Blog

  • Punjab: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    लुधियाना – विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान अंजलि उर्फ अवनी(24) के तौर पर हुई है। विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार विवाहित का मायका चंडीगढ़ में है, उसकी शादी दो साल पहले लुधियाना के जमालपुर इलाके में हुई थी।

    मृतका की मां बीना ने ससुराल परिवार पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने ही मेरी बेटी को मारकर फांसी से लटका दिया। सुसाइड नोट के बारे में उन्होंने कहा कि यह उसने नही लिखा। मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी लड़की को प्रताड़ित किया जाता था और उसके पति के बाहर किसी से अफेयर चल रहा था। जिसकी वजह उसने यह कदम उठाया।

    एएसआई राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका अंजलि द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि अंजलि की शादी रिशु गर्ग के साथ 2 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : Kanhaiya Mittal की बड़ी मुश्किले Social Media पर हो रहा जमकर विरोध

    Punjab : Kanhaiya Mittal की बड़ी मुश्किले Social Media पर हो रहा जमकर विरोध

    लुधियाना : हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भजन गायक कन्हैया मित्तल द्वारा कांग्रेस में शामिल होने के बयान के बाद सोशल मीडिया पर हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओ द्वारा खुलकर कन्हैया मित्तल पर भड़ास निकाली जा रही है। इतना ही नहीं एक शिवसेना नेता ने कन्हैया मित्तल का लुधियाना में एक भी प्रोग्राम ना करवाने का ऐलान कर दिया है।

    एक भाजपा नेत्री एक शेयर कर कन्हैया मित्तल से कहा कि टिकट की लालच में वह अपना सनातन भंग न कर भगवान राम की तरह अनुशासन में रहें। भगवान राम का नाम लेना बेहद आसान है लेकिन उनके वचनों पर चलना कठिन कार्य है।

    बताया जा रहा है कि लुधियाना में भाजपा ने कन्हैया मित्तल को सोशल मीडिया से अनफालो करना शुरू कर दिया है। बता दे कि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के समय “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे” का भजन गायक वह देश विदेश में कन्हैया ने अपनी पैठ जमा ली थी। इस मामले मे कन्हैया मित्तल से करना चाहा लेकिन हो नहीं पाया।

  • Jalandhar : STF की महिला पुलिस कर्मी पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar : STF की महिला पुलिस कर्मी पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात महिला सिपाही और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश की गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला सिपाही अपने बच्चों को छोड़ने गांव जा रही थी। गांव के बाहर कुछ बदमाशों ने महिला की कार को घेर लिया और गाली गालौच करने लगे।

    एसटीएफ (STF) में तैनात महिला पुलिस मुलाजिम ने जब देखा कि बदमाश उनके कार को रोकना चाहते हैं, तो उसने कार की स्पीड बढ़ा दी। जिसके बाद कुछ युवकों ने कार पर डंडे और इंटों से हमला कर दिया। जिससे उसके कार में कई जगह डेंट पड़ गए। महिला किसी तरह कार भगाकर अपने घर पहुंची।

    इस दौरान हमलावरों ने उसकी कार का पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए और वहां भी मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने तेजधार हथियार से एसटीएफ मुलाजिम को जान से मारने की कोशिश की। महिला मुलाजिम का एक बच्चा गाड़ी में ही बेहोश हो गया। महिला मुलाजिम कुलदीप कौर ने कहा है कि डीजीपी से शिकायत की गई है।

  • Punjab : श्री गुरुद्वारा साहिब में गुंबद से गिरकर युवक की मौत

    Punjab : श्री गुरुद्वारा साहिब में गुंबद से गिरकर युवक की मौत

    सुल्तानपुर लोधी – ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री संतघाट सुल्तानपुर लोधी  के पास बन रहे मूल मंत्र तीर्थस्थल के गुंबद से अचानक पैर फिसलकर गिरने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान  सुखविंदर सिंह(25) पुत्र अजीत सिंह निवासी मोहल्ला काज बाग सुल्तानपुर लोधी के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए शिरोमणि कमेटी सेवानिवृत्त सचिव भाई चानण सिंह दीपेवाला ने बताया कि गुरुद्वारा संतघाट साहिब सुल्तानपुर लोधी के पास पवित्र वेईं किनारे पावन मूल मंत्र तीर्थ स्थल की बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है।

    जिसकी कार सेवा श्री गुरु नानक देव जी के सेवक जत्था बर्मिंघम द्वारा किला आनंदगढ़ साहिब के संतों द्वारा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तीर्थस्थल पर रंग-रोगन की सेवा का ठेका एक ठेकेदार के पास है। जिसने उक्त युवक सुखविंदर सिंह को पेंट करने युवक गुंबद के ऊपर वाले हिस्से पर चढ़ गया और पैर फिसलने के चलते ऊपर से नीचे गिर गया।

    गुरुद्वारा संतघाट साहिब में महापुरुषों की चल रही कार सेवा का काम देख रहे भाई चानण सिंह दीपेवाल ने बताया कि युवक सुखविंदर सिंह की नीचे गिरते ही मौत हो गई, जिसका कारण किसे को पता नहीं चल सका। इस संबंध में थाना सुल्तानपुर लोधी को सूचित कर दिया गया है और मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • पंजाबः Hospital के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पंजाबः Hospital के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर के छेहरटा से अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर विवाद होने का मामला सामने आया है। इस विवाद के चलते अस्पताल के मालिक पर शराब के ठेकेदारों के करिंदो को बुलाकर धमकियां देने ओर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना का छेहरटा के समूह संगठनों ने विरोध किया ओर इसके खिलाफ संघर्ष करने का एलान किया है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित कार ऑटो डीलर एवं क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने बताया कि क्षेत्र में काम करने वाले लॉर्ड मोटर के मालिक को अस्पताल प्रशासन की ओर से धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। छेहरटा के दुकानदारों और संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर हमें इन्साफ न मिला तो बाज़ार बंद करके धरना प्रर्दशन किया जाएगा।

    इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी से बाताया कि दोनों पक्षों द्वारा शिकायतें मिली है। हम इस मालमे में जांच कर रहै हैं। इस मामले में जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे युवक-युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar: धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे युवक-युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः गांव शंकर के मेन रोड स्थित एक पैलेस के सामने कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में लड़की की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हुआ है।मृतक युवती की पहचान पूजा और घायल युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। दूसरी तरफ शंकर चौकी इंजार्च हरजीत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से आकाश और पूजा दोनों बाइक पर सवार होकर नकोदर में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। दोनों के परिजनों को सूचित किया गया है। परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : चोरों ने श्री गुरुद्वारा साहिब को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने श्री गुरुद्वारा साहिब को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    बठिंडा – लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोर अब धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां चोरों ने गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाया। चोरों ने जनता नगर गुरुद्वारा साहिब में रखी गोलक में से नगदी लूट कर फरार हो गए।

    सेवादार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7 बजे प्रधान मिट्ठू सिंह का फोन आया था। जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में गोलक से चोरी की सूचना मिली थी।

    उन्होंने बताया कि कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 150 के करीब की नगदी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • Jalandhar: एक किलो हेरोइन और 4 लाख ड्रग्स मनी सहित तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar: एक किलो हेरोइन और 4 लाख ड्रग्स मनी सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: सीआईए स्टाफ की टीम ने पॉश एरिया ग्रीन पार्क से एक किलो हेरोइन और 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गांव भंगोवाला के रहने वाले छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर आरोपी छिंदा सिंह की मूवमेंट देखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत ट्रैप लगाकर रेड कर दी। ट्रैप लगाकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उससे एक किलो हेरोइन बरामद की गई और चार लाख नकदी भी मिली।

    पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले सीआईए स्टाफ की टीम ने थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी), 61/85 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हेरोइन कहां से लेकर इस पर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम पूछताछ कर रही है।

  • Meharchand Polytechnical College Jalandhar के Principal Dr Jagroop Singh को मिला Best Teacher Award

    Meharchand Polytechnical College Jalandhar के Principal Dr Jagroop Singh को मिला Best Teacher Award

    जालंधरः Meharchand Polytechnical College Jalandhar के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को महार्षि यूनिवर्सिटी आफ इनफोर्समेंट एंड टेक्नोलॉजी नोएडा में 2023-2024 के लिए पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (PAAI) की ओर से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें एमयूआईटी नोएडा के वाइस चांसलर डॉ. भाणु प्रताप सिंह ने भी शिरकत की। उनके साथ ग्रुप कैप्टन प्रो. ओपी शर्मा डॉयरेक्टर जनरल और डॉ. हर्षवर्धन सिंह फाउंडर चेयरमैन PAAI भी मौजूद थे।

    इस प्रोग्राम में भारत भर से 101 प्रिंसिपल्स, डायरेक्टर और टीचर्स को सम्मानित किया गया है। प्लैटिनम जुबली साल में डॉ. जगरूप सिंह को यह अवार्ड मिलना गर्व की बात है। मेहरंचद कालेज को 70 साल पूरे होने की खुशी में यह जुबली समागम करवाया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि उन्हें सबसे ज्य़ादा खुशी इस बात की है उनके साथ यह अवार्ड कालेज के पुराने विद्यार्थी डॉ. हरदीप सिंह को मिला है। जिन्होंने 1996 में फार्मेसी का डिप्लोमा किया था।

  • Punjab: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, चार भाइयों की मौत, देखें विडियो

    Punjab: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, चार भाइयों की मौत, देखें विडियो

    बिना लाइसेंस के चल रही थी पटाखा फैक्ट्री

    अमृतसर: ब्यास के पास नंगल गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से एक ही परिवार के चार चिराग बूझने की खबर सामने आई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद जहां गांव में मातम का माहौल है, वहीं लोगों में ऐसी बिना लाइसेंस वाली पटाखा फैक्ट्रियों को लेकर भीर रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में गांव के सरपंच ने कहा कि नंगल गांव में बिना लाइसेंस वाली पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक ही परिवार की चार युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई है। उनहोंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी फैक्ट्री माल इस घटना में पीड़त परिवार की सार लेने कि बजाय यहां से फरार हो गए है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन पंजास सरकार को भी इस और ध्यान देना चाहिए ओर बिना लाइस्ंस से चल रही पटाखा फैक्ट्रीयों पर रोक लगानी चाहिए।