वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने लोगों को रात में बाहर निकलने से मना किया है। वाइल्ड लाइफ की टीम ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। इसके साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए जगह-जगह जाल बिछा दिए गए हैं। घटनास्थल पर कुत्ते के अंग और काफी दूर तक खून-खून भी पड़ा था। जगह-जगह कूत्ते के पंजों के निशान खून से सने हुए मिले। जिनके सैंपल वाइल्ड लाइफ ने ले लिए हैं। जांच में यह सामने आया है कि तेंदुए ने कुत्ते के ऊपर हमला किया और उसको अपने साथ जंगल ले गया है। तेंदुए ने जंगल ले जाकर कुत्ते को मार दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर वाइल्ड लाइफ के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अमरावती चौंकी के इंचार्ज प्रीतम सिंह, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान शमशेर शर्मा, वन वन्या प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह के साथ वहां पर रह रहे लोग भी मौजूद थे। वाइल्ड लाइफ की टीम के अनुसार, तेंदुए ने कुत्ते की गर्दन पर वार किया। इसके बाद उसे मारकर जंगल की ओर ले गया। सामने आया है कि तेंदुए ने सिर्फ एक कुत्ते के साथ ही नहीं बल्कि 2-3 कुत्तों को तेंदुआ अभी तक मारकर जंगल की ओर ले जा चुका है।तेंदुए ने कुत्ते को बनाया अपना निशाना, इलाके में फैली दह* शत#SchoolPrincipal #SeriousAllegations #TeacherUnion #TeachersProtest #EducationNews #BreakingNews #SchoolIssue #LocalNews #DemandForAction #Protest pic.twitter.com/vZv19M832e
— Encounter India (@Encounter_India) January 22, 2026
Blog
-

Haryana News: तेंदुए ने कुत्ते को बनाया अपना निशाना, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो
पंचकूला: चंडीमंदिर में एक तेंदुए के चलते फिर से दहशत का माहौल बन गया है। अमरावती इनक्लेव के एक स्कूल के बाहर एक कुत्ते को तेंदुए ने अपना निशाना बनाया है। कुत्ते पर हमला करने के बाद पूरे चंडीमंदिर से लेकर अमरावती तक दहशत का माहौल बन गया है। -

Jalandhar के पड़ोसी जिले में राइस शेलर में आग लगने से धान जलकर राख देखें वीडियो
कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित एक राइस शेलर मिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पाया गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंच दमकल विभाग अधिकारी गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए 2 दमकल विभाग के टेंडरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के हिस्सों को सुरक्षित किया गया, ताकि शेलर के अन्य भागों और मशीनरी को नुकसान न पहुंचे। जानकारी के अनुसार यह घटना सुल्तानपुर रोड पर स्थित प्रकाश चंद करोड़ी मल के शेलर में हुई। सुबह के समय ड्रायर में धान सुखाने का काम चल रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही मिनटों में पास में रखी धान की बोरियों को अपनी चपेट में ले लिया। मिल मालिक के अनुसार इस हादसे में बड़ी मात्रा में धान जलकर नष्ट हो गया है, जिससे लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा हैकि धान सुखाने वाले ड्रायर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्रायर के पास रखी करीब 800 धान की बोरियां उसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलकर राख हो गईं।Jalandhar के पड़ोसी जिले में राइस शेलर में आग लगने से धान ज*लकर राख#RiceMillFire #JalandharNearby #PaddyBurnt #FireIncident #BreakingNews #LocalNews #PropertyDamage #EmergencyAlert #FactoryFire #PunjabNews #DisasterNews pic.twitter.com/JQkxSCLPlu
— Encounter India (@Encounter_India) January 22, 2026 -

इस इलाके में घर में घुस गया तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें CCTV
शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली के नव बहार से बड़ी घटना सामने आई है, जहां देर रात एक घर में तेंदुआ घुस गया। हालांकि राहत की बात है कि तेंदुए ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रात 11.44 बजे तेंदुआ दूसरी मंज़िल तक जाता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद शिकार ना मिलने पर वह शांतिपूर्वक नीचे उतर जाता है। यह मकान नंदिनी पठानिया का बताया जा रहा है। नवबहार इलाका चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है। यहां पहले भी सड़क और रास्तों में तेंदुआ देखे फिलहाल, नवबहार में दहशत का माहौल है।
वहीं स्थानीय निवासियों के अनुसार तेंदुए का इस तरह घर के अंदर घुसना बेहद खतरनाक है, क्योंकि नवबहार इलाका पूरी तरह से घनी आबादी वाला है। घटना के समय घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित रखा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तेंदुए की चहलकदमी से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पिंजरे लगाए जाएं और तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। वन विभाग की ओर से भी लोगों को सतर्क रहने, रात के समय बाहर न निकलने और अकेले न घूमने की सलाह दी गई है।
साथ ही विभाग द्वारा तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके, नवबहार सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले शिमला के मलयाना क्षेत्र में भी एक तेंदुआ एक घर के बाहर पहुंच गया था, जहां से वह एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। इसके अलावा शिमला शहर की लिफ्ट, कैथू की पार्किंग और अन्य कई इलाकों में भी तेंदुए की आवाजाही देखी जा चुकी है। सर्दियों के मौसम में जंगलों में शिकार की कमी के चलते तेंदुआ अक्सर भोजन की तलाश में शहर के निचले और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहा है।
-

नशा मुक्त शहर बनाने की दिशा में अहम कदम, इस जगह बैन हुआ तंबाकू-सिगरेट
नई दिल्ली : ओडिशा सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 22 जनवरी 2026 को ओडिशा सरकार ने तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी और जर्दा समेत सभी पदार्थों पर बैन लगा दिया गया है। इनके प्रोडक्शन, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और बेचने पर भी राज्य में प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर नए नियम लागू कर दिए हैं।इन चीजों पर लगा बैन
गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी, सभी तरह के फ्लेवर्ड, सेंटेड या एडिटिव्स मिले चबाने वाले प्रोडक्ट्स, पैकेज्ड या अनपैकेज्ड दोनों तरह के तंबाकू प्रोडक्ट्स, अलग-अलग पैकेट में बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स जो मिलकर इस्तेमाल किए जाते हैं। कोई भी फूड प्रोडक्ट जिसमें तंबाकू या निकोटिन मिला हो चाहे कोई भी नाम हो। यह बैन सभी ओरल (मुंह से इस्तेमाल होने वाले) तंबाकू प्रोडक्ट्स, पर लागू हुआ है। चाहे वो किसी भी रुप में बनाए बेचे स्टॉक किए या इस्तेमाल किए जा रहे हो।इस वजह से लगाया गया बैन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जर्दा, खैनी, गुटखा और तंबाकू उत्पादों का सेवन कैंसर की सबसे बड़ी वजह है। इसके अलावा पान मसाला, पान,सुपारी, धुआं, पत्ता आदि जैसे उत्पाद भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये प्रोडक्ट्स सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर और डब्ल्यूएचओ ने इन्हें कैंसर पैदा करने वाले बताया है। मुंह, गले, पेट, किडनी, फेफड़े आदि के कैंसर खतरा बहुत बढ़ जाता है।सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और FSSAI के नियमों पर लिया गया फैसला
यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, लिया गया है। हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट ने प्रतिबंधों का नोटिफिकेशन जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि – यह बैन सभी ओरल तंबाकू प्रोडक्ट्स को कवर करेगा और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को मजबूत बनाएगा इससे कानूनी रुप से और सख्ती आएगी। सरकार ने लोगों ने अपील भी की है कि वो इस नियम का पालन करें और एक तंबाकू-मुक्त ओडिशा बनाने में मदद करें। यह कदम राज्य सरकार ने कैंसर और दूसरी बीमारियों को रोकने की दिशा में उठाया है। -

सड़क हादसे में बच्ची सहित 3 की मौत, देखें वीडियो
कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली मार्ग पर बाबेली के पास कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बच्ची सहित दिल्ली के 3 की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वाहन सड़क किनारे लगे खंभे और मुंडेर से टकरा गया। वहीं घटना में 3 अन्य घायल हुए है, जिन्हें इलाज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि ये सैलानी मनाली घुमने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि एक कार बबेली में आईटीबीपी सेंटर के गेट के पास एक पोल और पैरापिट से जा टकराई। मतृकों की पहचान 40 वर्षीय सोनिया, 26 वर्षीय साक्षी और 5 वर्षीय देवीशा के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सचिन, साहिल, अनिका के रूप में हुई हैं। हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ये सैलानी मनाली घुमने आए थे। एसपी कुल्लू मदन लाल ने हादसे की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।सड़क हादसे में बच्ची स*हित 3 की मौ*त #RoadAccident #FatalAccident #ThreeDead #ChildAmongVictims #BreakingNews #SadNews #TrafficIncident #LocalNews #Condolences #SafetyAwareness pic.twitter.com/hbOQg43sJ5
— Encounter India (@Encounter_India) January 22, 2026 -

Jalandhar News: गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल फहराएंगे तिरंगा, DC ने लिया जायजा
जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस पर इस बार कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे। वहीं डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज गणतंत्र दिवस मौके पर 26 जनवरी को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय समागम की चल रही रिहर्सल का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने इस मौके पर समागम में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा पेश किए जाने वाले देश भक्ति की भावना पर आधारित सांस्कृतिक प्रोग्राम की रिहर्सल को देखा और विद्यार्थियों एवं उनके अध्यापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को पूर्ण ऊर्जा, अनुशासन और आत्म विश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए उत्साहित किया ताकि समागम को यादगार बनाया जा सके। डा.अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय समागम के दौरान पंजाब के माइंस एंड जियोलॉजी, जल संसाधन एवं भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण की रस्म अदा करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समागम के दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। जबकि विभिन्न विभागों द्वारा पंजाब सरकार की लोक कल्याण योजनाओं को दर्शाती हुई झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मास पी.टी. शो के अलावा देश भक्ति की भावना से भरा सांस्कृतिक समागम पेश किया जाएगा।
डा.अग्रवाल ने बताया कि समागम के दौरान देश के आजादी संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों के शानदार कार्य प्रदर्शन वाले अधिकारियों/कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में नाम रौशन करने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के साथ-साथ जिला स्तरीय समागम के दौरान सर्वोत्तम सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा सर्वोत्तम झांकी को भी सम्मानित किया जाएगा।
डा. अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे जिला प्रशासन द्वारा देश भक्ति की भावना, उच्च मापदंडों और पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समागम को उचित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है, जिसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां पहले ही लगा दी गई है। डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर वासियों को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम में बड़ी संख्या में पहुंचने का न्योता दिया।
-

पंजाब प्रभारी का मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस में गठबंधन को लेकर आया बयान, होटल में रोके गए पार्षद
चंडीगढ़ः निगम निगम मेयर चुनाव में आप पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इस चर्चा पर विराम लग गया है। दरअसल, कांग्रेस-आप पार्टी में मेयर चुनाव को लेकर गठबंधन नहीं होगा। इस चुनाव में आप पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि वो कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की।
वहीं, कांग्रेस ने भी तीनों पदों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। नामांकन के लिए एक ही दिन मिलेगा। बता दें कि चुनाव के लिए आज नामांकन होगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन का टाइम तय किया गया है। आप को इस चुनाव में पार्षदों की दलबदली का शक है, इसलिए सभी 11 पार्षदों को रोपड़ के एक होटल में ले जाया गया है।
उनके मोबाइल भी बंद करा दिए गए हैं। आज दोपहर के समय महज उन पार्षदों को ही लाया जाएगा, जिनकी तरफ से नामांकन या फिर प्रस्तावित पार्षदों को लाया जाएगा। चुनाव तक इन सभी को शहर से बाहर रखने की तैयारी है। पहली बार मेयर का चुनाव हाथ खड़े कर होगा। अब तक सीक्रेट बैलेट से वोटिंग होती थी। हालांकि हाथ हाउस में खड़े कराए जाएंगे या बंद कमरे में, इसको लेकर अभी स्थिति क्लियर नहीं है।
-

Punjab News: सरकार ने दी लोगों को राहत, आज से 10 लाख तक होगा मुफ्त ईलाज, देखें Live
चंडीगढ़ः पंजाब के आप सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, आज से पंजाब में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की बीमा योजना की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आज से लोगों को 10 लाख रुपए तक मुफ्त ईलाज मिलेगा। आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है। सरकार का कहना है कि यह योजना सभी खर्चों को कवर करेगी। इस योजना में कोई आय या उम्र सीमा नहीं है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पूरे परिवार के लिए पंजाब आधार और वोटर आई.डी. कार्ड की जरूरत है।
केजरीवाल ने बताया कि इसमें ना कोई इनकम का चक्कर है और न ही एज लिमिट। पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार स्कीम का लाभ उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा हाेगा। स्कीम की लॉन्चिंग से पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि मैंने अपने जीवन के 40 साल अस्पताल में बताए हैं। मैंने मरीजों को बीमारी से भागते और कर्ज से मरते देखा है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम में कार्ड बनने से लेकर इलाज तक किसी को कोई एक रुपए नहीं देना होगा।
वहीं सेहत योजना में क्रिटिकल केयर, कीमोथेरेपी, डिलीवरी और सभी तरह की सर्जरी शामिल की गई हैं। एडवांस सर्जरी को भी स्कीम में शामिल किया गया है। स्कीम के तहत अस्पताल जाने पर सभी तरह के टेस्ट, दवाइयों और सर्जरी का पूरा खर्च शामिल है। करीब 9000 सेंटर एनरोलमेंट सेंटर बनाए गए हैं। यूथ क्लब के मेंबर घर-घर जाकर पर्चियां देंगे। इसके बाद लोग अपने आधार और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाएंगे। फोन पर ही उन्हें कार्ड बनने की जानकारी मिल जाएगी। स्कीम में अस्पताल अहम पार्टनर हैं। उन्हें पैकेज बढ़ाकर लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। स्कीम में शामिल अस्पतालों को 15 दिन के भीतर पेमेंट की जाएगी। अब तक 900 अस्पताल इम्पैनल हो चुके हैं।
-

