Blog

  • Jalandhar: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: मकसूदां के अधीन आते ननंदपुर में खूनी झड़प होने का मामला है। जहां परिवार में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस घटना में पिता-पुत्र घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। दोनों घायलों को 7-7 टांके लगे है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ताये के बेटे रोबट और आशीष ने हमला किया है। उनका कहना है कि रोबट नशे का आदी है और देर रात तेज आंधी व बारिश के दौरान वह नशे में था और उस समये नशे में धुत्त होकर उसने भाई आशीष के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। वहीं हादसे में राजकुमार पुत्र दिलदार मसीह और 14 वर्षीय जैकब घायल हुए है। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। 

    पीड़ित ने कहाकि वह बेटे का साथ ऑटो में बैठा हुआ था, इस दौरान हो रही बरसात के दौरान तिरपाल डालने को लेकर भतीजे के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद रोबोट और आशीष ने नुकीली चीज से हमला दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दे दी है। उनका कहना है कि इस हमले में हमलावार के माता-पिता भी उसका साथ दे रहे है। पीड़ित ने कहा कि अभी वह सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आए है, जिसके बाद अब वह थाना 1 में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

  • रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों सहित ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

    रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों सहित ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

    मध्य प्रदेशः  मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेलवे ट्रैकमैन ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इस घटना के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सिहोदा गांव की है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों के शव मिले हैं।  उन्होंने बताया कि घटना के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

  • Punjab: Reliance Pump के पास 3 गाड़ियों की हुई टक्कर में चालक की मौत, देखें वीडियो 

    Punjab: Reliance Pump के पास 3 गाड़ियों की हुई टक्कर में चालक की मौत, देखें वीडियो 

    ट्रक के बीच फंसे चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

    होशियारपुरः दसूहा में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुए 3 वाहनों में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। गाड़ियों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में एक वाहन के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचना शिवम निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दसूहा में रिलायंस पंप नजदीक गलत साइड से आ रहे ट्रक के कारण सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस वजह से एक के पीछे एक ओर पिकअप गाड़ी भी इनके साथ जा टकराई।

    बताया जा रहा हैकि रांग साइड से आ रहे ट्रक ड्राइवर कुलवंत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक फतेहगढ़ से जम्मू जा रहा था। जानकारी देते हुए दसूहा के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि सुबह नेशनल हाइवे पर गलत साइड से आए ट्रक के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं गलत साइड से आने वाले ट्रक ड्राइवर पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ट्रक के बीचों बीच फंसे चालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचा दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के परिजनों को सूचना भेज दी है। 

  • Punjab: 9 हलकों में 5 से मिली हार, लेकिन फिर भी भाजपा को हरा गया गया कांग्रेस नेता

    Punjab: 9 हलकों में 5 से मिली हार, लेकिन फिर भी भाजपा को हरा गया गया कांग्रेस नेता

    पटियालाः लोकसभा चुनावों में बड़े उल्टफेर देखने को मिले। जहां इस बार हुए चुनावों में अकाली दल को 1 सीट से संतुष्ट होना पड़ा, वहीं आप पार्टी ने 3 सीटे हासिल करके 2 की बढ़त बनाई। पटियाला की सीट की बात करें तो यहां पर मजबूत दावेदार मानी जा रही परनीत कौर को कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी ने 2014 के बाद दूसरी लोकसभा चुनावों में हराया है। इस सीट को लेकर खास बात यह रही कि डा, गांधी को पटियाला के 9 में से 5 विधानसभा हलकों में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें पटियाला (देहाती), पटियाला (शहरी), सन्नौर, समाना व शुतराणा हलके शामिल हैं। बावजूद इसके बेहद नजदीकी रहे मुकाबले में डॉ. गांधी 14831 वोटों के अंतर से आप के डॉ. बलबीर सिंह को हराने में सफल रहे। जबकि इस समय सभी विस हलकों में आप के विधायक हैं।

    डॉ. गांधी को कुल 3,05,616 वोट पड़े। इनमें 3,04,672 ईवीएम वोट और 944 पोस्टल बैलेट वोट हैं। वहीं आप के डॉ. बलबीर सिंह को कुल 290785 मत हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रही भाजपा की परनीत कौर को 288998 वोट प्राप्त हुए। हलका वाइज देखा जाए, तो पटियाला सीट के नाभा हलके में डॉ. धर्मवीर गांधी 36230 वोट प्राप्त करके विजेता रहे हैं। लेकिन आप के डॉ. बलबीर सिंह जिस पटियाला देहाती हलके से विधायक हैं, वहां डॉ. गांधी की हार हुई है। यहां डॉ. बलबीर सिंह ने ही बाजी मारी है और उन्हें 37446 मत मिले हैं, जबकि डॉ. गांधी को 34985 वोट पड़े हैं। इसी तरह से राजपुरा में परनीत कौर ने डॉ. गांधी को हरा दिया है। परनीत कौर को यहां 37340 और डॉ. गांधी को 32032 वोट मिले हैं। 

    डेराबस्सी हलके में भी डॉ. गांधी को परनीत के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा है। यहां परनीत कौर को 65742 और डॉ. गांधी को 46621 वोट मिले हैं। लेकिन घन्नौर में परनीत कौर को करारी हार झेलनी पड़ी हैं। यहां से उन्हें केवल 14764 वोट मिले हैं, जबकि डॉ. गांधी 37633 वोट हासिल करके विजयी रहे हैं। सन्नौर हलके में आप के डॉ. बलबीर सिंह 43048 वोट प्राप्त करके जीते और डॉ. गांधी को 37846 मत पड़े हैं। इसी तरह से पटियाला शहरी हलके में परनीत कौर 41548 वोट हासिल करके जीत गई हैं। डॉ. गांधी को यहां से 23035 वोट प्राप्त हुए हैं। समाना में आप के डॉ. बलबीर सिंह 36141 वोट लेकर विजेता रहे और डॉ. गांधी को 28937 वोट प्राप्त हुए। शुतराणा हलके में भी आप के डॉ. बलबीर सिंह 32499 वोट लेकर जीते हैं और डॉ. गांधी को 27353 वोट मिले हैं।

    इन आंकड़ों से साफ है कि चार बार की सांसद रही परनीत कौर केवल दो हलकों राजपुरा व पटियाला शहरी में जीत हासिल कर सकी हैं। पटियाला सीट के कुल 18 लाख 6 हजार 424 वोटरों में से 63.63 फीसदी यानी 11 लाख 45 हजार 62 वोटें पड़ी हैं। इनमें से 509 वोट रद्द हो गए, जबकि नोटा के कुल 6681 वोट पड़े। पटियाला से बाकी के उम्मीदवारों में अकाली दल के एनके शर्मा को 1 लाख 53 हजार 978 वोट पड़े। बसपा के जगजीत सिंह छड़बड़ को 22400 वोट मिले। पटियाला लोकसभा सीट के लिए प्राप्त हुए 3187 पोस्टल बैलेट पेपरों में से 509 पद हुए हैं। इन डाक के जरिये मिली वोटों में से 40 नोटा को और वैलिड 2638 में से डॉ. धर्मवीर गांधी को 944, आप के डॉ. बलबीर सिंह को 700, परनीत कौर को 528, अकाली दल के एनके शर्मा को 198, जगजीत सिंह छड़बड़ को 66 वोटें डाक के जरिये मिलीं।

  • निजी स्कूल के पास कार और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

    निजी स्कूल के पास कार और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

    चरखी दादरीः हरियाणा के चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 334 बी पर जिले के गांव हड़ौदा के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की माैत हाे गई। दोनों मृतकों के शवों काे चरखीदादरी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी अनुसार चरखी दादरी की तरफ से बाइक पर सवार होकर दाे युवक बाढड़ा की तरफ आ रहे थे।

    जब वे हड़ौदा के एक निजी स्कूल के समीप पहुंचे ताे कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। एक मृतक काकड़ौली हट्ठी गांव का और दूसरा मृतक युवक गांव गोपी का बताया जा रहा है। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें लगी। कार को लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दोनों युवकों को चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव चरखी दादरी सामान्य अस्पताल में रखवाये गए हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही माैके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: अरदास के बाद लहराई गई नंगी तलवारें, लगे खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    Punjab: अरदास के बाद लहराई गई नंगी तलवारें, लगे खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    अमृतसरः ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर अमृतसर में सिख समुदाय के लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। श्री अकाल तख्त साहिब के अंदर अरदास के बाद नंगी तलवारें भी लहराई गईं। इस दौरान खालिस्तान समर्थन में नारे लगाने के साथ लोगों ने जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर लगे पोस्टर भी लहराए गए। वहीं, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भी अकाल तख्त साहिब और संगत को संबोधित किया। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब पर ऑपरेशन में मारे जाने वाले सिखों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। श्री अखंड पाठ के भोग के बाद आयोजित अरदास में 1984 में उसे समय की सरकार द्वारा करवाए गए ऑपरेशन के लिए कांग्रेस पार्टी की निंदा की गई है।

    अरदास में कहा गया है कि सिख कौम इस घटना को कभी भी नहीं भुला सकती है। सिखों के जख्म सदैव रिसते रहेंगे। समागम में श्री अकालतख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह , फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान, बलजीत सिंह दादूवाल सहित भारी संख्या में गरम गरमख्याली संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद हैं। इस मौके पर बीबी खालड़ा ने कहा कि मैंने संसद में एक सपना देखा था कि पंजाब में खालसा पंथ को मार्गदर्शन देने के लिए कोई आगे आएगा और मुझे लगा कि भाई अमृतपाल सिख पंथ को उचित मार्गदर्शन दे सकते हैं।

  • AC फटने से 2 मंजिला घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    AC फटने से 2 मंजिला घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    गाजियाबाद : वसुंधरा में एसी फटने से मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग 2 मंजिला मकान में लगी थी। पहली मंजिल पर लगे एसी फटने की वजह से उठी आग की लपटों ने दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी फायर स्टेशन को दी गई। जिसके बाद दो फायर टेंडर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया है।

    जानकारी के अनुसार वसुंधरा के सेक्टर-1 स्थित घर में एसी फटने से आग लग गई। सुबह 5.30 बजे सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मकान के पहले फ्लोर पर आग लगी थी जिसकी चपेट में दूसरी मंजिल भी आ गई। अग्निशमन अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया और जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। गनीमत रही कि आसपास के घरों को भी सुरक्षित बचा लिया।

    हालांकि आग के कारण कुछ सामान जल गया। चीफ फायर अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे वैशाली फायर स्टेशन को सूचना मिली कि वसुंधरा में 2 मंजिला इमारत में आग लग गई है। दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग एसी यूनिट में विस्फोट के कारण लगी थी, आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

  • आज होगी Vivo के धमाकेदार फोन की Entery, करेगा सबकी बोलती बंद!

    आज होगी Vivo के धमाकेदार फोन की Entery, करेगा सबकी बोलती बंद!

    गैजेट्सः  आज भारत Vivo अपना एक और धमाकेदार फोन लांच करने जा रहा है। Vivo X Fold 3 Pro को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के टीज़र को फ्लिपकार्ट पर जारी दिया गया है और यहां से पता चला है कि इसकी लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे होगी। टीज़र बैनर से लग रहा है कि इस फोन का कैमरा और लुक बहुत कमाल को होने वाला है। साथ ही कैप्शन में ये भी लिखा है, ‘The Best Fold Ever’. इसके अलावा ये भी बता दिया गया है कि ये भारत का सबसे पतला फोल्ड फोन होगा। बता दें कि फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिससे कि इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीवो X फोल्ड 3 प्रो को मार्च में चीन में 9,999 युआन की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो लगभग ₹1.17 लाख के बराबर है। 

    Vivo X Fold 3 Pro में 8.03-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोलूशन 2200 x 2480 पिक्सल होने की उम्मीद है। इस फोन में 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। वहीं फोन के आउटर डिस्प्ले में 6.53 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जिसका 1172 x 2748 पिक्सल का रेजोलूशन होगा।

    वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. पावर के लिए इस फोल्डेबल फोन में 100W फ्लैश चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,700mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

  • गरमाई सियासतः Sanjay Raut से मिलने पहुंचे Raghav Chaddha और Sanjay Singh, देखें वीडियो

    गरमाई सियासतः Sanjay Raut से मिलने पहुंचे Raghav Chaddha और Sanjay Singh, देखें वीडियो

    मुंबईः  आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा शिवसेना नेता संजय राउत के दिल्ली स्थित घर पर मिलनु पहुंचे हैं। जहां आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद हैं। वहीं सरकार बनाने को लेकर राजनीति गरमा हुई है। उधर, शरद पवार के पोते रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP से 18-19 विधायक फिर से शरद पवार के पास लौटना चाहते हैं। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पर अत्याचार, प्रतिशोध और छल की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

    उन्होंने कहा- महाराष्ट्र अपनी राजनीतिक सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता था, उसे फडणवीस ने नष्ट करने का काम किया। पेशवा काल में आनंदी बाई थीं, महाराष्ट्र की राजनीति में फडणवीस आनंदी बाई हैं। फडणवीस ने दो पार्टियां तोड़ीं, अब वे आंसू बहा रहे हैं। महाराष्ट्र में बदले और तबादले की राजनीति कभी नहीं हुई, इसकी शुरुआत फडणवीस ने की है। इस लोकसभा चुनाव में जनता ने इसका बदला ले लिया है। जनता ने फडणवीस को दिखा दिया है कि आपकी बदले और तबादले की राजनीति महाराष्ट्र में नहीं चलेगी।

    बता दें कि I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक के बाद चेन्नई लौट रहे तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की बुधवार को टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू से एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। दरअसल, नायडू NDA की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। वे अस्थिर सरकार देना चाहते हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक के पास जनादेश भी है और संख्या भी है। भाजपा 237-240 पर अटकी है। अस्थिर सरकार चलाना मोदी जी का काम नहीं है। वह मोदी की सरकार, मोदी की गारंटी के बारे में बात करते थे। अगर वे सरकार बनाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें अपने गठबंधन सहयोगियों TDP और JDU पर निर्भर रहना होगा।

  • इस सासंद ने लगातार चौथी जीत के साथ तोड़ा रिकार्ड, 11 चुनाव में सिर्फ 1 बार मिली हार

    गुरुग्रामः हरियाणा में छठी बार सांसद बनने का रिकॉर्ड गुरुग्राम से जीते राव इंद्रजीत सिंह के नाम दर्ज हो गया है। राव से पहले पंडित चिरंजीलाल शर्मा करनाल सीट से लगातार 4 बार सांसद बने थे। गुरुग्राम सीट की बात करें तो यहां भी लगातार 4 बार सांसद बनने का ताज राव इंद्रजीत सिंह के सिर पर ही सजा। हालांकि इन चार चुनावों में राव इंद्रजीत सिंह का विनिंग मार्जिन पहली बार सबसे निचले स्तर पर इस बार आ गया। राव इंद्रजीत सिंह रामपुरा हाउस की राजनीति को संभाले हुए हैं। रामपुरा हाउस का दक्षिणी हरियाणा (अहीरवाल) में लंबे समय से दबदबा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह ने अपने निधन से पहले ही अपनी राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी राव इंद्रजीत को बना दिया था।

    पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए राव इंद्रजीत भी दक्षिणी हरियाणा की अलग-अलग सीटों से 11 बार चुनाव लड़े। उन्हें एक बार तत्कालीन महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से 1999 में कारगिल लहर के वक्त बीजेपी कैंडिडेट सुधा यादव से हार का सामना करना पड़ा था। राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी सियासी पारी का आगाज साल 1977 में रेवाड़ी जिले की जाटूसाना विधानसभा (अब कोसली) से किया था। परंपरागत सीट रही जाटूसाना में बीरेंद्र ने अपने बड़े बेटे राव इंद्रजीत सिंह को यहां से अपना राजनीतिक वारिस बना चुनाव मैदान में उतारा। राव इंद्रजीत सिंह ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद यहां से लगातार चार बार 1977 से 1982, 1982 से 1987 और 1987 से 1991 और फिर 2000 से 2004 तक हरियाणा विधानसभा के सदस्य के तौर पर चंडीगढ़ पहुंचे।

    1986 से 1987 और 1991 से 1996 तक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद लंबे समय तक महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर सांसद रहे राव बीरेंद्र सिंह ने राव इंद्रजीत सिंह को 1998 में अपनी जगह लोकसभा का कैंडिडेट बनाया। राव ने पहले ही लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की, लेकिन एक साल बाद ही 1999 में दोबारा हुए लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी कैंडिडट सुधा यादव से हार गए, लेकिन 2004 के चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी से हार का बदला चुकता किया। इसके बाद सीट जरूर बदली, लेकिन राव इंद्रजीत सिंह की जीत का सिलसिला जारी है। साल 2008 में हुए परिसीमन में गुरुग्राम को फिर से लोकसभा क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में लाया गया। 1971 के चुनाव के बाद इसे महेंद्रगढ़ में मर्ज कर दिया गया था और इसके बड़े हिस्से फरीदाबाद को अलग लोकसभा क्षेत्र बना दिया गया था।

    परिसीमन के बाद 2009 में चुनाव हुआ और क्षेत्र बदलने के बाद भी राव ने जीत हासिल की। यह संसद सदस्य के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल था। इसके बाद राव इंद्रजीत सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दोनों टर्म और 2014 से 2024 तक दोनों टर्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री बने। पिछले 2 लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में राव इंद्रजीत सिंह ने एक तरफा जीत हासिल की थी। 2014 में 2,74,722 और 2019 में 3,86,256 लाख वोट से जीते, लेकिन 2024 में जीत का ये मार्जिन सिर्फ 70 हजार 79 वोट पर आकर रुक गया। जबकि इससे पहले 2009 में राव इंद्रजीत सिंह ने 84 हजार 864 वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस के कैंडिडेट राज बब्बर के बीच कांटे का मुकाबला रहा, जिसकी वजह से राव की जीत का मार्जिन सबसे कम रहा।