पंजाब: मॉडर्न जेल में कैदियों से आपत्तिजनक सामान और मोबाइल फोन हुए बरामद

फरीदकोट : मॉडर्न जेल के अंदर कैदियों और दोषियों से मोबाइल फोन और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने के बाद जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह फरीदकोट के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस मौके पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बड़ी टीम ने जेल के चारों कोनों से तलाशी अभियान शुरू किया और उन स्थानों को चिह्नित किया।

जेल के बाहर से असामाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामान फेंका जाता है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि यह सर्च ऑपरेशन और तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि सत्ता परिवर्तन के बाद पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस एक से अधिक बार उक्त जेल के सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए थे और आईजी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *