Blog

  • 20वें ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का भव्य समापन देखो वीडियो

    20वें ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का भव्य समापन देखो वीडियो

    पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी रहे समापन समारोह में मुख्य अतिथि

    ऊना, सुशील पंडित : संतोषगढ़ में मीरा बाई को समर्पित 20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का समापन समारोह गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने श्री गुरु रविदास मंदिर में माथा टेका तथा मंदिर के गौरवशाली इतिहास से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। श्री गढ़ी ने जोड़ मेले में उमड़े विशाल जनसमूह एवं मेला प्रबंधक समिति को इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए जसबीर सिंह गढ़ी ने संत श्री गुरु रविदास के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन में समाज से भेदभाव मिटाने और लोगों को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया। उनके विचार सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समानता का संदेश देते हैं। संत रविदास की शिक्षाएं हमें मिल-जुलकर रहने तथा आदर्श, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने अपने संबोधन में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को शिक्षित, संगठित और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है और युवा पीढ़ी को डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं समाज सुधार के कार्यों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ के निर्माण एवं समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान जोड़ मेले के संस्थापक स्वर्गीय सिंगारा राम सिंहुंगड़ा के सुपुत्र कुंवर जगवीर सिंह सिंहुंगड़ा ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जोड़ मेला कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के प्रधान कुलविंद्र बैंस, संत बाबा केवल सिंह सुरालगढ़, संत बाबा सुरेंद्र सिंह सुरालगढ़, संत बाबा सुच्चा सिंह भौरिया साहिब, संत बाबा जगदीश सिंह, गुरलाल, सैला गोल्डी, सुरजीत, रिंकू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • Punjab News: बसंत पंचमी पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ी भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, देखें वीडियो

    Punjab News: बसंत पंचमी पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ी भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के ऐतिहासिक गुरुद्वारा छेहरटा साहिब में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देश-विदेश से आई बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरुघर की खुशियों में भाग लिया। पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे, इसकी तैयारी एक माह पहले से शुरू कर दी गई थी। बसंत पंचमी पर छेहरटा इलाके में युवाओं द्वारा पतंगबाजी भी की गई, जिससे पर्व की रौनक और बढ़ गई।

    पीले रंग के पतंगों से आसमान रंगीन दिखा। इसी के साथ विभिन्न स्थानों पर लंगर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से लंगर का भोग ग्रहण किया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में एक श्रद्धालु ने बताया कि बसंत पंचमी का यह पर्व हर साल बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। दूर-दूर से श्रद्धालु गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के दर्शन करने आते हैं और गुरु हरगोबिंद पातशाह जी के समक्ष अपनी मनोकामनाएं प्रार्थना स्वरूप रखते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ रही है।

    हालांकि पिछली रात हुई बारिश के कारण कुछ श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस मौके पर एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि गुरुद्वारा छेहरटा साहिब गुरु अर्जन देव जी और गुरु हरगोबिंद पातशाह जी के इतिहास से जुड़ी पावन धरती है। बसंत ऋतु के स्वागत के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व खुशियों, उत्साह और साझी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्थानीय समितियों के सहयोग से यह आयोजन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया।

  • Punjab News: अब इस जगह चाइना डोर से बाइक सवार का कटा गला, लगे 15 टांके

    Punjab News: अब इस जगह चाइना डोर से बाइक सवार का कटा गला, लगे 15 टांके

    अबोहरः पंजाब में बसंत पंचमी पर चाइना डोर से घायल होने की घटनाएं सामने आ रही है। संगरूर में चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार का गला कट गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अब ताजा मामला फाजिल्का के अबोहर शहर से सामने आया है। जहां चाइना डोर की चपेट में आने से नौजवान का गला बुरी तरह कट गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान पंजपीर नगर निवासी 27 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार भूपेंद्र अपने पिता मदन लाल को बाइक पर सवार होकर अबोहर बस स्टैंड से घर लेकर आ रहा था। जब वह धर्मनगरी गली नंबर 7 के पास से गुजर रहा था, तभी सड़क पर लटकी हुई तेज धार वाली चाइना डोर अचानक उसके गले में फंस गई। डोर के लगते ही उसका गला कट गया और वह लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। डॉक्टरों ने युवक के गले में 15 टांके लगाए हैं और हालत नाजुक होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए रैफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घाव काफी गहरा था और समय रहते इलाज न मिलता तो जान का खतरा भी हो सकता था।

    खास बात यह है कि जिला प्रशासन द्वारा चाइना डोर की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद शहर में इसका खुलेआम प्रयोग हो रहा है। इस घटना ने प्रशासन और पुलिस के उन दावों की पोल खोल दी है, जिनमें सख्ती से कार्रवाई की बात कही जाती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अबोहर में चाइना डोर की बिक्री चोरी छिपे जारी है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइना डोर बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बना अंदरोली क्षेत्र

    गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बना अंदरोली क्षेत्र

    स्पीड बोट, जेट स्की, हॉट एयर बैलून और ड्रैगन राइड सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले रहे लोग उपायुक्त ने स्वयं लिया अनुभव..लोगों से परिवार सहित आने का किया आह्वान ऊना, सुशील पंडित: ऊना जिले की बंगाणा तहसील में गोविंद सागर झील से सटा अंदरोली क्षेत्र अब एडवेंचर टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का नया केंद्र बनकर तेजी से उभर रहा है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप गोविंद सागर झील में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुनियोजित ढंग से ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी के माध्यम से मेफील्ड एडवेंचर्स कंपनी के साथ वाटर स्पोर्ट्स संचालन का करार किया गया है। कंपनी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए वाटर स्पोर्ट्स सुविधाएं उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को वास्तविक गति मिली है। उपायुक्त ने कहा कि देवभूमि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सदैव पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। अब प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों से साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं तेजी से विकसित हो रही हैं।

    प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अद्भुत संगम

    चारों ओर पहाड़ों से घिरी गोविंद सागर झील की मनोहारी छटा और जल-पर्यटन की नई गतिविधियों ने अंदरोली क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलानी शुरू कर दी है। यहां बोटिंग, कयाकिंग, जेट स्की, एटीबी राइड, हॉट एयर बैलून, स्पीड बोट और ड्रैगन राइड सहित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पर्यटकों को एक नया और रोमांचक अनुभव मिल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि भविष्य में यहां बनाना-बम्पर राइड, वाटर जेटोवेटर, शिकारा, 100 से अधिक सीटर क्रूज, जिप लाइन, पैरा मोटरिंग, फ्लोटिंग जेट्टी तथा पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियां भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यटन को नया आयाम देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और व्यावसायिक अवसर भी सृजित करेगी।

    उपायुक्त ने स्वयं लिया रोमांचक अनुभव, परिवार सहित आने की अपील

    उपायुक्त जतिन लाल ने हाल ही में स्वयं गोविंद सागर झील के अंदरोली क्षेत्र में परिवार सहित पहुंचकर हॉट एयर बैलून राइड सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा अब परिवार, बच्चों और पर्यटकों के लिए घूमने-फिरने तथा वाटर स्पोर्ट्स व साहसिक गतिविधियों का बेहतरीन विकल्प बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले लोग इन गतिविधियों के लिए दूर-दराज पर्यटन स्थलों का रुख करते थे या सुविधाएं न होने के कारण निराश रहते थे, लेकिन अब अंदरोली में ही यह अवसर सहज रूप से उपलब्ध है। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे परिवार एवं बच्चों के साथ आएं और सुरक्षित वातावरण में इन गतिविधियों का आनंद लें।

    पारदर्शी प्रक्रिया से मिला संचालन अनुबंध

    उपायुक्त ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स संचालन के लिए प्रतिस्पर्धी व पारदर्शी निविदा प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसमें मेफील्ड एडवेंचर्स ने 80 लाख 500 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर संचालन अनुबंध प्राप्त किया। पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करने हेतु अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गईं।

