नया चीफ इंजीनियर नियुक्त किया जा सकता है। बता दें कि संजय अरोड़ा यूटी एडमिनिस्ट्रेशन ज्वाइन करेंगे, वह वहां सुपरिटेंडेंट इंजीनियर थे और नगर निगम में चीफ इंजीनियर के लिए डेपुटेशन पर लगाए गए थे। इन्हें 24 सितंबर 2024 को यहां तैनात किया गया था और डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद उन्हें यहां से हटा दिया गया है। वह पहले ऐसे अधिकारी हैं, जो तीन साल का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सके हैं। संजय अरोड़ा पहले चीफ इंजीनियर थे, जो यूटी प्रशासन से नगर निगम में लगाए गए थे। इससे पहले पंजाब या हरियाणा के अधिकारियों की पोस्टिंग यहां होती थी। इस समय नगर निगम के सभी छोटे बड़े अफसरों के संजय अरोड़ा चहेते रहे हैं। भले ही नगर निगम मेयर हरप्रीत कौर बबला का कार्यकाल डेढ़ माह का ही रह गया हो, मगर भाजपा के पार्षदों की वजह से यह कार्रवाई हो पाई है। सजंय को हटाने के मुख्य कारण है, जिनमें बड़े टेंडर सिरे नहीं चढ़ पा रहे थे, जिसमें कचरा निपटारा प्लांट डडूमाजरा में बनना है, एनजीटी और हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया हुआ है। पार्षदों और ठेकेदारों के साथ लगातार टकराव की स्थिति बन रही थी। मनीमाजरा हाउसिंग प्रोजेक्ट के सभी कागजात विरोधी पार्षदों के पास जा रहे थे और इससे वह मेयर को घेरने में कामयाब हो रहे थे। आर्किटेक्ट विभाग से भी इस संबंधी शिकायत ऊपर जा रही थीं।
  • Jalandhar News: ट्रेन पर प्रवासियों के हमले के बाद स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे परगट सिंह, देखें Live

    Jalandhar News: ट्रेन पर प्रवासियों के हमले के बाद स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे परगट सिंह, देखें Live

    बिट्टू पर साधा निशाना, कहा- रेल मंत्री कम रील मंत्री लग रहे

    जालंधर, ENS: छठ पूजा को लेकर भारी मात्रा में प्रवासी बिहार और यूपी जा रहे है। ऐसे में रेलवे विभाग की ओर से पंजाब में 11 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया था। दो दिन पहले जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों द्वारा सफर करने के लिए काफी विवाद हुआ था। इसकी वीडियो भी प्रकाशित की गई थी। वीडियो में देखा गया कि यात्रियों द्वारा ट्रेन का दरवाजा ना खुलने को लेकर टांगे मारकर तोड़ने की कोशिश की गई और पत्थराव भी किया गया। जिसके बाद रेलवे विभाग हरकत में आया और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए। वहीं ट्रेनों के दरवाजें खुले रखने के आदेश विभाग की ओर से जारी किए गए। वहीं आज कैंट के विधायक परगट सिंह ने बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान स्पेशल ट्रेनों के चलाए जाने के बारे में पूछा जा रहा है। जहां यात्री अभी भी सफर के दौरान आ रही परेशानियों के बारे में विधायक को अवगत करवा रहे है। इस दौरान एक यात्री सूरज प्रकाश ने बताया कि उनकी फैमिली के 10 लोग बिहार जा रहे हैं, लेकिन टिकट 2 ही मिल पाए हैं। यात्रियों ने कहा कि छठ पूजा साल में एक बार आती है और वे किसी भी हाल में बिहार जाएंगे, भले ही इसके लिए उन्हें जुर्माना भरना पड़े। परगट सिंह ने कहा कि यात्रियों से बात हुई है और उन्होंने बताया कि अभी तक स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई जा रही है। परगट सिंह ने कहा कि आज जायजा लेने के दौरान पता चला है कि विभाग की ओर से स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए टेंट जरूर लगाए हैं, लेकिन यात्रियों को घरों में जाने की सुविधा नहीं मिल रही। ऐसे में ट्रेनों में यात्री परेशान होकर घरों को जाने के लिए मजबूर है। भाजपा के रेलवे मंत्री बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह रेल मंत्री की जगह रील मंत्री ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर सुविधाओं के दावे कर रहे है, लेकिन जमीनी स्तर रेलवे का कुछ ओर ही दिखाई दे रहा है। वहीं पत्रकार को रेलवे विभाग के अधिकारी द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में परगट सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया चौथा सिंतब है। ऐसे में उन्हें सीबीआई के नाम पर धमकी देना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग को यात्रियों के बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए।
  • Haryana News: Labour Chowk पर लूट करने आए हमलावरों ने किया युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल

    Haryana News: Labour Chowk पर लूट करने आए हमलावरों ने किया युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल

    पंचकूलाः सेक्टर-16 के लेबर चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान रवि निवासी सेक्टर-1 पंचकूला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने रवि से उसका मोबाइल फोन मांगने की कोशिश की, लेकिन जब उसने देने से इंकार किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

    घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (रेड) जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर चिंता जताते कहा कि लेबर चौक क्षेत्र में शाम के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

  • Haryana News: दो सांडों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, घर का मेन गेट तोड़ अंदर घुसे, देखें वीडियो

    Haryana News: दो सांडों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, घर का मेन गेट तोड़ अंदर घुसे, देखें वीडियो

    पिंजौरः चौणा चौक पिंजौर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो आवारा सांड आपस में भिड़ते हुए अचानक समाजसेवी सुखपाल सिंह के घर में घुस गए। गुस्से में बेकाबू सांडों ने घर का मेन गेट तोड़ दिया और अंदर खड़ी दो कारों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के समय आसपास दर्जनों वाहन खड़े थे, जिससे वाहन मालिकों में भी भारी चिंता का माहौल बन गया। लोगों के अनुसार यह कोई पहली बार नहीं है। चौणा चौक क्षेत्र में आवारा सांडों के झगड़े और उत्पात की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। स्थानीय निवासी बताते हैं कि सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो चुकी है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह दोनों सांड लड़ते-लड़ते घर में घुस गए और तोड़फोड़ की। समाजसेवी सुखपाल सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद कालका-पिंजौर को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से आग्रह किया कि इलाके में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और नियमित निगरानी की जाए।
  • Jalandhar News: छठ पूजा पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ गर्माया मुद्दा, ट्रेन पर हमले को लेकर सिख जत्थेबंदियों का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: छठ पूजा पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ गर्माया मुद्दा, ट्रेन पर हमले को लेकर सिख जत्थेबंदियों का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिख जत्थेबंदियों द्वारा प्रवासियों को लेकर रोष पाया जा रहा है। इसको लेकर वह डीसी दफ्तर मांग पत्र देने पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए हरजिंदर सिंह ने कहा कि छठ पूजा पर्व को एक पर्व की तरह मनाया जाए। इसमें हुल्लड़बाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इस पर नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासी गाड़ियों पर डीजे लगाकर बिना सेफ्टी के सड़कों से गुजरते है।

    ऐसे में उन्होंने लड़कों द्वारा हुल्लड़बाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीसी दफ्तर मांग पत्र देने पहुंचे है। हरजिंदर सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों द्वारा ट्रेन पर हमला किया गया और ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इस मामले में प्रशासन द्वारा नुकसान पहुंचाने वाले नौजवानों की अभी तक पहचान करके गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने ब्यास दरिया पर अश्लील तरीके से डांस करते हुए हुल्लबाजी करने की वायरल वीडियो का जिक्र भी किया। उनका मानना है कि छठ पूजा के पर्व को धार्मिक रूप में ही मनाया जाना चाहिए।

    वहीं प्रधान ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते है। ऐसे में वह किसी के धर्म के खिलाफ नहीं है। लेकिन धर्म का विषय गंभीर होता है। ऐसे में धर्म की आड़ में अश्लील गानों पर डांस करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में सभ्याचार को चोट पहुंचाना निंदनीय है। ऐसे में उक्त हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील करने के लिए डीसी दफ्तर मांग पत्र देने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने हुल्लड़बाजों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

  • Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत अजनाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशों की सप्लाई का धंधा करने वाले पति-पत्नी को हैरोइन और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। देर शाम थाना अजनाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएचओ सब-इंस्पेक्टर हरचंद सिंह संधू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ मुहिम के तहत पुलिस ने गांव लखूवाल के पति-पत्नी को 20 ग्राम हैरोइन और 650 रुपए ड्रग मनी सहित काबू किया है।

    गांव लखूवाल वासियों ने मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल पर इन दोनों के नशे बेचने संबंधी शिकायत की थी, जिसके बाद एएसआई करनैल सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह और कनवलजीत कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी लखूवाल के रूप में हुई है और इनके खिलाफ थाना अजनाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश कर दिया गया है।

