Blog

  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में जसपाल उर्फ भट्टी का हुआ Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में जसपाल उर्फ भट्टी का हुआ Encounter, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में देहात की पुलिस और बदमाश में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार टिमोवाल के पास एक क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कपूरथला हत्याकांड का लंबे समय से फरार आरोपी जसपाल उर्फ भट्टी गोली लगने से घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि जसपाल उर्फ भट्टी हशियारपुर का निवासी है।

    आरोपी ने एक साल पहले कपूरथला इलाके में हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था और एक साल से फरार था। आज पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अमृतसर देहाती इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    अपनी रक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जसपाल उर्फ भट्टी के पैर में गोली लगी। घायल हालत में आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन परहार’ के तहत की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक चाइना मिड पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

     

     

  • अम्बेहड़ा से धमांदरी सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 31 दिनों तक रहेगी बंद

    अम्बेहड़ा से धमांदरी सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 31 दिनों तक रहेगी बंद

     यातायात धमांदरी-नंगल सलांगड़ी-अमरोह वाया कुडू सड़क मार्ग पर डायवर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: अम्बेहड़ा से धमांदरी सड़क मार्ग (किलोमीटर 0/000 से 8/300) पर वाहनों की आवाजाही 24 जनवरी से 23 फरवरी तक बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक सड़क मार्ग धमांदरी-नंगल सलांगड़ी-अमरोह वाया कुडू पर मोड़ा गया है।

    उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के अंतर्गत यह आदेश जारी करते हुए कहा कि यह आदेश प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत अम्बेहड़ा से धमांदरी सड़क मार्ग के अपग्रडेशन सहित अन्य निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए हैं। उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

     

  • अंब औद्योगिक क्षेत्र में रैंप और औद्योगिक तकनीकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    अंब औद्योगिक क्षेत्र में रैंप और औद्योगिक तकनीकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के अंब (ऊना) औद्योगिक क्षेत्र में रैंप  (रेसिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस) पहल के अंतर्गत उद्योग 4.0 एवं आधुनिक डिजिटल तकनीकों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों एवं एमएसएमई प्रतिनिधियों, टेक्नोलॉजी पार्टनर्स एवं उद्योग विशेषज्ञों सहित लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईसी ऊना की महाप्रबंधक कमला देवी एवं अध्यक्ष गौतम ने की। इस अवसर पर रैंप डीटी प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मीनाक्षी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माइक्रो, स्मॉल एवं मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को उद्योग 4.0 तकनीकों को अपनाने के लिए जागरूक करना था, ताकि वे अपनी उत्पादकता, कार्यकुशलता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि कर सकें।

    डिजिटल तकनीकों से उद्योगों को मिलने वाले लाभों की जानकारी

    कार्यक्रम के दौरान सेल के सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट इलेयराजा सावरी मारियाराज ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, ईआरपी  और सीआरएम सिस्टम जैसी डिजिटल तकनीकें एमएसएमई को सुव्यवस्थित बनाने, गुणवत्ता में सुधार करने, लागत कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

    ओपन मार्केट एक्सेस के लिए एमएसएमई पोर्टल की जानकारी

    कार्यक्रम में एमएसएमई को रैंप अवेयरनेस कैंपेन के तहत https://team.msmemart.com/msme-registration-eligibility पोर्टल के माध्यम से ओपन मार्केट एक्सेस प्राप्त करने हेतु पंजीकरण की जानकारी भी साझा की गई।

    इस अवसर पर मीनाक्षी ठाकुर ने ऊधमियों से आह्वान किया कि वे स्मार्ट तकनीकों को अपनाकर भविष्य के लिए स्वयं को मजबूत बनाएं, सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ उठाएं और सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए रैंप  जैसी पहलों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

    उन्होंने बताया कि भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा समर्थित रैंप  पहल का उद्देश्य एमएसएमई इकोसिस्टम को सशक्त बनाना, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन को बढ़ावा देना तथा उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। इसके अलावा सत्र के दौरान रैंप  के अंतर्गत उपलब्ध स्कीम्स, टूलकिट और सपोर्ट पैकेजिंग पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

     

  • Jalandhar-Pathankot Highway पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar-Pathankot Highway पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली, लगा जाम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जहां टांडा उड़मुड़ के गांव कुराला के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान मूनका निवासी सरबन सिंह पुत्र कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं ट्राली पलटने से गन्ना सड़क पर बिखर गया और हाईवे की एक लेन पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची जहां क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को और गन्नों को हटवाया गया।

    जिसके बाद जाम को खुलवाया गया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की जान बच गई, लेकिन उसे हलकी चोटें लगी हैं। हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के एसआई तिलक राज ने बताया कि क्रेन मंगवाकर ट्राली को हाईवे से हटा दिया गया है। दरअसल, ट्रैक्टर चालक सरबन सिंह गन्ना लेकर दसूहा रंधावा मिल की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण बेकाबू होकर पलट गया।

    जिससे ट्राली में भरा गन्ना सड़क पर फैल गया। बता दें कि टांडा से लेकर मुकेरियां तक हाईवे के किनारे पूरी गन्ना बेल्ट है। यहां पर दसूहा और मुकेरियां मिल के लिए किसान ट्रालियों में गन्ना लादकर निकलते हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी तक गन्ने की कटाई के दौरान ओवरलोड ट्रालियां हाईवे से निकलने के कारण हर सीजन में ऐसे हादसे सामने आते हैं।

     

     

  • Punjab News: गुरुद्वारे साहिब के भीतर हुई झड़प मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारे साहिब के भीतर हुई झड़प मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के नज़दीकी गांव मोखे के गुरुद्वारे साहिब के भीतर हुई झड़प के मामले में अब सुलह होने की जानकारी सामने आई है। गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की दखलअंदाज़ी से दोनों पक्षों के बीच आपसी राजीनामा करवा लिया गया। इस संबंध में डीएसपी सुलतानपुर लोधी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराने के प्रयास किए गए, पर दोनों तरफों ने बयान दर्ज नहीं करवाए।

    डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने कहा कि बाद में गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संगत की मौजूदगी में बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया और दोनों पक्षों के बीच लिखित राजीनामा हो गया। उन्होंने कहा कि राजीनामा के बाद भी पुलिस द्वारा मामले पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

    साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा और शांति बनाए रखी जाए। वहीं गांव वालों ने भी राजीनामे का स्वागत करते हुए कहा कि गुरु घर की पवित्रता और गांव की भाईचारात्मक साझ सबसे ऊपर है और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आपसी सहयोग और सहमति बहुत जरूरी है।

  • श्री अयोध्या में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भाजपा नेता भुट्टो ने बांटा प्रसाद

    श्री अयोध्या में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भाजपा नेता भुट्टो ने बांटा प्रसाद

    श्री राम जी हमारे आराध्य, अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम: भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: श्री अयोध्या धाम मंदिर में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में हलवा वितरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और राम भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

    पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान श्री राम जी केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि हमारे आराध्य, आदर्श और जीवन पथ प्रदर्शक हैं। श्री राम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म का प्रतीक है, जिन से हर व्यक्ति को प्रेरणा लेता है । उन्होंने कहा कि श्री अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना का ऐतिहासिक क्षण था।

    भुट्टो ने कहा कि लगभग 500 वर्षों तक प्रभु श्री राम जी किस के कारण को त्रिपाल में विराजमान रहना पड़ा, और आज के समय में उनकी हालत क्या है। यह बताने की जरूरत नहीं है,जो करोड़ों राम भक्तों के लिए पीड़ा का विषय रहा। इतने लंबे संघर्ष, बलिदान और प्रतीक्षा के बाद आज अयोध्या में भव्य और दिव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है। यह मंदिर न केवल हिंदू समाज की आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक भी है। उन्होंने केंद्र सरकार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग और दृढ़ संकल्प से श्री राम मंदिर का सपना साकार हुआ। वर्षों से चले आ रहे विवाद का शांतिपूर्ण संवैधानिक समाधान निकालकर देश को एक ऐतिहासिक सौगात दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राजेंद्र ठाकुर,अभय सिंह राणा,अमन शर्मा ,रणबीर सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

     

     