    एडीबी से 10 करोड़ का निवेश प्रस्तावित

    उन्होंने बताया कि अंदरोली क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए एशियन विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से 10 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र को व्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त गोविंद सागर पर मंदली-लठियाणी पुल व सड़क निर्माण परियोजना से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे पर्यटन को नई गति मिलेगी। गौरतलब है कि बीते वर्षों में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स मीट ने भी इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों ने साहसिक गतिविधियों में भाग लिया था। वहीं, वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने पहुँची ऊना की रीना ने बताया कि अंदरौली का वातावरण बेहद शांत और सुकूनदायक है। उन्होंने यहां बाइक राइड, जेट स्की, कयाकिंग सहित अन्य रोमांचक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। रीना ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित और अनुभवी ट्रेनर उपलब्ध हैं, जिससे पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित माहौल में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने कहना है कि अंदरौली जैसे स्थल युवाओं के साथ-साथ परिवारों के लिए भी एक बेहतरीन पर्यटन गंतव्य हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि इस सुदंर पर्यटन गंतव्य पर आकर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लें।

    पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से उभरेगा ऊना जिला

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता है कि पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएं। गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी और ऊना जिला पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा।

    मुख्यमंत्री के विजन को मिल रहा धरातल पर स्वरूप : विवेक शर्मा

    कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्पष्ट विजन है कि पर्यटन को प्रदेश के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनाया जाए। कुटलैहड़ विस के अंदरोली में गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत इसी विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे क्षेत्र में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
  • Punjab News: चाइना डोर का कहर, बाइक सवार का कटा गला

    Punjab News: चाइना डोर का कहर, बाइक सवार का कटा गला

    संगरूरः पंजाब में भले ही बारिश से बसंत पंचमी पर नौजवानों को निराश होना पड़ रहा है। लेकिन कुछ जिलों में मौसम साफ होने के कारण पतंग उड़ाई जा रही है। वहीं बसंत पंचम पर एक बार फिर से चाइना डोर का कहर देखने को मिला है। दरअसल, आज दोपहर सुन्नाम के फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक के चाइना डोर से गंभीर घायल हो गया। स्थानीय सैनिल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    घायल युवक की पहचान गगनदीप सिंह निवासी मोहल्ला तरखाना वाला, सुन्नाम के रूप में हुई है। घायल नौजवान के पिता राम सिंह ने बताया कि उसका लड़का गगनदीप सिंह पावरकॉम दफ्तर में बिजली खराब होने की शिकायत लिखाकर अपने घर लौट रहा था कि जैसे ही गगनदीप सिंह मोटरसाइकिल पर फ्लाई ओवर पर पहुंचा, तभी पतंगबाजी के दौरान अचानक चाइना डोर उसकी गले में फंस गई, जिससे उसके गले में चोट लग गई, और साथ ही उसके एक उंगली भी कट गई, जिसे कुछ राहगीरों ने इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां अभी गगनदीप सिंह का इलाज चल रहा है।

  • रुसी विमान में आई तकनीकी खराबी, फ्लाइट में फंसे 238 यात्री, Alert पर प्रशासन

    रुसी विमान में आई तकनीकी खराबी, फ्लाइट में फंसे 238 यात्री, Alert पर प्रशासन

    नई दिल्ली: अजूर एयर के एक बोइंग 757 विमान ने चीन के ऊपर उड़ान भरते समय डिस्ट्रेस सिग्नल भेजा है। अभ वह लान्झू एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिग करने वाला है। रुसी और चीनी की मीडिया के अनुसार, इस विमान में कुल 238 यात्री सवार हैं। फ्लाइट संख्या Z5-2998 ने करीबन चार घंटे पहले थाईलैंड से उड़ान भरी थी। इसके बाद तकनीकी खराबी या किसी अन्य संकट के कारण पायलट को सिग्नल जारी करना पड़ा। एयरलाइन की प्रेस सेवा ने कहा कि विमान लान्झू एयरपोर्ट पर अनशैड्यूल्ड तरीके से लैंडिंग की तैयारी कर रहा है। कंपनी की संबंधित सेवाएं स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं। उनका कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में ही है। लान्झू हवाई अड्डे पर आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है। इससे विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो पाएगी।

    विमान में अचानक आया संकट

    रुसी मीडिया के अनुसार, अजूर एयर का यह बोइंग 757 विमान अपनी नियमित उड़ान पर था तभी अचानक पायलट को डिस्ट्रेस सिग्नल भेजना पड़ा। 238 यात्रियों की मौजूदगी के कारण यह मामला काफी संवदेनशील हो गया है। थाईलैंड से उड़ान भरने के 4 घंटे के बाद यह इमरजेंसी स्थिति पैदा हुई है। इससे विमान को नजदीकी लान्झू हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा।

    एयरलाइन और एयरपोर्ट पर जारी हुआ अलर्ट

    अजूर एयर ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी टीम इस स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। अनशैड्यूल्ड लैंडिंग के लइए लान्झू एयरपोर्ट के रनवे को भी खाली करवा लिया गया है। फायर ब्रिगेड़ और मेडिकल टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। विमान के उतरने के बाद ही डिस्ट्रेस सिग्नल भेजने के स्टीक कारणों पता चल पाएंगे।
  • Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी हैंड ग्रेनेड और हथियार सहित गिरफ्तार

    Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी हैंड ग्रेनेड और हथियार सहित गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने बताया किस्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक मॉडर्न पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी किसी सुरक्षा प्रतिष्ठान पर बड़े हमले की तैयारी में था। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित आतंकी हमले को टाल दिया गया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह ऑपरेशन गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम था, क्योंकि आतंकी संगठन इस दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेश में बैठे आतंकी हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहा था।

    इन हैंडलरों की पहचान निशान जौरियन, आदेश जमाराई और सिम्मा देओल के रूप में हुई है, जो विदेश से पंजाब में आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। आरोपी को हथियार उपलब्ध करवाने और हमले की साजिश रचने में इनकी अहम भूमिका बताई जा रही है। इस मामले में थाना SSOC अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, फंडिंग और संपर्कों का भी खुलासा किया जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने साफ कहा कि पंजाब पुलिस आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब पुलिस लगातार खुफिया तंत्र को मजबूत कर रही है और हर साजिश पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि प्रदेश में अमन-चैन बना रहे।

     

     

  • Punjab News: प्रशासन का एक्शन, अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

    Punjab News: प्रशासन का एक्शन, अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

    संगरूरः पंजाब में नशे के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगताार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज देहात हलके में पुलिस ने बीडीपीओ के साथ मिलकर तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया। मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस सरताज सिंह चहल के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी रजेश छिब्बर ने बताया कि नगर पंचायत हरिआऊ से मता नंबर 1 के माध्यम से खसरे की निशानदेही करवाने की अनुमति मांगी गई और उक्त खसरा नंबर पर शिंदर कोर पत्नी करनैल सिंह वासी हरिआऊ और गुरपाल सिंह उर्फ गोरा पुत्र दलसिंह वासी हरिआऊ का जबरी कब्जा पाया गया।

    जबरी कब्जे को छुड़ाने के लिए बीडीपीओ लहरा द्वारा अवैध कब्जा दूर करने के लिए पुलिस की मदद मांगी गई। पुलिस अधिकारी राजेश छिब्बर के नेतृत्व में थाना लहरा समेत पुलिस फोर्स की मदद से शिंदर कौर पत्नी करनैल सिंह वासी हरिआऊ के खिलाफ 12 मुकदमे और गुरपाल सिंह उर्फ गोरा पुत्र दलसिंह वासी हरिआऊ के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस और बीडीपीओ की अगुवाई के आज जबरन कब्जा कर बनाए गए मकानों को तोड़कर अवैध कब्जे को छुड़वाया गया।

     

     

  • MP Sandhu ने लॉन्च किया भारत का पहला AI-इनेबल्ड वेब पोर्टल, बजट को लेकर जनता से मांगे सुझाव, देखें वीडियो

    MP Sandhu ने लॉन्च किया भारत का पहला AI-इनेबल्ड वेब पोर्टल, बजट को लेकर जनता से मांगे सुझाव, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए भारत का पहला AI-इनेबल्ड वेब पोर्टल लॉन्च किया है। सांसद सतनाम सिंह संधू ने बताया कि जनता की राय, सुझाव और शिकायतों को इकट्ठा करने और उनके प्रभावी समाधान करने के लिए वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इसमें केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए जनता से सुझाव मांगे गए है। संसद में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसद के रूप में उभरे सतनाम सिंह संधू, राज्यसभा कार्यकाल के पहले 2 सालों में प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों, प्रवासियों, किसानों, शिक्षा, टेक्नोलॉजी, स्किलिंग के साथ चंडीगढ़ और पंजाब में इंफ्रा डेवलपमेंट के मुद्दों पर लगातार वह आवाज़ उठाते रहे है।

    उन्होंने 2 सालों में राज्यसभा में 4 प्राइवेट मेंबर बिल 41 केंद्रीय मंत्रालयों से जुड़े 150 सवाल और 35 चर्चाओं में हिस्सा लेकर सक्रिय भागीदारी प्रदर्शित की। जिसमें जल प्रदूषण, ड्रग्स की समस्या, बाढ़, ‘डंकी रूट’ से लेकर एमएसपी और फर्टिलाइज़र जैसे किसानों के मुद्दों तक, पंजाब से जुड़े 54 सवालों के ज़रिए पंजाब के गंभीर मुद्दे उठाए है। अब उन्होंने नागरिक सहभागिता के उ‌द्देश्य से एक AI-सक्षम वेब पोर्टल लॉन्च किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लोर्गा की राय, सुझाव और शिकायतें एकत्र कर उभरते सार्वजनिक मु‌द्दों की ‘स्मार्ट’ पहचान करेगा तथा समाज के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान में सहायक होगा।

    वेब पोर्टल (https://satnamsandhu.in/) के लॉन्च को लेकर कहा कि “यह वेब पोर्टल जनता से सीधे जुड़ने के लिए एआई का इस्तेमाल करेगा। इस वेबसाइट का एआई फीचर नागरिकों की राय, सुझाव और शिकायतों को इक‌ट्ठा करके शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी मुद्दे या समस्या के प्रभाव का विश्लेषण करेगा। यह सार्वजनिक मु‌द्दों को स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, शिक्षा और महिला सुरक्षा जैसे विभिन्न वर्गों में जनसमस्याओं को वर्गीकृत करने के लिए एक स्मार्ट डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करेगा। यह पोर्टल संसद की कार्यवाही, जनप्रतिनिधियों की भूमिका, सरकारी नीतिर्या के प्रभाव और जन शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध प्लेटफॉर्म के बारे में भीजागरूकता पैदा करेगा। यह पोर्टल 12 भारतीय भाषाओं में 24×7 सहायता प्रदान करेगा, जिससे कम पढ़े लिखे पढेढ़े लोग भी आसानी से अपनी राय, सुझाव और शिकायतें मुझ तक पहुंचा सकेंगे।

    इस पोर्टल का एआई फीचर ‘इमोशन डिटेक्शन’ के माध्यम से प्रभावित व्यक्ति की भावनाओं जैसे गुस्सा, जल्दबाजी, परेशानी या पौड़ा के आधार पर किसी मु‌द्दे की गंभीरता की पहचान भी करेगा। सांसद (MP) परफॉर्मेंस डैशबोर्ड के जरिए लोग संसद में मेरी गतिविधियों को देख पाएंगे और यह जान सकेंगे कि मैंने कौन-कौन से प्रश्न उठाए और सदन की चर्चा में किस प्रकार भागीदारी की।” उन्होंने कहा, “यह वेब पोर्टल शासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी, समावेशी और भागीदारी बनाने की दिशा में एक कदम है, ताकि इसे लोगों तक पहुंचाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर आवाज सुनी जाए और और उस पर करवाई हो।

  • Punjab News: बसंत पंचमी पर 2 अलग-अलग जगहों पर चली गोलियां, 2 घायल

    Punjab News: बसंत पंचमी पर 2 अलग-अलग जगहों पर चली गोलियां, 2 घायल

    अमृतसरः पंजाब भर में आज बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं इस पर्व के दौरान आज 2 जगह गोलियां चलने की घटनाएं सामने आई है। जिसमें से एक मामला कस्बा तरसीका से सामने आया है। जहां पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने गए व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चला दी गई।

    घटना में बलजीत सिंह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में बलजीत सिंह की जांघ में गोली लगी है। वहीं दूसरा मामला अड्डा ख्जाला के मुख्य बाजार से सामने आया है। जहां 2 अज्ञात व्यक्तियों ने राजविंदर सिंह चोगावां साधपुर के सिर में गोली मारी। दोनों घायलों को तरसकी के स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों द्वारा गुरु नानक अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया गया है।