Blog

  • Punjab News: 2 स्नेचरों को काबू करके 65 हजार की नगदी, Apple Ipad सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 स्नेचरों को काबू करके 65 हजार की नगदी, Apple Ipad सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः बसंत एवेन्यू में पैदल जा रही महिला से स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैग 65 हजार की नगदी, Apple Ipad, सैमसंग का फोन बरामद किया है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ ​​सन्नी और ओंकार सिंह उर्फ ​​गब्बर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान उनकी टीम ने 2 आरोपियों को व्यक्तियों को घटना के कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए DCP Alam Vijay Singh ने बताया कि थाना मजीठा के अधीन आते इलाके बसंत एवेन्यू में पैदल जा रही 65 वर्षीय महिला हंसा शाह को धक्का देकर बाइक पर सवार आरोपी महिला से बैग छीनकर फरार हो गए थे। महिला के बैग में 65 हजार की नगदी, Apple Ipad, सैमसंग फोन लेकर फरार हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने कुछ घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे स्नेचिंग का सामान बरामद कर लिया। जांच में आरोपियों को पिछला कोई क्रिमिनल रिकार्ड सामने नहीं आया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: पंडित के झांसे में आकर बहू ने पति और सास को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: पंडित के झांसे में आकर बहू ने पति और सास को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    अमृतसरः इसलामाबाद इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां बहू ने पंड़ित के झांसे में आकर पति और सास को खौफनाक सजा दे दी। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी सास को धीमा जहर दिया गया। पुलिस ने बताया कि नवदीप ने एक दिन जहर की मात्रा थोड़ी ज्यादा दे दी, जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि नवदीप ने पति और सास को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया था, लेकिन अंत में दोनों को चंडीगढ़ में पीजीआई में मौत हो गई।

    बताया जा रहा हैकि महिला और व्यक्ति को घायल अवस्था में चंडीगढ़ के पीजीआई में दाखिल करवाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। आरोपी की पहचान नवदीप कौर, भाई मनसिमरन सिंह और जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 27-7-2024 को मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच के दौरान चला है कि नवदीप कौर ने पति प्रिंस चौहान और सास लखविंदर कौर को स्लो जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पता चला पंडित वरुण कुमार के साथ नवदीप के रिलेशन थे।

    इस दौरान इस घटना को अंजाम देने के बारे में वरुण ने नवदीप को सलाह दी थी। पुलिस ने बताया कि खाने और पीने की चीजों में नवदीप दोनों को हल्का-हल्का जहर देती थी। उन्होंने कहा कि नवदीप के भाई ने पंडित के पास ज्योतिष विद्या के लिए कहा था। पुलिस ने बताया कि नवदीप के पंडित वरुण के साथ रिलेशन के बारे में पति को पता चल गया था, लेकिन 5 वर्षीय बच्चे के कारण पति ने पत्नी नवदीप को समझाकर रिश्ते बरकरार रखने के लिए बात की थी।

    पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आया है कि नवदीप का उसके बावजूद पंडित की ओर झुकाव ज्यादा था, जिसके चलते नवदीप ने पंडित की बातों मे आकर पति और सास को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पंडित फरार चल रहा है। जांच में पता चला है कि प्रिंस चौहान की भारी मात्रा में प्रॉपर्टी है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार चल रहे वरुण पंडित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News : दुकानों मे गहने बदलकर वारदातों को अंजाम देने वाले 6 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : दुकानों मे गहने बदलकर वारदातों को अंजाम देने वाले 6 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    खरड़ : पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 6 महिलाओं और 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी गाजियाबाद यूपी के रहने वाले है। सभी आरोपी अलग अलग जगह पर वारदातों को अंजाम देते थे। यह आरोपी पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, यूपी में वारदातें करते थे। यह आरोपी हर बार नया एरिया चुनते थे। जानकारी के अनुसार कुराली के सुनार को अपना शिकार बनाया था।

    आरोपियों ने अब तक कई ज्वैलर शॉप की दुकानों में वारदात को अंजाम दिया है। यह आरोपी 2 वाहनों में ट्रैवल करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि 2-3 महिलाएं दुकान के अंदर जाती थी। बाकि बाहर निगरानी रखते थे। दुकानदार को बातों में उलझा लेकर सोना चोरी कर लेते थे, या फिर गहने बदल देते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से 92 ग्राम सोना और 1 किलो 850 ग्राम चांदी बरामद की है।

    आरोपियों ने एक क्राइम की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2 कारों में ट्रैवल कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान और खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: मध्य प्रदेश से Punjab में असहले की तस्करी के मामले में आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मध्य प्रदेश से Punjab में असहले की तस्करी के मामले में आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम पर नकेल कसते हुए देहात पुलिस के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख की टीम ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 देसी पिस्तौल बरामद किए है। काबू किए गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ ​​जियोना निवासी गांव मंडयाला, थाना लोहियां, जिला जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी खख ने बताया कि 2 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लांबड़ा इलाके में अवैध हथियारों की खेप पहुंचाई जा रही है। जिसके बाद उनकी टीम के सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने डीएसपी डी की देखरेख और एसपी जसरूप कौर बाठ की कमान में एक विशेष टीम बनाई।