  • युवा शक्ति और नवाचार से आगे बढ़ेगा हरियाणा: CM Nayab Singh Saini

    युवा शक्ति और नवाचार से आगे बढ़ेगा हरियाणा: CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों, युवा कंटेंट क्रिएटर्स, स्किल उद्यमियों एवं स्टार्टअप से जुड़े युवाओं के साथ आयोजित बजट-पूर्व परामर्श बैठक में संवाद किया। उन्होंने नववर्ष एवं आगामी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बैठक हरियाणा के भविष्य को गढ़ने की एक साझा प्रक्रिया है, जिसमें युवाओं की भूमिका निर्णायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की पहचान देश-विदेश में बनाने में युवाओं और खिलाड़ियों का अतुलनीय योगदान रहा है। ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य को खेलों का पावर हाउस सिद्ध किया है। शैफाली वर्मा, नीरज चोपड़ा, नीरज गोयत, रानी रामपाल और फोगाट बहनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां युवाओं की संकल्प शक्ति, अनुशासन और कठोर परिश्रम का परिणाम हैं। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा तथा हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार उपस्थित रहे।

    खेल तक सीमित नहीं, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हरियाणा का युवा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का हरियाणा का युवा केवल खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टार्ट-अप, नवाचार, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा और आधुनिक तकनीक के क्षेत्रों में भी नई पहचान बना रहा है। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज का कंटेंट समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। कंटेंट केवल वायरल न हो, बल्कि सकारात्मक, मूल्य-आधारित और राष्ट्र व समाज को दिशा देने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई डिजिटल तकनीकें अवसर बढ़ा रही हैं, लेकिन चरित्र और विज़न तकनीक से भी बड़े तत्व हैं।

    बजट-पूर्व परामर्श से नीति निर्माण तक पहुंच रही युवाओं की आवाज़

    मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 1,961 करोड़ 79 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसमें से अब तक 1,096 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कुरुक्षेत्र में आयोजित बजट-पूर्व बैठक में प्राप्त 73 सुझावों में से 32 सुझावों को बजट 2025-26 में शामिल किया गया, जो युवाओं की भागीदारी का सशक्त प्रमाण है।

    मिशन ओलंपिक 2036 से लेकर स्किल सेंटर तक — युवाओं के सुझावों पर फैसले

    मुख्यमंत्री ने बताया कि मिशन ओलंपिक 2036 विजयीभव योजना, खिलाड़ियों के लिए 20 लाख रुपये तक का मेडिकल बीमा कवर, नई खेल नर्सरियों की स्थापना, छात्रवृत्ति में वृद्धि, खेल स्टेडियमों की जी.आई.एस. मैपिंग, पी.पी.पी. मोड पर उत्कृष्टता केंद्र, आधुनिक आई.टी.आई., कौशल केंद्र और करियर काउंसलिंग जैसी अनेक पहले युवाओं के सुझावों का ही परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 16 हजार से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को 683 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए हैं तथा 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

    शोध, उच्च शिक्षा और भविष्य की अर्थव्यवस्था पर फोकस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्चतर शिक्षा और शोध को सशक्त बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये का हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया गया है। इसके साथ-साथ प्रत्येक जिले में मॉडल संस्कृति महाविद्यालय विकसित किए जा रहे हैं, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधान वर्ष 2026-27 तक लागू किए जाएंगे।

    ए.आई., ग्रीन टेक और बायोटेक के लिए ‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर’

    मुख्यमंत्री ने बताया कि भविष्य की अर्थव्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अगस्त 2025 में ‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर’ की स्थापना की गई है। हरियाणा ए.आई. मिशन के तहत गुरुग्राम और पंचकूला में ए.आई. हब स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए विश्व बैंक द्वारा 474 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया गया है।

    आज के सुझाव बनेंगे कल का बजट

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों को गंभीरता और प्राथमिकता के साथ बजट 2026-27 में शामिल किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अगले 8 से 10 दिनों में अपने अतिरिक्त सुझाव सरकार के चैटबॉट के माध्यम से भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन हितधारकों के सुझाव बजट में शामिल किए जाएंगे, उन्हें विधानसभा में बजट भाषण सुनने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा, ताकि वे इस प्रक्रिया के प्रत्यक्ष साक्षी बन सकें।

    युवाओं की नीतियों में भागीदारी, सुझावों पर आधारित फैसले

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार युवाओं के सहयोग से युवा नीतियों पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि नवाचार और स्टार्टअप को सही मार्गदर्शन मिल सके। सरकार का लक्ष्य है कि युवा रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने बताया कि जापान सहित कई देशों के निवेशकों ने हरियाणा में रुचि दिखाई है और राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

    प्लेसमेंट के लिए उद्योग–शिक्षा तालमेल मजबूत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच तालमेल बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा एक विचार पर काम करता है और उसे मुकाम तक पहुंचाने का साहस रखता है। कई युवाओं ने सीमित संसाधनों में अपने आइडिया को आगे बढ़ाया और आज वही आइडिया बड़े उद्योगों में परिवर्तित हो चुके हैं। सरकार ऐसे युवाओं के साथ हर कदम पर खड़ी है।

    2000 करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स, कृषि और महिला उद्यमिता पर फोकस

    उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 2000 करोड़ रुपये का ‘फंड ऑफ फंड्स’ गठित किया गया है। इसके साथ-साथ कृषि, एफ.पी.ओ., प्राकृतिक खेती, महिला उद्यमिता तथा जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर नीतियां बनाई जा रही हैं। सांसदों और विधायकों से भी बजट के लिए सुझाव लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बजट सरकार या किसी चुनाव का नहीं, बल्कि 2 करोड़ 80 लाख हरियाणा वासियों का बजट है। इसी भावना के साथ बजट-पूर्व परामर्श की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

    प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत संकल्प के साथ हरियाणा भी अग्रसर

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप हरियाणा तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेलवे, हवाई सेवाएं और कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाकर कोई भी शक्ति भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। हरियाणा का युवा इस परिवर्तन का सबसे मजबूत आधार है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एवं सचिव एस. नारायणन, खेल विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव पार्थ गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।  
  • बद्दी पहुंचने पर हुआ हनुमान गढ़ी से आए मंहत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का भव्य स्वागत

    बद्दी पहुंचने पर हुआ हनुमान गढ़ी से आए मंहत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का भव्य स्वागत

    भूत काल में हिंदुओ को जो ठेस पहुंचाई गई अब कोई ऐसा नहीं कर पाएगा-मंहत बलराम

    बद्दी/सचिन बैंसल:  आयोध्या हुनमान गढ़ी के महंत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का  हिमाचल पहुंचने पर बद्दी के  लाज मोटर्स ने भव्य स्वागत किया। मंहत बलराम दास  आयोध्या में राम मंदिर निर्माण के स्थापना दिवस पर दशहरा मैदान में हो रहे कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे है। मंहत बलराम दास ने करने वाले राम जी व कराने वाले राम का जयकारे से अपना संबोधन शुरू किया।

    उन्होंने कहा बद्दी के लोगों में राम के प्रति उत्साह प्रेम को देखते हुए उन्होंने इसे मिनी आयोध्या का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदु  पूरे भारत रफ्तार से जाग रहा है  भूत काल में हिंदुओ को ठेस पहुंंचाई गई है। लेकिन जिस  तरह से हिंदु जागा है उसे देखते हुए किसी में वह ताकत नहीं है कि अब कोई हिंदु को ललकार सके।

    उन्होंने  राम मंदिर निर्माण के आयोजकों को  बधाई दी है। यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है। भारत वर्ष में राम की सेना लगातार जाग रहा है। बद्दी में पांचवा प्राण  प्रतिष्ठा समारोह पर जो कार्यक्रम हो रहा है उसे उन्हें आपार प्रसन्नता हो रही है।  उन्होंने इस कार्यक्रम को लगातार मनाने की अपील की है।

    इस मौके पर बीरबल दास, जसवंत राय, तरक्की लाल, कृष्ण कौशल, महेश कौशल, रमन कौशल, डॉ. हेमंत कौशल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मान सिंह मेहता, दीपू पडिंत, ललित ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अमर संधू, गुरमैल चौधरी,  राज कुमार चौधरी, राज संधू, सत्य पांडे, शीला कौशल, लाल बाबू यादव, चक्रधर मिश्रा, पवन गुप्ता, बेअंत ठाकुर, केवल ठाकुर, मनोज कौशल, जसविंद्र भारद्वाज, विक्रमजीत पाल, विनोद शर्मा, किशौर ठाकुर, हरिश शर्मा, विरेंद्र कौशल, अशोक शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • शिव मंदिर वडोआ में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन

    शिव मंदिर वडोआ में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन

    भजन कीर्तन करती हुई स्थानीय महिलाएं 

    ऊना/सुशील पंडित: ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर खरयालता पंचायत के शिव मंदिर बड़ोआ में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ की गई, जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। इसके पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

    आयोजक रघुवीर सिंह संगम एवं ललित साहनी ने बताया कि श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का यह पर्व सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इसी भावना के तहत सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, ताकि समाज में सेवा, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया जा सके।

    भंडारे के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता एवं अनुशासन की विशेष व्यवस्था की गई थी। युवाओं एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे एक यादगार एवं सफल कार्यक्रम बताया।अंत में भगवान श्री राम और भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की कामना की गई।

  • विश्व कैंसर देखभाल संगठन व वर्धमान ने लगाया स्वास्थ्य शिविर,शिविर में पांच सौ लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    विश्व कैंसर देखभाल संगठन व वर्धमान ने लगाया स्वास्थ्य शिविर,शिविर में पांच सौ लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    लोगों के परीक्षण के बाद बांटी दवाईयां व चश्मे

    बद्दी/सचिन बैंसल: विश्व कैंसर देखभाल सगंठन ने वर्धमान ग्रुप की ओर से बद्दी के पार्क में कैंसर व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। लक्षणों का आधार पर रोगियों की मुफ्त परीक्षण किया गया तथा मुफ्त दवाईयां भी दी गई।

    बद्दी के  पार्क मेेंं आयोजित इस शिविर में पांच सौ से अधिक रोगियों की जांच कर उन्हें दवाई भी दी गई। अपने कैंसर व अन्य उपचार के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। विशव कैंसर देखभाल संगठन के प्रंबध निदेशक धर्मेंद्र ढिल्लों ने बताया कि विश्व कैंसर देखभाल संगठन ने अभी तक एक हजार शिविर लगा दिए है। इन शिविरो में जागरूकता के लिए कई प्रकार की गतिवधियां कराई जाती है। महिलाओं के लिए मेमोग्राफी परीक्षण, पेप स्मीयर टेस्ट, भांड टेस्ट, मुंह व गले की जांच के साथ साथ र रोगियों की रक्तचाप, शुगर की जांच की गई। लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए वीडियो दिखाए गए और पोस्टर भी बांटे गए।

    उन्होंने बताया कि वल्र्ड  कैंसर केयर एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इसे इंगलैंड एबेंसेडर, कुलवंत सिंह, धालीवाल की ओर से चलाया जा रहा है। इसके मुख्य उद्देश्य वल्र्ड कैंसर केयर की ओर   से चलाई जाने वाली डिजिटल कैंसर स्क्रीनिंग बसों के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना है। यह विभिन्न प्रकार के कैंसर परीक्षणों का उपयोग बीमारी को बढऩे से पहले ही पकडऩे के लिए किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में प्रति वर्ष 12 लाख लोगों को कैंसर होता है। इसमें 8 लाख लोगों की कैंसर से मौत हो जाती है। हर दिन भारत में दो हजार लोगों की कैंसर से मौत हो रह ीहै। इसका बड़ा कारण है कि लोग कैंसर के प्रत िजागरूक नहीं होते है। विदेशो में कैंसर भारत से ज्यादा है। लेकिन वहां पर मृत्यु दर न के बराबर है।

    वहां के लोग इस बीमारी को अच्छी तरह से समझते है और समय समय पर इसकी जरूरी जांच कराते है। जिससे कैंसर का पता पहली स्टेज में ही लग जाए और इसका मौके पर ही समाप्त कर दिया जाए। इस मौके पर वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष और निदेशक प्रभारी आईएम जे एस सिद्धू, उपाध्यत्रक्ष अतुल भारद्वाज व   और सीएस आर प्रबंधक विरेद्र कुमार , संजीव ठाकुर,  गुरमैल चौधरी, मान सिंह मेहता, नरेंद्र दीपा, ललित ठाकुर, बेअंत ठाकुर, आज्ञा राम, पूर्व पार्षद तेजा सिंह उपस्थित रहे।