Blog

  • Punjab News: सब्जी मंडी जा रहे एक्टिवा सवार को लुटेरों ने गन प्वांइट पर रोका, चालक ने दिखाई बहादुरी

    Punjab News: सब्जी मंडी जा रहे एक्टिवा सवार को लुटेरों ने गन प्वांइट पर रोका, चालक ने दिखाई बहादुरी

    लुधियानाः पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर मुहिम शुरू कर दी गई है। बीते दिन जालंधर रामा मंडी के काकी पिंड में फार्चूनर सवार प्रॉपर्टी डीलर पर एक्टिवा सवार नौजवानों ने गोलियां चलाई। इस मामलें में आज चंडीगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को काबू कर लिया। वहीं अब लुधियाना के फील्ड गंज से सब्जी मंडी जा रहे एक एक्टिवा सवार युवक को लुटेरों द्वारा गन प्वाइंट पर लूटने की कोशिश की गई। लेकिन एक्टिवा सवार ने बहादुरी दिखाते हुए एक्टिवा भगाकर अपनी जान बचा ली।

    पीड़ित दमनप्रीत सिंह अनुसार बाइक सवार 2 लुटेरों ने उसे रास्ते में रोककर उस पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर दमन को रुकने का इशारा किया। लुटेरों को देखकर दमन घबराने के बजाय सतर्क हो गया और उसने रुकने के बजाय अपनी एक्टिवा की रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने हार नहीं मानी और एलिवेटेड पुल पर दमन का पीछा करना शुरू कर दिया।

    करीब डेढ़ किलोमीटर तक लुटेरे उसकी एक्टिवा के पीछे लगे रहे, पीछा करते-करते जब वे सलेम टाबरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो वहां की हलचल देख लुटेरों के पैर उखड़ गए और वे अपना रास्ता बदलकर रफूचक्कर हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दमन ने राहत की सांस ली। सहमे हुए दमन ने बताया कि लुटेरों के इरादे बेहद खतरनाक थे। अगर वह उस वक्त घबराकर रुक जाता, तो बदमाश उसे बड़ा नुकसान पहुंचा सकते थे।

  • Punjab News: फर्जी महंतों के खिलाफ निहंग सिंहों ने की कार्रवाई, बरसाए डंडे, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी महंतों के खिलाफ निहंग सिंहों ने की कार्रवाई, बरसाए डंडे, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में दरबार साहिब के बाहर विरासत पथ पर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले फर्जी महंतों के खिलाफ निहंग सिंहों ने कार्रवाई की है। दरअसल, निहंग सिंहों का कहना हैकि फर्जी महंतों को लेकर उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी और संगत काफी परेशान हो रही थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    निहंग सिंहों का कहना है कि संगतों को श्राप देने को लेकर उनसे पैसे लिए जाते थे। जिसके बाद निहंग सिंहों ने डंडे बरसाकर फर्जी महंतों को वहां से भगाया। उन्होंने कहा कि इन फर्जी महंतों को कई बार संगत को परेशान ना करने की अपील भी की गई थी, लेकिन कुछ फर्जी महंत लगातार संगत को परेशान कर रहे थे। ऐसे में अब उनके खिलाफ निहंग सिंहों द्वारा कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनके द्वारा सिगरेट, बीड़ी पीने बेचने के मामले में कार्रवाई की गई थी और उसके बाद से दरबार साहिब के पास तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट बेचने का काम बंद हुआ। इसी तरह अब इनके खिलाफ भी इसी तरह से वह कार्रवाई जारी रखेंगे।
  • पत्नी की हत्या कर पति ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में दहशत

    पत्नी की हत्या कर पति ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में दहशत

    बीकानेरः जिले से पति द्वारा पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या करने का खौफनाक मामला सामने आया है। पोता दादा-दादी से मिलने पहुंचा तो खून से सनी लाश देखकर हैरान हो गया। अंदर कमरे में दादा फंदे पर लटके थे।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूणकरणसर इलाके के कालवास गांव निवासी धनपत बावरी (60) अपनी पत्नी जीतो बावरी (55) के साथ रहता था। इनके दो बेटे हैं। दोनों पास की ढाणी में रहते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे इनका पोता स्कूल जाने के लिए निकला था। स्कूल जाने से पहले पोता वह दादा-दादी से मिलने उनके घर पहुंचा। इस दौरान घर में एक साथ दो लाशें देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने फौरन दादा के फोन से अपने पिता को कॉल किया और पूरी बात बताई।

    पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को लूणकरणसर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। प्रारंभिक तौर पर घरेलू विवाद बताया जा रहा है। हालांकि हत्या और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कार सवार एडवोकेट पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार एडवोकेट पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां अजनाला वापस आ रहे वकील सुनील पाल और उसके साथियों पर कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की गई। इस दौरान एक गोली कार पर लगी, लेकिन अपनी जान बचाने के लिए एडवोकेट सुनील पाल ने कार भगाकर थाना के अंदर ले गए और अपनी जान बचाई। जिसके बाद एडवोकेट ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। इस मौके पर एडवोकेट सुनील पाल सिंह ने कहा कि वह अमृतसर से अपने कुछ साथियों के साथ वापस अजनाला आ रहे थे।

    तभी अजनाला रियलायंस पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उनकी कार में लगी और उन्होंने कार भगाकर थाने में लेकर जाकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि जो लोग उनके पीछे लगे थे, उनमें से 2 नौजवान उनके पीछे थाने तक आए, जिन्हें तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और बाकी लोगों को भी काबू किया जाए।

    इस संबंध में डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस कार पर गोली लगी है, उसकी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

     

  • Jalandhar News: अंबाला से लाकर 6 हजार नशीले कैप्सूल की सप्लाई के मामले में 2 MR गिरफ्तार

    Jalandhar News: अंबाला से लाकर 6 हजार नशीले कैप्सूल की सप्लाई के मामले में 2 MR गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने अंबाला से तस्करी कर लाई गई मेडिकल नशे की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 2 एमआर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6000 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान तेजिंदर कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी लाठीमार मोहल्ला सोढल तथा जतिन नंदा पुत्र सुभाष नंदा निवासी बानिया मोहल्ला करतारपुर के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना 1 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    वहीं आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। सीआईए स्टाफ के एएसआई नितिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बर्ल्टन पार्क में गश्त पर तैनात थे। इस दौरान अंधेरे में खड़े 2 युवक पुलिस टीम को देखकर एक बड़ा बाग फेंककर पीछे की तरफ भाग गए। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और दोनों को काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों द्वारा फेंके गए बैग की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। स्टाफ के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से 6000 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

    इनमें से जतिन नंद के कब्जे से 2400 नशीले कैप्सूल जब की तेजिंदर के कब्जे से 3600 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना एक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए इन्हें रिमांड पर लेकर इनका नेक्सस खंगाल जा रहा है। वहीं प्राथमिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कबूला है कि जतिन नंदा जोकि पहले मेडिसिन शॉप चलाता था।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी दुकान सील कर दी गई थी। इसके बाद से ही वह अपने दूसरे साथी तेजिंदर जोकि एम.आर है के साथ मिलकर पिछले कुछ समय से बिना बिल के अंबाला क्षेत्र से नशे की यह खेप लेकर आता था और आगे अपने ग्राहकों को इसकी सप्लाई देते थे। पुलिस अधिकारियों की माने तो रिमांड के दौरान उनके जालंधर से लेकर अंबाला तक के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और उनके कब्जे से मेडिकल नशे की बड़ी खेप बरामद होने की प्रबल संभावना है।

     

  • उड़ान भरते ही ट्रंप के विमान में आई खराब, क्या रद्द हो जाएगा राष्ट्रपति का Davos दौरा!

    उड़ान भरते ही ट्रंप के विमान में आई खराब, क्या रद्द हो जाएगा राष्ट्रपति का Davos दौरा!

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे परंतु उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके स्पेशल विमान एयर फोर्स वन में इलेक्ट्रिकल खराबी आ गई। व्हाइट हाउस के अनुसार, सुरक्षा को देखते हुए विमान को तुरंत मैरीलैंड में स्थित जॉइंट बेस एंड्रूज वापिस लाया गया ताकि राष्ट्रपति किसी भी जोखिम से बचते हुए दूसरे विमान से यात्रा कर पाएं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने यह साफ किया कि राष्ट्रपति ट्रंप की दावोस यात्रा रद्द नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण सिर्फ विमान को बदला गया है और राष्ट्रपति नए विमान से स्विटजरलैंड जाएंगे। Read In English: 
    Air Force One Turns Back After Technical Issue, Donald Trump to Continue Switzerland Trip on Alternate Aircraft

    दावोस पहुंचेंगे ये नेता

    स्विटजरलैंड के दावोस में होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में इस बार दुनिया के कई बड़े चेहरे शामिल होने वाले हैं। जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एनवीडियो के सीईओ जेन्सन हुआंग जैसे कई दिग्गज नेता और उद्योगपति भी दावोस में पहुंचेंगे। डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान साल 2020 में दावोस गए थे। इसके बाद वह पहली बार इस साल खुद वहां पर पहुंच रहे हैं। पिछले साल उन्होंने व्हाइट हाउस लौटने के कुछ ही दिनों बाद वर्चुअल तरीके से संबोधन किया था उनके इस संबोधन के बाद काफी हलचल मच गई थी। इस बार ट्रंप के साथ अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल दावोस में जाएगा।

    दावोस मीटिंग में नहीं आएंगे ग्रीनलैंड

    एक अहम देश की सरकार इस बैठक से दूरी बना लेगी। डेनमार्क सरकार के प्रतिनिधि दावोस में नहीं आएंगे। WEF के आयोजकों के अनुसार, इस साल करीब 30,000 अलग-अलग क्षेत्रों के नेता दावोस में हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें रिकॉर्ड 400 राजनीतिक नेता, 850 कंपनियों के सीईओ और 100 टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अग्रणी लोग शामिल होंगे। वहीं डेनमार्क सरकार के प्रतिनिधि दावोस में नहीं आएंगे। WEF के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीनलैंड को लेकर विवाद बढ़ने के चलते डेनमार्क ने यह फैसला लिया है। यह विवाद उस समय और गहरा हो गया जब ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
  • Punjab News: नशे में धुत Thar चालक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत Thar चालक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः शहर के हिरदापुर गांव की महिला को थार गाड़ी द्वारा बुरी तरह टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अस्पताल लेजाते समय चालक की मौत हो गई। लोगों के मुताबिक, थार चालक नशे में धुत था जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते परिवार और दूसरे लोगों ने बताया कि उनकी बेटी सुखविंदर कौर निवासी गांव हिरदापुर थापर कॉलेज में नौकरी करती है। बीते दिन वह कालेज में जॉब के लिए जा रही थी, तभी उसे एक थार गाड़ी ने बुरी तरह टक्कर मार दी और लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि थार ड्राइवर बुरी तरह नशे में था और पीछे भी एक-दो वाहनों को टक्कर मारकर यहां आया था और यहां इस एक्टिवा को टक्कर मार दी जिससे लड़की की मौत हो गई। आपको बता दें कि लड़की थापर कॉलेज में नाइट ड्यूटी करती थी, जब वह अपनी नौकरी पर जा रही थी, इस भयानक टक्कर में वह स्कूटर समेत गाड़ी के नीचे फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    फिलहाल, ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: एक बार फिर टूटा बांध, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    Punjab News: एक बार फिर टूटा बांध, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव गड्डी राजो पास सतलुज नदी के पानी का स्तर बढ़ने के कारण एक बार फिर से अरजी बंध टूट गया। जिससे नदी का पानी सीधे किसानों की फसलों में घुस गया। इस दौरान एक बार फिर से किसानों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पानी कई एकड़ फसलों में घुस गया।

    ऐसे में एक बार फिर से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया और खड़ी फसल पूरी तरह से डूब चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के दौरान अरजी बांध टूट गया था। जिस कारण उस समय भी किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने मजबूत मुरम्मत नहीं करवाई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत बांध की मुरम्मत करवाई जाए।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते अवतार नगर बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सचिन निवासी मंगू बस्ती अवतार नगर के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर परिवार का कहना है कि बेटे की अटैक से मौत हुई है। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि युवक नशे के मामले में जेल जा चुका है और वह नशे का सेवन करता था।

    इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई। दरअसल, वेस्ट हलके में पिछले कुछ दिनों से तीसरे नौजवान की मौत हुई है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर थाना भार्गव कैंप के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उन्हें कोई इस मामले में शिकायत नहीं आई है और ना ही इलाके में नौजवान की मौत को लेकर मामले उनके ध्यान में है।

  • Punjab News: 5 पिस्तौल और 7 मैगजीन सहित आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 5 पिस्तौल और 7 मैगजीन सहित आरोपी गिरफ्तार

    बटाला: जिला गुरदासपुर के थाना घुमण कला की पुलिस ने हथियारों सहित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 पिस्तौलें बरामद की है। जांच अधिकारी जगदीश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने पुलिस पार्टी समेत शक के आधार पर दालम मोड़ से व्यक्ति अर्शदीप सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी उपली थाना सदर संगरूर को काबू किया है।

    पुलिस ने जब उसके हाथ में पकड़े बैग की जांच की तो उसमें से 5 पिस्तौल बरामद की गई। बरामद किए गए हथियारों पर पीएक्स 5 स्ट्रॉम लिखा हुआ है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 मैगज़ीन बिना राउंड के बरामद किए। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर उक्त व्यक्ति अर्शदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।