Blog

  • पंजाब: शादी समारोह में चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    अमृतसर :  शादी समारोह में तेजधार हथियार चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहकमपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में शादी समारोह के दौरान बहस के चलते 5 युवकों ने गांव के एक परिवार पर तेजधार हथियार से हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई।

    इस मौके पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके के 5 युवकों ने परिवार पर हमला कर मारपीट की गई है और गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।

    इस संबंध में जानकारी देने वाले पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली है। जिसमें शादी समारोह में कहासुनी के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाब : पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सरकार पर कसे तंज, देखें वीडियो

    बठिंडा : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा धोबी बाजार में व्यापारियों के साथ बैठक की। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मलूका साहब और उनकी बहू हमेशा अकाली दल के साथ हैं और बीजेपी में शामिल होने की अफवाहें है, जो कोई भी फैला रहा है।

    बठिंडा से अकाली दल के काउंसर आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर, हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अकाली दल ने उन्हें पहले ही पार्टी से निकाल दिया था और अकाली दल को उनसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मीडिया से बात करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि जिस तरह से पंजाब के लोगों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी और उन्हें लगा था कि पंजाब का विकास होगा और पंजाब के लोगों को फायदा होगा।

    लेकिन अब लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।पंजाब में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। महिलाएं अकेले घर से बाहर नहीं निकल सकतीं, गुंडागर्दी बढ़ गई है और पुलिस और पंजाब सरकार सब कुछ देख रही है। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली पार्टी हाईकमान तय करेगी कि पंजाब की 13 सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा।

  • CM का विरोध करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में

    हरियाणा : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ किसानों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। किसान आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से नाराज किसान चुनाव में भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। अशोक तंवर और रणजीत चौटाला के बाद आज मुख्यमंत्री नायब सैनी के विरोध के लिए किसान टोहाना पहुंच चुके हैं। 

    भाजपा के विरोध में उतर चुके किसान संगठनों से जुड़े लोग सीएम का विरोध करने टोहाना पहुंचे, जहां पहले से ही सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने काफी संख्या में किसानों को हिरासत में ले लिया। पांच बसों में किसानों को भरकर पुलिस थाने ले जाया जा रहा है। 

    बता दें कि इससे पहले 5 अप्रैल को रतिया में भी सीएम की रैली में किसान विरोध करने पहुंचे थे, तब भी 100 से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया गया था। भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सीएम द्वारा किसानों को उपद्रवी बताने के बाद किसानों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है।

  • जालंधर के गैंगस्टरों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़

    फरीदकोट:  जिले में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार दोनों ओर से फायरिंग की गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दोनों की टांगों में गोली लगी है।

    पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।  उक्त गैंगस्टर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर जालंधर के रहने वाले हैं।

  • पंजाब: मॉडर्न जेल में कैदियों से आपत्तिजनक सामान और मोबाइल फोन हुए बरामद

    फरीदकोट : मॉडर्न जेल के अंदर कैदियों और दोषियों से मोबाइल फोन और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने के बाद जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह फरीदकोट के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस मौके पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बड़ी टीम ने जेल के चारों कोनों से तलाशी अभियान शुरू किया और उन स्थानों को चिह्नित किया।

    जेल के बाहर से असामाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामान फेंका जाता है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि यह सर्च ऑपरेशन और तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि सत्ता परिवर्तन के बाद पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस एक से अधिक बार उक्त जेल के सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए थे और आईजी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

  • IPL 2024: RCB को मिली चौथी हार, जानें कौन किस नंबर पर

    नई दिल्ली : IPL 2024 में Rajasthan Royals की टीम ने लगातार चौथे मैच में शानदार जीत हासिल की है, जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर बनी हुई है। बता दें कि राजस्थान की टीम का नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। वहीं, इस समय दूसरे नंबर पर प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की टीम है। केकेआर ने 3 मैच में 3 जीत हासिल कर चुके हैं। तीसरे नंबर पर सीएसके (CK) हैं, चौथे नंबर पर लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम है। लखनऊ ने अबतक 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत हासिल करने में सफल रही है। नंबर 5 पर हैदराबाद की टीम है।

    नंबर 6 पर पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में इस समय बनी हुई है। नंबर 7 पर गुजरात तो वहीं नंबर 8 पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु  (RCB Points Table) की टीम है। आरसीबी अबतक अपने 5 मैच में 4 मैच हार चुकी है। अगर आरसीबी को अपनी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में अच्छी करनी है तो उसे हर मैच मं अपने रन रेट पर भी ध्यान देना होगा। इसके नेबर नंबर 9 पर दिल्ली कैपिटल्स हैं तो वहीं आखिरी पायदन पर इस समय मुंबई इंडियंस की टीम है। मुंबई ने अबतक 3 मैच में 3 मैच हार चुकी है।

  • छत गिरने से हुआ हादसा, एक की मौ’त, 2 गंभीर रूप से घायल

    कुशीनगर :  रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर गांव अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जर्जर भवन के दीवार को तोड़ते समय अचानक छत गिर गई। जिससे एक ही परिवार के 3 लोग दब गए। छत में दबने के कारण एक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में अपने घर का जर्जर छत तोड़ते समय अचानक छत गिर गया। घर में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

  • कल लगेगा साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

    नई दिल्ली : इस साल चैत्र अमावस्या के दिन ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। इस दिन अमावस्या और ग्रहण दोनों के दुष्प्रभाव से बचने की जरूरत है। ऐसी मान्याता है कि ग्रहण के दौरान भी नकारात्मकता काफी बढ़ जाती है। सूर्य ग्रहण के समय गुड़, नमक, तांबे के बर्तन का दान करना उत्तम माना जाता है। इस समय हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचाव होता है।

    ग्रहण खत्म होने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से सूर्य देव की कृपा मिलती है। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 9.12 बजे से ले रात 2.22 बजे समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे और 10 मिनट की रहेगी।  सोमवार यानी 8 अप्रैल को लगने जा रहा रहा ये सूर्य ग्रहण हमारे देश में नजर नहीं आएगा।

    ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य ग्रहण जिस समय लगेगा उस समय भारत में रात का समय होगा। आमतौर पर ग्रहण के शुरू होने के तकरीबन 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण के खत्म होने के बाद ही समाप्त होता है। लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

  • ਜਲੰਧਰ ਸੀਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੇਬੀਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ

    ਜਲੰਧਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੀਡਿਆ ਦੇ ਰੂਬਰੂ ਹੋ ਕੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ CM ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਨੇ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਘਰਾਂ ਘਰਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇ। 

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸਵਾਲਾਂ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਜਲੰਧਰ ਸੀਟ ਤੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਹੀ ਮੈਦਾਨ ਵਿਚ ਉਤਾਰੇਗੀ। ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਇਸ ਤੇ ਪੂਰੀ ਤਿਆਰੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਉੱਪਰ ਚੱਲ ਰਹੀ ਚਰਚਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਪਾਰਟੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਹੀ ਫੈਸਲਾ ਹੋਵੇਗਾ। 

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਕੇ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਕੋਲੋਂ ਵੋਟਾਂ ਮੰਗੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਅਤੇ ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੂਰਾਲ ਦੇ ਪਾਰਟੀ ਛੱਡਣ ਦੇ ਮੁਦੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਨਾਂ ਦੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਕੋਈ ਵੀ ਫਰਕ ਨਹੀਂ ਪਿਆ ਹੈ।

  • पंजाब : खटकड़कलां पहुंचे CM मान, भूख हड़ताल पर बैठी आप पार्टी, देखें वीडियो

    रोपड़ : पंजाब के खटकड़ कलां में आज सीएम भगवंत मान व पार्टी के कई बड़े नेता सामूहिक उपवास के लिए पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज 7 अप्रैल को AAP नेता व कार्यकर्ता पूरे देश में भूख हड़ताल पर रहेंगे। जिला मुख्यालयों में उपवास शुरुआत हो गई है। पंजाब के जिलों में बने मुख्यालयों में वॉलंटियर्स पहुंचना शुरू हो गए हैं। जहां उन्होंने सामूहिक उपवास की शुरुआत कर दी है। पंजाब के सीएम व विधायक खटकड़ कलां पहुंच कर शहीदों को नमन करने के बाद सामूहिक उपवास शुरू चुके हैं।

    सीएम मान ने दल बदलुओं पर तंज कसते हुए कहा कि हमें देश व पंजाब से प्यार करने वाले चाहिए। जिसने कल जाना था आज जाए। उन्होंने शेयर पढ़ते हुए कहा कि भला होया लड़ नेड़ियों छुट्टिया, उम्र ना बीती सारी, लगदी नालों टुटदी चंगी, बेकदरां नाल यारी। (अच्छा हुआ साथ छूट गया, अभी सारी उम्र नहीं बीती है। अच्छा हुआ बेकदरों से दोस्ती अभी छूट गई)। सीएम भगवंत मान ने शहीदों को नमन करने के बाद संबोधन शुरू किया और केंद्र की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर वार किया। मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंसान नहीं, एक सोच है। 

    वहीं, भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा भष्ट्राचारियों को पार्टी जॉइन करवाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी कहते हैं, भ्रष्टाचारियों को रहने नहीं दूंगा। उनका मतलब होता है, उन्हें पार्टी जॉइन करवा दूंगा। वहीं, उन्होंने प्रदेश के युवाओं को शहीद भगत सिंह की सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।