Blog

  • Jalandhar News: Google से नंबर ले की कॉल, स्कैमर ने ठगे 95 हज़ार

    Jalandhar News: Google से नंबर ले की कॉल, स्कैमर ने ठगे 95 हज़ार

    जालंधरः साइबर ठगों द्वारा ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहै। ताज़ा मामला जालंधर के पीएपी कॉम्प्लेक्स में स्थित एडीजीपी के दफ्तर में तैनात क्लेरिकल स्टाफ के सुपरिटेंडेंट को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 95 हजार ठगने का सामने आया है। ठगी का पता लगते ही पीड़िता महिला ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दी। इसके बाद उसके खाते से काटे गए 55 हजार रुपए फ्रीज कर दिए गए।

    पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में दी तो पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान असाम निवासी जियारुल हक और तमिलनाडु निवासी सुमन बरूआह के रूप में हुई है।

    पुलिस को दी शिकायत में पीडिता ने कहा कि वह अक्सर ऑनलाइन एप से शॉपिंग करती हैं। इसी तरह उन्होंने फरवरी में एप से कुछ सामान ऑर्डर किया था, जिसकी ऑनलाइन पेमेंट की थी। ऑर्डर सेपट हुए बिना ही खाते से पैसे कट गए थे। इसके बाद रिफंड आने का कुछ दिन इंतजार करने के बाद एप पर दर्ज कस्टमर केयर पर फोन किया, लेकिन नंबर नहीं मिला। कुछ देर बाद कॉल आई और कहा कि आपने मिर्रा कंपनी में फोन किया था तो उन्होंने अपनी सारी रिफंड वाली बात बताई।

    आरोपी ने उक्त एप को खोलने के लिए कहा ओर कहा कि इस नंबर पर पैसे डालो जोकि आपके खाते में जाएंगे। उस पर उसी के खाते का नाम आ रहा था तो उन्होंने आसपास पहचान वालों से पूछने के बाद कुछ पैसे ट्रांसफर किए। बाद में उसके खाते से 95 हजार रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आया। तब पता चला कि उक्त आरोपी ने फोन हैक कर उससे ठगी की है। पीड़िता ने बताया कि पैसे ट्रांसफर करवाते समय उक्त आरोपी ने एकदम उन्हें अपने झांसे में ले लिया था। जिससे वह उस पर विश्वास कर बैठी और उसने फोन को हैक कर सारे पैसे निकाल लिए।

  • Punjab-Haryana सहित Jalandhar में इन 3 जगहों पर रेलवे ट्रैक रोकेंगे किसान, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

    Punjab-Haryana सहित Jalandhar में इन 3 जगहों पर रेलवे ट्रैक रोकेंगे किसान, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

    जालंधर, ENS: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर द्वारा कुछ दिन पहले ही प्रेस वार्ता करके 2 घंटे के लिए ट्रेन रोकों आंदोलन का ऐलान किया गया था। इसी के चलते आज पंजाब और हरियाणा में 2 घंटे के लिए किसान ट्रेनें रोकेंगे। किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने को लेकर और ट्रेनें ना चलने के लेकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, किसानों द्वारा फसलों पर MSP की लीगल गारंटी समेत अन्य मुद्दों को लेकर फरवरी से चल रहे किसानों के संघर्ष के बीच ट्रेनें रोकी जाएंगी।

    किसान दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक रेलवे ट्रैकों पर धरना देंगे। उनका पंजाब के 22 जिलों में 35 जगह और हरियाणा में एक जगह ट्रेनें रोकने का प्लान है। वहीं किसानों की तरफ से फिल्लौर, लोहियां खास और जालंधर कैंट स्टेशन 3 रूटों पर रेल रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा। जालंधर कैंट में निर्माण कार्यों के चलते इन्हीं रूटों से डायवर्ट करके रेल गाड़ियों को चलाया जा रहा था, जिससे अब समस्या ज्यादा गहरा सकती है। यह धरना प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चलेगा।

    इसे लेकर फिरोजपुर मंडल और अंबाला मंडल की ओर से 2 घंटे के बंद के कारण ट्रेनों को रद्द व शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने का औपचारिक ऐलान किया है। इस साल यह तीसरा मौका है, जब किसान रेलवे ट्रैक जाम करने जा रहे हैं। इससे पहले किसानों ने अमृतसर में 15 फरवरी को पहली बार रेल ट्रैक रोके थे। फिर 16 अप्रैल को शंभू ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू किया था, जो कि करीब 34 दिन तक चला था।

    बता दें कि बुधवार को देरी से आने वाली रेल गाड़ियों की बात करें तो आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 पांच घंटे, अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 14617, दुर्गियाना एक्सप्रेस 12357 चार घंटे, मालवा एक्सप्रेस 12919 पौने चार घंटे, अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस 22487, अमृतसर एक्सप्रेस 14631 डेढ़ घंटा, सरयु यमना एक्सप्रेस 14649 सवा एक घंटा देरी से पहुंची।

    अमृतसर एक्सप्रेस 11057, पठानकोट एक्सप्रेस 22429, शालीमार 14661 एक घंटा, पश्चिम एक्सप्रेस 12925, उधमपुर एक्सप्रेस 22431 पौना घंटा देरी से पहुंची। वहीं स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 12029, शान ए पंजाब एक्सप्रेस 12497, लुधियाना छेहर्टा एमईएमयू 04591, अमृतसर एक्सप्रेस 14506 सहित अन्य रेल गाड़ियां नौ अक्टूबर तक रद रहेंगी।

  • Jalandhar News: Bakery, Salon, Dry Fruit और Garment कारोबारियों पर GST की दबिश

    Jalandhar News: Bakery, Salon, Dry Fruit और Garment कारोबारियों पर GST की दबिश

    जालंधर, ENS: जीएसटी विभाग ने बुधवार को जालंधर के मुख्य बाजारों में बड़े कारोबारी संस्थानों पर दबिश दी गई। हालांकि इस मामले को लेकर जीएसटी की टीम का कहना है की उनके द्वारा दुकानों पर चैकिंग की गई है। दरअसल, फेस्टिवल सीजन में होने वाली बड़ी टैक्स चोरी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। पिछले दिनों टैक्सेशन विभाग के फाइनांस कमिश्नर आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार ने जीएसटी भवन में मीटिंग की थी।

    उसके बाद से पंजाब भर में चेकिंग शुरू की गई है। चेकिंग को बिजनेस टू कस्टमर (बीटूसी) का नाम दिया गया है। जीएसटी के जालंधर डिवीजन की तरफ से मंगलवार को छुट्टी के दिन जालंधर-1, जालंधर-2, जालंधर-3 के असिस्टेंट कमिश्नरों की अगुआई में स्टेट टैक्स अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें बाजारों में चेकिंग के निर्देश दिए गए। स्टेट टैक्स अधिकारी बाजार में बड़े व्यापारियों से लेकर बड़ा कारोबार करने वाली बेकरी, सैलून, ड्राई फ्रूट, गारमेंट कारोबारियों के पास सर्च करने पहुंचे।

    बिल बुक की चेकिंग के साथ-साथ ग्राहकों से बातचीत की गई कि उन्हें बिल मिला या नहीं। कई कारोबारियों की बिल बुक जब्त की गई। जिक्रयोग है कि पिछले दिनों आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार ने जालंधर में पहली मीटिंग की थी। इस दौरान एक स्टेट टैक्स अधिकारी को मीटिंग में गैर हाजिर होने पर सस्पेंड भी किया गया था।

  • Jalandhar News: आंखों पर पट्टी बंधे इस मेन चौक के पास मिले 2 बच्चे, किडनैपर फरार

    Jalandhar News: आंखों पर पट्टी बंधे इस मेन चौक के पास मिले 2 बच्चे, किडनैपर फरार

    जालंधर,ENS :  मासूमों को किडनैप करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फुटबाल चौक के पास 2 बच्चों को बरामद किया गया है, जिन्हें किडनैप करने की कोशिश की गई थी। दो मासूम बच्चों को उठाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

    पीड़ित बच्चों ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने घर के बाहर खेल रहे थे तो एक मोटरसाइकिल चालक जबरदस्ती उन्हें अपने साथ ले गया। जैसे ही वे फुटबाल चौक के पास पहुंचे तो एक महिला की नजर दोनों बच्चों पर पड़ी, जिसके बाद बच्चों को छुड़ा लिया गया है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर बच्चे कहां से लाए गए हैं और कहां ले जाए जा रहे थे। वही इस मामले में थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि बच्चे अपने घर से रास्त भटक गए थे और यह कैडनैपिंग का मामला नही है। बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

  • Jalandhar News: फर्जी Visa और नकली Air Ticket देकर Travel Agent ने ठगे 21 लाख रुपये, 3 पर केस दर्ज

    Jalandhar News: फर्जी Visa और नकली Air Ticket देकर Travel Agent ने ठगे 21 लाख रुपये, 3 पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश भी दिए जा चुके है, लेकिन उसके बावजूद ठग ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को ठगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला थाना 7 के अंतगर्त आते इलाके सामने आया है। जहां खुद ट्रैवल एजेंट का काम करने वाला एजेंट उक्त ट्रैवल एजेंट से ठगी का शिकार हो गया।

    दरअसल, पीड़ित को एजेंट ने फर्जी वीजा और नकली एयर टिकट के जरिए व्यक्ति से 21 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित हरदीप सिंह ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देते हुए बताया कि वह खुद ट्रैवल एजेंट का काम करता है, लेकिन उससे दूसरे ट्रैवल एजेंट ने फर्जी वीजा और एयर टिकट देकर 21 लाख रुपए ठग लिए। जांच के बाद थाना-7 की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    आरोपियों की पहचान न्यू लक्ष्मी पूरा निवासी यशपाल बिंदरा, राहुल बिंद्रा और अमृतसर निवासी गुलजार सिंह के रूप में हुई है। शिकायत में हरदीप सिंह ने बताया कि उसने अपने क्लाइंट्स के वीजा और एयर टिकट की व्यवस्था के लिए आरोपियों को 21 लाख रुपये दिए थे। इसके बदले आरोपियों ने उन्हें फर्जी वीजा और नकली एयर टिकट दिए, जिससे हरदीप को धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा। जैसे ही हरदीप को इस धोखाधड़ी का पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

    मामले की जांच जारी है, और पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने इलाके में ट्रेवल एजेंट्स और ग्राहकों के बीच अविश्वास की स्थिति पैदा कर दी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रेवल एजेंट्स की जांच-परख करके ही किसी प्रकार की डील करें, ताकि वे ठगी का शिकार न हों।

  • Jalandhar News: इस मार्किट में पुलिस की दबिश, 2 दुकानों से नकली Harpic की पेटियां बरामद

    Jalandhar News: इस मार्किट में पुलिस की दबिश, 2 दुकानों से नकली Harpic की पेटियां बरामद

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के नजदीक मंडी फैंटरगंज बीते दिन देर शाम दिल्ली से आई Harpic कंपनी ने ट्रैप लगाकर 2 दुकानों से नकली पेटी खरीदी और बाद में थाना 3 की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि एक दुकानदार ने सुबह 15 पेटी Harpic की खरीदी थी और उन पेटियों में कुछ पेटियां साथ दुकान वाले भी उक्त दुकानदार से खरीद ली।

    जिसकी भनक Harpic कंपनी वालों को लगी तो वह टीम सहित मंडी में पहुंचे। जिन्होंने 15 के करीब पेटियां बरामद की लेकिन इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी भी नहीं की। मिली जानकारी के बाद दुकानदारों के पास पुलिस को मिले बिल ओरिजिनल थे, जिनमें जीएसटी नंबर तक लिखा हुआ था।

    दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि इनमें उनका कोई कसूर नहीं है और यह सप्लाई उन्हें सेल्समैन देकर गया था। उन्हें नहीं था कि यह काफा है, जिसके बाद देर रात पुलिस सेल्समैन तक पहुंचने के लिए उक्त दोनों दुकानदारों को साथ लेकर नकोदर के लिए रवाना हो गई। इस संबंध में थाना 3 के प्रभारी से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जबाब नहीं दिया।

  • Jalandhar : Car ने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप

    Jalandhar : Car ने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप

    जालंधर,ENS : वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक गांव जिंदा में सड़क पार कर रहे मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार में कार में तीन पुलिस कर्मी सवार थे। यह हादसा गत रात 8.30 बजे के करीब हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना डिविजन नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी डयूटी खत्म कर जालंधर से अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान जिंद गांव के पास तीन मजदूर नेशनल हाइवे क्रास कर रहे थे।

    तीनों लोहे के ग्रिल क्रॉस कर चुके थे, जिसके बाद वह दूसरी ग्रिल को फांदने लगे तो स्विफ्ट कार की चपेट में एक मजदूर आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक और पुलिसकर्मियों की पहचान नही बताई। जानकारी के अनुसार देर रात तक मामला भी दर्ज नही किया गया।

  • Punjab News: Bullet और Activa की टक्कर में दपंति सहित 3 घायल

    Punjab News: Bullet और Activa की टक्कर में दपंति सहित 3 घायल

    लुधियानाः गांव कासबाद से कुछ दूरी पर बुलेट और एक्टिवा की टक्कर हो गई। घटना देर रात की है। इस हादसे में दपंति सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घायल दपंति ने बताया कि वह गांव कासबाद घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर गलत दिशा से आ रहे बुलेट सवार ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। घटना घटना में पति-पत्नी सहित बेटी घायल हो गई।

    घायलों की पहचान गांव कासबाद के रहने वाले अशोक कुमार, अशोक की पत्नी रीटा देवी व बेटी मोहिनी के रूप में हुई है। वहीं इलाज के दौरान अशोक कुमार ने कहा कि कि वह बुधवार रात फैक्टरी से छुट्टी के बाद दूसरी फैक्टरी से पत्नी व बेटी को साथ लेकर घर गांव कासाबाद एक्टिवा पर जा रहा था। इस दौरान गलत दिशा से आ रहा बुलेट सवार उनकी एक्टिवा में टक्कर मारकर फरार हो गया। अशोक ने कहा कि लोगों की सहायता से पत्नी व बेटी सहित उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

  • Jalandhar : Car ने Bike को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar : Car ने Bike को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : कार और बाइक की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अपरा रोड पर एक कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला और उसके 2 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मृतक बेटे की पहचान गुरप्रीत(2) के तौर पर हुई है और घायल की पहचान विनोद के तौर पर हुई है। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक श्राद के बाद जठेरों से माथा टेककर वापिस आ रहे थे। घायल विनोद ने बताया कि वह गत शाम बाइक पर जा रहे थे, इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी। घायल विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि परिवार फिल्लौर के पास गांव गन्ना का रहने वाला है। तीनों माथा टेककर वापिस लौट रहे थे, कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस प्रभारी ने बताया कि कार सवार की तलाश शुरु कर दी है।

    Car ने Bike को मारी टक्कर,देखें वीडियो

  • Doctor की गोली मारकर हत्या, जाने मामला

    Doctor की गोली मारकर हत्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज पुलिस थाना अंतर्गत जैतपुर में एक अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या कर दी गई। यह घटना जैतपुर के नीमा अस्पताल में हुई है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि नीमा अस्पताल में दो लोग इलाज के नाम पर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे। जैसे ही वो डॉक्टर के केबिन में घुसे तो फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर आनन-फानन में डॉक्टर का इलाज शुरू किया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर की मौत हो चुकी थी।

    घटना कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दो लोग पहले चोट के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। इलाज के बाद, उन्होंने डॉक्टर से मिलने का अनुरोध किया। उनके केबिन में प्रवेश कर गए। इसी दौरान अचानक ही उन्होंने डॉक्टर पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने डॉक्टर के बेहद करीब से गोली मारी। दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित नीमा अस्पताल में ये सनसनीखेज वारदात सामने आई। डॉक्टर की केबिन में घुसकर हत्या को लेकर सियासी घमासान तेज होने लगा है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है।

    गैंगस्टर आसानी से काम कर रहे हैं, जबरन वसूली के लिए कॉल आ रहे हैं, गोलीबारी हो रही है और रोजाना हत्याएं हो रही हैं। केंद्र सरकार और उपराज्यपाल दिल्ली के लिए अपने बुनियादी काम में विफल रहे हैं। इलाज के बहाने डॉक्टर के केबिन में घुसकर हुए इस मर्डर से हड़कंप मच गया। अभी तक ये क्लीयर नहीं हो सका कि आखिर हमलावर कौन थे। किस वजह से डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।