Blog

  • पंजाबः विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने एएसआई को रिश्वत लेेते काबू किया है। विजिलेंस की टीम एएसआई को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। एएसआई नरिंदर सिंह वेरका स्थित पीएसपीसीएल के बिजली चोरी विरोधी थाने में तैनात था। नरिंदर सिंह के खिलाफ वेरका की नवीं आबादी में रहने वाले तरलोचन सिंह ने शिकायत दी थी।

    विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने जानकारी दी कि तरलोचन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि एएसआई नरिंदर सिंह उसके खिलाफ दर्ज हुए बिजली चोरी मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में संबंधित अदालत में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए 4 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

    तरलोचन की शिकायत के बाद विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर ने एक टीम का गठन किया। जाल बिछाया गया और सरकारी गवाह भी तैयार किए गए। सरकारी गवाहों की मौजदूगी में 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एएसआई नरिंदर सिंह को रंगे हाथों काबू कर लिया गया। एएसआई नरिंदर सिंह के खिलाफ अमृतसर एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • NHAI ने एम्बुलेंस को लेकर जारी किए आदेश, नियम तोड़ने पर लग सकता है 1 लाख रुपए तक जुर्माना

    NHAI ने एम्बुलेंस को लेकर जारी किए आदेश, नियम तोड़ने पर लग सकता है 1 लाख रुपए तक जुर्माना

    नई दिल्लीः हाइवे पर अक्सर दुर्घटना होने के बाद एम्बुलेंस आने में देर हो जाती है। कई बार तो इस देरी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान पर बन आती है, लेकिन अब हाइवे पर यदि एम्बुलेंस लेट से पहुंचती है तो एम्बुलेंस तैनाती एजेंसियों पर जुर्माना लगेगा। न्यूज एजेंसी के अनुसार एम्बुलेंस तैनाती एजेंसियों पर ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर दुर्घटना पीड़ितों को निकटतम अस्पतालों में स्थानांतरित करने के लिए सेवा प्रदान करने में विफलता के लिए जुर्माना लगाया जाएगा।

    गोल्डन ऑवर’ चोट के तुरंत बाद की अवधि है, इस दौरान अधिकतम संभावना होती है कि तत्काल चिकित्सा और सर्जिकल हस्तक्षेप पीड़ित की मृत्यु को रोक देगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को घटना प्रबंधन और नियमों को मजबूत करने के लिए इन प्रावधानों को लागू करने का आदेश जारी किया है। जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सिविल ठेकेदार या एजेंसियों द्वारा तैनात एम्बुलेंस को दुर्घटना पीड़ितों को बिना किसी देरी के इलाज के लिए निकटतम चिकित्सा देखभाल केंद्र तक पहुंचाना चाहिए।

    सर्कुलर में आगे कहा गया है कि अगर एम्बुलेंस सेवा प्रदाता अगर पहली बार नियम को तोड़ते पाए गए तो 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, दूसरी बार 25,000 रुपये और तीसरी बार यह जुर्माना 1 लाख रुपये का लगेगा। NHAI ने कहा कि तीसरी बार नियम तोड़ने को अंतिम चेतावनी के रूप में माना जाएगा। इसके बाद सिविल ठेकेदार या एजेंसियां कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होगी।

  • पंजाबः गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा-जस्सी की गैंग का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा-जस्सी की गैंग का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोहाली: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल है। मोहाली पुलिस ने गैंगस्टरों के एक साथी को हथियारों सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि उनकी टीम ने गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम ले तहत कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ़ बाबा और जसपाल सिंह उर्फ़ जस्सी की गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने उसके कब्जे से 32-30 बोर के 5 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस और एक हौंडा सिटी कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 38 वर्षीय परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव बीजो, जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है।

  • बर्ड फ्लू का बड़ा खतरा, सरकार ने 20 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का दिया आदेश 

    बर्ड फ्लू का बड़ा खतरा, सरकार ने 20 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का दिया आदेश 

    अलाप्पुझा: केरल में एवियन इंफ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से एवियन फ्लू से जुड़े मामलों की जांच के लिए सात सदस्यीय एक दल को केरल भेजा गया है। यह दाल जांच के अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगा और साथ ही इसको रोकने के तरीके को भी बताएगा। बता दें कि एवियन फ्लू बर्ड फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर में जंगली पक्षियों में इसका असर देखा गया है। वहीं पक्षियों के संपर्क में आने वाले इंसानों में भी इस संक्रमण का जोखिम होता है।

    अलाप्पुझा जिले में बत्तखों में एवियन फ्लू बीमारी फैलने की पुष्टि होने के साथ ही अधिकारियों ने वीरवार को इस रोग के प्रसार पर काबू के लिए यहां हरिपद नगरपालिका के वझुथनम वार्ड में 20,000 से अधिक पक्षियों को मारने के लिए अभियान शुरू किया। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में हाल ही में नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिला अधिकारियों ने यहां एक बयान में कहा कि 28 अक्टूबर शनिवार से इस बीमारी के केंद्र के एक किलोमीटर के घेरे में स्थित घरों के सभी पक्षियों को मारा जाएगा।