    एसएचओ सब-इंस्पेक्टर हरचंद सिंह संधू ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में पता चला है कि हरदीप सिंह का चाचा, जो कि होमगार्ड में था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है, वह इन्हें हेरोइन लाकर देता था और वह आगे सप्लाई करते थे।

  • Punjab News: पूर्व CM के कत्ल मामले में जेल में बंद राजोआणा का सजा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व CM के कत्ल मामले में जेल में बंद राजोआणा का सजा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा को आज पटियाला के सरकारी डेंटल कॉलेज में मेडकिल के लिए लाया गया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। वहीं बलवंत सिंह राजोआणा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह 30 सालों से जेल के अंदर बंद हैं। उन्होंने मांग की कि उनकी सजा पर जल्दी फैसला सुनाया जाए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 30 सालों से जेल के अंदर बंद हूं, 14 साल से केंद्रीय आयोग के पास अपील पे़डिंग पड़ी है।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, नौजवानों ने घेरा Dream Overseas दफ्तर, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, नौजवानों ने घेरा Dream Overseas दफ्तर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी के कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर जेल रोड के पास से सामने आया है। जहां ड्रीम ओवरसीज नाम का दफ्तर चलाने वाले एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर कई नौजवानों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। दफ्तर के बाहर इकट्ठे हुए युवाओं का कहना है कि उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ड्रीम ओवरसीज के मालिक ने उनसे ठगी करके दफ्तर को बंद कर ताला लगा दिया और फरार हो गया। इसी कारण वह दफ्तर के बाहर इकट्ठा होकर पुलिस प्रशासन को सूचना देने पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिकायतों के आधार पर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    इस संबंध में दफ्तर के बाहर इकट्ठे युवाओं ने कहा कि उन्होंने विदेश जाने के लिए जेल रोड पर स्थित Dream Overseas के मालिक को लाखों रुपये दिए थे और अब यह एजेंट उनसे पैसे लेकर दफ्तर को ताला लगाकर मौके से फरार हो चुका है और कई युवाओं को इन्होंने गलत आधार कार्ड भी दे दिए हैं। कुछ को ऑफर लेटर दिए गए थे पर उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। युवाओं ने पुलिस से मांग की है कि इस एजेंट को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि जेल रोड पर स्थित ड्रीम ओवरसीज कार्यालय के बाहर युवा इकट्ठे हुए थे। युवाओं ने आरोप लगाया है कि एजेंट ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। उन्होंने सभी युवाओं से कहा कि वे थाने आकर एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं ताकि एजेंट के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

  • 50 हजार की रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, देखें वीडियो

    50 हजार की रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत के मामले में एसएचओ को गिरफ्तार किया है। दरअसल, टीम ने पीड़ित की शिकायत पर जाल बिछाया था। जिसके बाद एसीबी की टीम ने थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सिल्वर सिटी के रहने वाले सागर व उसके पार्टनर की लाडवा में एक बैटरी फैक्टरी थी, जिसमें पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

    मामला अदालत में पहुंचा तो सागर को पेश होने के सम्मन जारी हुए थे। सागर फिलहाल विदेश में हैं लेकिन थाना प्रभारी ने इसी मामले में रिश्वत की मांग की थी। वहीं विजिलेंस निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया पंचकूला स्थित टोल-फ्री नंबर पर अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि कुरुक्षेत्र का शहर थाना प्रभारी एक सिविल मामले में अदालत से नोटिस जारी होने के बाद उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तारी की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में राहत पाने के लिए उन्होंने 5 लाख रुपये की मांग की है। इसमें से 3 लाख रुपये एसएचओ ले भी चुका है।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी थाना प्रभारी सिल्वर सिटी में रहने वाले उनके रिश्तेदार सागर से रिश्वत की मांग कर रहा था। सागर के विदेश में होने के चलते आरोपी थाना प्रभारी ने कहा कि वह उसकी जगह उनके परिवार वालों को मामले में फंसाकर गिरफ्तार कर लेगा। शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम ने जिला विजिलेंस टीम को अलर्ट किया। टीम ने शिकायतकर्ता को रंगे हुए 50 हजार रुपये के नोट दिए और थाना प्रभारी के निर्देशानुसार सर्किट हाउस के पास भेजा।

    आरोपी थाना प्रभारी अपनी सरकारी गाड़ी में पहुंचा और शिकायतकर्ता से रुपये लेकर अपनी जेब में रख लिए। उसी समय एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसकी पैंट की दाहिनी जेब से रंग लगे नोट बरामद हुए। इस मामले में पुलिस देर रात तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक और विभागीय प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया।