Blog

  • पंजाबः युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, लोगों की धुनाई, देखें वीडियो 

    लुधियानाः शहर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं फोन पर बात कर रहे युवक से एक्टिवा सवार स्नेचर फोन छीनकर भागने लगे। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने एक स्नेचर को काबू कर लिया, जबकि दूसरा युवक भागने में कामयाब हो गया। इस दौरान लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की। लोगों द्वारा धुनाई करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस उक्त स्नेचर को काबू कर थाने ले गई। घटना की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि इलाके में पहले भी कई बार वारदातें हो चुकी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 

  • पंजाबः लड़की से छेड़छाड़ करता युवक काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोचर मार्केट के पास 3 लड़कों द्वारा एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये लड़के पिछले 6 से 7 दिनों से लड़की को परेशान कर रहे थे और उसका पीछा कर रहे थे। तभी लड़की के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग आ गए और पकड़ लिया उन लड़कों ने युवकों को काबू करके जमकर तीनों की छित्तर परेड की। इस दौरान लड़की का रो रोकर बुरा हाल हो गया। काफी देर तक युवकों की छित्तर परेड करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने काबू कर लिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि 3 युवक काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। इस दौरान 2 युवक घटना स्थल से फरार हो गए, जबकि एक काबू कर लिया गया। वहीं मौके पर मौजूद युवक ने बताया कि तीनों युवकों द्वारा लड़की को काफी परेशान किया जा रहा था। जिस दौरान लड़की नौकरी पर जाने से भी डरने लगी थी। आज फिर उक्त युवकों द्वारा लड़की से छेड़छाड़ की गई, जिसके बाद लोगों ने एक युवक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। 

  • जालंधरः गुरुद्वारा में हुई गोलीबारी मामले में बिक्रम मजीठिया ने सरकार पर साधा निशाना, देखें Live

    जालंधर, ENS: सुल्तानपुर के गुरुद्वारा में हुई गोलीबारी के मामले में अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सरकार पर जमकर निशाने साधे है। इस दौरान मजीठिया ने पुलिस पर भी सवालियां निशान खड़े करते हुए कहा कि ऐसी कौन सी इमरजैंसी आ गई थी कि पुलिस को सुबह जाकर वहां पर गोलीबारी के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि गुरुपर्व को लेकर गुरुद्वारा में भारी संगत में लोग पहुंचते है। ऐसे में सरकार और पुलिस की क्या मजबूरी थी जो कि इतना बड़ा कदम उठाना पड़ गया। इस दौरान मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम भगवंत मान के आदेशों के बिना गोली नहीं चल सकती। इस दौरान उन्होंने सीएम मान की गुरुद्वारा के मुखी बाबा के साथ फोटो शेयर करते हुए किया है। उन्होंने कहाकि पुलिस को गोली चलाने के हुकम उसके आए जिसकी शादी समारोह में बाबा जी गए थे। इस दौरान मजीठिया ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में दोनों गुटों में पहले का विवाद चला आ रहा था।

    मजीठिया ने कहा कि सुबह गुरुद्वारा में सुबह पाठ चल रहा था। इस दौरान सुबह-सुबह इस तरह की घटना होना निंदनीय है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारी बैठकर दोनों पक्षों के मुद्दे को हल कर सकते थे। इस मामलें में पुलिस की वहां पर जरूरत नहीं थी। लेकिन फिर भी सुबह-सुबह अमृत समय में भारी संगत के वहां पहुंचने के दौरान पुलिस का पहुंचना सवालियां निशान खड़े कर रहा है। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में जूते पहनकर जाने पर भी मजीठिया ने सवाल खड़े किए है। वहीं उन्होंने मीडिया को कुछ फोटोज दिखाते हुए सरकार को जमकर घेरा है। इस दौरान उन्होंने मनप्रीत कौर पर भी फोटो के जरिए निशाना साधा है।

    उन्होंने कहा कि मनप्रीत कौर सीएम मान के करीबी रही है। मजीठिया ने सीएम मान का घेराव करते हुए कुछ वीडियो भी प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के सामने रखे है। मजीठिया ने कहा कि गुरुपर्व के त्यौहार पर संगत द्वारा धूमधाम से तैयारियां चल रही थी, लेकिन पुलिस द्वारा गोलियां चलाने से संगत में दहशत का माहौल देखा गया। इस दौरान मजीठिया ने गोलियां चलाते हुए पुलिस कर्मी की वीडियो शेयर की है। जिसमें कहा गया कि वह जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब में खड़ा है और फायरिंग कर रहा है। मजीठिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने गोलियां चलाने के बाद वहां से खोल बरामद किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि वहां पर कोई सबूत रह ना जाए, इसके लिए पुलिस ने पहले से ही वहां से सब कुछ एकत्रित कर लिया।

    मजीठिया ने कहा कि घटना स्थल पर 100 से ज्यादा फायर किए गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वह वहां पर करने क्या गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वहां पर दो दिन से दोनों पक्ष में मामला चल रहा था। लेकिन पुलिस को वहां पर गोली चलाने के ऑर्डर किसने दिए थे। इस दौरान मजीठिया ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि गोली चलाने से पहले क्या पुलिस के पास किसी से ऑर्डर लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्या संगत को इससे पहले अलर्ट जारी किया गया था। इस सवालों के जवाब अभी तक मिलने बाकी है।

    वहीं जसपाल की मौत को लेकर उन्होंने कहाकि कैसे साबित हो गया कि गोली निंहग सिंह की गोली से चली है या पुलिस की गोली से हुई है। इसका फैसला इतनी जल्दी कैसे हो गया। इस दौरान मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि पुलिस की गोली लगने से जसपाल की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी पता था कि गुरुद्वारा में दोनों पक्ष बैठे हुए थे। इस दौरान तीसरे दिन गोली चलने के ऑर्डर कैसे दे दिए गए।

  • जालंधरः स्नेचिंग करते लड़की ने 2 युवकों को किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के कमल पैलेस के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 3 युवक लड़की का फोन छीनकर भाग रहे थे। इस दौरान लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए 2 युवकों को काबू कर लिया है। जबकि युवकों का एक साथी मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पुलिस कर्मी ने बताया कि उसने लड़की को युवकों के पीछे भागते हुए देखा। इस दौरान पुलिस कर्मी ने लड़की की मदद करते हुए युवकों को काबू कर लिया। जिसके बाद युवकों की लड़की ने जमकर धुनाई की। 

    इस दौरान एक सिख युवक मना कर रहा था और कह रहा था कि उसने वारदात को अंजाम नहीं दिया। लेकिन लड़की बार-बार यह कह रही थी कि वह स्नेचिंग की वारदात में उसके साथ शामिल था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।  सिख युवक ने बताया कि वह आबादपुरा की गली नंबर 3 में रहता है। इस दौरान वह कहता है कि उसने घटना को अंजाम नहीं दिया। दूसरी ओर लड़की ने कहा कि उसने फोन इसी युवक से बरामद किया है। वहीं युवक का दूसरा साथी नशे में धुत्त है।

  • जालंधरः किसानों से मीटिंग खत्म होने के बाद सीएम मान का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सरकार के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोलते हुए हाईवे जाम किया हुआ है। वहीं दूसरी ओर सीएम भगवंत मान के साथ 12 बजे से किसानों की चल रही मीटिंग खत्म हो गई है। काफी समय तक चली इस मीटिंग के बाद बताया जा रहा है कि सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि पूरे भारत में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट दिया जाएगा। किसान नेता मंजीत राय समेत 8 नेता किसान मीटिंग में मौजूद रहे। वहीं मीटिंग में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों ने हाईवे जल्द खोलने की बात कही है। फिलहाल अभी दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे अभी भी जाम है। बताया जा रहा है कि कल सीएम मान मिल मालिकों से भी मीटिंग करेंगे। 

    किसानों से हुई मीटिंग के बाद सीएम भगवंत सिंह मान मीडिया के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के साथ हुई मीटिंग में बनी सहमति के बारे में बताया। सीएम मान ने कहा- हल जल्द गन्ना किसानों के साथ साथ बाढ़ पीड़ित किसानों को भी मुआवजे के रूप में गिफ्ट देंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी मेरे साथ मीटिंग में थे, उन्हें आदेश दे दिए गए हैं।

    सीएम मान ने कहा कि जल्द गन्ना किसानों को सरकार की ओर से गिफ्ट दिया जाएगा और गन्ने के रेट भी बढ़ा दिए जाएंगे। सीएम मान ने कहा- किसानों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि आगे से वह रेलवे ट्रैक और हाईवे भी जाम नहीं करेंगे। सीएम मान ने कहा कि किसानों के साथ सहमति बनने के बाद हमने चीनी मिल मालिकों को मीटिंग के लिए बुलाया है। सरकार शनिवार को मिल मालिकों के साथ मीटिंग करेगी और फंसे हुए पैसों किसानों को लौटाया जाएगा। सीएम मान ने कहा- किसानों से कहा गया है कि उन्हें अगर कोई दिक्कत होती है तो वह किसान भवन में आकर अधिकारियों से मीटिंग करें, हम उसका हल निकालेंगे।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटे पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आया है। जहां कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना अमृतसर के गेट हकीमां के पास की है। जहां काफी समय से घोड़ियों का बिजनेस करने वाले पिता-पुत्र अलग हो गए और बेटा अपना खुद का बिजनेस करने लगा और जब बेटे का बिजनेस बढ़ने लगा। इस बात को पिता बर्दाशत नहीं कर पाया। जिसके बाद पिता ने अपने बेटे पर ही जानलेवा हमला कर दिया गया और तेजधार दातर से उसका कान काट दिया। इस घटना की लाइव वीडियो भी सामने आई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम मंगा सिंह है और वह अपने पिता के साथ घोड़ियों का काम करता था, लेकिन पिछले काफी समय से उसने अपना काम अलग कर लिया था और उसके पास काम ज्यादा था। इस बात को  बर्दाश्त ना करते हुए उसके पिता व कारिंदों के द्वारा उसे पहले भी धमकियां दी जाती थी। लेकिन बीते दिन उसके पिता ने उस पर जानलेवा हमला किया गया और दातर से उसका कान काट दिया गया।

    इस अस्पताल में दाखिल घायल बेटे ने पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल युवक का डाट काटकर दे दिया गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जल्द ही घायल युवक के बयान दर्ज करके उसके पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • विदेश में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली: अमेरिका के ओहियो में एक भारतीय छात्र की कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज (जिसमें वो छात्र पढ़ता था) ने गहरा दुख जताया है। WXIX-TV की रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल स्कूल के एक बयान के अनुसार, आदित्य अदलखा सिनसिनाटी मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय में चौथे वर्ष का छात्र था। हैमिल्टन काउंटी कोरोनर कार्यालय के अनुसार, आदित्य अदलखा की इस महीने की शुरुआत में यूसी मेडिकल सेंटर में मृत्यु हो गई।

    9 नवंबर को सिनसिनाटी पुलिस लेफ्टिनेंट जोनाथन कनिंघम ने कहा कि अधिकारियों को एक वाहन के अंदर एक व्यक्ति गोली लगी हुई हालत में मिला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी का पता लगाने वाली सेवा शॉटस्पॉटर ने सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर इलाके में गोलीबारी की सूचना दी। कनिंघम ने कहा वहां से गुजरने वाले ड्राइवरों ने 911 पर कॉल करके एक वाहन की सूचना दी, जिसमें गोली के छेद थे और अंदर एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। आदित्य अदलखा को यूसी मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर थी और दो दिन बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक कार के अंदर गोली लगने से 26 वर्षीय भारतीय डॉक्टरेट छात्र की मौत हो गई, इस घटना को उनके मेडिकल विश्वविद्यालय ने “अचानक, दुखद और संवेदनहीन” बताया। स्वास्थ्य मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के डीन, एंड्रयू फिलक ने कहा कि आज, आपने उनकी अचानक, दुखद और संवेदनहीन मृत्यु की खबरें देखी होंगी। जो लोग उन्हें जानते थे, साथी छात्रों और अन्य लोगों के साथ, जिन्हें आदित्य से मिलने का सौभाग्य नहीं मिला होगा, उन्हें कई तरह की प्रतिक्रियाओं का अनुभव हो सकता है, जो समझने योग्य और अपेक्षित हैं। 

    फिलक ने सिनसिनाटी के एक टेलीविजन स्टेशन WLWT.com से कहा था कि वह बहुत चहेते, अत्यधिक दयालु और विनोदी, बुद्धिमान और तेज व्यक्ति थे। जिनके शोध को उपन्यास और परिवर्तनकारी बताया गया था। उनके काम का फोकस न्यूरोइम्यून संचार को बेहतर ढंग से समझना था और न्यूरोइम्यून इंटरैक्शन अल्सरेटिव कोलाइटिस में दर्द और सूजन परिदृश्य में कैसे योगदान दे सकता हैं।चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए आदित्य अदलखा उत्तर भारत से सिनसिनाटी आए थे। उन्होंने 2018 में नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से प्राणीशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने 2020 में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से फिजियोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। बता दें कि घटना वाले दिन उनकी गाड़ी को कई बार टक्कर मारी गई। ड्राइवर साइड की खिड़की में कम से कम तीन गोलियों निशान देखे गए हैं।

  • पंजाबः बस और बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौ’त

    होशियापुरः मुकेरियां से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात करीब 11:30 बजे 2 बाइक सवार दोस्तों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा से दिल्ली जा रही बस के साथ टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

    मृतकों की पहचान 26 वर्षीय मोहित निवासी मुसाहिबपुर थाना मुकेरियां और 22 वर्षीय सूरज निवासी वार्ड नं. 11, नहर कॉलोनी मुकेरियां के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मोहित पेपर मिल के पास एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर तैनात था। वह अपना काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त सूरज के साथ घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में बस की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। वहीं सूरज के भाई नरेश ने कहा कि उसका भाई ने विदेश में पढ़ाई करने जाना था। जबकि मोहित के माता-पिता की 15 साल पहले मौत हो गई थी और वह अपने चाचा प्रमोद कुमार के साथ रह रहा था। मोहित अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।

  • पंजाबः नेत्रहीन स्कूल के बच्चों ने स्कूल स्टाफ पर लगाएं गंभीर आरोप, किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः नेत्रहीन स्कूल के बच्चों ने स्कूल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए चौकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि वहां का स्टाफ उन्हें नशा देकर नशे का आदि बनाने की कोशिश कर रहा है। नेत्रहीन स्कूल आए दिन किसी न किसी विवाद के कारण विवादों में घिरा रहता है।

    इसी तरह आज एक बार फिर नेत्रहीन बच्चों ने अपने ही स्कूल स्टाफ पर उन्हें नशा देने के आरोप लगाए। इसी के चलते उन्होंने इस मामले की शिकायत हलका विधायक गुरप्रीत गोगी को दी। उन्होंने विधायक को दी शिकायत में कहा कि स्कूल स्टाफ उनके साथ गलत तरीके से रव्वैया करता है और जबरन नशे जैसी चीज वहां स्टूडेंट को दी जाती है। इस मामले की गंभीरता से लेते हुए विधायक गोगी ने भी बच्चों को आश्वासन दिलाया कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे और संबंधित थाने को वहां भेज कर इसकी जांच करवाएंगे।

  • IPL में पंजाब के अवतार ने जीता गोल्ड मेडल, तोड़ा रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    लुधियानाः रूस में खेले गए आईपीएल में लुधियाना के अवतार सिहं ललतों ने गोल्ड मेडल जीतकर दोबारा से पंजाब का नाम रोशन किया है। रूस में आयोजित आईपीएल में उन्होंने 240 किलोग्राम की डेड लिफ्ट लगाकर न केवल गोल्ड पदक जीता, बल्कि वर्ष 2019 में 200 किलोग्राम का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रूस से भारत पहुंचने के बाद लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर में लाइफस्टाइल वैलनेस फिटनेस सेंटर में उन्हें सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अवतार सिंह ने कहा कि उनके मुकाबले गोरों के साथ हुए हैं और उन्होंने देसी खुराक से गोरों को मात दी है। 57 साल की उम्र में उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। अब उनके द्वारा अगले साल यूएसए में होनी वाली विश्व ओलंपिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की तैयारी की जा रही है। जहां वर्ल्ड रिकॉर्ड 275 किलो का है, उन्होंने कहा कि अगर भगवान की कृपा रही तो वह भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।