Blog
-

महाविद्यालय ऊना में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन
ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में वीरवार को समस्त संसार को ध्वनि प्रदान करने वाली विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की मूर्ति का पूजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने पूरे विधि विधान से किया।नवरात्रि में भी देवी के तीन स्वरूपों की विशेष पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां काली, नवरात्रि के मध्य में मां सरस्वती की पूजा का विधान है और इस पूजा से ज्ञान, विद्या और बुद्धि का वरदान मिलता है। ऐसे में अष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर में स्थापित मॉं सरस्वती से निरन्तर वरदान प्राप्त होता रहे इस हेतु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर सभी शैक्षणिक तथा गैरशैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मॉं सरस्वती के चरणों में शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभी को माता का प्रसाद हलवा और मिष्ठान का वितरण किया गया। -

रामपुर, टकारला व टाहलीवाल मंडियों में धान फसल की खरीद शुरू
31 दिसम्बर तक की जाएगी धान फसल की खरीद फसल बेचन के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करें किसान – भूपेंद्र सिंह ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के अनाज मंडी रामपुर, टकारला व धान खरीद केन्द्र टाहलीवाल में धान फसल की खरीद शुरू हो चुकी है। जिला ऊना की तीनों मंडियों में धान की खरीद 31 दिसम्बर तक जारी रहेगी। इस संबंध में कृषि उपज मंडी समिति ऊना के सचिव भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।कृषि उपज मण्डी समिति ऊना के सचिव भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि रामपुर, टकारला और टाहलीवाल क्रय केंद्रों पर धान की खरीद हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से की जा रही है। सरकार द्वारा धान फसल का 2,320 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.hpappp.nic.in पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है तथा किसान अपनी सुविधानुसार तीनों मंडियों में से किसी भी क्रय केंद्र पर टोकन बुुक करवाकर निर्धारित दिन पर ही अपनी फसल मंडी में ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर फसल की साफ सफाई करने की सुविधा उपलब्ध है। साफ-सफाई के उपरांत किसान की फसल की गुणवता की जांच की जाएगी जिसके लिए फसल में नमी 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा टुटे, काले, सिकुडे व अन्य फसलें व बाहरी तत्व 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता जांच के पश्चात किसान की फसल सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर खरीद की जाएगी और उसका भुगतान किसान के बैंक खाते में 24 से 48 घंटों के भीतर किया जाएगा। पंजीकरण करवाते समय किसान स्वयं या किन्हीं दो अन्य व्यक्तियों को मंडी में फसल लाने हेतु नामित कर सकता है और अपनी फसल को केवल स्वयं या नामित व्यक्ति ही क्रय केन्द्र में बेच सकते हैं। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति राजीव शर्मा, हि.प्र.राज्य नागरिक आपूर्ति निगम क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे। -

सरकारी योजनाओं में ऋण आवेदनों की समय पर मंजूरी दें बैंक : महेंद्र पाल गुर्जर
धोखाधड़ी से निपटने के लिए कदम उठाने के दिए निर्देशऊना/ सुशील पंडित : अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बैंकों को सरकारी योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों की समय पर मंजूरी देने और बैंकिंग प्रणाली में हो रही धोखाधड़ी से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने ग्राहकों को जागरूक और सतर्क करने के लिए सतर्कता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। वे गुरुवार को जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें वर्ष 2024 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के मुकाबले की गई उपलब्धियों की समीक्षा की गई।महेंद्र पाल गुर्जर ने बैंकों की वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत की गई उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण की कम उपलब्धि पर चिंता जताई। उन्होंने सभी बैंकों को जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने और प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों और नीतियों का पालन करते हुए बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अधिक से अधिक लोगों को ऋण योजनाओं का लाभ मिले, जिससे आमजन और उद्यमियों को लाभ पहुंच सके। इस दौरान मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक लहरी मल ने बैठक में बताया कि जिले के बैंकों ने जून 2024 तक 2,392.78 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 930.40 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि वे किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए कृषि उपकरणों के लिए ऋण वितरित करें और लघु उद्योगों को बढ़ावा दें। बैठक में जानकारी दी गई कि ऊना जिले में बैंकों की जमा राशि 14,336.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिसमें 11.82 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की गई है, जबकि ऋण राशि 11.16 प्रतिशत की दर से बढ़कर 4,308.91 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, जिला का ऋण-जमा अनुपात 30.06 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय लक्ष्य से काफी कम है। इस अनुपात को सुधारने के लिए बैंकों और सरकारी विभागों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में बताया गया कि जिले के बैंकों ने अब तक 68,375 किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए हैं, जिनमें से जून तिमाही में 968 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। कृषि ऋण की राशि 824.12 करोड़ रुपये है, जो कि कुल ऋणों का 19.12 प्रतिशत है। नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक श्रीमती सबरीना राजवंशी ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह और नए किसान क्लब बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने सभी किसानों को कृषि कार्ड उपलब्ध कराने की अपील की। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक पियूष कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी राहुल जोशी, आरसेटी निदेशक पारुल विरदी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विनय शर्मा, बागवानी विभाग के उपनिदेशक के.के. भारद्वाज, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण धीमान, मत्स्य विभाग के उपनिदेशक विवेक शर्मा, पीओ डीआरडीए ऊना शेफाली शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक और सरकारी व गैर-सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे। -

उपायुक्त जतिन लाल ने प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ बिताए आत्मीय पल
ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और उन्हें स्कूल बैग किट वितरित किए। उपायुक्त ने कहा कि इन बच्चों में अद्वितीय प्रतिभा है, और संस्थान उनके विकास के लिए जिस प्रकार से कार्य कर रहा है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने में ऐसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।वर्तमान में प्रेम आश्रम में 91 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से 25 बच्चे हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से प्रायोजित हैं। आश्रम ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है और प्रशासन भी इस दिशा में अपनी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे संस्थानों को हरसंभव सहायता दी जाएगी, ताकि दिव्यांग बच्चों का भविष्य उज्जवल और सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, प्रेम आश्रम की प्रबंधक और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। -

फोक मीडिया ने नुक्कड़-नाटकों के जरिए दिया भूकंपरोधी भवन बनाने का जागरूकता संदेश
रायपुर मैदान और धुंधला में ग्रामीण किए जागरूकऊना/ सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण के सौजन्य से संचालित किए जा रहे समर्थ 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को उपमंडल बंगाणा में ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली तकनीकों और सामग्री के साथ-साथ मकान निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों बारे जागरूक किया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध आरके कला मंच चिंतपूर्णी ने उपमंडल बंगाणा के ग्राम पंचायत धुंधला और रायपुर मैदान में लोगों को नुक्कड़-नाटकों के जरिए भूकंपरोधी भवन की निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी से अवगत करवाया।कलाकारों ने बताया कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए उचित तकनीक से घरों का निर्माण करना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि भवनों निर्माण से पूर्व तथा किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकम्प से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। नाटय दलों ने सुरक्षित मकान बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीकों और गुणवत्तायुक्त सामग्री उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंडर्, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक बारे जागरूक किया। इसके अलावा 11 अक्तूबर शुक्रवार को बस अड्डा चिंतपूर्णी और ग्राम पंचायत पंजोआ में आरके कला मंच द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा। -

क्रिकेट खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन के कारण टूर्नामेंट छोड़कर स्वदेश लौटेंगी
दुबई। खेल जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले महिला टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएगी क्योंकि वह अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश लौट रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह फातिमा की जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की व्यवस्था कर रहा है। उनके पिता का गुरुवार की सुबह निधन हो गया था।
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएगी। उनकी अनुपस्थिति में उप कप्तान मुनीबा अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अगुवाई करेगी। 22 वर्षीय फातिमा ने टूर्नामेंट में अभी तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया
को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में से कम से कम एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान के अभी दो मैच में दो अंक है तथा वह ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। वह अपना अंतिम मैच सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।
-

जिला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों की मतदान केंद्रों की सूची जारी
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(एससी), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना और 45-कुटलैहड़ की क्षेत्रवार मतदाता केंद्रों की सूचियां जारी की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्रवार बंगाणा में 118 मतदान केंद्र, ऊना में 99 मतदान केंद्र, हरोली में 106, गगरेट में 91 और चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र में 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की सूची संबंधी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना के कार्यालय के सूचना पट्ट, संबंधित एसडीएम और बीडीओ कार्यालयों में आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी।
-

4 नवम्बर को टाऊन हॉल ऊना में लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर
ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चण्डीगढ़ ¼,fyEdks½द्वारा 4 नवम्बर को टाऊन हाॅल ऊना में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यंगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को मूल्यांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य रहेगा।
इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी या समक्ष चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र की प्रति जिसकी मासिक आय 22 हजार 500 रुपए या इससे कम या बराबर हो, एक फोटोग्राफ एवं आवासीय प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड व यूडीआईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
-

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसलाः हिज्ब-उत-तहरीर को घोषित किया गया आतंकी संगठन
नई दिल्ली। सरकार ने इस्लामी समूह हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) को बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया क्योंकि इसका उद्देश्य जिहाद और आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर इस्लामी देश और खिलाफत स्थापित करना है। वैश्विक इस्लामी समूह एचयूटी 1953 में यरुशलम में बना था। सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचना में बताया गया है कि हिज्ब-उत-तहरीर का लक्ष्य लोकतांत्रिक सरकार को जिहाद के माध्यम से हटाकर भारत सहित विश्वस्तर पर इस्लामी देश और खिलाफत स्थापित करना है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि एचयूटी युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने तथा आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने में संलिप्त है। एचयूटी विभिन्न सोशल मीडिया मंच, सुरक्षित ऐप का उपयोग करके और ‘दावाह’ (निमंत्रण) बैठक करके युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करके आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। गृह मंत्रालय ने कहा कि एचयूटी एक ऐसा संगठन है जिसका उद्देश्य देश के नागरिकों को (समूह में) शामिल करके जिहाद और आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को उखाड़ भारत सहित दुनिया भर में इस्लामी राष्ट्र और खिलाफत स्थापित करना है। यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इस समूह को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत प्रतिबंधित संगठन घोषित करते हुए अधिसूचना में कहा गया है, केंद्र सरकार का मानना है कि हिज्ब-उत-तहरीर आतंकवाद में शामिल है और भारत में आतंकवाद के विभिन्न कृत्यों में लिप्त हुआ है।Pursuing PM Shri @narendramodi Ji’s policy of zero tolerance towards terrorism, the MHA today declared ‘Hizb-Ut-Tahrir’ as a ‘Terrorist Organisation’. The outfit is involved in various acts of terror, including radicalising the gullible youths to join terrorist organisations and…
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) October 10, 2024 -

Punjab News: हेरोइन सहित बाइक सवार व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगा। जिले भर में पुलिस ने पंचायती चुनावों को लेकर पूरी सख्ती कर दी है। जहां, शहर में जगह-जगह नाके बंदी कर हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस द्वारा थाना कोटिसेखां के अधीन पड़ते गांव गगड़ा के सुए पर नाका लगाकर चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी की चीमा वाला रोड पर एक जतिंदर नाम का युवक जो की जिला तरन तारन का रहने वाला है, लेकिन अब वो कोटिसेखा में रहता है और हेरोइन बेचना का धंधा करता है। इस समय वह वहां पर अपने ग्राहकों की इंतजार में है। जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कारवाई करते हुए बाइक सवार जतिंदर को 200 ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर लिया।