    पुलिस टीम को पुआरा पुली इलाके में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके सुनील कुमार को अवैध हथियारों के साथ अड्डा निझरां से काबू किया। एसएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान सुनील कुमार के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि उसके किट बैग से तीन और पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से कुल 5 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार करके लांबड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25(1)-घी, 25(6)(7)(8) और आर्म्स एक्ट की धारा 29/54/59 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    पुलिस जांच में पता चला है कि सुनील कुमार मध्य प्रदेश से पंजाब में हथियारों की तस्करी में शामिल है और आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लाकर यहां पर उसे ऊंचे दामों पर बेचता है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हाल ही में ड्रग तस्करी के एक मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक गतिविधियों में लंबा इतिहास रहा है, जिसमें हथियार और ड्रग से जुड़े अपराध शामिल हैं। उसका नेटवर्क विदेशों से संचालित हाई-प्रोफाइल अपराधियों से जुड़ा हुआ है, जिसमें जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गा फुकीवाल और पवन कुमार उर्फ ​​पम्मा शामिल हैं। एसएसपी खख ने कहा कि जगदीप इंग्लैंड से जबरन वसूली का रैकेट चलाने के लिए जाना जाता है।

    उन्होंने कहा कि जग्गा फुकीवाल और पम्मा कुख्यात अपराधी लंडा हरिके से जुड़े हुए हैं। एसएसपी ने कहा कि उक्त आरोपी हथियारों की तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली से जुड़े एक व्यापक आपराधिक नेटवर्क का संकेत देते हैं। एसएसपी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य लिंक का पता लगाया जा रहा है और इस आपराधिक सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच जारी है। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा तथा हथियारों की खरीद और योजनाबद्ध आपराधिक गतिविधियों के बारे में पता लगाया जा सके।

  • नाचते-नाचते ग्राउंड पर गिरा मशहूर गरबा किंग, मौत, वायरल वीडियो

    नाचते-नाचते ग्राउंड पर गिरा मशहूर गरबा किंग, मौत, वायरल वीडियो

    नई दिल्ली : गरबा किंग के नाम से पहचाने जाने वाले पुणे के मशहूर गरबा डांसर और अभिनेता अशोक माली की बीती रात मौत हो गई है। पिछले कई सालों से अशोक माली एक कोच की भूमिका निभा रहे थे और कई युवाओं को अपनी कला सीखा रहे थे। उन्होंने अपनी इस कला से समाज में एक खास पहचान भी बनाई थी। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब वह अपने बेटे के साथ एक कार्यक्रम में गरबा नृत्य कर रहे थे।

    इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अपने गरबा नृत्य को लेकर अशोक माली ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी। जिसके चलते उन्हें पुणे शहर में गरबा किंग सेन के नाम से पहचाना जाता था। शहर के अलग-अलग गरबा मंडल अपने यहां कार्यक्रम के लिए अशोक को न्योता भी देते थे। कल पुणे के चाकन इलाके में अशोक को गरबा नृत्य के लिए बुलाया गया था तब वह अपने बेटे के साथ यहां गरबा नृत्य करने के लिए आए थे।

    नवरात्र में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के सामने अशोक अपने बेटे भावेश के साथ गरबा नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अचानक नीचे गिर गए। वीडियो में आप देख सकते कि अशोक माली एक बच्चे के साथ मजे में गरबा खेल रहे हैं। नाचते करते वक्त वह जमीन पर गिर पड़ते हैं। वहां मौजूद लोग भी समझ नहीं पाते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ। गरबा मंडल के कार्यकर्ता उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाते हैं लेकिन डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते हैं

  • Punjab News: दो कारों में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 7 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: दो कारों में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 7 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पटियाला : बलबेहड़ा रोड पर थाना सदर पटियाला के गांव शादीपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पटियाला-कैथल हाईवे पर गांव कुलेमाजरा बीड़ गांव में 2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। पंजाब नंबर की इटियोस कार में सवार मां-बेटे जसपाल कौर (55 वर्ष) और हरिंदर सिंह (38 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वे घनौर थाने के आलमदीपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं कार में सवार आलमदीपुर निवासी बलकार सिंह पुत्र प्रेम सिंह सहित अंबाला जिले के गांव सुलर निवासी हरभजन सिंह और उनकी मां सुरिंदर कौर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जानकारी हरिंदर सिंह (38) अपने गांव घियोरा से अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद स्विफ्ट कार में सवार होकर अपने गांव घनौर के पास ललोदीपुर जा रहा था। जब वे गांव कुलेमाजरा बीड़ के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दामाद हरिंदर सिंह पुत्र चेतन सिंह और उसकी मां जसपाल कौर(55) की मौत हो गई। दूसरी हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार थी। जिसमें पूनम पत्नी पवन कुमार निवासी चीका हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पवन कुमार के साथ गौरव, चेतना और ज्योति रानी को भी गंभीर चोटें आईं।

    सभी सात घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में भर्ती कराया गया है और तीन शवों को शवगृह में रखा गया है। घटना का पता चलने पर थाना सदर पटियाला के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत भिंडर ने घटना स्थल का दौरा किया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि एक टिप्पर जो कि खराब था और बलबेहड़ा रोड पर खड़ा था। जिस कारण दो कारें आपस में टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 3 की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वह मौके से फरार है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: रथ से बंधे बेकाबू हुए 2 घोड़ों की वाहनों से टक्कर, एक घोड़े की मौत

    Jalandhar News: रथ से बंधे बेकाबू हुए 2 घोड़ों की वाहनों से टक्कर, एक घोड़े की मौत

    हादसे में गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: पुरानी सब्जी मंडी चौक में दोपहर लगभग 3 बजे बेकाबू हुए रथ से बंधे दो घोड़ों ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। वहीं एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक घोड़े की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी प्रिंस ने बताया कि वह हादसे के दौरान चौक में ही मौजूद थे। प्रिंस ने कहा कि अचानक दो घोड़ोे से बंधा बेकाबू रथ सीधे लोगों में टकराया गया। प्रिंस का कहना है कि घटना के दौरान रथ में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। कहा जा रहा है कि उक्त रथ और घोड़े हैप्पी घोड़ी वाले के हैं। घटना के दौरान घोड़े के मालिक का कुछ पता नहीं चल पाया है और ना ही घोड़ों के बेकाबू होने के कारणों का पता चल पाया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।
  • Punjab News: एक्शन में आए चुनाव अधिकारी, 162 कर्मचारियों को नोटिस जारी

    Punjab News: एक्शन में आए चुनाव अधिकारी, 162 कर्मचारियों को नोटिस जारी

    संगरूर : पंचायती चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। राज्य में अलग-अलग जगहों से घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। वहीं दूसरी ओर घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्त प्रबंध किए गए है। जिसके चलते चुनाव से पहले प्रशासन द्वारा पंचायत चुनाव की पहली रिहर्सल करवाई गई। इस रिहर्सल में कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिसके चलते जिला चुनाव अधिकारी संदीप ऋषि ने सख्त एक्शन लेते हुए कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

    मामले की जानकारी देते हुए संदीप ऋषि ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव की पहली रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 162 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है, चुनाव ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

    उन्होंने कहा कि डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों से संबंधित इन अनुपस्थित कर्मचारियों को विभागाध्यक्षों के माध्यम से नोटिस भेजा गया है और 10 अक्तूबर को होने वाली दूसरी रिहर्सल के दौरान जिन कर्मचारियों की अनदेखी की जाएगी उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा।

     

  • चोर ने शीतला माता मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    चोर ने शीतला माता मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    कुल्लू : कुल्लू के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक शीतला माता मंदिर में बीती रात चोरों ने सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर माता की मूर्ति के ऊपर लगे सोने के छत्र और आंखें चुरा ले गए हैं। यह घटना नवरात्रों के दौरान हुई, जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इस घटना से श्रद्धालुओं में भारी रोष है।

    चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश करते और चोरी को अंजाम देते हुए देखा गया है, जिससे पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

    वहीं स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने कुल्लू शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की है।  नवरात्रों के दौरान हुई इस वारदात के चलते श्रद्धालुओं में निराशा और गुस्सा देखा जा रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

  • Jalandhar News: 2 पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर SSP Harkamalpreet Khakh ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर SSP Harkamalpreet Khakh ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर में रेलवे स्टेशन के पास देर रात दो पुलिस दो पुलिस अफसरों (ASI) की मौत हो गई। मृतकों की पहचान होशियारपुर निवासी जीवन लाल और प्रीतम दास के रूप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर देहात के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने चौकाने वाला खुलासा किया है।

    इस मामले को लेकर एसएसपी खख ने कहा कि नाबालिग आरोपी कपूरथला की एक अदालत से होशियारपुर जेल ले जाते समय आरोपी आदमपुर के पास हिरासत से भाग गया था। इसी दौरान 17 वर्षीय अमनदीप सिंह फरार हो गया। वहीं प्रीतम दास और जीवनलाल ने किसी की बाइक लेकर दोनों को काबू करने की काफी कोशिश की, लेकिन काबू नहीं कर पाई, जबकि दूसरे साथी को तीसरे पुलिस कर्मी ने काबू कर लिया। एसएसपी ने कहाकि स्टेशन मास्टर राजू ने दो पुलिस कर्मियों के शव बरामद होने की सूचना दी।

    इस दौरान पता लगा कि दोनों ने जहरीली वस्तु निगलकर सुसाइड किया है। एसएसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहाकि जांच के दौरान उन्हें पता लगा कि आरोपी के भाग के जाने के बाद पुलिस अफसरों द्वारा सुसाइड की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं एसएसपी ने कहा कि दोनों के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल तैयार किया गया है। दोनों पुलिस अफसरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल तथ्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।