Blog

  • इस शख्स का पुलिस नही काटती चालान, बिना हेलमेट पहने चलाता है बाइक

    इस शख्स का पुलिस नही काटती चालान, बिना हेलमेट पहने चलाता है बाइक

    नई दिल्ली : कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। जिसे पुलिस बिना चालान काटे ही छोड़ दे रही है। ये वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। ऐसा क्यों है, आगे हम इसके बारे में बताने जा रहे है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम जाकिर मेमन है, जो कई सालों से बिना हेलमेट बाइक चला रहे है। जबकि मोटर व्हीकल एक्ट 1998 के मुताबिक ये पनिसिबल ऑफेन्स है। हालांकि यहां वजह ही कुछ ऐसी है, कि इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता।  क्योंकि जाकिर के सिर का साइज किसी भी हेलमेट से बड़ा है। जिस पर कोई भी हेलमेट फिट नहीं होता। 

    खबर के मुताबिक जाकिर एक फल विक्रेता है। जो कई साल से बिना हेलमेट बाइक चला रहे है। जबसे उन्होंने अपनी पहली बाइक खरीदी थी। वीडियो में दिख रहा है, कि बिना हेलमेट बाइक चलता देख पुलिस उन्हें रोक लेती है और कई हेलमेट पहन कर ट्राई करवाती है। लेकिन उनके बड़े सिर पर कोई हेलमेट फिट नहीं होता, जिसके बाद बिना हेलमेट के बाद भी उन्हें बिना चालान थमाए ही छोड़ दिया गया।

     जाकिर मेमन की ये वीडियो वायरल होते ही लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। जिसमें कुछ लोग जाकिर के लिए चिंता भी जाहिर कर रहे है। हालांकि इस केस में बेहतर होगा, कि हेलमेट बनाने वाली कंपनियों से मेनन के लिए एक खास तौर पर हेलमेट बनाने की रिक्वेस्ट की जाये। ताकि मेनन भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ ही सुरक्षित राइडिंग कर सकें।

  • एक्ट्रेस की कार के भयानक एक्सिडेंट के बाद हवा में उछला ट्रक, कपल की मौत, वायरल हुआ दिल दहलाने वाला वीडियो

    एक्ट्रेस की कार के भयानक एक्सिडेंट के बाद हवा में उछला ट्रक, कपल की मौत, वायरल हुआ दिल दहलाने वाला वीडियो

    नई दिल्लीः शाहरुख खान की एक्ट्रेस गायत्री जोशी एक बड़े कार हादसे का शिकार हो गई हैं। फिल्म ‘स्वदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली गायत्री जोशी की कार हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें मिनी ट्रक हवा में उछाल मारती दिख रही है। हालांकि, इस भयानक हादसे में एक कपल की जान चली गई है। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार इटली में हादसे का शिकार हो गई। गायत्री हसबैंड विकास ओबेरॉय के साथ अपनी लेम्बोर्गिनी कार से जा रही थीं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दिल दहलाने वाला हादसा इटली के सार्डिनिया इलाके में हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी नजर आया है। जिस वक्त ये घटना हुई, पीछे चलने वाली एक कार से वीडियो शूट हो रहा था। इस वीडियो में सामने जा रही मिनी ट्रक के पीछे एक-एक करके लग्जरी गाड़ियां तेजी से चलती नजर आ रही हैं। गायत्री भी हसबैंड के साथ अपनी लैम्बोर्गिनी से जा रही थीं और उनके आगे-पीछे कुछ और लग्जरी कारें एक-दूसरे के चेज़ करने की होड़ में दिखाई दे रही हैं। अचानक देखते ही देखते ओवरटेक के दौरान उनकी लैम्बोर्गिनी कार फरारी को टक्कर मारती है और ट्रक सड़क के ऊपर हवा में उछाल मारता दिख रहा रहा है।

    इसके बाद मिनी ट्रक पलट गई और फरारी कार में भी आग लग गई, जिससे उस कार में बैठे स्विस कपल की घटना पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गायत्री और उनके हसबैंड ठीक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में गायत्री ने कहा- विकास और मैं इटली में हैं, हम यहां एक दुर्घटना का शिकार हो गए लेकिन भगवान की कृपा से हमलोग बिल्कुल ठीक हैं। बता दें कि गायत्री जोशी ने साल 2004 में फिल्म ‘स्वदेस’ से फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी थी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आई थीं एक्ट्रेस। हालांकि उन्होंने इसी फिल्म के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली और ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय से शादी रचा ली।

  • बड़ी खबर: आज एडवोकेट विनोद घई दे सकते है इस्तीफा!

    बड़ी खबर: आज एडवोकेट विनोद घई दे सकते है इस्तीफा!

    चंडीगढ़ः पंजाब के एडवोकेट विनोद घई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विनोद घई किसी भी वक्त बदला जा सकता है। ऐसी भी अटकलें हैं कि वह आज इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि सरकार उनकी कार्य प्रणाली से खुश नहीं है। खासकर जिस तरह से सरकार पंचायतों को भंग करने के मामले में उलझी थी, उसे देखते हुए सरकार अब उन्हें हटाने का फैंसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ही नए एडवोकेट की तलाश शुरू कर दी गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की थी। एजी विनोद घई ने कई मामलों में सरकार को आड़े हाथों लिया है, लेकिन जब अगले ही दिन पंचायत और जिला कमेटियों को भंग करने के जारी आदेश को हाई कोर्ट में वापस ले लिया गया तो उन्होंने विपक्षी दलों को सरकार पर हमला करने के लिए एक बड़ा मुद्दा सौंप दिया।

    हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंचायतों के विघटन के मुद्दे पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीके तिवारी और निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा को निलंबित कर दिया है, लेकिन सरकार की इस कार्रवाई को भी एकतरफा माना गया। अधिकारियों का कहना है कि केस को कानूनी तौर पर निपटाने की सलाह महाधिवक्ता को देनी होती है, लेकिन जिस तरह से बिना लड़ाई के केस सरेंडर किया गया है, उससे सरकार में काफी किरकिरी हुई। अधिकारियों का मानना ​​था कि इस केस को लड़ने के लिए अकाली सरकार में कार्यरत एजी रहे अशोक अग्रवाल की सेवाएं ली गईं। केस वापसी के तुरंत बाद जिस तरह से सरकारी फाइल की नोटिंग लीक हुई, उससे सरकार की काफी बदनामी हुई। इस नोटिंग में पंचायतों को भंग करने के फैसले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी हस्ताक्षर थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਵਤਕਰ ਮਿਲਣੀ ਤਹਿਤ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜੈਤੋ ਅਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ‘ਚ ਮਨਤਾਰ ਬਰਾੜ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਖੁਲ੍ਹਕੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ। ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਲਈ ਵਰਕਰ ਕੀ ਚਾਹੁੰਦੇ ਨੇ ਇਕ-ਇਕ ਦੇ ਵਿਚਾਰ ਸੁਣੇ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਵਰਕਰ ਮਿਲਣੀ ਦੌਰਾਨ ਮੀਡੀਆ ਤੋਂ ਦੂਰੀ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਤੰਜ ਕਸਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਝੂਠ ਤੇ ਝੂਠ ਕਿੰਨਾ ਕੁ ਝੂਠ ਬੋਲੋਗੇ। ਝੂਠੇ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰਾਂ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁਮਰਾਹ ਕਰਦੇ ਫਿਰਦੇ ਆ, ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਸਾਬ ਮੈਂ ਪਿੰਡਾਂ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ‘ਚ ਘੁੰਮ ਰਿਹਾ। ਇੱਕ ਵੀ ਵੋਟ ਨਹੀਂ ਪੈਣੀ ਤੁਹਾਨੂੰ, ਜਿਹੋ ਜਿਹੇ ਹਲਾਤ ਤੁਸੀਂ ਬਨਾਤੀ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਚ ਜਿਹੋ ਜਿਹੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਬਣਾਤੀ, ਮੈਨੂੰ ਲਗਦਾ ਲੋਕ ਸ਼ਰਮ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦੇ ਆ ਕੇ ਇਹ ਸਾਡਾ ਚੀਫ ਮਨਿਸਟਰ ਹੈ, ਅਜਿਹੀ ਸਰਕਾਰ, ਅਜਿਹੀ ਪਾਰਟੀ, ਅਜਿਹੀ ਤੁਹਾਡੀ ਅਗਵਾਈ ਲੋਕੀ ਪਛਤਾ ਰਹੇ ਆ ਪੰਜਾਬ ਚ।

  • पुल से गिरने के बाद बस को लगी आग, 2 बच्चों समेत 21 की मौत, देखें वीडियो

    पुल से गिरने के बाद बस को लगी आग, 2 बच्चों समेत 21 की मौत, देखें वीडियो

    वेनिस: इटली के वेनिस में पर्यटकों से भरी एक बस पुल से नीचे गिर गई। बस के नीचे गिरने के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार पर्यटकों को कैंप ग्राउंड ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बस उत्तरी इटली में वेनिस के पास हादसे की शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को हुए बस हादसे में 18 लोग घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अधिकारियों के मुताबिक, मेस्त्रे जिले में जा रही बस अचानक सड़क से उतर गई और अनियंत्रित होकर रेलवे लाइनों के करीब गिर गई। फिलहाल, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। वेनिस शहर के पार्षद रेनाटो बोरासो ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस ड्राइवर 40 साल का शख्स बीमार था। आशंका जताई जा रही है कि बीमार होने की वजह से वो बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे में बस के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। बोरासो ने स्काई इटालिया टेलीविजन को बताया कि बस में 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 21 की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे बस पुल से करीब 50 फीट नीचे गिर गई। बस के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई।

    जानकारी के मुताबिक, बस में सवार पर्यटकों में से पांच यूक्रेनियन थे और एक जर्मन था। वहीं, फ्रांस और क्रोएशिया के यात्री भी बस में सवार थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे की शिकार बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने कई शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बता दें कि पिछले कुछ साल में इटली में कई भयानक बस हादसे हुए हैं। इससे पहले 2017 में, हंगरी के छात्रों को ले जा रही एक बस में सवार 16 लोगों की उत्तरी शहर वेरोना के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि 2013 में दक्षिणी इटली में एक बस के पुल से गिर जाने से 40 लोगों की मौत हो गई थी।

  • भयानक सड़क हादसे में 8 की मौत, कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा मिला जिंदा, देखें वीडियो

    भयानक सड़क हादसे में 8 की मौत, कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा मिला जिंदा, देखें वीडियो

    फूलपुरः वाराणसी में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में सिर्फ 3 साल के बच्चा बचा है। मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फूलपुर के करखियांव में सुबह 4.30 बजे ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। पीलीभीत से ये परिवार दर्शन-पूजन के सिलसिले में वाराणसी आया था। दर्शन कर लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसा है। बताया जा रहा है कि ये सभी वाराणसी के बाद जौनपुर जा रहे थे।

    मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। ऐसा बताया जा रहा है कि मौके पर सभी ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतकों के घर वालों को सूचना दी है। मृतकों में पीलीभीत के थाना पूरनपुर स्थित रुद्रपुर निवासी विपिन यादव और इनकी मां गंगा यादव हैं। रुद्रपुर के ही महेंद्र वर्मा और इनकी पत्नी चंद्रकली की भी मौत हुई है। वहीं, पूरनपुर के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव ने भी दम तोड़ा है। अन्य मृतकों की शिनाख्त भी थोड़ी देर में स्पष्ट हो जाएगी।

    कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है कि शव उसी में फंसे रह गए। आसपास के गांव के लोग पहुंचे तो शव निकालने की कोशिश की। आसानी से शव नहीं निकल पाए। कुछ लोगों के शव कार की डिक्गी की साइट से निकाले गए तो आगे और बीच में बैठे लोगों के शव कार के पार्ट्स काट कर निकालने पड़े। लोहे की राड से दरवाजे को तोड़ा गया। फिर जाकर कार सवार सभी नौ लोगों को निकाला गया। आठ की मौके पर ही मौत हो गई थी, एक बच्चा घायल है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे पर CM योगी ने शोक जताया है। योगी आदित्यनाथ ऑफिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर यह जानकारी दी गई है। लिखा- CM योगी ने जनपद वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के अच्छे इलाज के लिए कहा है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में युवकों ने एंबुलेंस को रोका, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    पंजाबः सिविल अस्पताल में युवकों ने एंबुलेंस को रोका, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात सिविल अस्पताल की पार्किंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, देर रात शराब के नशे में 3 युवकों ने जमकर हंगामा किया। युवक अस्पताल के सामने अहाते से शराब पीकर आ रहे थे। जब अस्पताल की पार्किंग के कारिंदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे उससे मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वाले युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और गाली-गलौज करते रहे।

    इस दौरान एक युवक ने एंबुलेंस का रास्ता रोक उसके आगे लेट गया। हंगामे के सूचना पाकर अस्पताल चौकी इंचार्ज राजिंदर सिंह और थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ अमृतपाल शर्मा पुलिस बल सहित पहुंचे। इसके बाद हंगामा करने वाले युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। अहाते के मालिक सिमरन ने बताया कि अस्पताल में हंगामे से पहले एक युवक सड़क से दौड़ता हुआ उनकी दुकान के बाहर आया। उसके कपड़ों पर खून लगा था। उस युवक के पीछे 2 अन्य युवक उसका पीछा करते हुए भागते आए। दुकान में मौजूद कर्मचारी के साथ वह बदसलूकी करने लगे।

    उन्हें अहाते के बाहर हुल्लड़बाजी करने से रोका तो उन्होंने चाकू से वार कर दिया जो उसके हाथ पर लगा। उस युवक को वह सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे कि इतने में उसके दो अन्य साथियों ने भी सिविल अस्पताल में हंगामा करने लगे। युवकों ने उनके कर्मचारी से भी अस्पताल में मारपीट की। सिविल अस्पताल चौकी इंचार्ज राजिंदर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में किसी भी शरारती व्यक्ति को हंगामा नहीं करने देंगे।

  • बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता, देखें वीडियो

    बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। सेना के 23 जवान लापता होने की खबर है। बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगतम पहुंचे और यहां उन्होंने स्थिति का का जायजा लिया। प्रशासन ने आसपास लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हादसे में घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए है। तलाशी अभियान जारी है।

    सेना के वाहन भी डूबे

    चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए। सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने बताया सरकारी तंत्र को लगाकर लोगों की जान बचाई जा रही है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना है जिन्हें ढूंढने की कोशिश चल रही है। 

  • पंजाबः टला हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, देखें वीडियो

    पंजाबः टला हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, देखें वीडियो

    लुधियानाः मुल्लांपुर रेलवे स्टेशन के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हादसा होने से टल गया। दरअसल, देर रात मुल्लांपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। लोको पायलट ने तुरंत मालगाड़ी को रोक दिया और रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ART (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) टीम के अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने के काम में जुटे रहे।

    बताया गया है कि रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ही रेलवे ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। मालगाड़ी लोहे के गार्डर भरकर वहां जा रही थी। कांटा बदलते समय डिब्बे पटरी से उतर गए। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन हूटर बजने से एकदम अधिकारी सतर्क हो गए। ART (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद फिरोजपुर की ओर जाना वाली ट्रेन बाधित हुई। मौके पर क्रेन मंगवाकर मालगाड़ी पर लदे लोहे के गार्डर आदि को अनलोड किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के पहियों को पटरी पर चढ़ाया गया।

    रेलवे अधिकारी मालगाड़ी के डिरेल होने के कारणों की जांच कर रहे है। उच्चाधिकारियों इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर डिवीजन अधिकारियों को सौंपेगे। सूचना पर SP बलराम राणा भी पुलिसबल के साथ पहुंचे। घटनास्थल वाली जगह को GRP ने पूरी तरह से पुलिस ने सील कर दिया। ट्रेन के आसपास एकत्र हो रहे लोगों को भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा। एसपी बलराम राणा ने बताया कि जैसे ही उन्हें मालगाड़ी डिरेल होने की सूचना मिली तो वह तुरंत खुद मौका देखने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचे है। कुछ डिब्बे जरूर पटरी से नीचे आए है। फिलहाल किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • बाजार में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो वायरल

    बाजार में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो वायरल

    जयपुर : राजस्थान के जयपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स कार के ऊपर चढ़ गया और नोटों की बारिश करने लगा। यह देख रुपए लूटने के लिए सड़क पर लोगों के बीच होड़ लग गई। ट्रैफिक जाम हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह घटना कथित तौर पर जयपुर के मालवीय नगर में गौरव टॉवर के पास हुई। पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लिया है। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने रुपए हवा में उड़ाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी फिलहाल उस व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। युवक ने 10-20 रुपए के नोट हवा में उड़ाए थे।

    वह नेटफ्लिक्स वेब सीरीज मनी से प्रेरित था। वायरल वीडियो में युवक ने लाल कपड़े पहन रखे है। वह नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘मनी हीस्ट’ के पात्रों जैसी ड्रेस पहने हुए है। मनी हीस्ट एलेक्स पिना द्वारा बनाई गई एक स्पेनिश डकैती पर आधारित है। युवक ने उसी तर्ज पर कार की छत पर खड़े होकर अपनी पहचान छुपाने के लिए मास्क पहना था और आसपास खड़े लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उसे नोट उड़ाए।

    नोटों को लूटने की कोशिश में बढ़ती भीड़ ने हर किसी को चकित कर दिया। युवक की इस हरकत से ट्रैफिक जाम लग गया। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने खुलासा किया कि ऐसा उसने मनोरंजन के लिए किया। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि युवक की शिनाख्त कर ली गई है। वह अपनी पिता की गाड़ी लेकर आया था और नोट उड़ा रहा था। युवक को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पकड़ा है। जांच की जा रही है कि नोट नकली थे या असली? युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।