Haryana News: दो सांडों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, घर का मेन गेट तोड़ अंदर घुसे, देखें वीडियो

Written by

in

पिंजौरः चौणा चौक पिंजौर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो आवारा सांड आपस में भिड़ते हुए अचानक समाजसेवी सुखपाल सिंह के घर में घुस गए। गुस्से में बेकाबू सांडों ने घर का मेन गेट तोड़ दिया और अंदर खड़ी दो कारों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के समय आसपास दर्जनों वाहन खड़े थे, जिससे वाहन मालिकों में भी भारी चिंता का माहौल बन गया। लोगों के अनुसार यह कोई पहली बार नहीं है। चौणा चौक क्षेत्र में आवारा सांडों के झगड़े और उत्पात की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। स्थानीय निवासी बताते हैं कि सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो चुकी है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह दोनों सांड लड़ते-लड़ते घर में घुस गए और तोड़फोड़ की। समाजसेवी सुखपाल सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद कालका-पिंजौर को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से आग्रह किया कि इलाके में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और नियमित निगरानी की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *