Blog

  • Punjab: गंदे नाले में बहता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab: गंदे नाले में बहता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड धर्म कांटा नजदीक सुबह-सुबह गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। शव की हालत इतनी खराब थी कि मरने वाले के चेहरे की भी पहचान नहीं हो पाई। शरीर की आंतड़ियां तक बाहर आ चुकी थी। शव को देखकर लग रहा है कि व्यक्ति की मौत 4 या 5 दिन पहले हुई है।


    जानकारी अनुसार राहगीरों ने शव बहता देखा था। जिसके बाद आसपास के लोगों को सूचित कर पुलिस को जानकारी दी गई। चौकी ताजपुर के इंचार्ज जनक राज का कहना है कि शक है कि शव पीछे से कही बह कर आया हो। इलाके के सीसीटीवी भी चैक करवाए जाएंगे। आस-पास के थानों को भी सूचित किया जाएगा, ताकि मरने वाले की पहचान हो सके। किसी तरह का कोई पहचान पत्र शव से नहीं मिला। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • Jalandhar बाईपास के ओवर ब्रिज पर लटकी ट्रैक्टर ट्राली, यात्रियों की फूली सांसे

    Jalandhar बाईपास के ओवर ब्रिज पर लटकी ट्रैक्टर ट्राली, यात्रियों की फूली सांसे

    लुधियाना – नेशनल हाईवे लुधियाना-लाडोवाल स्थित रेलवे ओवर ब्रिज 4 पर रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहा चारे से भरा ट्राली ट्रैक्टर बेकाबू होकर से पुल की दीवार तोड़ कर रेलवे ट्रैक की तरफ लटक गया। इस हादसे के कारण ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसे की सूचना रेलवे विभाग को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग ने मुख्य रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रुकवाया। जिस कारण करीब एक घंटे रेलवे ट्रैक बंद रहा। हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी , रेलवे इंजीनियरिंग विभाग, मकैनिकल विभाग की टीमें लुधियाना व फिल्लौर से मौके पर पहुंची।

    हादसे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई। नई दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन नंबर 22462 श्री माता वैष्णो देवी से नई दिल्ली की तरफ जाने वाली 31 मिनट, ट्रेन नंबर 16032 श्री माता वैष्णो देवी से चेन्नई की तरफ जाने वाली करीब 15 मिनट, जालंधर की तरफ जाने वाली ट्रेन नंबर 14653 हिसार अमृतसर एक्सप्रैस करीब 57 मिनट, ट्रेन नंबर 12204 अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ करीब 25 मिनट सहित कई ट्रेनें लेट हुई।

  • Punjab: तेज रफ्तार सेब से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: तेज रफ्तार सेब से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः कीरतपुर साहिब-मनाली मुख्य मार्ग पर गढ़ा मोड़ के पास सुबह-सुबह तेज रफ्तार सेब से भरा एक ट्रक पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और एक के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं सड़क पर सेब फैलने से पूरा रोड जाम हो गया। जिससे राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    वहीं घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल दाखिल करवाया। जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं घायल व्यक्ति का ईलाज जारी है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का जायाजा लिया और ट्रक का साइड करवाने का काम शुरू कर दिया है।

    पुलिस ने मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है और ट्रैफिक को सुचारू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्ता के चलते रोड पर कई हादसे हो चुके है। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि हादसों पर रोक लगाई जा सके।

  • Punjab : राखी बंपर बेचने के लिए दुकानदार ने बिठाया पंडित, लोगों की लगी भीड़, देखें वीडियो

    Punjab : राखी बंपर बेचने के लिए दुकानदार ने बिठाया पंडित, लोगों की लगी भीड़, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले में राखी बंपर बचने के लिए दुकानदार ने अनोखा तरीका बनाया है। दरअसल, टिकट बेचने के लिए दुकानदार ने दुकान पर एक पंडित को बिठा दिया है, जो लोगों को उनके लाटरी के लक्की ड्रॉ निकलने के बारे में जानकारी दे रहा है। इस दौरान दुकान पर काफी भीड़ जमा हो गई है।

    मौके पर पहुंचे एनकांउटर न्यूज के पत्रकार ने जब जांच की तो दुकान के बाहर टिकट खरीदने को लेकर लोगों की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। वहीं वहां पर मौजूद व्यक्ति का 165वां नंबर चल रहा था। पत्रकार ने जब पंडित से लॉटरी के अलावा रूस की लड़ाई खत्म होने के बारे में पूछा तो पंडित ने कहा कि वह सिर्फ लॉटरी के बारे में लोगों को बता सकता है। जिसे साफ जाहिर होता है कि लोगों को लॉटरी की आड़ में कैसे असमंजस स्थिति में डालकर बिजनेस किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार श्याम भनोट ने बताया कि उनके दुकान पर बैठे पंडित लोगों की जन्म तिथि को देखकर लाटरी के ड्रॉ के बारे में बता देते हैं । दुकानदार ने कहा कि खरीदना या ना खरीदना यह लोगों के ऊपर निर्भर करता है। हैरानी की बात यह है कि लक्की ड्रॉ किसी एक व्यक्ति का निकलता है, लेकिन अंधविश्वास में आकर भारी गिनती में लोग टोकन लेकर पंडित से अपना लक्की ड्रॉ नंबर दिखाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे हुए है। दुकान से लॉटरी खरीदने और पंडित से लक्की ड्रॉ निकलवाने के लिए लोग जालंधर, अमृतसर सहित अलग-अलग जिलों से दुकान पर पहुंच रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर वहां पर मौजूद महिला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह भी लॉटरी खरीदने और पंडित से लक्की ड्रॉ निकलवाने के लिए यहां अपनी किस्मत आजमाने के लिए आई हुई है। महिला ने बताया कि जब किसी व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वह किसी ना किसी पंडित के पास आकर अपनी किस्मत एक बार जरूर आजमाने की कोशिश करता है इसी के चलते वह भी आज यहां पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए आई हुई है।  
  • Punjab : इस इलाके में चोर ने मचाया आतंक, कई दुकानों में की चोरी, देखें CCTV

    Punjab : इस इलाके में चोर ने मचाया आतंक, कई दुकानों में की चोरी, देखें CCTV

    लुधियाना – शहर में एक चोर 2 दिन में 3 चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। मिली जानकारी के अनुसार चोर ने काकोवाल रोड पर कई चोरियां की है। पहला मामला जनकपुरी इलाके से सामने आया है। जहां आर.के मोबाइल टेलीकाम और मनी ट्रांसफर की दुकान में सरेआम दोपहर के समय इस चोर ने शीशे का दरवाजा तोड़ कर गल्ले से 60 हजार की नकदी चुराई। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है।


    दुकानदार संदीप कुमार उर्फ सन्नी ने बताया कि वह दोपहर के समय शीशे का दरवाजा लगाकर खाना खाने के लिए घर गया था। इस दौरान लाल टोपी पहनकर सिल्वर रंग के बाइक पर चोर आया था। सन्नी ने कहा कि जब वह वापस दुकान पर आया तो दरवाजा खुला था और गल्ले में पड़े पैसे गायब थे। सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर चोरी की घटना का पता चला। इस मामले में उसने थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन जनकपुरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है।

    संदीप ने बताया कि उसे पता चला है कि इस चोर ने 17 अगस्त शिंगार रोड पर दो दुकानों को निशाना बनाकर 20 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें ज्वेलर्स की दुकान से चांदी औैर मनी ट्रांसफर की दुकान से करीब 2 लाख की चोरी शामिल है। पुलिस चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Punjab: सिख टिकट चेकर पर हमले का विरोध, SGPC ने की सख्त कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो

    Punjab: सिख टिकट चेकर पर हमले का विरोध, SGPC ने की सख्त कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे सेवा ड्यूटी के दौरान सिख टिकट चेकर जसबीर सिंह पर हुए हमले की घटना की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रोष जाहिर किया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने निंदा करते कहा कि इस घटना का वीडियो बेहद दुखद है, जिससे साफ है कि कुछ यात्रियों ने जसबीर सिंह पर उस समय हमला किया, जब वह अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। यह बेहद निंदनीय है। उन्होंने मुंबई राजकीय रेलवे पुलिस से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने अपील करते कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि भविष्य में किसी भी सिख अधिकारी के साथ ऐसी घटना न घटे।

    वहीं अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा दस्तारधारी सिख टीटी जसबीर सिंह पर ट्रेन में सफर कर रहे कुछ गुड़ों ने हमला कर मारपीट की है। घटना काफी निंदनीय है। दूसरी तरफ अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते केंद्र सरकार से अपील की कि देश में सिखों के प्रति सुरक्षित माहौल पैदा किया जाए।

  • Court पहुंची Bollywood Actress, दायर की याचिका, 20 को सुनवाई

    Court पहुंची Bollywood Actress, दायर की याचिका, 20 को सुनवाई

    चंडीगढ़ः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा ऑक्शन से पहले अभिनेत्री प्रीति जिंटा अदालत पहुंच गई। उन्होंने कंपनी के सह मालिक मोहित बर्मन के खिलाफ चंडीगढ़ डिस्ट्रिक कोर्ट में याचिका दायर की है। अभिनेत्री (केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड) में को-ओनर है। याचिका में उन्होंने मोहित बर्मन के साढ़े 11 फीसदी शेयर किसी और को बेचने पर रोक लगाने की मांग की है।

    मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को संपन्न होगी। याचिका के मुताबिक कंपनी के चार बड़े हिस्सेदार है। बर्मन के पास केवीएच की सबसे बड़ी 48 फीसदी की हिस्सेदारी है। जबकि प्रीति जिंटा व नेस वाडिया के पास 23-23 फीसदी की हिस्सेदारी है। जबकि शेष शेयर चौथे हिस्सेदार करण पॉल के पास हैं। प्रीति जिंटा का कहना है कि मोहित बर्मन अपने हिस्से के 11.5 फीसदी शेयर किसी अन्य पार्टी को बेचने की बात कर रहे हैं। बर्मन ने भी अपने शेयर बेचने से इनकार किया है। पंजाब किंग्स ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

  • Jalandhar: सब्जी की आड़ में गौ तस्करी करता ट्रक चालक काबू, हिंदू नेताओं में रोष, देखें Video

    Jalandhar: सब्जी की आड़ में गौ तस्करी करता ट्रक चालक काबू, हिंदू नेताओं में रोष, देखें Video

    जालंधर, ENS: गौं रक्षा दल के सदस्यों ने सब्जी की आड़ में एक बैल सहित 3 गोवंश को ले जा रहे 2 ट्रक चालकों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हिंदू नेताओं ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा ट्रक में गौं को छुपाकर उसके ऊपर छत बनाई हुई थी और उक्त शैड की बनी छत पर सब्जी रखी हुई थी। जिसकी सूचना गौं रक्षा दल के सदस्यों को मिली। । सूचना मिलते ही गौं रक्षा दल के सदस्यों ने ट्रक को ट्रैप लगाकर ट्रक चालक और उसके साथी को काबू कर लिया। मामले को लेकर हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है।


    जांच में पता चला कि ट्रक चालक गौं को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान भारी संख्या में हिंदू नेता गौशाला के बाहर एकत्रित हो गए हैं और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।

  • Airport को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    Airport को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने इंडिगो एयरलाइंस के रिसेप्शन काउंटर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी इंडिगो एयरलाइंस के ऑफिशियल ईमेल पर मैसेज भेजा है। जिसमे उसने कहा कि एयरपोर्ट पर 6 बम रखे हैं और अगर उसके बताए पते पर 1 करोड़ रुपये नहीं भेजे तो विमान को उड़ा दिया जाएगा।


    इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान फिरोजपुर निवासी दर्शन सिंह के बेटे गुरदेव सिंह उर्फ ​​साबी के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है और उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।

  • Punjab: सड़क पार कर रहा व्यक्ति बुलेट की चपेट में आया, मौत

    Punjab: सड़क पार कर रहा व्यक्ति बुलेट की चपेट में आया, मौत

    लुधियानाः सड़क पार कर रहे व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। वह कई वर्षों से दार्जिलिंग में अकेला एक किराए के मकान में रहता था। बीती रात जोधेवाल बस्ती नजदीक दादा मोटर के पास वह सड़क पार कर रहा था। तभी तेजरफ्तार बुलेट ने उसे टक्कर मार दी। बुलेट सवार युवक के भी चोटें आई है। घायल हालत में व्यक्ति को ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

    मृतक की पहचान श्याम राज के रूप में हुई है। राहगीर विजय ने बताया कि श्याम राज पैदल सड़क पार कर रहा था। अचानक तेजरफ्तार बुलेट सवार युवक आ गया। जिससे श्याम राज टकरा गया। जिसके बाद वह काफी दूर गिरा। जिसके बाद तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। श्याम राज के दोस्त गोविंद ख्वास ने कहा कि श्याम राज फैक्ट्री में पावर फ्लेट चलाने के काम करता है। उसका पूरा परिवार दार्जिलिंग रहता है। श्याम के बड़े भाई की अभी 5 दिन पहले ही मौत हुई है। हादसे की खबर परिवार को दे दी गई है। परिवार के आने के बाद ही उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जा सकेगा।