Blog

  • आज का राशिफल, 18 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 18 अगस्त 2024

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको निजात मिलेगी और आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी।आज आपको कोई शुभ सूचना मिलने वाली है।शाम को परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की हेल्प मिलेगी, ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर बातचीत भी होगी जो कि सकारात्मक रहेगा।आज किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी रुका काम पूरा हो जाएगा।

    वृष राशि- आज दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी लेकिन कार्य भी सुचारू रूप से बनते जाएंगे। सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने काम के प्रति व्यस्त रहेंगे।आज किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा।आज व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी लेकिन आप अपने कार्यों को सहज ही पूरा भी कर लेंगे।आज आपकी किसी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी और योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपको मन मुताबिक सफलता भी देगा।आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

    मिथुन राशि-घर में किसी नन्ने मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा।आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा।माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज कोई भी विशेष निर्णय लेते समय बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो काम में आसानी भी होगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करें आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है, हालांकि दिन की शुरुआत में चुनौतियां रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी की मदद से रास्ते आसान हो जाएंगे। इस राशि की महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है , अधिक लाभ होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें। घर का माहौल सुकूनदायक रहेगा।कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने प्रोजेक्ट को अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं।आज घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, आपको नुकसान हो सकता है।आज समय आपके पक्ष में है। काम आसानी से बनेंगे और किसी नई योजना पर भी काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे। और पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा।

    कन्या राशि- आज आप अपने बड़े भाई से प्रोपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाये बनेगी। आज आपका काम करने का जनून आपको मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा।आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा, अच्छी जॉब मिलेगी। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।आज किसी भी ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल है। आज पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य की भावना बनी रहेगी। लवमेट में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान और विश्वास रखेंगे।आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।

    तुला राशि- आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे।आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।कोई ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है।शिक्षकों की मेहनत और लगन को देखकर लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा। आज जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन उनसे भागने की बजाय बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय ना लें। आज कारोबारी महिलाओं को पारिवारिक और व्यवसायिक तालमेल बनाकर रखेंगे। आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे तो जल्दी ही हल भी मिलेगा।महिलाओं को धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। दोपहर बाद आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे।आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से नए अवसर मिलने वाले हैं।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है।इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। आज कारोबार में नई तकनीक का इस्तेमाल करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श होगा। योजना को गति देने में आपकी मेहनत बनी रहेगी। आज घर के बड़े व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से समाधान भी मिलेंगे। लवमेट को मुलाकात का अवसर मिलेगा।

    मकर राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी भी काम करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करेंगे, फिर उसे पर काम करेंगे।स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी आज दूर होगी, आप एनर्जेटिक रहेंगे।आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा।इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में बुजुर्गों का भी प्यार व आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा। किसी रुके हुए काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती हैं।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।आज करीबी लोगों से तालमेल बना कर रखें। आज आपको लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे। आज आपअपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते है।सकारात्मक सोंच से जीवनयापन में आपकी मदद करेगी।मांगलिक कार्य होने के भी योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे।आज घर तथा बाहर दोनों जगह किसी बड़े फैसले को लेने में आपका विशेष योगदान रहेगा।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बन जाने से राहत की सांस लेंगे।आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा, परिवार में  खुशी का माहौल बनेगा।छोटों की गलतियों को माफ करते चलेगे और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करेंगे। किसी भी योजना की पहले उचित रूपरेखा बनाए, बाद में उस पर काम करेंगे। आज किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है।

  • जालंधर : Railway Crossing पर RPF कर्मी पर हुआ हमला, काटी बाजू

    जालंधर : Railway Crossing पर RPF कर्मी पर हुआ हमला, काटी बाजू

    जालंधर, ENS: करतारपुर के मेन‌ रेलवे क्रॉसिंग से बड़ी खबर सामने आई है। जहां RPF के मुलाजिमों पर निहंग वेश में आए व्यक्तियों ने हमला होने का मामला सामने आया है। इस घटना में RPF का एक मुलाजिम की बाजू काट दी गई ‌है। घटना देर रात 10.40 पर हुई है। वहीं हमलावरों द्वारा गेटमैन को भी घायल कर दिया गया है। इस घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अस्पताल में दोनों का डाक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर एस 55 पर यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच में जुट गए हैं। देर रात हमलावरों द्वारा सरेआम RPF के कर्मी और गेटमैन पर हुए हमले को लेकर पुलिस प्रशासन की कारगुजारी पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रेलवे फाटक बंद होने के दौरान निकलने को लेकर हमलावरों के साथ कर्मियों का विवाद हुआ था।

    इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने तेजधार हथियार से RPF के कर्मी और गेटमैन पर हमला कर दिया। इस घटना की वहां पर मौजूद व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। जिसमें व्यक्ति बता रहा है कि गेट नंबर एस 55 पर RPF के कर्मी और गेटमैन पर तेजधार हथियार से हमला हुआ है। पीड़ित इस मामले को लेकर रेलवे फाटक पर ड्यूटी दौरान सुरक्षा की मांग कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि ऐसे में बिना सुरक्षा के गेट पर ड्यूटी करना अब असंभव है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि घायल मुलाजिम को जालंधर के रेलवे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएचओ ने बताया कि गेटमैन के साथ आरपीएफ का मुलाजिम ड्यूटी दे रहा था तो इतने में फाटक पर आकर गाड़ी रुकी। मुलाजिम ने गाड़ी को साइड पर लगाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर मुलाजिम पर हमला किया गया। वायरल वीडियो में रेलवे फाटक पर बने गेटमैन के कमरे का फर्श खून से लथपथ दिखाई दे रहा है।

    सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस घटना को पुलिस जीआरपी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रही है तो वहीं जीआरपी पुलिस थाने की पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की बात कह रही है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि जीआरपी पुलिस या थाने की पुलिस में से कौन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करेंगा।

  • Punjabi Singer Sarthi K को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    Punjabi Singer Sarthi K को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सारथी के को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी अनुसार सारथी के को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जब सारथी को दिल का दौरा पड़ा तो वह कनाडा के मिसिसॉगा में मौजूद थे।

    दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मिसिसॉगा के ट्रिलियम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया गया। यह भी दावा किया जा रहा है कि उनकी सेहत अब पहले से बेहतर है। दूसरी ओर, सारथी के से जुड़े किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में कोई जानकारी सांझा नहीं की गई है।

    बता दें कि सारथी के कई पंजाबी हिट गाने गा चुके हैं। सारथी के ने छल्ला, हां, इश्क, पंजाब, हाई नखरे और कोशिश समेत कई गाने गाए हैं। सारथी के पहली बार उनके गाने छल्ला से पहचान मिली थी। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई गाने गाए हैं।

  • Punjab News: Oye Chotu Punjab Police के मुलाजिम नाके पर धौंस भी दिखाते है, Watch Punjab Police Viral Video

    Punjab News: Oye Chotu Punjab Police के मुलाजिम नाके पर धौंस भी दिखाते है, Watch Punjab Police Viral Video

    अमृतसर। Punjab news, Amritsar में पुलिस की नाकाबंदी पर पुलिस मुलाजिमों के द्वारा आपस में तीखी नोकझोंक की Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस मुलाजिम एक दूसरे के साथ रोड पर ही बहसबाजी करते नजर आ रहे हैं।

    Punjab Police Viral Video:

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्पेशल नाके पर पुलिस s.w.a.t टीम के एक मुलाजिम ने महिंद्रा थार को रुकने का इशारा किया। जिसके बाद गाड़ी चालक रुक गया और खुद को सीआईए स्टाफ मे मुलाजिम बताने लगा। टीम के मुलाजिम ने जब गाड़ी चालक को शीशे पर लगी काली जालियां उतारने को कहा तो माहौल गरमा गया। जिसके बाद गाड़ी चालक ने धौंस जमाते हुए कहा कि मेरी गाड़ी से जाली कोई नहीं उतार सकता। इस बात को लेकर दोनों में काफी देर तक बहस बाजी हुई। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि यदि यही जालियां किसी आम आदमी ने अपनी गाड़ी के शिशों पर लगाई होती, तो उस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाती और मोटा चालान भी काटा जाता। लेकिन इस घटना में उक्त सीआईए स्टाफ का मुलाजिम नाके पर धौंस जमाता दिखाई दिया।
  • Punjab: Gun Point पर डाक्टर से 250 ग्राम सोना व नगदी की लूट, देखें वीडियो

    Punjab: Gun Point पर डाक्टर से 250 ग्राम सोना व नगदी की लूट, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के सदर थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक डाक्टर से गन प्वाइंट पर लूटपाट की खबर सामने आई है। जहां, एक डॉक्टर को वाईफाई अपडेट कराना उस समय महंगा पड़ गया जब डॉक्टर अपने घर लंच करने आया था। इसी दौरान वाईफाई अपडेट करने के नाम पर आये 2 नोजवानाओं ने बंदूक तान दी। जिसके बाद लूट कर फरार हो गए।


    घटना की जानकारी देते हुए डॉ. राजन ने बताया कि वह मजीठा रोड ग्रीन फील्ड के रहने वाले हैं और जब वह घर पर दोपहर को खाना खा रहे थे और आराम कर रहे थे तो दो युवक नेट का वाईफाई अपडेट करने के बहाने से घर में घुस आए, तभी मुझे शक हुआ जिसके बाद आई कार्ड मांगा तो उन्होंने पिस्तौल दिखाकर 250 ग्राम सोना, 10,000 नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया।

    उधर, पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस अधिकारी यह कहते हुए झिझकते नजर आए कि हमारे वरिष्ठ अधिकारी ही आपसे बात कर सकते हैं।

  • खाने के लिए ये 3 आसान चीजें बना सकता है हर इंसान: सरल और स्वादिष्ट व्यंजन

    खाने के लिए ये 3 आसान चीजें बना सकता है हर इंसान: सरल और स्वादिष्ट व्यंजन

    Cooking Tips: खाना पकाने की कला से परिचित होना हर किसी के लिए फायदेमंद है, और यह केवल खास अवसरों पर ही नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी काम आ सकती है। खासतौर पर, कुछ व्यंजन इतने सरल और त्वरित होते हैं कि कोई भी इन्हें आसानी से बना सकता है। आज हम आपके लिए ऐसे तीन आसान और स्वादिष्ट व्यंजनों की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें हर कोई बिना किसी जटिलता के बना सकता है:

    मासालेदार आलू:
    सामग्री: आलू, जीरा, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरा धनिया।
    विधी: आलू को उबालकर छोटे टुकड़ों में काटें। कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें और फिर मसाले (धनिया, हल्दी, लाल मिर्च) डालकर अच्छी तरह भूनें। उबले हुए आलू डालें और कुछ मिनट तक भूनें। हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

    Easy And Delicious Reshmi Aloo Masala | रेशमी आलू मसाला | Reshmi Aloo  Masala Recipe

    पनीर भुर्जी:
    सामग्री: पनीर, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, तेल।
    विधी: प्याज और हरी मिर्च को तेल में भूनें, फिर टमाटर और मसाले डालें। टमाटर पका लें और उसके बाद घिसे हुए पनीर को डालें। अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट पका लें। गरमा-गरम पनीर भुर्जी रोटियों या पराठों के साथ परोसें।

    Paneer Bhurji Recipe (Punjabi Style)

    वेजिटेबल सूप:
    सामग्री: मिक्स वेजिटेबल (गाजर, आलू, हरी मटर), अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, काली मिर्च, बारीक कटी हरी धनिया।
    विधी: मिक्स वेजिटेबल को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काटें। एक पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और भूनें। फिर सब्जियों को डालें और कुछ देर पकाएं। पानी डालकर उबालें और नमक, काली मिर्च डालें। सूप तैयार होने पर हरी धनिया से सजाएं और गर्मा-गरम परोसें।

    Easy Vegetable Soup Recipe

    इन सरल और स्वादिष्ट व्यंजनों को अपनी रसोई में शामिल करें और भोजन को और भी मजेदार और पौष्टिक बनाएं। यह व्यंजन न केवल बनाने में आसान हैं बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट हैं।

  • दिल्ली में BJP ने की अहम मीटिंग, विधानसभा चुनाव को लेकर…

    दिल्ली में BJP ने की अहम मीटिंग, विधानसभा चुनाव को लेकर…

    नई दिल्ली। दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 और संगठन विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक अहम मीटिंग की है। वहीं, सूत्रों की मानें तो पार्टी का सदस्यता अभियान महीनेभर तक चलेगा। इसके बाद एक पखवाड़े तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। पार्टी के संविधान के अनुसार सदस्यता अभियान के बाद ही मंडल, जिला और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अध्यक्ष का चुनाव होता है। सदस्यता अभियान के बाद स्थानीय समिति की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। बैठक में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होगी।

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। इसके अलावा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी पहुंचे हैं। इस दौरान सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और संगठन चुनाव पर भी चर्चा होगी। साथ ही संगठन में किस कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देनी है। इस पर भी चर्चा की जा रही है। सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद संगठन का चुनाव होगा। मंडल से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठन चुनाव की प्रक्रिया दिसंबर तक खत्म कर की जाएगी।

    विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 2 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। मीटिंग से पहले प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था कि पूरी दुनिया में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। सदस्यता अभियान को लेकर के सभी संगठन मंत्री, महामंत्री और प्रभारी की बड़ी बैठक बुलाई गई है।

  • पानी पीने के ये 5 फायदे जो आपको कर देंगे हैरान

    पानी पीने के ये 5 फायदे जो आपको कर देंगे हैरान

    Health Tips: पानी, जिसे जीवन का मूल तत्व माना जाता है, हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि, हम अक्सर इसकी महत्वपूर्णता को नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पानी पीने के कई अद्भुत फायदे हैं जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं पानी पीने के 5 ऐसे फायदे जिनसे आप हैरान हो सकते हैं:

    त्वचा की चमक बढ़ाए: नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, जिससे उसकी चमक और निखार बढ़ता है। पानी त्वचा के डिहाइड्रेशन को रोकता है और झुर्रियों की संभावना को कम करता है।

    मेटाबोलिज़्म को गति प्रदान करता है: पानी पीने से आपकी शरीर की मेटाबोलिज़्म दर बढ़ जाती है, जिससे कैलोरीज़ बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है। यह वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है।

    हाजमे को सुधारता है: पानी पीना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को कम करता है।

    ऊर्जा स्तर में सुधार: पर्याप्त पानी पीने से शरीर के ऊर्जा स्तर में सुधार होता है। यह थकावट और सुस्ती को कम करता है, जिससे आप अधिक सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

    मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाता है: पानी मस्तिष्क के सही कार्य के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और मानसिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है। नियमित पानी पीने से मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में सुधार होता है।

    अपने दैनिक जीवन में पानी को सही मात्रा में शामिल करके आप इन लाभों का आनंद ले सकते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एक दिन में 8-10 गिलास पानी पीना आदत में शामिल करें। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और पानी के फायदों का पूरा लाभ उठाएं।

  • सरकार की बड़ी कार्रवाईः प्रशासन ने आरोपी के मकान पर चलाया बुलडोजर

    सरकार की बड़ी कार्रवाईः प्रशासन ने आरोपी के मकान पर चलाया बुलडोजर

    उदयपुर। राजस्थान सरकार ने छात्र पर हुए हमले की घटना को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहां, कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सरकारी स्कूल में शुक्रवार को चाकू से हमला कर एक छात्र को घायल कर देने की घटना के मामले में आरोपी के मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से शुक्रवार देर रात को आरोपी को मकान खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया था।

    इसके बाद शनिवार दोपहर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मकान खाली कराया गया। इसके बाद पटवारी सुरपाल सिंह सोलंकी ने दो जेसीबी मशीनों को लगाकर आरोपी के पूरे मकान को ध्वस्त कर दिया गया।

  • Punjab : CM Maan ने राखी पर महिलाओं को दिया खास तोहफा

    Punjab : CM Maan ने राखी पर महिलाओं को दिया खास तोहफा

    बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राखी को समर्पित एक कार्यक्रम में महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इस मौके पर उन्होंने पंजाब भर की बहनों को राखी की बधाई दी और ऐलान किया कि जल्द ही पंजाब में आंगनवाड़ी में 3 हजार खाली पद भरे जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त सुपरवाइजर महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यह मेरी तरफ से मेरी बहनों को राखी का तोहफा है।

    बरनाला में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राखी को समर्पित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। चाहे परीक्षा परिणाम हो, ओलंपिक हो या कोई अन्य क्षेत्र, महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब की बहनों के लिए बहुत बड़ी कुर्सियां इंतजार कर रही हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बहनें जहां भी जाएंगी परचम लहराएगी।

    रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 3000 नई भर्तियों के साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा करने की घोषणा की।

    आज यहां रक्षाबंधन के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे जो महिलाओं के अधिक अधिकारों के लिए बेहद सहायक होंगे। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सरकार कई प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और आठ जिलों में डिप्टी कमिश्नर हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों की भलाई के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन स्टाफ में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के मौजूदा मानकों को बदलने के लिए नियमों में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि पिछली सरकारों ने इन नियमों को बदलने के लिए कुछ नहीं किया क्योंकि इन नेताओं का लोगों और उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं था। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि अग्निशमन स्टाफ में लड़कियों की भर्ती करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देशभर में अपनी तरह का पहला समर्पित सडक़ सुरक्षा बल स्थापित किया है ताकि राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाले सडक़ दुर्घटनाओं में बेशकीमती जानें बचाई जा सकें और सुरक्षा बढ़ाई जा सके। विशेष प्रशिक्षण प्राप्त नए भर्ती किए गए 1597 कर्मचारी इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें अत्याधुनिक मशीनरी से लैस 144 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। फरवरी में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक इस बल ने पिछले साल की तुलना में सडक़ दुर्घटनाओं में लगभग 1300 कीमती जानें बचाई हैं। इसके अलावा, दुर्घटनाओं में घायल लोगों के 90 लाख रुपए के नकदी और वस्तुओं को सुरक्षित लौटाया गया है। यह बल राजमार्गों पर 4200 किलोमीटर पर तैनात है। अपने निर्धारित क्षेत्र की गश्त करने के अलावा, यह बल यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने का भी काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने युवाओं को अपने सपने साकार करने के लिए रोजगार की तलाश में विदेश जाने के बजाय यहां रहकर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि राज्य के युवा वापस आएंगे और इसके लिए उनकी सरकार बड़े प्रयास कर रही है।