Blog

  • मोदी सरकार तीसरी बार बनने और नड्डा को केंद्रीय मंत्री बनने पर बंगाणा में बांटे लड्डू

    मोदी सरकार तीसरी बार बनने और नड्डा को केंद्रीय मंत्री बनने पर बंगाणा में बांटे लड्डू

    मोदी सरकार का वीजन,2047 तक भारत बनायेंगे आत्मनिर्भर:राजेंद्र मलांगड़
    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ की अध्यक्षता में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र में मोदी सरकार पार्ट थ्री बनने पर एवं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंधित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भारत सरकार में मंत्री बनाने पर लड्डू बांट कर खुशी मनाई और केंद्र सरकार को बधाई दी। राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर मोदी सरकार पर विश्वास जताते हुए लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत देकर इतिहास रचा है।

    वही हिमाचल से संबंध रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भारत सरकार में मंत्री पद देकर हिमाचल की जनता का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मोदी सरकार का पहले भी फायदा हुआ था और आगे भी मोदी सरकार और विशेष कर जगत प्रकाश नड्डा के भारत सरकार में मंत्री बनने का भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से लगातार पांचवी बार लोकसभा से संसद बने भाई अनुराग सिंह ठाकुर हमेशा हमीरपुर लोकसभा के सात कुटलैहड़ पर विशेष आशीर्वाद रखते है।

    राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि जिस प्रकार देश में भाजपा का भाग प्रतिशत मतदान में बढ़ रहा है उससे मोदी सरकार की लोकप्रियता भी देश में बढ़ रही है। मलांगड़ ने कहा कि बीते दस वर्षो में मोदी सरकार की सैंकड़ों योजनाओं ने देश की जनता को सीधा लाभ मिला है। और दर्जनों कल्याण कारी योजनाएं आज गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को राहत प्रदान कर रही है। हिमाचल प्रदेश के निवासी जगत प्रकाश नड्डा जब केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। तो उन्होंने हमीरपुर लोकसभा के साथ साथ हिमाचल के लिए बड़ी सौगात दी थी।

    बही बंगाणा चौंक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार और जगत प्रकाश नड्डा को केंद्र सरकार में मंत्री बनने की खुशी में पटाखे फोड़े। और लड्डू बांटकर मोदी सरकार के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,उपप्रधान अरुण मनकोटिया ,अभय राणा, सुभाष शास्त्री, बीडीसी सदस्य एवम कुटलैहड़ भाजपा उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, मोनू ठाकुर, विजय मलांगड़, रिशु वन्याल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
  • Jalandhar: Shabnam Makeover Academy में लगी आग, देखें Video

    Jalandhar: Shabnam Makeover Academy में लगी आग, देखें Video

    जालंधर, ENS: शहर के लद्देवाली चौक के नजदीक शबनम मेकओवर अकादमी में आग लग गई। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शबनम मेकओवर अकादमी के ऊपर वाले हिस्से में आग लगी थी। जिसको देखते ही देखते आग इतनी फैल गई की ऊपर से लेकर नीचे तक आग फैल गई। आग लगने से अकादमी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे लाखों का नुकसान भी हुआ है। वहीं मौके पर मौजूद सैलून और घर की मालकिन ने बताया कि घर में लगे इन्वर्टर में धमाका होने से पूरे घर में आग लग गई। 

    जानकारी देती हुए बताय़ा कि वह अपने स्टाफ के साथ नीचे काम कर रही थी। इसी दौरान इन्वर्टर में जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद सभी लोग तुरंत बाहर निकले तो देखा कि आग लगी हुई। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड विभाग और पुलिस को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है की नुक्सान का उचित मुआवजा दिया जाए। 

    वहीं, सूचना पाकर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र सहोता ने बताया कि कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

  • 40 घंटे के बाद भी नहीं बुझी फॉयल  पेपर कंपनी की आग

    40 घंटे के बाद भी नहीं बुझी फॉयल  पेपर कंपनी की आग

    आग से करोड़ों को नुकसान।
    अभी तक 50 से ज्यादा फायर टेंडरों से आग पर फैंका जा चुका पानी

    बद्दी/ सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में एक फॉयल पेपर प्रिंट करने वाली कंपनी अरिहंत पैकवेल आग में लगी आग 40 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं बुझी है। इस कंपनी के साथ एक दवा कंपनी भी इसी परिसर में है। दोनों कंपनियां इस आग बुरी तरह से प्रभावित हुई है। आग से कंपनी की मशीनें, तैयार व कच्चा माल जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से करोड़ों में नुकसान हुआ है। रात के समय कंपनी बंद थी जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

    रविवार सुबह तीन बजे कंपनी के सुरक्षा कर्मी ने कंपनी में धुआं उठते देखा। देखते ही देखते आग की लपटे आनेी शुरू हो गई। सुरक्षा कर्मी ने कपनी के संचालकों को सूचना दी। वहीं फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। सुबह 3 बज तक 23 मिनट पर दमकल विभाग को सूचना मिली। और सूचना मिलते ही बद्दी से तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग बहुत फैल चुकी थी। बद्दी के अलावा नालागढ़ के दो व टीवीएस कंपनी से एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा। आग पर पानी डाल कर बुझाया गया। सुबह 8 बजे आग पर कंट्रोल कर लिया था लेकिन पूरी तरह से नहीं बुझी थी।

    कल सुबह 3 बजे से अब तक 50 से अधिक फायर टेंडरों से पानी उसके ऊपर फैंक दिया है लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। कंपनी में रखा गत्ता, प्लास्टिक, केमिकल में रूक रूक कर आग लग रही है। जो यहां पर दवा कंपनी व फॉयल पेपर पेकवेल कंपनी के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है। लिडिंग फायरमैन मस्तराम ने बताया कि यहा पर दवा कंपनी के साथ ही फॉयल पेपर प्रिंट करने की कंपनी थी। 5 घंटे में आग को काबू तो कर लिया था लेकिन अभी भी तीसरी मंजिल में आग बीच बीच में आग सुलग रही थी। रविवार शाम को उनके फायर टेंडर वापस आ गए थे लेकिन सुबह दोबारा आग भड़कने पर फायर टेंडर भेजे गए है। 

  • MODI Government 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, थोड़ी देर में हो सकता है मंत्रालयों का बंटबारा, देखें वीडियो

    MODI Government 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, थोड़ी देर में हो सकता है मंत्रालयों का बंटबारा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली। शपथ ग्रहण करने के बाद तीसरी बार बनी एनडीए की सरकार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक कर रही है। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और एचडी कुमारस्वामी समेत सभी केद्रीय मंत्री उपस्थित हैं। कबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज पीएमओ में कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में वैश्विक मापदंडों से भी आगे जाकर सभी लोगों को काम करना है। उन्होंने उन्होंने कहा कि जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को हमें पहुंचाना है।

  • Jalandhar: SHO  के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना जालंधर कैंट के एसएचओ का तबादला किया है। हरिंदर सिंह-पुलिस लाइंस से डिवीजन नंबर 1 में, गगनदीप सिंह- बस्ती बावा खेल से कैंट, अमृतपाल शर्मा- कैंट से पुलिस लाइंस में ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई। जारी आदेशों में कहा गया है कि ईपीओ को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित/पदस्थापित किया जाता है। उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर नए पदस्थापन स्थान पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

  • प्रेमिका संग मिलकर पत्नी के किए टुकड़े, पेट्रोल से लगा दी आग, बचे अवशेषों दफनाया

    प्रेमिका संग मिलकर पत्नी के किए टुकड़े, पेट्रोल से लगा दी आग, बचे अवशेषों दफनाया

    2 माह पहले हुई थी युवक की शादी 

    बिहारः नालंदा में पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपियों ने शव को टुकड़ों में बांटा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लेकिन बाद में अवशेषों को दफना दिया गया। पुलिस ने नदी किनारे दबाए शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। युवक की शादी दो माह पहले हुई थी। इसके बाद दोनों ने मामले को दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश की। पति थाने में पहुंच गया और पत्नी के फरार होने की बाबत 4 जून को शिकायत की थी।

    पत्नी के परिजन दीपनगर थाने पहुंचे और पुलिस पर मामले को सॉल्व करने का दबाव बनाया। इसके बाद जब पुलिस ने पति पर सख्ती की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या कर नदी किनारे शव को दफना दिया है। जिसके बाद लड़की के परिजन थाने में ही आरोपी पर टूट पड़े। परिजनों ने आरोपी और उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस समस्ती गांव पहुंची और गोइठवा नदी के किनारे से शव के कंकाल को बरामद किया।

    सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी टिकन केवट ने बताया कि उन्होंने बेटी अर्निका कुमारी की शादी दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव निवासी राघो केवट के पुत्र दीनानाथ केवट से की थी। शादी के बाद लड़की को पता लगा कि उसके पति का गांव की ही महिला से अवैध संबंध है। जिसका वह विरोध करने लगी थी। दो जून को पति और प्रेमिका ने मिलकर अर्निका की हत्या कर दी। शव के टुकड़े किए और पेट्रोल से जलाकर नदी किनारे दफन कर दिया। शव मिलने के बाद लड़की के परिवार वाले आक्रोशित हो गए और आरोपियों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

  • Bangladesh की प्रधानमंत्री Sheikh Hasina से Gandhi परिवार ने की मुलाकात, देखें वीडियो

    Bangladesh की प्रधानमंत्री Sheikh Hasina से Gandhi परिवार ने की मुलाकात, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। इस बात की जानकारी कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सोनिया गांधी से गले लगाकर मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी गले लगाया।

    शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति प्रांगण में पीएम मोदी की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।

  • Jalandhar: Kangana Slap Case, CM Maan के बयान पर BJP नेता मनोरंजन कालिया ने जताई सहमति, देखें वीडियो

    Jalandhar: Kangana Slap Case, CM Maan के बयान पर BJP नेता मनोरंजन कालिया ने जताई सहमति, देखें वीडियो

    तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले को लेकर कही ये बात 

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कंगना रनौत थप्पड़ मामले में पहला बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कंगना को पंजाब के लोगों को आतंकवादी कहना गलत बताया है। हालांकि वर्दी में कुलविंदर द्वारा हाथ उठाने को भी सीएम मान ने गलत बताया था। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीनियर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि सीएम मुख्यमंत्री के बयान को सही ठहराया। कालिया ने कहा कि कंगना रनौत को पंजाब को लेकर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था और अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। कालिया ने कहा कि पंजाब को आतंकवाद कहना ठीक नहीं है। ऐसे बयान देने से पहले उन्हें10 बार सोचना चाहिए।

    बता दें कि CISF महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा गया था, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हुए है। इस दौरान मनोरंजन कालिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री से मीडिया के जरिये सवाल किया है कि स्वाति मालीवाल मामले में पर वह चुप क्यों है, उन्होंने अभी तक उस पर कोई बयान क्यों नही दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य स्वाति के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई, लेकिन उस मामले में वह चुप क्यों है।

    वहीं जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें कई लोगो की जान गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने कृतियों से बाज नहीं आ रहा है। एक ओर बीते दिन शपथ समारोह चल रहा था, वहीं दूसरी और पाक द्वारा नापाक हरकत को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है। भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान अपनी मर्यादा में रहे नहीं तो इसको मुंह की खानी पड़ेगी। भाजपा नेता कहा कि NIA इस मामले की जांच कर रहा है और जांच से ही पता चल पाएगा कि सुरक्षा में कहा चूक हुई है। 

  • Punjab : चोरी और लूट के मामले में 9 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : चोरी और लूट के मामले में 9 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने चोरी के मामले में 9 महिलाएं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब से इनवर्टर बैटरियां चोरी करते समय 9 महिलाओं और एक व्यक्ति साथी को गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं ने अपना एक गिरोह बनाया हुआ था। चौकी इंचार्ज कोट समीर ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बठिंडा में गुरुद्वारा साहिब जंडाली सर कोटशमीर में चोरी हुई बैटरियां और इन्वर्टर के संबंध में थाना सदर बठिंडा में शांति, सरबती, उषा सहित 9 महिलाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

     इसी दौरान सूचना मिली कि महिलाओं का एक गिरोह बठिंडा के खेता सिंह बस्ती कच्ची कॉलोनी से आता है और दिन के समय कोटशमीर और आसपास के इलाकों में चोरियां करता है और उसे आगे बेचकर देते थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर 09-06-2024 को प्रभारी चौकी औद्योगिक क्षेत्र बठिंडा पुलिस पार्टी के साथ तलवंडी रोड पर नाका पर आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद ऑटो रिक्शा चालक राहुल को ऑटो रिक्शा समेत गिरफ्तार किया है। 

    आरोपी से पूछताछ के दौरान छिपाया गया चोरी का सामान 02 इन्वर्टर बैटरी, 1 इन्वर्टर, 1 पुराना रेफ्रिजरेटर, 02 सीलिंग फैन, 02 कार रिम बरामद किए है। आरोपी माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पूछताछ जारी है और उनसे चोरी का और भी सामान बरामद होने की संभावना है। गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं बठिंडा शहर की रहने वाली है। आरोपी महिलाओं की पहचान लखती, शरबती, हेमा, उषा, गीता, सपनी, कुमारी, शमी, ऑटो रिक्शा चालक राहुल निवासी गुरु नानक नगर बठिंडा के तौर पर हुई है।

  • PM Modi के 3.0 के कार्यकाल में खींचातानी शुरू, अब यह पार्टी हुई नाखुश

    PM Modi के 3.0 के कार्यकाल में खींचातानी शुरू, अब यह पार्टी हुई नाखुश

    नई दिल्लीः प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरी बार शपथ लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकार्ड की बराबरी की है। वहीं बीते दिन पीएम मोदी के शपथ समारोह में 71 मंत्रियों ने शपथ ली थी। वहीं इस समारोह के दौरान से पहले पहले एनसीपी ने तेवर दिखाई दिए। दरअसल, एनसीपी चीफ और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा था कि उनकी पार्टी को कैबिनेट पद से कम कुछ मंजूर नहीं है। एनसीपी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद ऑफर किया गया था, जिसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया।

    वहीं अब NCP के बाद अब शिंदे की शिवसेना मोदी 3.0 में MoS को स्वतंत्र प्रभार मिलने से नाखुश दिखाई दे रही है। ऐसे में पीएम मोदी के 3.0 के कार्यकाल में खींचातानी शुरू होने के कयास विपक्ष द्वारा शुरू हो गए है। बारणे ने कहा कि जिनका1-1 सांसद है वो कैबिनेट मंत्री बने, हमें राज्य मंत्री क्यों? शिव सेना के स्ट्राइक रेट को देखते हुए हमें कैबिनेट मंत्री पद दिया जाना चाहिए था। बता दें कि नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शिवसेना के प्रतापराव जाधव को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। बता दें कि पार्टी ने महाराष्ट्र की 7 सीटों पर जीत हासिल की है।

    दरअसल, बीते दिन महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख ने कहा था, “प्रफुल्ल पटेल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और हमें स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री लेना ठीक नहीं लगा। इसलिए हमने उनसे (बीजेपी से) कहा कि हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार हैं, लेकिन हमें कैबिनेट पद चाहिए।” हालांकि मोदी सरकार में शिवसेना शिंदे गुट के नेता और सांसद प्रतापराव जाधव ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। प्रतापराव जाधव ने महाराष्ट्र में शिवसेना की टिकट पर बुलढाणा सीट से चुनाव लड़ा और जीतकर लोकसभा सांसद बने। ये चौथी बार है जब वो जीते हैं।