Punjab : राखी बंपर बेचने के लिए दुकानदार ने बिठाया पंडित, लोगों की लगी भीड़, देखें वीडियो

लुधियाना : जिले में राखी बंपर बचने के लिए दुकानदार ने अनोखा तरीका बनाया है। दरअसल, टिकट बेचने के लिए दुकानदार ने दुकान पर एक पंडित को बिठा दिया है, जो लोगों को उनके लाटरी के लक्की ड्रॉ निकलने के बारे में जानकारी दे रहा है। इस दौरान दुकान पर काफी भीड़ जमा हो गई है।

मौके पर पहुंचे एनकांउटर न्यूज के पत्रकार ने जब जांच की तो दुकान के बाहर टिकट खरीदने को लेकर लोगों की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। वहीं वहां पर मौजूद व्यक्ति का 165वां नंबर चल रहा था। पत्रकार ने जब पंडित से लॉटरी के अलावा रूस की लड़ाई खत्म होने के बारे में पूछा तो पंडित ने कहा कि वह सिर्फ लॉटरी के बारे में लोगों को बता सकता है। जिसे साफ जाहिर होता है कि लोगों को लॉटरी की आड़ में कैसे असमंजस स्थिति में डालकर बिजनेस किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार श्याम भनोट ने बताया कि उनके दुकान पर बैठे पंडित लोगों की जन्म तिथि को देखकर लाटरी के ड्रॉ के बारे में बता देते हैं । दुकानदार ने कहा कि खरीदना या ना खरीदना यह लोगों के ऊपर निर्भर करता है। हैरानी की बात यह है कि लक्की ड्रॉ किसी एक व्यक्ति का निकलता है, लेकिन अंधविश्वास में आकर भारी गिनती में लोग टोकन लेकर पंडित से अपना लक्की ड्रॉ नंबर दिखाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे हुए है। दुकान से लॉटरी खरीदने और पंडित से लक्की ड्रॉ निकलवाने के लिए लोग जालंधर, अमृतसर सहित अलग-अलग जिलों से दुकान पर पहुंच रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर वहां पर मौजूद महिला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह भी लॉटरी खरीदने और पंडित से लक्की ड्रॉ निकलवाने के लिए यहां अपनी किस्मत आजमाने के लिए आई हुई है। महिला ने बताया कि जब किसी व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वह किसी ना किसी पंडित के पास आकर अपनी किस्मत एक बार जरूर आजमाने की कोशिश करता है इसी के चलते वह भी आज यहां पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए आई हुई है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *