Blog

  • पंजाब: नशा विरोधी कमेटी के सदस्य का बेरहमी से कत्ल

    पंजाब: नशा विरोधी कमेटी के सदस्य का बेरहमी से कत्ल

    बठिंडाः जिले के रामपुरा विधानसभा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव सिधाना में शनिवार देर रात नशा तस्करों ने नशा विरोधी कमेटी के सदस्य की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान जसबीर सिंह के तौर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बलकार सिंह सिद्धू और डीएसपी फूल मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

    पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर इलाके में भारी रोष देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात गांव सिधाना निवासी नशा रोको कमेटी सदस्य जसवीर सिंह (42) पुत्र कौर सिंह अपने साथियों के साथ गांव के प्रवेश द्वार पर पहरा दे रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की गई तो उनमें से एक ने जसवीर सिंह के मुंह पर किरचनुमा तेजधार हथियार से वार कर दिया।

    वार इतना तेजी से किया गया कि जसवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद नशा रोको कमेटी के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने घायल को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बलकार सिंह सिद्धू सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सूत्रों से पता चला है की आरोपी फरीदकोट के रहने वाले हैं।

  • जालंधरः संदीप नंगल अंबिया कत्लकांड का वांटेड आरोपी शूटर गिरफ्तार

    जालंधरः संदीप नंगल अंबिया कत्लकांड का वांटेड आरोपी शूटर गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: पंजाब के इंटरनेशनल सर्किल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में वांटेड आरोपी शूटर हैरी को दिल्ली स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैरी 14 मार्च 2022 को संदीप नंगल की गोलियां मारकर हत्या के बाद से फरार था। अब गैंगस्टर कौशल के साथी आरोपी हैरी को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। हैरी तिहाड़ जेल बंद गैंगस्टर कौशल का साथी है।

    पंजाब की जालंधर पुलिस को संदीप की हत्या के बाद से शूटर हैरी की तलाश थी। दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार हैरी को जालंधर पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हैरी को इसी केस में फरार चल रहे पुनीत और लल्ली के बारे में जानकारी हो सकती है। ऐसे में जालंधर पुलिस उसे यहां लाकर पूछताछ करेगी। वहीं आरोपी से संदीप हत्याकांड मामले में फरार चल रहे पुनीत और लल्ली बारे भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी की तलाश केवल जालंधर पुलिस को ही नहीं, बल्कि अन्य कई जिला पुलिस को भी थी। दरअसल, संदीप हत्याकांड में मौजूदा समय में कैनेडा में बैठे अमृतसर के सनोवर ढिल्लों, मलेशिया में रह रहे सुखविंदर सिंह दुनोके उर्फ सुक्खा सिंह, जालंधर हाइट्स से गिरफ्तार कबड्‌डी फैडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्‌ठा और अमेरिका निवासी सब्बा खियाड़ा नामजद हैं।

    कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पिछले साल 14 मार्च को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम 6 बजे के करीब हुई थी, जब संदीप गांव में चल रहे टूर्नामेंट में पहुंचे थे। स्टेडियम में सरेआम मैच के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई। हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर संदीप पर दागे। उसे मुंह से लेकर सीने तक गोलियां मारी थीं।

    बता दें कि हैरी पंजाब के कई शहरों की पुलिस को वांटेड है। संदीप हत्याकांड में अमृतसर के सनोवर ढिल्लों जो इस समय कनाडा में है सहित मलेशिया में रहते सुखविंदर सिंह दून्नेके उर्फ सुक्खा सिंह, जालंधर हाइट्स से गिरफ्तार नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा, सुक्खा निवासी कनाडा, सब्बा थियाडा निवासी अमेरिका इस मामले में नामजद हैं। आरोप है कि सनोवर, सुखविंदर और जगजीत ने हत्या की साजिश रची थी। अरमीनिया जेल में बंद गैंगस्टर गौरव कत्याल उर्फ लक्की पटियाल ने सुपारी लेकर हत्या करवाई थी।

    संदीप नंगल अंबिया की हत्या की साजिश जेल में रची गई थी। गैंगस्टर पुनीत, लल्ली, विकास महाल्य, फौजी ने साथिया के साथ योजना बनाई। इस मामले में पुलिस ने यादविंदर सिंह, मनजोत उर्फ जोत, राजिंदर सिंह, हरिंदर सिंह फौजी, सचिन कुमार और विकास महाल्य को गिरफ्तार किया था। उनके केस की सुनवाई 14 सितंबर को होगी। वहीं, चार महीने पहले गिरफ्तार किए गए नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा के मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में 15 सितंबर को होगी।

  • पंजाबः रंजिश के चलते मुंह में पेट्रोल भर दुकान में लगाई आग, देखें CCTV

    पंजाबः रंजिश के चलते मुंह में पेट्रोल भर दुकान में लगाई आग, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने शहर के पाश इलाके मॉडल टाउन गुरु तेग बहादुर मार्केट स्थित एक दुकानदार पर मुंह में फरकर पेट्रोल फेंका और फिर उसे आग लगा दी। आग से कपड़ों की दुकान राख हो गई। दुकानदार भी आग की चपेट में आ गया। दुकान पर लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई। आरोप दुकान में काम करने वाली महिला वर्कर के पति पर है। आग लगने के कारण दुकानदार का चेहरा, छाती और कंधे झुलस गए। मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित दुकानदार गुरदीप सिंह (55) को अस्पताल ले जाया गया। हालत को भांपते हुए उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को हमले के पीछे पुरानी रंजिश का शक है।

    पुलिस पीड़ित और उसके पूर्व कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बारे में भी पता लगा रही है। निशा नाम की लड़की दुकान पर काम करता थी। जन्माष्टमी वाले दिन से वह दुकान पर नहीं आई। उसके घर पर कोई विवाद हुआ जिसके बाद उसके पति ने इस घटना को अंजाम दिया। दुकानदार गुरदीप सिंह के भाई तरणजीत सिंह ने कहा कि उनका भाई अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसके चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे पहले कि गुरदीप उन्हें पकड़ पाता आरोपी भाग गए। इस बीच दुकान में रखे कपड़े भी आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा।

    तरणजीत सिंह ने कहा कि कैमरों में साफ दिख रहा है कि आरोपी किस तरह मुंह में पेट्रोल भर कर दुकान में थूकने आया है। थाना मॉडल टाउन की SHO इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने कहा कि पीड़ित अपना बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के कारण हमले की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दुकान के पूर्व कर्मचारियों की भी जांच कर रही है। पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद यह सब चीजें साफ हो जाएंगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਥਾਣੇ ਅੱਗੇ ਲਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਥਾਣੇ ਅੱਗੇ ਲਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਚੀਮਾਂ ਖੁੱਡੀ ਦੇ ਪੰਜ ਸਾਲ ਦੇ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਘੁਮਾਣ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਹੇਠ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਜਿਸ ਤੇ ਥਾਣਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਵੇਖਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

    ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੇ ਮਾਲਕ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਜਿਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਤਰੁੰਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੀ ਜਿਸ ਬੱਸ ਹੇਠ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ ਉਸ ਨੂੰ ਬਦਲ ਕੇ ਦੂਸਰੀ ਬੱਸ ਫੜੀ ਗਈ ਹੈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਥੇਬੰਦੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • ISRO की तरफ से आई अच्छी खबर,  आदित्य L1 ने सूरज की तरफ बढ़ाया तीसरा कदम

    ISRO की तरफ से आई अच्छी खबर, आदित्य L1 ने सूरज की तरफ बढ़ाया तीसरा कदम

    नई दिल्ली :  सूर्य अध्ययन के लिए भेजे गए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पहले सौर खोजी मिशन आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक तीसरी कक्ष में प्रवेश कर लिया है। इसरो ने बताया कि रविवार तड़के 02.30 बजे इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ने आदित्य एल 1 सफलतापूर्वक अगली कक्ष में पहुंचाया। अभियान के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु, एसडीएससी-शार और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह पर नजर बनाए रखी गई। उन्होंने बताया कि नई कक्ष 296 किमी गुणा 71767 किलोमीटर है।

    अगली चौथी कक्ष में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तड़के का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि भारत ने 2 सितम्बर को अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य L1 को सूर्य और अंतरिक्ष के अध्ययन के लिए प्रक्षेपित किया था। यह सूर्य मिशन पृथ्वी के सबसे नजदीक इस तारे की निगरानी करेगी और सोलर विंड जैसे अंतरिक्ष के मौसम की विशेषताओं का अध्ययन करेगा।

  • फ्रिज का ठंडा पानी रोक सकता है दिल की धड़कन

    फ्रिज का ठंडा पानी रोक सकता है दिल की धड़कन

    Health Tips:गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी किसी अमृत से कम नहीं लगता. चिलचिलाती धूप से घर लौटने के बाद ठंडा पानी पीते ही काफी रिलैक्स महसूस होता है. हालांकि अक्सर हमें सीधे फ्रिज या फ्रीजर से ठंडा पानी पीने के खिलाफ चेतावनी दी जाती है. हमें बताया जाता है कि ठंडा पानी पीने से कई सारे नुकसान हो सकते हैं. इसका दिल पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. गले खराब होना या फिर बुखार आना ये सब बात तो ठीक है लेकिन क्या सच में ठंडा पानी पीने से दिल पर बुरा असर होता है. चलिए जानते हैं कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है.

    दिल को कैसे नुकसान पहुंचाता है ठंडा पानी

    विशेषज्ञ मानते हैं कि गर्मियों में ठंडा पानी पीना हर किसी की जरूरत होती है. लेकिन इससे कई दुष्परिणाम हो सकते हैं. गर्मियों में अचानक से ज्यादा मात्रा में ठंडा पानी पीने से धमनियों को नुकसान पहुंच सकता है.धमनियों में अचानक वैसोस्पास्म पैदा होने के कारण इनमें प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं. ये समस्या ना सिर्फ ठंडा पानी पीने से बल्कि बहुत अधिक ठंडे पानी से नहाने से भी यह दिक्कत हो सकती है. ऐसे में जो पहले से हृदय रोगी हैं, उन्हें इन चीजों को लेकर सावधान रहना चाहिए. उन्हें जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि यह हार्ट को ट्रिगर कर सकता है और वैसोस्पास्म भी पैदा कर सकता है. इससे कभी-कभी दिल का दौरा भी पड़ सकता है.

    वैसोस्पास्म क्या होता है?

    वैसोस्पास्म ऐसी स्थिति है जहां पर ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है और रक्त के प्रभाव में रुकावट पैदा होने लगती है. यह कई प्रकार के होते हैं जैसे कोरोनरी वैसोस्पास्म, सेरेब्रल वैसोस्पास्म, निप्पल वैसोस्पास्म और हाथ और पैर की उंगलियों में वैसोस्पास्म.

    पानी पीने का सही तरीका क्या है?

    विशेषज्ञों के मुताबिक, रूम टेंपरेचर पर पानी पीना सबसे अच्छा होता है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि पाचन को बढ़ावा देने के लिए खाना खाने के बाद गुनगुने पानी का ही सेवन करना चाहिए. इसके साथ ही अगर आप गर्मियों में थोड़ा ठंडा पानी पीना चाहते हैं तो आपको मटके के विकल्प के बारे में भी सोचना चाहिए.

  • भारत-पाक मैच से पहले आई कोलंबो से गुड न्यूज

    भारत-पाक मैच से पहले आई कोलंबो से गुड न्यूज

    नई दिल्ली : क्रिकेट फैंस के लिए कोलंबो से अच्छी खबर सामने आई है, जहां आज एशिया कप के सुपर-4 चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। मैच से पहले कहा जा रहा था कि कोलंबो में करीब 80-90 प्रतिशत बारिश के आसार हैं, लेकिन अब कोलंबो में सूरज निकल आया है और बादल भी हट गए है। ऐसे में ये उन फैंस के लिए बेहद ही खुशी की बात है, जो भारत-पाक मुकाबले के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

    खेल पत्रकार ‘विमल कुमार’ द्वारा दी गई अपडेट में जो तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है, उसमें आसमान बिल्कुल साफ दिख रहा है और अच्छी धूप निकली है। आसमान में बादल न होना मैच होने के लिए काफी अच्छे संकेत है। तस्वीर में साफ तौर से खुले मौसम को देखा जा सकता है। साफ मौसम फैंस के अंदर महामुकाबले के लिए उत्साह भर रहा है।  दोनों के बीच महामुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

  • पंजाब :  नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने पैदल जा रही महिला को कुचला, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    पंजाब : नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने पैदल जा रही महिला को कुचला, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    जीरकपुर :  ढकौली इलाके में ममता एन्क्लेव कालोनी के पास स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आने से इलाके की रहने वाली एक महिला घायल हो गई थी । प्राथमिक चिकित्सा इलाज के लिए उसे  ढकोली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया । मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई । प्रत्क्षदर्शियो के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी का ड्राइवर नाबालिग बताया जा रहा है और वह पास ही बनी शांति एन्क्लेव कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निक्की नाम की महिला ममता एन्क्लेव कालोनी के पास पैदल जा रही थी, इसी दौरान शांति एन्क्लेव निवासी स्कॉर्पियो चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए पैदल जा रही निक्की को टक्कर मार दी। हादसे के बाद निक्की गंभीर रूप से घायल हो गई। 

     स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर की पहचान विक्की नाम के युवक के रूप में है, जो नाबालिग बताया जा रहा है। बताया जा रहा है।  हादसे के दौरान आसपास की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की  जांच कर रहे अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि निक्की का चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में इलाज चल रहा है उसके बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस को लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। स्कार्पियो चालक के नाबालिग होने के कारण कुछ लोग समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं।

  • पंजाब : शराब ठेकेदार के कारिंदे को तस्करों ने बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    पंजाब : शराब ठेकेदार के कारिंदे को तस्करों ने बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    कपूरथला :  सुंदर नगर क्षेत्र में देर रात शराब ठेकेदार की एक कारिदें को शराब तस्करों ने बांधकर पीटा और गला घोट जान से मारने की कोशिश की है। घायल कारिदें राहुल कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ठेकेदार रिक्की वालिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर भी गोली चलाई। जिसमे उसका बचाव हो गया। रिक्की वालिया ने बताया कि लगभग साढ़े 9 बजे वह अमृतसर रोड के एक पेट्रोल पंप पर खड़े थे। तभी उसने अपने कारिदें राहुल कुमार वासी शेखूपुर को घर जाने के लिए कहा। घर जाते समय जब राहुल सुंदर नगर के पास पहुंचा तो चार शराब तस्करों ने उसको रोक लिया और हाथ पांव बांध कर उस से मारपीट की। सिविल अस्पताल में उपचारधीन कारिदें राहुल ने बताया कि उसके गले में रस्सी डाल गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की है। सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर ने बताया कि घायल राहुल कुमार के बयान कलमबंद कर लिए है और मामले की जाँच जारी है।

  • पंजाब: जेल से गैंगस्टर का वीडियो वायरल, टशन में घूमता दिख रहा, प्रशासन में मची अफरा-तफरी

    पंजाब: जेल से गैंगस्टर का वीडियो वायरल, टशन में घूमता दिख रहा, प्रशासन में मची अफरा-तफरी

    संगरूर: जेल से आमना ऊबा नामक गैंगस्टर की वीडियो लीक हुई है। इस वीडियो में गैंगस्टर अपनी बैरक से पूरे टंशन में निकलता दिखा है। टोपी पहना हुआ गैंगस्टर आमना अपने लोअर की दोनों जेबों में हाथ डालकर बेरोक-टोक बाहर निकलने के बाद आगे बढ़ता दिखा है। वीडियो के लीक होने पर जेल प्रबंधन में अफरा तफरी मची। तुरंत बाद गैंगस्टर की बैरक की तलाशी ली गई। फिर गैंगस्टर की बैरक से एक मोबाइल फोन बरामद होने की बात कही गई है। साथ ही आरोपी गैंगस्टर आमना के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज की गई है।

    पंजाब की जेलों से गैंगस्टरों की वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी समय-समय पर गैंगस्टर जेलों के अंदर से वीडियो बनाते रहे हैं। गैंगस्टर जेलों के अंदर नशा सामग्री और मोबाइल का इस्तेमाल करने के खुलासे भी करते रहे हैं। यहां तक कि बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कथित इंटरव्यू भी सार्वजनिक हो चुका है।
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP पंजाब गौरव यादव समय-समय पर कानून व्यवस्था मजबूत करने सहित जेलों में पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के दावे करते रहे हैं। लेकिन हर बार गैंगस्टर जेलों के अंदर से ही वीडियो जारी कर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। पंजाब की जेलों से एक के बाद एक सामने आई वीडियो से स्पष्ट है कि गैंगस्टर द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल मामलों में कोई कमी नहीं आ सकी है।