Blog

  • पंजाबः ADGP के नाम पर व्यक्ति ने मारी लाखों रुपए की ठगी, देखें वीडियों 

    बठिंडाः पंजाब में नौसरबाजों द्वारा लगातार ठगी मारने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में जिले में पूर्व विधायक के नाम पर ठगी मारने का मामला सामने आया था। वहीं अब एडीजीपी के नाम पर ठगी मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ तवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया है। दोषी की पहचान सुखविंदर सिंह भुच्चों मंडी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर कुमार ने बताया कि उक्त दोषी अभी फरार चल रहा है।

    उसके पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उक्त दोषी को भागू रोड बठिंडा में एक प्लाट का कब्जा दिलवाने के लिए कहा था। इस दौरान दोषी ने उन्हें कहा कि उसकी जान पहचान एडीजीपी साहिब के साथ है। वह प्लाट का कब्जा दिलवा देगा। इस दौरान दोषी ने प्लाट का कब्जा दिलाने के लिए उनसे 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। जिस पर पहले 50 हजार रुपए और बाद में एडीजीपी के नाम पर अलग-अलग समय पर 8,75,000 रुपए लेकर ठगी मारी गई।

  • पंजाब : बस और स्विफ्ट गाड़ी के बीच हुई टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    बटाला : पुलिस के अंतर्गत आने वाले कस्बे फतेहगढ़ चुड़ियां के संगतपुर रोड पर एक प्राइवेट बस और स्विफ्ट गाड़ी के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। इस टक्कर में 22 युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक के परिवार ने बताया कि गांव दरगाबाद का 22 वर्षीय अमृतपाल सिंह अपने पिता कश्मीर सिंह के साथ स्विफ्ट कार में फतेहगढ़ चुड़ियां की तरफ से अमृतसर जा रहा था।

    और गांव कोटला गुजरां के पास उसकी गाड़ी की, सामने से आ रही एक निजी बस से टक्कर हो गई। कार में सवार 22 वर्षीय अमृतपाल की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक: विश्वमोहन देव चौहान

    पटाखों की दुकाने लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य – एसडीएम


    ऊना/ सुशील पंडित: दीपावली पर्व पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने एमसी ऊना, संतोषगढ़ व मैहतपुर-बसदेहड़ा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करने दें। यदि कोई व्यापारी वर्ग अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सुनिश्चित करे कि रेड लाईट चौंक, पुराना बस अड्डा से हमीरपुर रोड की ओर अनाधिकृत गाडियां न खड़ी की जाएं ताकि आम जनमानस के लिए यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


    पटाखों की बिक्री हेतू चिहिन्त स्थल


    उन्होंने बताया कि एमसी ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। नगर परिषद ऊना के तहत पटाखों की बिक्री के लिए रामलीला ग्राउंड ऊना, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत एमसी कार्यालय मैहतपुर के सामने ग्राउंड में तथा नगर परिषद संतोषगढ़ के अंतर्गत राम लीला मैदान संतोषगढ़ को चिन्हित किया है।


    एसडीएम ने ग्रीन पटाखों को लेकर जारी की हिदायतें


    एसडीएम ने कहा कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए शेड एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर होना अनिवार्य है। शेड एक दूसरे के सामने नहीं होना चाहिए। शेड में सुरक्षा दूरी के भीतर तेल से जलने वाले लैंप व गैस लैंप का उपयोग नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दुकान में स्विच दीवार से सटे होने चाहिए और शेड की प्रत्येक पंक्ति के लिए एक मास्टर स्विच होना भी जरूरी है। आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी उपलब्ध तथा फायर एक्सटिंगयूशर व रेत से भरी बाल्टियांे का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फायर क्रैकर्स स्टॉल लगाने के लिए संबंधित क्षेेत्राधिकार के अनुविभागीय मजिस्ट्रटों से लाईसेंस प्राप्त किए बिना किसी भी व्यक्ति को ग्रीन पटाखों को स्टॉक और बिक्री नहीं करने की अनुमति नही होगी। इस अवसर पर तहसीलदार हुसन चंद, बीडीओ केएल वर्मा, नायब तहसीलदार मैहतपुर-बसदेहडा इकबाल सिंह, राज्याध्यक्ष व्यापार मंडल एसके शर्मा, एसएचओ ऊना मान सिंह, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर वर्षा चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः बच्चों और बुजुर्गों को लेकर जारी हुई चेतावनी

    चंडीगढ़ः पंजाब के जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले सामने आ रहे है। वहीं किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली के बाद प्रदूषण ने वातावरण में जहर घोल दिया है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आबोहवा पूरी तरह से बिगड़ने लगी है। राज्य का एयर क्वाइलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 295 तक पहुंच गया है। पिछले 10-15 दिनों से राज्य की हवा काफी प्रदूषित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हवा और खराब हो सकती है, जिसका असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकता है।  

    अस्थमा के मरीजों की सांस घुटने लगी हैं,  ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले जरूरी सावधानियां बरतें। जैसे कि मास्क और चशमा लगाए बिना घर से बाहर ना निकले।  मौसम विशेषज्ञ के अनुसार AQI 50 तक हो तो सबसे शुद्ध, 100 तक सामान्य व इससे अधिक होने पर स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। प्रशासन द्वारा लगातार किसानों से पराली ने जलाने की अपील की जा रही है। आने वाले दिनों में अगर पराली और भी जलती है तो हवा आने वाले समय में चिंता का कारण बन सकता है। डॉक्टरों ने सांस के रोगियों के लिए बढ़ा हुआ एक्यूआइ खतरा बताया है और ऐसे रोगियों को मास्क पहन कर रहने की सलाह दी है।

  • जानें कब होंगे आम चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने बताई तारीख

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में चुनाव कब होंगे यह बहुत दिनों से रहस्य बना हुआ था। अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने वीरवार को देश के सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बहुप्रतीक्षित आम चुनाव अगले साल 11 फरवरी को होंगे। यह आगामी चुनावों के समय के संबंध में विवाद का परिणाम है. बता दें कि पाकिस्तान में कानून है कि नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं के विघटन के 90 दिनों के भीतर चुनाव होने चाहिए।

    डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, निर्वाचन निकाय के वकील सजील स्वाति ने आज खुलासा किया कि निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 29 जनवरी तक पूरी हो जाएगी, जिससे चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। यह खुलासा एक सुनवाई के दौरान हुआ, जहां सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), मुनीर अहमद और इबाद-उर-रहमान सहित विभिन्न पक्षों द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं पर सुनवाई की।

    अदालत ने पहले ECP और संघीय सरकार दोनों को 90 दिनों के भीतर चुनाव की समय-सीमा पर अपना इनपुट देने के लिए नोटिस जारी किया था। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने इस बात पर जोर दिया कि हर कोई चुनाव चाहता है। सुनवाई के दौरान PTI के वकील अली जफर ने दलील दी कि चुनाव 90 दिन की अवधि के भीतर होने चाहिए। हालांकि, CJP ईसा ने कहा कि यह अनुरोध अप्रभावी हो गया है। जफर ने दलील दी कि चुनाव कराने में देरी मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

    PTI द्वारा चुने गए पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने शुरू में 6 नवंबर तक चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन कानून और न्याय मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि चुनाव की तारीख की घोषणा करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं, बल्कि ECP के पास है। देश की शीर्ष अदालत के सामने अब इस विवाद को सुलझाने, चुनाव की तारीख तय करने में राष्ट्रपति और ECP की भूमिका पर विचार करने का काम है।

  • जिला के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर संचालित होगा विशेष अभियान

    वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने हेतू विशेष अभियान 4 व 5 नवम्बर को – जिला निर्वाचन अधिकारी

    ऊना/ सुशील पंडित: मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर 4 और 5 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सॉय 5 बजे तक सभी छूटे हुए व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में दर्ज करवाने हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपाायुक्त राघव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से किसी कारणवश छूट गए या जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम सम्बन्धित मतदान केंद्र में जाकर दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करने के साथ मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु समुचित प्ररूप (फार्म-6, 7 व 8) भरकर दावे/आक्षेप सम्बंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में पढ़ पाने में असमर्थ हैं, उनके नाम संबंधित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा सबके समक्ष पढ़कर सुनाए जाएंगे।


    उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा मतदान केन्द्रवार नियुक्त बूथ लेवल एजेंट सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी के साथ बैठक करके छुटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने व अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने सम्बन्धी सुझाव व आवेदन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दे सकते हैं ताकि मतदाता सूची को आगामी लोकसभा निर्वाचनों के लिए त्रुटी रहित व अद्यतन बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि केवल मतदाता फोटो पहचान पत्र होना ही किसी व्यक्ति को मताधिकार की गारंटी नहीं देता बल्कि नागरिक का नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 4 व 5 नवम्बर को अपने-2 मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची( वोटर लिस्ट) में अपने नाम की जांच कर लें। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो तो निर्धारित फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा ले ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में वह अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह सके।

  • अचानक 2000 रुपये के नोट बदलने वालों की लगी लंबी कतारें

    नई दिल्ली :  रिजर्व बैंक के ऑफिस के सामने हालिया कुछ दिनों से हर रोज सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ये लोग 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए हर रोज रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर कतारें लगा रहे है। यह मामला ओडिशा के भुवनेश्वर का है। 2 हजार रुपये के नोट को बदलवाने के लिए अचानक उमड़ी भीड़ से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। भीड़ की रिपोर्ट सामने आने के बाद एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हर रोज बदले जा रहे अरबों के नोट

     एक रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक का भुवनेश्वर स्थित ऑफिस पिछले 3 दिनों से भारी भीड़ का गवाह बन रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल डाइरेक्टर ने बताया कि हर रोज करीब 700 लोग 2000 रुपये के नोट को बदलवाने के लिए आ रहे है। उनकी मानें तो रिजर्व बैंक के ओडिशा ऑफिस ने इस दौरान हर रोज एक से डेढ़ अरब रुपये की वैल्यू के 2000 के नोटों को बदला है।

    इन एजेंसियों ने शुरू की जांच

     रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई दफ्तर के आगे अचानक सैकड़ों लोगों के जमा होने और 2000 रुपये के नोटों को बदलवाने की खबर सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो ईडी और ईओडब्ल्यू यानी इकोनॉमिक ऑफेन्स विंग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरबीआई रीजनल डाइरेक्टर का कहना है कि अगर जांच एजेंसियों व अधिकारियों को किसी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी तो रिजर्व बैंक उन्हें मुहैया कराएगा।

  • पंजाबः 6 घंटे में सुलझी फौजी के क’त्ल की गुत्थी, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस ने फौजी की हत्या की गुत्थी को महज 6 घंटे में सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 तेजधार हथियार और एक कार बरामद की है। दरअसल, शादी समारोह के दौरान किसी बात पर दुश्मनी के चलते आरोपियों ने फौजी मलकीत सिंह पर हमला कर हत्या कर दी थी।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लुधियाना एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि मृतक मलकीत सिंह एक फौजी था और छुट्टी पर घर आया था। मृतक की पत्नी अमनदीप कौर ने बताया कि 1 नवंबर को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ लुधियाना के गांव फूलांवाल में अपने भाई के बेटे की शादी में आए थे। इसी दौरान डीजे पर डांस करते समय फौजी की आरोपियों से झड़प हो गई थी। जिस पर आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। करीब आधे घंटे बाद उसके पति के मोबाइल पर फोन आया और वह बात करते हुए घर से बाहर चला गया, जहां आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

  • जालंधरः अब इस वार्ड में मिला 25 रुपए किलो प्याज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अभी महंगे टमाटर के बोझ से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि प्याज की कीमत ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया। नवरात्र खत्म होने के साथ ही प्याज की कीमत अचानक आसमान छूने लगी। एक सप्ताह पहले जहां प्याज की कीमत 20 से 25 रुपये किलो थी, वहीं अब इसकी कीमत 70 रुपये हो गई है। यानी तीन गुना की वृद्धि हुई है। हाल ही में मकसूदां की सब्जी में एक दुकादार द्वारा आधार कार्ड पर 25 रुपए किलो के हिसाब से प्याज 4 किलों बांटा गया था। वहीं आज वार्ड नंबर 69 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पीपल वाली गली में आधार कार्ड दिखाकर लोगों में 25 रुपए किलो के हिसाब से प्याज बांटा गया। बताया जा रहा है कि यहां पर प्रत्येक व्यक्ति को 4 किलो प्याज दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार चलाई की इस स्कीम का लगभग 200 लोगों ने लाभ लिया।

    वहीं प्याज की बढ़ रही कीमतों को लेकर लोगों का कहना है कि लंबे वक्त तक टमाटर के बढ़े दामों की वजह से घर का बजट बिगड़ा रहा, तो अब प्याज की महंगाई रुलाने लगी है। प्याज की कीमत में आई इस तेजी की वजह से घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि इस बार नासिक से आने वाली प्याज की फसल पानी में बर्बाद हो गई है। जिसके कारण वहां से प्याज का आगमन नहीं हुआ है। यही वजह है कि लोकल प्याज की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बाजार में प्याज की कमी है, जिसका असर उसके दाम पर पड़ रहा है। विक्रेताओं ने बताया कि नवंबर-दिसंबर तक बाजार में नया माल आ जाएगा। नए माल के आने तक प्याज की कीमत कम होने की उम्मीद नहीं है।

  • पंजाब : पुलिस ने अवैध हथियार सहित 3 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा :  सीआईए स्टाफ महिना की ओर से लिंक रोड गांव चुगावा से 3 आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र ठाना सिंह गांव बुध सिंह वाला, बलजीत सिंह पुत्र लश्कर सिंह नूरपुर हकीमा और मनजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह गांव दाता के तौर पर हुई है। आरोपियों से 5 पिस्टल 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। इस मौके पर एसएसपीजे एलन चेलियन ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर लिंक रोड चुगवा में सीआईए स्टाफ महिना की ओर से नाकाबंदी की गई थी।

    इसी दौरान मोटर साइकिल PB-46 H-4073 को रोककर तलाशी ली तो दोनों आरोपियों के पास से 5 पिस्टल 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी ने कहा के कि इनके संबंध जग्गू भगवान पुरिया के साथ है। इनमें से मनिंदर सिंह पर पहले भी 1 मामला दर्ज है और मनजीत सिंह पर 5 मामलें दर्ज हैं। दोनों जमानत पर रिहा होकर आए है। बलजीत सिंह पर पहले कोई भी मामला दर्ज नही है। इनको रिमांड में लेकर आगे पूछताश की जाएगी।