    बयान में कहा गया है कि 20,471 बत्तखों को मारा जाएगा और आठ त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) इस संबंध में केंद्रीय मानदंडों का पालन करते हुए ऑपरेशन में लगे हुए हैं। बयान के अनुसार पक्षियों के मारे जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हरिपद नगरपालिका, पल्लीपाड़ पंचायत और आसपास के इलाकों में एक सप्ताह तक स्वास्थ्य एवं पशु कल्याण विभाग द्वारा निगरानी की जाती रहेगी। बीमारी फैलने के स्थान से एक किलोमीटर के घेरे में पक्षियों के परिवहन पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    पिछले 5 दिनों में कुट्टनाड क्षेत्र के हरिपद में लगभग 1,300 बत्तखों की मौत के बाद केरल के अलाप्पुझा जिले में लगभग 20,500 पोल्ट्री पक्षियों को मारने का फैसला किया गया है। यह आदेश बुधवार को हरिपद नगर पालिका के वझुथानम में एवियन इन्फ्लूएंजा के फैलने की पुष्टि के बाद आया है। जिला कलेक्टर वीआर कृष्णा तेजा ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद बत्तख में फ्लू के मिलने की पुष्टी हुई है। पिछले एक सप्ताह में हरिपद नगरपालिका के वार्ड 9 में वझुथनम पडिंजारे और वझुथनम वडक्के में पोल्ट्री फार्मों में लगभग 1,500 पक्षियों की मौत हो गई।

  • पंजाब के शिक्षकों ने किया ऐलान, आप पार्टी के खिलाफ इस दिन देंगे धरना

    पंजाब के शिक्षकों ने किया ऐलान, आप पार्टी के खिलाफ इस दिन देंगे धरना

    हिमाचलः पंजाब के शिक्षकों ने आप पार्टी के खिलाफ धरना देने का ऐलान कर दिया है। पंजाब के शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी व पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ पोल खोल धरने देने का ऐलान किया है। शिक्षक 30 अक्तूबर को शिमला में यह पोल खोल धरना करेंगे। इसके बाद 6 नवंबर को शिक्षा मंत्री के आनंदपुर साहिब (पंजाब) आवास का घेराव किया जाएगा और गुजरात चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

    प्रैस वार्ता में पंजाब के विभिन्न शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने यह घोषणा की है। डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, ईटीटी टैट पास टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष, कमल ठाकुर, ओल्ड टीचर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष मुकेश बोहा सहित कई शिक्षकों का आरोप है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हिमाचल और गुजरात जाकर क्वालिटी एजुकेशन की बात करते हैं, जबकि उनके अपने राज्य में शिक्षकों की मांगें जस की तस हैं। 

  • सड़क पर मामूली विवाद के चलते कार चालक ने कई युवकों को कुचल डाला, देखें वीडियो

    सड़क पर मामूली विवाद के चलते कार चालक ने कई युवकों को कुचल डाला, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में 26 अक्टूबर को एक कार सवार और बाइक सवार युवकों में बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान ही कार सवार युवक ने बाइक सवार युवकों को कार से कुचल दिया। कार से कुचलने के बाद 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के कुछ ही देर बाद कार सवार युवक ने कुछ लोगों पर कार चढ़ा दी। कार से कुचलने के कारण 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक का नाम नितिन मान है। आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः पति ने बेरहमी से चाकू मार किया पत्नी का कत्ल, 6 महीने पहले हुई थी शादी

    पंजाबः पति ने बेरहमी से चाकू मार किया पत्नी का कत्ल, 6 महीने पहले हुई थी शादी

    लुधियानाः जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना शिमलापुरी के अधीन पड़ते क्षेत्र न्यू जनता नगर की गली नंबर 18, नजदीक ढंड पैलेस रोड पर पति ने अपनी पत्नी को चाकू से बेरहमी से वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह 5:30 के करीब की है जहां वह अपने परिजनों के साथ किराए के मकान में रहती थी। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक संतोष कुमारी की शादी पिछले 6 महीने पहले हुई थी और वह बिहार के रहने वाली हैं। किसी अनबन के कारण उनकी आपस में तकरार पैदा हो गई।

    जिसके चलते वह अपने मायके घर रहने लगी। लेकिन उसके पति ने मौका पाकर घर में घुसकर अपनी पत्नी संतोष कुमारी को चाकू से वार करके बुरी तरह जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कातिल को पकड़ा जा सके। लड़की के परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर उसके पति के विरुद्ध मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया। 

  • जालंधरः BCA के स्टूडेंटस ने किया सुसाइड, परिजनों ने Daviet College के खिलाफ प्रदर्शन कर किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः BCA के स्टूडेंटस ने किया सुसाइड, परिजनों ने Daviet College के खिलाफ प्रदर्शन कर किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में डेविएट कॉलेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीसीए सैकेंड ईयर के स्टूडेंट्स ने घर पर सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि डेविएट कॉलेज में पहले रह चुके प्रिंसीपल मनोज कुमार ने उनके बेटे पर झूठा मामला दर्ज करवा दिया था। जिसके कारण परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। इसी के चलते डेविएट के मनोज कुमार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर परिजनों ने आज रोड जाम कर दिया है। मृतक की पहचान बाबू लाभ सिंह नगर निवासी शिवम चौहान के रूप में हुई है। 

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक की माता ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलेज की ग्राऊंड में क्रिकेट का मैच चल रहा था। इस दौरान युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान उनका बेटा शिवम वहां मैच देख रहा था। झगड़ा होता देख वह छुड़वाने के लिए चला गया। इस दौरान डेविएट के पहले रह चुके प्रिंसीपल मनोज कुमार ने उनके बेटे के खिलाफ भी मामला दर्ज करवा दिया था।

    जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों की मांग है कि मनोज कुमार के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी वह नहीं हटेेंगे। परिजनों की मांग है कि मनोज कुमार को सस्पेंड किया जाए। वहीं मामला बढ़ता देख थाना 1 के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। डेविएट कॉलेज के मनोज कुमार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन्होंने अभी कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर धरना दे रहे किसानों को लेकर मंत्री धालीवाल ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर धरना दे रहे किसानों को लेकर मंत्री धालीवाल ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: संगरूर में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के बाहर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले करीब 2 सप्ताह से धरना लगाया हुआ है। इसी को लेकर आज किसान जत्थेबंदियों ने कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ मीटिंग की, जिसमें सरकार ने किसानों की सारी मांगें मान ली हैं। मीटिंग में बनी सहमति के बाद कल यानि 29 अक्टूबर को किसान सीएम मान के संगरूर आवास के बाहर चल रहे धरने को खत्म कर देंगे।

    इसकी जानकारी देते हुए मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि किसान नेता जोदिंगर सिंह उंग्राहा और उनकी पांच मेंबरी टीम के साथ हमारी मीटिंग हुई जिसमें पंजाब सरकार ने किसानों की सभी मांगें मान ली हैं और अब किसान कल अपना धरना खत्म कर देंगे।

  • ट्विटर के नए मालिक बनते ही एलन मस्क ने की CEO पराग अग्रवाल की छुट्टी, जाने मामला

    ट्विटर के नए मालिक बनते ही एलन मस्क ने की CEO पराग अग्रवाल की छुट्टी, जाने मामला

    सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर के अधिग्रहण के लिए रखी गई अंतिम समयसीमा से पहले एलन मस्क ने वीरवार (स्थानीय समयानुसार) को सोशल मीडिया कंपनी पर नियंत्रण हासिल कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार अधिग्रहण के समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही ट्विटर पर अधिग्रहण करने के साथ ही मस्क द्वारा कंपनी के कई शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने की भी खबरें हैं। अमेरिकी मीडिया के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 

    पराग अग्रवाल सहित कई टॉप एग्जक्यूटिव्स की छुट्टी

    वाशिंगटन पोस्ट और सीएनबीसी ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि मस्क के शुरुआती कदमों में हटाए गए एग्जक्यूटिव्स में मुख्य कार्यकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल का नाम भी शामिल है। वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मस्क ने पराग अग्रवाल के साथ-साथ CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को भी बाहर का रास्ता दिखाया है।

    एलन मस्क इसी साल अप्रैल में ट्विटर के अधिग्रहण की डील की घोषणा की थी। बाद में वे इससे पीछे हटते नजर आए थे। मस्क ने दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का पराग अग्रवाल सहित शीर्ष अधिकारियों पर आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    मामले के कोर्ट में पहुंचने के बाद मस्क ने इसी महीने की शुरुआत में एक बार फिर डील पर आगे बढ़ने के संकेत दिए थे। ऐसे में कोर्ट ने मस्क के सामने शुक्रवार (28 अक्टूबर) तक अधिग्रहण के समझौते को पूरा करने की समयसीमा दी थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर अधिग्रहण नहीं होता है तो वह इस मामले पर फिर से सुनवाई करेगी।  

    मस्क बुधवार को पहुंचे थे ट्विटर हेडक्वार्टर 

    इससे पहले मस्क ने बुधवार को ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचने के बाद अपना एक वीडियो साझा किया था। इसमें वे एक सिंक लेकर ट्विटर के कार्यालय में दाखिल होते नजर आए। मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव कर दिया था और अपने निजी विवरण में ‘ट्विट चीफ’ लिखा। 

    बताते चलें कि हाल में ऐसी भी खबरें आई थीं कि मस्क ने ट्विटर खरीद के लिए संभावित निवेशकों से ऐसा कहा था कि वह 7,500 कर्मचारियों में से करीब 75 फीसदी को हटा देंगे और कंपनी में न्यूनतम कर्मचारी रहेंगे।