Blog

  • Reasi आतंकी हमले के बाद Jalandhar BSF दफ्तर में DIG रेंज के कमांडेंटों की हाईलेवल मीटिंग 

    Reasi आतंकी हमले के बाद Jalandhar BSF दफ्तर में DIG रेंज के कमांडेंटों की हाईलेवल मीटिंग 

    जालंधर, ENS: जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस हुए आतंकी हमले को बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने पंजाब सीमा पर चौकसी बढ़ाने को लेकर जालंधर में हाईलेवल मीटिंग की। मीटिंग में बॉर्डर सुरक्षा को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। पंजाब बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय जालंधर में फ्रंटियर के सभी सेक्टर डीआईजी और कमांडेंट की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आईपीएस आईजी डॉ. अतुल फुलजेले ने की। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें तस्करी से निपटने के लिए नई रणनीति, प्रौद्योगिकी का उपयोग और पंजाब के लोगों की सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ाना शामिल रहा।

    इस बैठक में सबसे अहम रात के समय गश्त बढ़ाना था। रात में गश्त करने वाले मुलाजिमों को नाइट विजन कैमरा प्रणाली सहित विभिन्न चीजें मुहैया करवाई जाएंगे। जिससे बॉर्डर की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके। लोकसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी पर गई बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की बटालियनों के लौटने के बाद सीमा पर तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई। बीएसएफ सभी प्रकार के सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके परिणाम सकारात्मक रहे हैं।

    उभरती चुनौतियों के लिए रणनीतियों को संशोधित करने के लिए बीएसएफ द्वारा नियमित रूप से आत्मनिरीक्षण किया जाता है। इस बैठक के दौरान सीमावर्ती बुनियादी ढांचे की रक्षा और सीमावर्ती आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रावी और सतलुज नदी की अनुमानित बाढ़ की स्थिति को कम करने के लिए रोड मैप तैयार किया गया। दरअसल, रविवार को रियासी में हुए आतंकी हमले में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 10 लोगों की मौत हो गई और जबकि 41 लोग घायल हो गए थे। अब इसे लेकर पंजाब बॉर्डर्स पर बीएसएफ द्वारा सुरक्षा को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। 

  • कांप उठेगा कलेजा, भारत से नेपाल जाने को पार करना होगा खतरनाक पुल

    कांप उठेगा कलेजा, भारत से नेपाल जाने को पार करना होगा खतरनाक पुल

    400 मीटर लंबा पुल, नीचे गहरी खाई, देखकर ही रूह कांप जाएगी

    उत्तराखंडः अगर आप नई जगहों पर जाने का शौक रखते हैं और एडवेंचर की तलाश में है तो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ आइए जहां पास ही में पड़ोसी देश नेपाल का हिकिला गांव है, जो भारत से एक पुल के जरिए जुड़ा हुआ है। यह पुल नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा झूला पुल है, जो दो पहाड़ियों के बीच गहरी खाई पर बना हुआ है। इसे पार करना अपने आप में रोमांचक अनुभव है। उत्तराखंड से पड़ोसी देश नेपाल का लगभग 275 किलोमीटर लंबा इंटरनेशनल बॉर्डर सटा हुआ है। 

    उत्तराखंड के दो जिले चंपावत और पिथौरागढ़ नेपाल से लगे हुए हैं। चंपावत जिले से जहां मोटर पुल के रास्ते नेपाल जाया जा सकता है, वहीं पिथौरागढ़ जिले के लोग झूला पुल के सहारे पैदल नेपाल पहुंचते हैं। यह नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा झूला पुल है इसे पार करना हवा में चलने जैसा है। यह पुल 400 मीटर लंबा है इसे देखना ही रोमांच और डर से भर देता भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध माना जाता है।

     बतादें कि पुल के नीचे 500 मीटर गहरी खाई है। यही ऊंचाई इस पुल को खतरनाक और रोमांचक बनाती है। आवाजाही के दौरान पुल हिलने लगता है। जिसकी वजह से कई लोग पुल पर चढ़ने से कतराते हैं। नेपाल के गांव हिकिला के लोगों के लिए यह पुल किसी वरदान से कम नहीं है यहां के ग्रामीण रोजाना पुल पर आवाजाही करके अपने दैनिक काम पूरे करते हैं। अपनी लंबाई और ऊंचाई के कारण अब यह लोगों के बीच एक नया डेस्टिनेशन बनकर सामने आ रहा है। इस पुल का रोमांचक अनुभव लेने के लिए लोग पिथौरागढ़ जिला आते हैं और यहां नेपाल के गांव हिकिला पहुंचते हैं। भारत में ऐसा पुल संभवतः और कहीं नहीं है, इसलिए उत्तराखंड आने वाले पर्यटक पिथौरागढ़ आकर सस्पेंशन ब्रिज का अनुभव लेते हैं। यहां धारचूला के रान्थी गांव से पहुंचा जाता है। अगर आपको भी ऊंचाई से डर नहीं लगता है तो पिथौरागढ़ की यात्रा कर धारचूला से हिकिला गांव की यात्रा इस पुल से कर सकते हैं। इन जगहों पर खतरनाक झूला पुल के अलावा नदियां, पहाड़, झरने आपको खूब आकर्षित करेंगे।

  • Jalandhar: उप चुनाव को लेकर Congress हुई एक्टिव, आज होगी मीटिंग, देखें वीडियो

    Jalandhar: उप चुनाव को लेकर Congress हुई एक्टिव, आज होगी मीटिंग, देखें वीडियो

    रवनीत बिट्टू के कैबिनेट मंत्री बनने को लेकर परगट ने जताई नाराजगी

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव हो गई है। जिसके चलते आज कांग्रेस की इस चुनाव को लेकर मीटिंग रखी गई है। वहीं इस मामले को लेकर परगट सिंह ने कहा कि बीते चुनावों में पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थामने वाले नेताओं को लोगों ने नकारना शुरू कर दिया है। जिसके चलते पार्टी बदलने वाले नेताओं को लोगों ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को लेकर परगट ने कहाकि काफी चीजे ठीक करने वाली है, जिसको लेकर आज मीटिंग में चर्चा होगी।

    वहीं उन्होंने कहाकि शरीफ और ईमानदार नेता को ही चुनाव में मैदान में उतारा जाएंगा। वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही नशे, धड़ा सट्टा सहित अन्य मुद्दों पर काम किया जाएंगा। उन्होंने कहाकि अभी दोबारा कॉड ऑफ कडंक्ट लग गया है। पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर परगट सिंह ने उक्त नेताओं को ज्यादा मुंह ना लगाने की लोगों से अपील की है। कंगना रनौत के मामले को लेकर परगट ने कहाकि राजनीति नेताओं को सोच समझकर बोलना चाहिए।

    वहीं बीते दिन सीएम मान के बयान पर मनोरंजन कालिया द्वारा सहमति जताने पर परगट ने कहा कि समझदार लोग ही सहमति जताते है, नहीं तो ना समझ जैसे कंगना के बयान यह चीजे राज्य में माहौल खराब करने की स्थिति पैदा करती है। वहीं जम्मू में हुए बस पर आंतकी हमले को लेकर परगट ने कहाकि एनआईए मामले की जांच कर रही है। भाजपा को लेकर परगट ने कहा कि भाजपा का पंजाब के प्रति नजरिया मेल नहीं खाता है। वहीं बिट्टू को लेकर परगट ने कहा कि जो नेता पंजाब के प्रति बात नहीं करता उसे कैबिनेट मंत्री बना देना पंजाब के लिए अच्छा नहीं है। वहीं शीतल अंगुराल द्वारा बीते दिन सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाले जाने के मामले में को लेकर परगट ने कहाकि ऐसे लोग राजनीति में नहीं होने चाहिए।

  • Instagram चलाने से रोकने पर 2 बच्चों की मां ने लगाई फांसी 

    Instagram चलाने से रोकने पर 2 बच्चों की मां ने लगाई फांसी 

    नोएडाः एक महिला के द्वारा घर में पंखे से लटककर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उसे इंस्टाग्राम चलाने से मना किया था, जिसको लेकर वह खफा थी। इस बात को लेकर दोनों में खूब झगड़ा भी हुआ था।  इन सबसे दुखी होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की पूरी जांच-पड़ताल जारी है।

    घटना के बाद पुलिस ने बताया कि दो बच्चों की मां ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पति ने उसे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल न करने से रोका था । इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दंपति की शादी को नौ साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं। फिलहाल, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

    महिला की मौत के मामले में उसके पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है. परिवार में मातम पसरा हुआ है. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के चक्कर में दंपति में झगड़ा होता था।

  • Punjab : गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चा, देखें वीडियो

    Punjab : गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चा, देखें वीडियो

    लगेगा 14.5 करोड़ का टीका

    मोगा : जिले में एक गंभीर बीमारी का मामला सामने आया है। जिले के कस्बा कोट ईसेखां के गांव मसीता के रहने वाले सुखपाल सिंह की साढ़े पांच महीने की बेटी इबादत कौर एमएसए ( स्पाइनल मस्कुलर एटराफी) से पीड़ित है और उसके इलाज के लिए करीब 15 करोड़ रुपए का खर्चा है। इबादत के पिता सुखपाल सिंह ने बताया कि जब बेटी तीन महीने की थी, तो वह कोई हरकत नहीं कर पा रही थी। 

    जिसके बाद हमने लुधियाना के डाक्टर को दिखाया और उसके टेस्ट करवाए। हमें पता चला की बच्ची को स्पाइनल मस्कुलर एटराफी बीमारी है। जिसके बाद हम बेटी को दिल्ली लेकर गए तो वहा डाक्टरों ने बताया की इसके इलाज के लिए विदेश से इंजेक्शन मंगवाए जाएगा, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ है। पिता सुखपाल का कहना है कि वह गरीब परिवार से है। 

    बेटी के इलाज के लिए इतना खर्च नहीं उठा सकते। प्रेस कांफ्रेंस कर दानी सजनों से बेटी के इलाज के लिए गुहार लगाई है। ताकि कोई दानी सज्जन हमारी मदद कर बच्ची को दुनिया देखने का मौका दे सके। उन्होंने कहा कि भगवान किसी के भी बच्चे को ऐसी बीमारी ना दे। जिसके कारण इलाज के लिए माता-पिता को किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े।

  • क्या इस राज्य में फिर हो सकता है उल्टफेर? Political गलियारें में मचा हड़कंप

    नई दिल्ली: एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने सोमवार को कहा कि शरद पवार ने पार्टी का खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 25 साल पहले सोनिया गांधी की राष्ट्रीयता को लेकर एनसीपी की स्थापना की थी। मैं उनको पार्टी का नेतृत्व करने और शक्तिशाली नेतृत्व के लिए उनका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि वे एनडीए के साथ हैं लेकिन उनकी विचारधारा अलग है। ऐसे में अब कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या अजित पवार एक बार फिर शरद पवार के खेमे में शामिल होना चाहते हैं। उनके बदले हुए रूख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

    अटकलों का बाजार इसलिए भी गर्म है क्योंकि जून 2023 के बाद पहली बार उन्होंने शरद पवार की तारीफ में कुछ कहा है। इससे पहले उन्होंने उनकी तरफदारी वाला कोई बयान नहीं दिया था। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय कैबिनेट में एनसीपी ने कोई पद नहीं लिया। एनसीपी चाहती थी कि उसे कैबिनेट मंत्री का पद मिले जबकि बीजेपी उसे हैसियत के हिसाब से राज्य मंत्री का पद दे रही थी। अजित पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल लंबे समय तक केंद्र में मंत्री रहे इसलिए राज्य मंत्री का पद स्वीकार नहीं किया गया।

