Blog

  • इस सासंद ने लगातार चौथी जीत के साथ तोड़ा रिकार्ड, 11 चुनाव में सिर्फ 1 बार मिली हार

    गुरुग्रामः हरियाणा में छठी बार सांसद बनने का रिकॉर्ड गुरुग्राम से जीते राव इंद्रजीत सिंह के नाम दर्ज हो गया है। राव से पहले पंडित चिरंजीलाल शर्मा करनाल सीट से लगातार 4 बार सांसद बने थे। गुरुग्राम सीट की बात करें तो यहां भी लगातार 4 बार सांसद बनने का ताज राव इंद्रजीत सिंह के सिर पर ही सजा। हालांकि इन चार चुनावों में राव इंद्रजीत सिंह का विनिंग मार्जिन पहली बार सबसे निचले स्तर पर इस बार आ गया। राव इंद्रजीत सिंह रामपुरा हाउस की राजनीति को संभाले हुए हैं। रामपुरा हाउस का दक्षिणी हरियाणा (अहीरवाल) में लंबे समय से दबदबा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह ने अपने निधन से पहले ही अपनी राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी राव इंद्रजीत को बना दिया था।

    पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए राव इंद्रजीत भी दक्षिणी हरियाणा की अलग-अलग सीटों से 11 बार चुनाव लड़े। उन्हें एक बार तत्कालीन महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से 1999 में कारगिल लहर के वक्त बीजेपी कैंडिडेट सुधा यादव से हार का सामना करना पड़ा था। राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी सियासी पारी का आगाज साल 1977 में रेवाड़ी जिले की जाटूसाना विधानसभा (अब कोसली) से किया था। परंपरागत सीट रही जाटूसाना में बीरेंद्र ने अपने बड़े बेटे राव इंद्रजीत सिंह को यहां से अपना राजनीतिक वारिस बना चुनाव मैदान में उतारा। राव इंद्रजीत सिंह ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद यहां से लगातार चार बार 1977 से 1982, 1982 से 1987 और 1987 से 1991 और फिर 2000 से 2004 तक हरियाणा विधानसभा के सदस्य के तौर पर चंडीगढ़ पहुंचे।

    1986 से 1987 और 1991 से 1996 तक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद लंबे समय तक महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर सांसद रहे राव बीरेंद्र सिंह ने राव इंद्रजीत सिंह को 1998 में अपनी जगह लोकसभा का कैंडिडेट बनाया। राव ने पहले ही लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की, लेकिन एक साल बाद ही 1999 में दोबारा हुए लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी कैंडिडट सुधा यादव से हार गए, लेकिन 2004 के चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी से हार का बदला चुकता किया। इसके बाद सीट जरूर बदली, लेकिन राव इंद्रजीत सिंह की जीत का सिलसिला जारी है। साल 2008 में हुए परिसीमन में गुरुग्राम को फिर से लोकसभा क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में लाया गया। 1971 के चुनाव के बाद इसे महेंद्रगढ़ में मर्ज कर दिया गया था और इसके बड़े हिस्से फरीदाबाद को अलग लोकसभा क्षेत्र बना दिया गया था।

    परिसीमन के बाद 2009 में चुनाव हुआ और क्षेत्र बदलने के बाद भी राव ने जीत हासिल की। यह संसद सदस्य के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल था। इसके बाद राव इंद्रजीत सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दोनों टर्म और 2014 से 2024 तक दोनों टर्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री बने। पिछले 2 लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में राव इंद्रजीत सिंह ने एक तरफा जीत हासिल की थी। 2014 में 2,74,722 और 2019 में 3,86,256 लाख वोट से जीते, लेकिन 2024 में जीत का ये मार्जिन सिर्फ 70 हजार 79 वोट पर आकर रुक गया। जबकि इससे पहले 2009 में राव इंद्रजीत सिंह ने 84 हजार 864 वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस के कैंडिडेट राज बब्बर के बीच कांटे का मुकाबला रहा, जिसकी वजह से राव की जीत का मार्जिन सबसे कम रहा।

  • Punjab : पेड़ और खंभा गिरने से 3 घायल, लगे 50 टांके, देखें वीडियो

    Punjab : पेड़ और खंभा गिरने से 3 घायल, लगे 50 टांके, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले में तेज आंधी-तूफान ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पेड़, खंभे और ईंटें गिरने से अब तक तीन लोगों के घायल हो गए है। काकोवाल रोड पर एक मकान पर ईंट गिरने से सिमरन नाम की महिला घायल हो गई। उसके सिर में चोट आई है। सिमरन रसोई में खाना बना रही थी, तभी ईंट गिर गई। उसके सिर में चोट आई है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उधर, जसपाल बांगड़ निवासी विशाल आंधी के बीच फैक्ट्री में ड्यूटी कर साइकिल से लौट रहा था। पेड़ के साथ बिजली की तारें भी गिरी और करंट लगने से वह झुलस गया।

    उसे सिविल अस्पताल में लाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। विशाल अभी कुँवारा है। जसपाल बांगड़ के ही रहने वाले मनोरंजन कुमार सब्जी लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसके ऊपर एक खंभा गिरा, जिससे इसके चेहरे पर गंभीर चोट आई। खंभा के साथ बिजली की तारें उसकी होठ पर लग गई। अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने 40-50 टांके लगाए। इसकी हालत भी गंभीर है। मनोरंजन को रात 12 बजे पीजीआर रेफर कर दिया गया। मनोरंजन पिछले 3 साल से लुधियाना में डिस्पोजल फैक्ट्री में आपरेटर का काम करता है। इस दौरान सिविल अस्पताल की बिजली सप्लाई भी बाधित हुई।

  • Punjab: Billboard गिरने से कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab: Billboard गिरने से कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जीरकपुरः मुंबई के बाद अब पंजाब से होर्डिंग गिरने की खबर सामने आई है। बेमौसम बारिश और तेज आंधी से बिलबोर्ड गिर गया, जिसके नीचे दबकर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चकनाचूर वाहन दिखाई दे रहे हैं। मोहाली के जीरकपुर में एक बड़ा सा बिलबोर्ड अचानक से जमीन पर आ गिरा। होर्डिंग के गिरते ही आसपास के लोगों को फटने जैसी एक तेज आवाज सुनाई दी। 5 खड़ी गाड़ियों के ऊपर यह बिलबोर्ड गिरा, जिससे वाहनों के शीशे टूट गए और छत पिचक गई।

    इस हादसे से सड़क पर जा रहे राहगीर डर गए और इधर-उधर देखने लगे। बता दें कि इससे पहले मुंबई के घाटकोपर में तेज आंधी से 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग गिर गया था। यह होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था, जिसकी चपेट में कार, टू-व्हीलर्स और पैदल यात्री आ गए थे। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 74 लोग जख्मी हो गए। इसी तरह का एक हादसा पंजाब के मोहाली में हुआ।

  • मैक्स वाहन गिरा खाई में,  6 की मौ’त, देखें वीडियो

    मैक्स वाहन गिरा खाई में, 6 की मौ’त, देखें वीडियो

     नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ओखल कांडा में मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई। बाकी के चार लोग घायल बताए जा रहे है. घायलों में भी कुछ की हालात गंभीर बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक हादसा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक इलाके में हुआ हैबताया जा रहा है कि नैनीताल शहर से करीब 80 किमी दूर पतलोट से दो किमी पहले अनरबन के पास तेज रफ्तार मैक्स बेकाबू होकर खाई में गिर गई

    हादसे के वक्त मैक्स में 10 लोग सवार थेइस हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई मरने वालों में तीन मां-बेटी और पिता थेमृतकों की पहचान वाहन चालक भुवन चंद्र भट्ट (30), महेश चंद्र परगांई, पार्वती देवी (33) पत्नी महेश चंद्र निवासी भद्रकोट, कविता परगांई (13) पुत्री महेश निवासी भद्रकोट, उमेश परगांई (38) पुत्र हरीश परगांई निवासी भद्रकोट, ममता भट्ट (19) पुत्री भोलादत्त निवासी पुटपुड़ी की मौके पर मौत हो गई। घायलों को हल्द्वानी एसटीएच में भेजा गया है।

    सीओ सिटी सुमित पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही नजदीकी क्षेत्र खांसियों से पुलिस को मौके पर भेजा गया है इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम को भी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है. फिलहाल स्थानीय लोग घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रहे हैं अभीतक 6 लोगों के मरने की ही पुष्टि हुई है वहीं चार घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हेंं प्राथमिक उपचार दिया घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है

  • Hotel की आड में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार

    Hotel की आड में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार

    चंडीगढ़: गांव बुड़ैल में होटल चलाने की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने वाले शख्स को सैक्टर-34 थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वहां महाराजा होटल चला रहा था। वहीं पुलिस ने होटल में मौजूद 3 लड़कियां व महिलाओं को भी वहां से रैस्क्यू करवा लिया गया। आरोपी की पहचान बनारसी प्रसाद के रूप में हुई है। जिसका पुलिस ने कोर्ट से पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं पुलिस ने तीनों लड़कियों व महिलाओं को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें नारी निकेतन भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रात के समय पुलिस को सूचना मिली कि बुड़ैल के होटल महाराजा में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

    सूचना मिलने के बाद डीएसपी साऊथ दलबीर सिंह भिंडर ने एसएचओ बलदेव कुमार व बुड़ैल चौकी इंचार्ज नवीन सहित पुलिस टीम बनाई। पुलिस ने अपना फर्जी कस्टमर बनाकर वहां भेजा, तो सामने आया कि जो पुलिस को सूचना मिली, वह पूरी तरह से ठीक है। जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दी और इसी दौरान पुलिस ने आरोपी बनारसी प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस जांच में सामने कि आरोपी ने यह होटल साल 2009 में किराए पर लिया था। सिर्फ उसने कोरोना के समय कुछ देर होटल बंद किया था और उसके अलावा यह 2009 से लगातार यह गलत काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दलबीर सिंह भिंडर, डीएसपी साऊथ ने कहा कि सूचना के अधार पर की गई रेड में 28 से 38 साल की तीन लड़कियों व महिलाओं को होटल से रेस्क्यू करवा लिया गया और होटल चलाने वाले बनारसी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाबः पानी वाली टंकी को लेकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो 

    पंजाबः पानी वाली टंकी को लेकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो 

    लुधियानाः लुधियाना के बस स्टैंड के पास दुकान के बाहर दुकानदार ने 40 साल पुराने पानी के नल को बंद कर दिया और पीने के पानी की टंकी में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद बाजार के लोगों ने हंगामा किया और कहा कि बाजार के लौग गर्मी के मौसम में इसी टंकी से पानी पीते थे, उन्होनें कहा कि इस पानी की टंकी को दोबारा इसी जगह लगाया जाना चाहिए। 

    जब इस बारे में दुकानदार से बात की तो उसने कहा कि यह पानी का नल निगम ने इसलिए बंद कर दिया है क्योंकि शाम के समय कई लोग यहां बैठकर शराब पीते हैं, और पानी बर्बाद करते हैं। इस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने वहां हो रहे हंगामे को शांत करवाया और कहा कि इस मामले में जांचे होने के बाद उचित कारवाई की जाएगी। 

  • स‍ियासी भूचाल के संकेत! 18 से 19 MLA बदल सकते हैं पार्टी, क्‍या ग‍िरेगी सरकार?

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का असर महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव पर हो सकते हैं। राज्य में बीजेपी को निराशा हाथ लगी है। वहीं इंडिया गठबंधन एक बार फिर से मजबूत होता दिखाई दे रहा है। नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलट फेर होने के संकेत मिल रहे हैं। खबरों की मानें तो 18-19 विधायक अजीत पवार की पार्टी का हाथ छोड़कर शरद पवार गुट में वापसी करना चाहते हैं। NCP(SCP) नेता शरद पवार के पोते रोहित पवार ने दावा किया है कि अजीत पवार की पार्टी (NCP) के कुछ विधायक लगातार संपर्क में हैं और NCP(SCP) में वापसी करना चाहते हैं। रोहित पवार ने कहा कि लगभग 18-19 विधायक पार्टी में लौटना चाहते हैं।

    लेकिन मुश्किल समय में जिन्होंने शरद पवार का साथ दिया है, वो पार्टी के लिए ज्यादा जरूरी हैं और वो हमेशा पार्टी की प्राथमिकता रहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले NCP के दो नेता निलेश लंके और बजरंग सोनवणे शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए थे। NCP(SCP) ने निलेश लंके को अहमदनगर और बजरंग सोनवणे को बीड लोकसभा सीट से टिकट दिया था। दोनों नेताओं को जीत मिली है। राज्य में इंडिया गठबंधन की अच्छी स्थिति देखकर कुछ विधायक पार्टी से संपर्क साधने में जुटे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव हो सकते हैं।

    बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में अजीत पवार की पार्टी NCP ने सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल की है। बीजेपी 9 और शिव सेना 7 सीटों पर जीती है। इसी के साथ महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से एनडीए गठबंधन को 17 सीटें मिली हैं। वहीं दूसरी तरफ शरद पवार की NCP(SCP) को 8 सीटें, कांग्रेस को 13 , शिव सेना (यूबीटी) को 8 सीटें मिली हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के खाते में 29 सीटें गई हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। ऐसे में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच फिर से कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

  • Punjab : तेज आंधी से वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर पोल गिरने से हुई मौ+त, देखें वीडियो 

    Punjab : तेज आंधी से वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर पोल गिरने से हुई मौ+त, देखें वीडियो 

    पटियाला: पंजाब में देर शाम अचानक तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान जहां पंजाब के गुरदासपुर और बरनाला में आग लगने के मामले सामने आए, वहीं पटियाला से समाचार एजेंसी के वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कंबोज के निधन की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण खंबा अविनाश के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। महारानी परनीत कौर ने भी ट्वीट कर अविनाश कंबोस के निधन पर अफसोस जताया है। 

    पत्रकार अविनाश कंबोज का शव यहां सरकारी राजिंदरा अस्पताल के सामने पड़ा हुआ है। यहां बीती रात पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद उपायुक्त शौकत अहमद परे और नवनियुक्त सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी भी मोर्चुरी पहुंचे। आज सुबह मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू पत्रकार समुदाय और मृतक पत्रकार के परिवार से मिलने शवगृह पहुंचे हैं। पत्रकार समुदाय की मांग है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

  • Punjab: तेज तूफान का कहर, लोगों की गाड़ियों को हुआ नुकसान, गिरी दीवारें, देखें वीडियो

    Punjab: तेज तूफान का कहर, लोगों की गाड़ियों को हुआ नुकसान, गिरी दीवारें, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में देर रात आए तेज तूफान के चलते लोगों का नुकसान होने का मामला सामने आया है। वहीं शहर के बस स्टैंड के पास से जहां शाम को तेज हवा का झोंके से लोगों छतों के बनेरे नीचे गिर गए, जिससे नीचे खड़ी कारें मलबे की चपेट में आ गईं और भारी नुकसान हुआ है। वहीं बाबा इंक्लेव में एक प्लॉट की दीवार गिर गई और दीवार का मलबा दीवार के साथ खड़ी 5 कीमती कारों पर गिर गया जिससे 3 गाडियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि 2 गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

    इस बारे जानकारी देते बाबा एनक्लेव निवासी अक्षय कुमार और उनके पड़ोसी ने बताया कि यह प्लॉट किसी बैंक के कब्जे में है और इस प्लॉट की दीवार काफी कमजोर है और बाबा एंक्लेव में रहते कुछ लोगों ने कई बार इस दीवार को मजबूत बनाने के लिए कहा भी था, मगर इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया और अचानक रात के समय में तेज तूफान आया, जिससे यह दीवार गिर गई और पास ही खड़ी करीब पांच कारें दीवार के मलबे में दब गई। उन्होंने बताया कि इस दीवार के साथ 2 कारें और खड़ी हुई थीं जो कुछ ही समय पहले मालिक लेकर गए थे, जिस कारण उनका नुकसान होने से बच गया।

  • Punjab : 3 दोस्तों ने मिलकर युवक की गला रेतकर की ह’त्या

    लुधियाना : गांव बाड़ेवाल में सुआ रोड पर 3 युवकों ने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को खाली प्लॉट में फेंककर फरार हो गए। मृतक की पहचान विकास कुमार(26) निवासी गांव बरेवाल निवासी के तौर पर हुई है, जो मजदूरी करता था। सराभा नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सराभा नगर पुलिस ने सूरज कुमार, मनोज साहनी और अजय साहनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई बिकू कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई पेंटर था। रात 10.30 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। बिकू कुमार ने बताया कि जब वह गांव बाड़ेवाल में सुआ रोड के पास पहुंचा तो उसने देखा कि 3 लोग उसके भाई की पिटाई कर रहे हैं। मनोज और अजय ने उसके भाई को उसके हाथों से पकड़ लिया, जबकि सूरज ने उस पर तेजदार हथियार से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसके भाई को खून से लथपथ छोड़कर मौके से फरार हो गए।

    उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को बुलाया और विकास को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत किन कारणों से हुआ है उसका खुलासा पोस्टमॉर्टम से होगा। ASI सुभाष राज ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। एएसआई ने कहा कि परिवार को इस हत्या के पीछे के कारण के बारे में कोई सुराग नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कारण का पता लगाया जाएगा।