Blog

  • Punjab : बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, देखें वीडियो

    Punjab : बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, देखें वीडियो

    बठिंडा – पंजाब में बारिश के बाद से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। गर्मी से परेशान लोग बहुत दिनों से बारिश होने की कामना कर रहे थे। बारिश से आज सुबह मौसम ठंडा है और गर्मी से राहत है। वहीं 30 मिनट की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है।

    बारिश का पानी दुकानों और मकानों के बाहर पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश होने से शहर की गलियों में बरसाती पानी जमा हो गया। जिस कारण दुकानदारों व आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि थोड़ी बारिश के कारण ही बाजारों में पानी जमा हो गया। दुकानदार ने बताया कि जिससे दुकान पर कोई ग्राहक नही आ रहे है, क्योंकि सड़कों पर पानी भरा हुआ है। उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समस्या का हल करें और पानी की निकासी की जाए।

  • Punjab: किसान नेता और समाजसेवी लक्खा सिधाना अरेस्ट, जाने मामला

    Punjab: किसान नेता और समाजसेवी लक्खा सिधाना अरेस्ट, जाने मामला

    चंडीगढ़ – पंजाब विधानसभा सेशन में किसान नेता एवं समाजसेवी लक्खा सिधाना समेत कई व्यक्ति चंडीगढ़ में विरोध करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। समाजसेवी लक्खा सिधाना पिछले दिनों से बुड्ढा नाले का मुद्दा उठा रहे हैं।

    जिस कारण आज वह अपने साथियों समेत चंडीगढ़ में सरकार को घेरने पहुंचे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस से हुई धक्का-मुक्की के बाद आखिर में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने लक्खा सिड़ाना समेत 5 लोगों को काबू कर उन्हें थाने ले आई। जहां उन्हें पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया है।

  • Punjab : हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजुपर –शहर के बांसी गेट के पास गुरुद्वारा अकालगढ़ के पास दिनदहाड़े गोलियां चलीं। जानकारी के अनुसार अकालगढ़ गुरुद्वारा के बाहर कार में सवार परिवार अंधाधुंध फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार परिवार जैसे ही कार में सवार हुआ तो वहां पर इंतजार कर रहे बाइक सवार हमलावरों ने सामने से आकर कार को रोक दिया।

    इस दौरान हमलावरों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की। 20 से ज्यादा राउंड फायर किए गए। इस घटना में महिला सहित 3 की मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हुए है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हमलावर घटना को अंजाम देकर दूसरे व्यक्ति की बाइक छीन कर फरार हो गए।

    बताया जा रहा है कि कार में महिला सहित 4 व्यक्ति सवार थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपीडी रणधीर कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

  • शार्ट सर्किट से School में लगी आग, मची अफरा तफरी

    शार्ट सर्किट से School में लगी आग, मची अफरा तफरी

    पानीपत : शहर के निजी स्कूल एसडी विद्या मंदिर में आग लगने की खबर सामने आई है। इस दौरान हड़कंप मच गया।जाकारी के अनुसार स्कूल में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग 8 वी कक्षा के क्लासरूम में लगी थी।क्लासरूम में पंखा चलने की वजह से आग पर्दे में जा लगी।

     हालांकि जिस वक्त क्लासरूम में आग लगी उस वक्त क्लासरूम में बच्चे नहीं थे। प्रिंसिपल ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सारे बच्चे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सारी चीजें व्यवस्थित कर लेंगे, किसी भी मां-बाप और बच्चे को घबराने की जरूरत नहीं है।

    स्कूल में लगे फायर सिस्टम से करीब 10 से 15 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया।गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नही हुआ।

  • Jail तोड़कर भाग रहे 129 कैदियों की मौत, जाने मामला

    Jail तोड़कर भाग रहे 129 कैदियों की मौत, जाने मामला

    नई दिल्ली – कांगो की राजधानी किंशासा की मकाला जेल से 129 कैदियों ने भागने की कोशिश की लेकिन नाकाम हो गए। अपनी इस कोशिश में कैद से आजाद होने में तो वो नाकाम हो गए लेकिन जिंदगी ने उन्हें आजाद कर दिया और मारे गए। जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी किंशासा में जेल से भागने की कोशिश कर रहे दर्जनों कैदियों की मौत हो गई है।

    सरकार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किंशासा में सेंट्रल मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए गृह मंत्री शबानी लुकू ने मंगलवार को X पर पोस्ट जारी कर कहा कि 129 मौतों में से 24 की मौत गोलीबारी में हुई।

    किंशासा में भीड़भाड़ वाली मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे 24 कैदियों की चेतावनी देने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांगो के गृह मंत्री ने कहा कि घटना में बाकी के कैदी धक्का-मुक्की या दम घुटने की वजह से मारे गए।

  • Movie देखने गए परिवार पर हमला, घायल

    Movie देखने गए परिवार पर हमला, घायल

    करनाल : फिल्म देखकर आ रहे परिवार पर कुछ युवकों ने चाकू व डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया।  विक्की निवासी सुभाष गेट ने बताया कि वह मॉल में अपने परिवार के साथ रात का शो देखने गया हुआ था। वहां पर एक कपल भी बैठा था। जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाई हुई थी वह उस पी रहे थे और गलत गलत टिप्पणी कर रहे थे।

    जब उसने उस कपल को टोका तो उन्होंने उसे बाहर धमकियां देने शुरु कर दी। जिसके बाद  कुछ युवक आए और उनपर लाठी डंडे व चाकू से हमला कर दिया। जिसमें मौती नगर निवासी ग्रीस को चाकू लगा वह घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी विकास ने बताया कि कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल किया है।

    विक्की ने बताया कि मॉल के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मॉल में सुरक्षा कर्मी लगाए हुए है। लेकिन वह किसी काम के नहीं है। जब वह युवक उसके साथ मारपीट कर रहे थे तो सुरक्षा कर्मी सिर्फ देख रहे थे उन्होंने किसी भी आरोपी को न तो पकड़ा और न ही उसका बचाव किया। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

  • Punjab में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

    Punjab में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

    बठिंडा – पंजाब में जुलाई और अगस्त महीने में बहुत कम बारिश हुई। पंजाब में बारिश के बाद से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। गर्मी से परेशान लोग बहुत दिनों से बारिश होने की कामना कर रहे थे। बारिश से आज सुबह मौसम ठंडा है और गर्मी से राहत है।

    पंजाब में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोगों को काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    आसमान पर काले बादल छा गए और 6.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। बठिंडा में भी बारिश और काले बादल छाए हुए है। जिससे दोपहर के समय अंधेरा छा गया।

  • सियार ने मचाया आतंक, मां के साथ सो रही नवजात को उठाया

    सियार ने मचाया आतंक, मां के साथ सो रही नवजात को उठाया

    उत्तर प्रदेशः यूपी के बहराइच में डेढ़ महीने से आदमखोर भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। इसी बीच सुलतानपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां पर एक सियार ने आतंक मचाया है। सियार बीती रात करीब 1 बजे चारपाई पर अपनी मां के साथ सो रही नवजात बच्ची को उठा ले गया। सियार ने करीब 60 मीटर दूर ले जाकर बच्ची को नोचना शुरू किया तो बच्ची रोने लगी। आवाज सुनकर माता-पिता दौड़कर मौके पर पहुंचे तो सियार भाग गया। सियार के हमले से बच्ची की मौत हो गई। पूरा मामला मोतिगरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियरा के कोड़रिया पुरवे का है। सियार के हमले से नवजात के सिर के ऊपरी हिस्से में काफी गहरा घाव हो गया है। परिजन सिर से रक्तस्राव देख सीएचसी मोतिगरपुर ले गए जांच चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान व स्थानीय पुलिस को दी है।

  • Punjab: DC ने जारी किए सख्त Order, इस दवाई की ब्रिकी पर लगाया बैन

    Punjab: DC ने जारी किए सख्त Order, इस दवाई की ब्रिकी पर लगाया बैन

    अमृतसरः Pain Killer के तौर पर इस्तेमाल होने वाली प्रीगैबलिन दवा को अमृतसर में बैन कर दिया गया है। अमृतसर के डी.सी. घनशान थोरी ने प्रीगैबलिन दवा की खुली बिक्री पर रोक लगाई है। उनका कहना है कि इस दवा का लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है और लोग इसके आदी हो रहे हैं। इसके चलते इसकी खुली बिक्री पर रोक लगाई गई है और कहा गया है कि इसकी 75 mg से अधिक फॉर्मूलेशन का भंडार न किया जाए।

    डी.सी. घनशान थोरी ने कहा कि प्रीगैबलिन दवा को मादक पदार्थों के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है पर इसके गलत उपयोग को देखते हुए इसकी खुली बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा इस दवा के 150mg व 300 mg की गोलियों व कैप्सूलों का गलत उपयोग किया जा रहा है। इस दवा को 75 mg से अधिक प्रिस्क्राइब नहीं करते हैं। इसके चलते इस दवा की 75 mg से अधिक फॉर्मूलेशन की बिक्री और भंडारन पर पूरी रोक लगाई गई है।

  • Jalandhar: इस इलाके में फिर हुई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चली गोलियां

    Jalandhar: इस इलाके में फिर हुई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चली गोलियां

    जालंधर,ENS :  महानगर में पुलिस और बदमाशों में गोलियां चलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले शहर के पॉश इलाके लाजपत नगर में पुलिस और नशा तस्करों मे गोलियां चली थी। वही आज 66 फुटी रोड पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व मे सूचना के बाद पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया का दाहिना हाथ कन्नू गुज्जर को मुठभेड़ में ढेर कर गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में कन्नू गुज्जर गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस को घटनास्थल से 2 हथियार बरामद किए गए।