घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेराबंदी कर जाँच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवागमन के संबंध में आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले संबंधी अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई पुष्ट जानकारी या आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Punjab News: रेलवे लाइन पर हुए धमाके से ट्रेन का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल

फतेहगढ़ साहिबः जिला फतेहगढ़ साहिब में देर रात कुछ अनजान व्यक्तियों द्वारा अमृतसर–दिल्ली रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। मिली जाने वाले जानकारी के अनुसार जिले के गांव खानपुर के निकट रेलवे किलोमीटर नंबर 1208/15 के पास करीब आधी रात 12:30 बजे कुछ शरारती तत्वों ने धमाके कर रेलवे लाइन को उड़ाने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार यह धमाका आरडीएक्स से किया गया बताया जा रहा है।
इस घटना के कारण लगभग 600 मीटर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया। इस धमाके में मालगाड़ी के इंजन चालक को भी चोटें आई हैं। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई।
Leave a Reply