    पवार ने कहा कि हमने भाजपा को सूचित किया है फिलहाल हम इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले राज्यसभा में हमारी ताकत बढ़कर 1 से 3 हो जाएगी। बता दें कि भाजपा ने एकनाथ शिंद की अगुवाई वाली शिवसेना को भी 1 राज्य मंत्री का पद ऑफर किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। चुनाव में शिंदे के 7 सांसदों ने जीत दर्ज की थी। जबकि 4 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली अजीत पवार की पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत सकी।

    अजीत ने कहा कि हमने एनडीए से हाथ मिलाया है हमारी विचारधारा पूरी तरह उनसे अलग है। हमारी विचार धारा में कोई बदलाव नहीं आया है। हम ज्योतिबा फुले और डा. अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की गलत बयानबाजी के कारण महाराष्ट्र में एनडीए बहुमत से दूर रह गया। बता दें कि शरद पवार एनसीपी के संस्थापक हैं। उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर पार्टी की स्थापना की थी। जुलाई 2023 में नेतृत्व के बाद उपझे हालातों के बीच अजित पवार ने पार्टी तोड़ दी थी। इसके बाद वे शिंदे की अगुवाई वाली NDA सरकार में शामिल हो गए।

  • Amritpal Singh की रिहाई को लेकर मुहिम शुरू, विदेश के उपराष्ट्रपति तक उठा मुद्दा

    Amritpal Singh की रिहाई को लेकर मुहिम शुरू, विदेश के उपराष्ट्रपति तक उठा मुद्दा

    नई दिल्लीः जेल में बंद खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह एक तरफ लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। वहीं, उन्हें जेल से रिहा करने के लिए अमेरिका में मुहिम शुरू हो गई है। अमेरिकी सिख वकील जसप्रीत सिंह ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात कर भारत की जेल में बंद अमृतपाल सिंह को रिहा कराने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। जसप्रीत का कहना है कि उन्होंने इस मामले का गहन अध्ययन किया है और उनका मानना है कि अमृतपाल की गिरफ्तारी गलत है। अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए जसप्रीत सिंह की अमेरिकी सांसदों पर दबाव बनाने की योजना है।

    जसप्रीत ने यूट्यूब वीडियो में कहा कि मैं बीते दो से तीन महीनों में कमला हैरिस से दो बार मिला हूं। मैंने उनसे इमिग्रेशन के मुद्दे पर बात की थी। मैंने उनसे बात की थी। उन्होंने मुझे अपने ऑफिस आने का समय दिया था। मैं उनसे 11 जून को मिलूंगा। बता दें पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीत चुके अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने लगभग 2 लाख वोटों से कांग्रेस के कुलबीर सिंह को हरा दिया था। जसप्रीत ने कहा कि अमृतपाल की प्रचंड जीत हुई है और उनकी गिरफ्तारी मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 

    वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में पंजाब के मोगा में सरेंडर करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गाय था। वह इससे एक महीने से फरार था। पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया था। बता दें कि कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं। जसप्रीत सिंह का कहना है कि वह नेवादा के सीनेटर जैकलिन शेरिल रोजन और एरिजोना के सांसद रूबेन गैलेगो सहित कई अमेरिकी सीनेटर्स से इस मामले पर मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले पर 20 से अधिक अमेरिकी नेताओं से बात की है और वे इस पर सहमत हो गए हैं कि इस मामले को संज्ञान में लाया जाना चाहिए। अमेरिका मानव मूल्यों को महत्व देता है, फिर चाहे वह घरेलू हो या अंतर्राष्ट्रीय। उन्होंने कहा कि न्याय का एक सिद्धांत है कि सजा, अपराध के समान होनी चाहिए। हमने मानवाधिकार के एंगल से इस मामले को अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाया है।

  • शुरु हुई  Pre-Monsoon की बारिश, बरसात का अलर्ट जारी

    शुरु हुई Pre-Monsoon की बारिश, बरसात का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : मानसून गुजरात की सीमा के नजदीक पहुंच गया है। इसके साथ ही राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया।  इससे पहले सोमवार को उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, माउंट आबू समेत कई शहरों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।

    कल हुई बारिश के बाद उदयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजस्थान के जयपुर समेत कई हिस्सों में आज भी सुबह से बादल छाए हैं। इन जिलाें में बादल छाने के साथ ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने

    आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान राजसमंद के देलवाड़ा में 23MM, कुंभलगढ़ में 13, खमनोर में 10, बांसवाड़ा के गढ़ी-लुहारिया में 2-2, सज्जनगढ़, सलोपत, घाटोल में 1-1, उदयपुर के गोगुंदा में 12, बड़गांव में 10, गिर्वा में 8, चित्तौड़गढ़ के कपासन में 26, भोपालसागर में 4MM बारिश दर्ज हुई।

    मौसम के इस बदलाव से कोटा संभाग के जिलों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कोटा में 2 मई के बाद दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कोटा में कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि बारां में पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

  • उपराष्ट्रपति को ले जा रहा सैन्य विमान हुआ गायब, मौत की आशंका

    उपराष्ट्रपति को ले जा रहा सैन्य विमान हुआ गायब, मौत की आशंका

    नई दिल्लीः अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा सैन्य विमान लापता हो गया है, मलावी सरकार ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई, जब विमान का रडार से संपर्क टूट गया। टीम विमान से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। सरकारी सूत्रों ने उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका जताई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा (51) एक सैन्य विमान में सवार थे। यह विमान सोमवार की सुबह मलावा की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरा था। इस विमान में उपराष्ट्रपति के अलावा 9 अन्य लोग सवार थे। विमान को सुबह ही मजुजु में लैंड करना था, लेकिन इसके पहले ही विमान से संपर्क टूट गया। 

    उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका

    विमान से संपर्क न हो पाने की स्थिति में राष्ट्रपति ने खोज एवं बचाव अभियान का आदेश दिया। टीम विमान को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका सटीक लोकेशन नहीं पता चल सका है। इस हादसे के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अपनी बहामास यात्रा को रद्द कर दी है। अफ्रीकन जर्नलिस्ट होपवेल ने बताया कि उनको सरकार के सूत्रों से पता चला है कि अब कम ही उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति जीवित बचे हों। साथ ही इस बात की पुष्टि हुई हैं कि विमान में उनकी पत्नी मैरी सवार नहीं थी। एक विदेश यात्रा के बाद वह वापस लौटे थे और थकान में थे।

    इब्राहिम रईसी का विमान हुआ था क्रैश

    बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति का विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे उड़ान भरा था। इसमें उपराष्ट्रपति समेत कुल 10 लोग सवार थे। उपराष्ट्रपति पर देश में भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का विमान दुर्गम क्षेत्रों में क्रैश हो गया था, इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की भी मौत हुई थी।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में Punjabi व्यक्ति की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसे में Punjabi व्यक्ति की मौत

    लुधियानाः इटली के बर्गामो जिले के सुइसेन शहर में हुए एक भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी की मौत हो गई जबकि एक अन्य पंजाबी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। कुलवंत सिंह गांव गंगर माजरा (खन्ना) का रहने वाला था और काफी समय से इटली में रह रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और ढाई साल के मासूम बच्चे को इटली में छोड़ गए हैं। इस कार हादसे के दौरान जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव हरलालपुर का 22 वर्षीय जसप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार को जसप्रीत सिंह चला रहा था। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, दोनों पंजाबी अपने काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकराकर पलट गई और एक खंभे से जा टकराई। हादसे में कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसप्रीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के बाद इटली में रहने वाले पंजाबी समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।