भारत-यूरोप में जल्द होगी बड़ी Deal! इस दिन दिल्ली में होगी EU-India Summit
नई दिल्ली: विश्व की राजनीति में भारत इस समय काफी मजबूत और निर्णायक स्थिति में बना हुआ है। एक ओर जहां अमेरिका भारत के साथ डील को लेकर एक्टिव नजर आ रहा है वहीं यूरोप भी यह खुलकर माना रहा है कि भारत के बिना उसकी रणनीति अधूरी है। यही कारण है कि इस साल 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय यूनियन के शीर्ष नेता मुख्य अतिथि के तौर पर भारत में आ रहे हैं। यूरोपीय मेहमान भारत में सिर्फ औपचारिक यात्रा पर नहीं आ रहे बल्कि अपने साथ अहम रणनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी लेकर आ रहे हैं। भारत आने से पहले ही यूरोपीय यूनियन के नेता ने यह स्वीकार भी किया है कि भारत अब सिर्फ एक उभरती शक्ति नहीं बल्कि उनकी रणनीतिक मजबूरी भी बन गया है। भारत के बिना हम अधूरे हैं जैसे शब्द बदलते हुए वैश्विक समीकरणों की झलक साफ दिखती है।भारत के साथ मजबूत होंगे रिश्ते
जब दुनिया युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक दबावों से गुजर रही है। तब यूरोपीय यूनियन को भारत एक भरोसेमंद और स्थिर साझेदार के तौर पर दिख रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित यूरोपीय यूनियन भारत शिखर सम्मेलन इसी बदले हुए वैश्विक संतुलन का बड़ा संकेत माना जा रहा है। गणतंत्र दिवस के आस-पास होने वाला यह घटनाक्रम सिर्फ एक कूटनीतिक बैठक ही नहीं बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव का भी ऐलान माना जा रहा है।इस वजह से खास है EU-India समिट
दिल्ली में जो EU-India समिट होने वाली है यह सिर्फ एक ऑफिशियल मुलाकात तक सीमित ही नहीं है। इस दौरान रक्षा, सुरक्षा और आतंकवाद रोधी सहयोग से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है जो भारत-यूरोप संबंधो को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे। यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास पहले ही साफ कर चुकी है कि भारत यूरोप और आर्थिक मजबूती और रणनीतिक स्थिरता के लिए जरुरी बन गया है। नई सुरक्षा और रक्षा साझेदारी के अंतर्गत समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला और साइबर डिफेंस में सहयोग मजबूत किया जाएगा। हिंद महासागर में खुले हुए समुद्री मार्गों की सुरक्षा, मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस और जबरदस्ती की राजनीति के खिलाफ साझा रणनीति बनाई जाएगी। इस चीन की आक्रामक समुद्री नीति पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। भारत और यूरोपीय युनियन के बीच में लंबे समय से अटकी हुई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी अब रफ्तार के संकेत मिल रहे हैं। साफ तकनीक, फार्मा और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में साथ से भारत को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मोबिलिटी फ्रेमवर्क के जरिए छात्रों, कुशल पेशेवरों और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर भी खुलेंगे। -

Steel Factory में हुए ब्लास्ट से 7 की मौत, कई लोग झुलसे, देखें वीडियो
भाटापाराः छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार- भाटापारा जिले में आज सुबह स्टील फैक्ट्री में धमाका हो गया। जहां भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत निपनिया गांव स्थित रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस घटना में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
इस हादसे के बाद स्टील प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:View this post on Instagramਛੱਤੀਸਗੜ੍ਹ ਦੇ ਬਲੌਦਾ ਬਾਜ਼ਾਰ ’ਚ ਸਟੀਲ ਫੈਕਟਰੀ ਭੱਠੀ ਫਟਣ ਨਾਲ 7 ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्लांट में मौजूद अन्य मजदूर जल्दी-जल्दी में घायलों को उठाकर बाहर ले गए और मृतकों को भी प्लांट से बाहर ले जाया गया। पुलिस और अन्य आपात सेवाओं को सूचना दी गई। दरअसल, ब्लास्ट के दौरान मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे, तभी वह गर्म कोयले से झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आग की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई और आग बुझाई। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसमान में कई मीटर ऊपर तक काले धुएं का गुबार उठ गया और बिल्डिंग की दीवार भी काली हो गई थी। परिसर में आसपास राख और जला हुआ कोयला बिखरा पड़ा है। विस्फोट की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई है।