Blog
-

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत दिलाई शपथ
पंचायत भवन परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रहे बतौर मुख्यातिथि मौजूदऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदन सिंह सुक्खू ने नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत वर्चुअल माध्यम से आज शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम का ऊना के पंचायत भवन परिसर में भी सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ही ऊना में नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए संगठित तौर पर नशे के खिलाफ जन जागरूकता लाना है।उन्होंने कहा कि इस बार नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का थीम “लोग पहले”- कलंक और भेदभाव से रोके, रोकथाम को मजबूत करना को केंद्र में रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित व्यक्ति के प्रति लोगों व समाज़ को भी अपनी सोच को बदलना होगा ताकि नशे की आदत से पीड़ित व्यक्ति को इस दलदल से बाहर निकाला जा सके।उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का काम एक संगठित अपराध है तथा इसके लिए राष्ट्र विरोधी ताकतें धन उपलब्ध करवा रही हैं। नशे की लत से हमारे युवाओं को पहले आदत डलवाई जाती है फिर वे इस बीमारी का शिकर होकर मानसिक, शारीरिक व सामाजिक तौर पर कमज़ोर होते हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति का परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशे की आदत घर और समाज़ से ही विकसित होती है जो बाद में एक विकराल रूप धारण कर व्यक्ति को नष्ट कर देती है। उन्होंने अभिभावाकों से बच्चों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने पर बल दिया ताकि कोई असमाजिक तत्व हमारी युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में न धकेल सके।उपायुक्त ने नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए बहु आयामी तरीके अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही विभिन्न विभागों एवं समाज़ को मिलकर नशा मुक्त अभियान जैसे प्रयासों को सफल बनाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।इस मौके पर जिला ऊना में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान को लेकर गैर सरकारी संस्था गुंजन के प्रतिनिधियों ने भी अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान नशे की लते से छुटकारा पाने वाले युवा ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा नशे की स्थिति में समाज के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक होने वाले नकारात्मक प्रभावों बारे भी बताया।इस अवसर पर आईआईसीटी के विद्यार्थी सचिन शर्मा, आंचल तथा सिमरन धीमान ने नशे के सामाजिक बुराई पर अपने विचार भी रखे। उपायुक्त ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्हित प्रदान कर पुरस्कृत किया।नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत जिला ऊना को मिला आवार्डनशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत अभियान को बेहतरीन ढंग से क्रियान्वित करने के लिए जिला ऊना को आज प्रदेश स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला ऊना को पुरस्कृत किया। उपायुक्त ने यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों के साथ-साथ समस्त जिलावासियों को बधाई दी है तथा उम्मीद व्यक्त की कि जिला प्रशासन के नशा मुक्त ऊना अभियान को क्रियान्वित करने में भी अपना सहायोग प्रदान करेंगे।इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा, सीएमओ ऊना संजीव वर्मा, डीपीओ सतनाम सिंह, सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल, तहसील कल्याण अधिकारी चमन लाल, जतिन्द्र कुमार व विवेक कुमार, गुंजन संस्था की ओर से विजय, आईआईसीटी संस्थान के विद्यार्थी व विभिन्न विभागों केे अधिकारी व कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

परिवहन निगम की देनदारी समयबद्ध तरीके से निपटाने का करेंगे हर संभव प्रयास: मुकेश अग्निहोत्री
3 फीसदी महंगाई भत्ता और एक्स ग्रेशिया लाभ में बढ़ौतरी के आदेश किए जारी, करीब 15 हजार कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा लाभउपमुख्यमंत्री ने कहा- निगम के निदेशक मंडल के निर्णयों पर लगाई गई मुहरऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम की लंबित देनदारियों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने निगम की वित्तीय हालात को सुधारने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि समय समय पर कर्मचारियों-पेंशनरों के देय लाभ जारी करने के लिए भी सरकार कृतसंकल्प है।उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने के निगम के निदेशक मंडल के फैसले को आज अधिसूचित किया गया है। इससे निगम के करीब 15 हजार कर्मचारी और पेंशनरों को लाभ मिलेगा। इस निर्णय से अब निगम के कर्मचारियों को 31 फीसदी से बजाए 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। भत्ता 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निदेशक मंडल के एक्स ग्रेशिया लाभ में बढ़ौतरी किए जाने के फैसले पर भी आज आदेश जारी किया गया है। इसके तहत पूर्व में निगम के नियमित कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर न्यूनतम लाभ 35 हजार से बढ़ाकर 55 हजार रुपए और अधिकतम 1 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए किया गया है। इसी तरह अनुबंध कर्मचारी के लिए यह लाभ न्यूनतम 20 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपए और अधिकतम लाभ 75 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में गठित पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल के निर्णयों को सिरे चढ़ाने के लिए निगम प्रयासरत है। निदेशक मंडल के निर्णयों के अनुसार पथ परिवहन निगम आय के साधन जुटाने और विभिन्न निर्णयों को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्रवाई कर रहा है। -

नशे के खिलाफ हरोली में आयोजित होने वाली ब्रिस्क वाॅक में शामिल होंगे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
ऊना/सुशील पंडित: राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल 27 जून मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत हरोली से कांगड़ ग्राउंड तक नशे के खिलाफ आयोजित होने वाले ब्रिस्क वाॅक में शामिल होंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 26 जून को सायं 7.40 पर ऊना पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 27 जून को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे के उपरांत राज्यपाल सायं 3 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। -

जालंधरः हेरोइन और नशीली गोलियों सहित दो गिरफ़्तार
जालंधरः देहात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नशे पर नकेल कसते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से 40 ग्राम हेरोइन और 85 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह निवासी लल्ला कला और निर्मलजीत सिंह उर्फ निमा निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। थाना लांबड़ा की टीम के प्रभारी अमर सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाखला नहर की पुली की तरफ से चोगामा की जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक उनकी टीम को देखकर घबरा गया और पीछे भागते समय नीचे गिर गया। उसी दौरान एएसआई मनजिंदर सिंह ने अपनी टीम सहित रोक कर आरोपी हरमनप्रीत की तलाशी ली। तालाशी दौरान उसके कब्ज़े 85 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिफाल एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह थाना फिल्लौर की टीम ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान निर्मलजीत सिंह उर्फ निमा निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी निर्मलजीत लुक छुपकर हेरोइन की सप्लाई करता था। जिसे पकड़ने के लिए उन्हें उन्होंने अपनी टीम तैयार कर उसे दबोच कर उसके क़ब्ज़े 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि यह हेरोइन की सप्लाई कहा से लेकर आता था।
-

पंजाबः विधायक ने रिश्वत लेते बिजली कर्मी को किया काबू, देखें वीडियो
फरीदकोटः जैतो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बिजली मुलाजिम को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जैतो के विधायक अमोलक सिंह ने खुद कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मुलाजिम ने रिश्वत ट्रांसफार्मर रखने के लिए मांगे थे। मुलाजिम ने ट्रांसफार्मर रखने के लिए 20 हजार रुपए मांगे थे लेकिन 14 हजार में बात बनी। विधायक अमोलक सिंह ने पीड़ित की ओर से रिश्वत के तौर पर देने वाले नोटों के नंबर नोट कर लिए थे। जब पीड़ित उसे रिश्वत देने के लिए पहुंचा तो मुलाजिम को रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया। पकड़े हुए पैसों के जब नंबर मिलाए गए तो वह सही पाए गए।
-

जालंधरः सुनियारा बाजार में गहने बेचता चोर काबू, देखें Live
जालंधरः महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुनियाना बाजार में गहने बेचने आया चोर को लोगों ने काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए सौरव ज्वैलर के गौरव ने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति आया था। जो उसके पास गहने रखकर गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने उससे 29 हजार के गहने लेकर उसका वाउचर बनाया हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस से पता चला कि उक्त व्यक्ति ने चोरी के गहने बेचे है। जिसके बाद आज उक्त व्यक्ति फिर उनके पास आया। इस दौरान उन्होंने मार्किट के प्रधान हरजीत को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।
उन्होंने कहा कि आज उक्त व्यक्ति चांदी के गहने बेचने आया था। दुकान मालिक उनसे यह कहकर गहने बेचकर गया था कि उसकी मां का ईलाज चल रहा है। जिसके चलते वह घर के गहने बेचने आया है। लेकिन इस बात जब उन्हें पता तब चला कि उक्त व्यक्ति उनकी दुकान पर चोरी के गहने बेचकर गया था। दुकान मालिक ने कहा कि उन्हें भी अब पता चला है कि रोहित नामक व्यक्ति ने यह कहा कि वह दुकान में चोरी के गहने बेचकर गया था। आज भी उक्त व्यक्ति चांदी की पंजेब का जोड़ा बेचने के लिए आय़ा था। इस दौरान दुकान मालिन ने मार्किट प्रधान और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उक्त चोर को काबू कर थाने ले गई

-

जालंधरः मार्केट में हेल्थकेयर पेशेवरों व पोषण विशेषज्ञ की बढ़ती मांग
जालंधरः मेडिकल साइंस के विद्यार्थियों के लिए आशाजनक करियर तैयार करने के मिशन के साथ इनोसेंट हार्ट्स मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हेल्थकेयर और न्यूट्रिशन के क्षेत्र में कई कोर्स प्रदान कर रहा है। महामारी के बाद इन स्नातक कोर्सेज की भारी माँग है।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि हाल के वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ प्रमुख फोकस बन गई हैं। हम सभी जानते हैं कि पोषण बीमारियों की रोकथाम व जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को सीमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ और सुखी जीवन जीने के लिए आधुनिक पोषण, आहार संबंधी व देखभाल संबंधी अपेक्षित ज्ञान को आत्मसात करना अनिवार्य हो गया है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग भोजन व सब्जियों में विटामिन व खनिजों की मात्रा के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। हमने 2015 में मेडिकल साइंस विभाग शुरू किया था और तब से सैकड़ों छात्रों को विभिन्न प्रसिद्ध अस्पतालों और हेल्थकेयर सेन्टर्स में प्लेस करवाया गया है। हमारा मेडिकल साइंस विभाग छात्रों को पहले दिन से ही विशेष व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर रहा है। हमने विद्यार्थियों को रेडी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स बनाने के लिए अस्पतालों व प्रसिद्ध प्रयोगशालाओं के साथ कई MOUs हस्ताक्षर किए हैं।
स्कूल ऑफ मेडिकल लैब साइंसेज में यहाँ बी.एससी., एम.एल.एस, बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी व बी. एससी. (एच) पोषण व आहार विज्ञान कोर्स छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। 2023 सत्र के लिए इन कोर्सेज में सीट बुकिंग अभी प्रगति पर है और प्रवेश पूरी तरह से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हैं।
मेडिकल साइंस और माइक्रोबायोलॉजी का दायरा फार्मेसी, क्लिनिकल रिसर्च, डेयरी उद्योग, जल उद्योग और रासायनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देखा गया है। दूसरी ओर बी.एससी. (H) पोषण व आहार विज्ञान कोर्सेज में स्वास्थ्य देखभाल सलाहकार, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, खाद्य विनिर्माण उद्योगों, समुदाय और सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों, खेलों और सरकारी एजेंसियों के क्षेत्र में विशाल स्कोप है।
बीएससी पोषण और आहार विज्ञान पाठ्यक्रम विशेष रूप से भोजन, विज्ञान और चिकित्सा में गहरी रुचि रखने वाले छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक रजिस्टर्ड डाइटिशियन के रूप में बीमारी को रोकने और इलाज करने में मदद करने के लिए अपने ज्ञान का उपयोग करना चाहते हैं। इस कोर्स को छात्रों के लिए उपयोगी बनाने के लिए हमने एक जर्मन अनुभवी फैकल्टी शेफ गगनदीप हंपल को अपनी टीम में जोड़ा है।
शेफ गगनदीप हंपल ने कहा कि इन सभी कोर्सेज की विदेशों में भी भारी माँग है। इस तरह से जो विद्यार्थी विदेशों में सेटल होना चाहते हैं, वे इन कोर्सेज का चयन कर सकते हैं। -

पंजाबः 2 कारें की भीष्ण टक्कर में बच्ची सहित 3 घायल
अबोहर: शहर में कंधवाला रोड बाइपास पर आज दोपहर को 2 कारों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे एक कार में सवार पति-पत्नी सहित उसकी बेटी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन बच्ची की हालत को नाजुक देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ढाणी चिराग निवासी भजन लाल अपनी पत्नी सीमा और 6 वर्षीय बेटी जिया के साथ कार में सवार होकर कंधवाला अमरकोट से वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे। जब वे ढाणी विशेषरनाथ के बाइपास पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें वे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने तुरंत उन्हें डैमेज कार से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को फरीदकोट रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे उपचार के लिए श्रीगंगानगर ले गए।
-

पंजाबः सीएम मान ने SGPC के अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- कबूतर के आंख बंद करने से बिल्ली भागती नहीं
चंडीगढ़ः सीएम मान ने ट्वीट कर एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी पर निशाना साधाते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल के “मुख्य प्रवक्ता” श्री हरजिंदर सिंह धामी जी, क्या आज की बैठक में सभी के लिए पवित्र गुरबाणी के मुफ्त प्रसारण के बारे में कोई चर्चा हुई या फिर मुझे गालियां निकाल कर प्रस्ताव पारित करके बैठक समाप्त कर दी गई? कबूतर की आँख बंद कर लेने से बिल्ली भागती नहीं हैं। बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 20 जून को विधानसभा में पारित सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। एसजीपीसी के जनरल हाउस की सोमवार को तेजा सिंह समुंद्री हॉल में हुई एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया।

वहीं विधानसभा में पास किए गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल के खिलाफ एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के बयान के बाद ‘आप’ ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस की है। इस दौरान एसजीपीसी के प्रधान पर तीखा हमला करते हुए ‘आप’ के मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि गुरबाणी हर घर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी प्रधान एक परिवार की गुलामी छोड़ दें और एक परिवार के लिए पंथ को दाव पर न लगाए। एसजीपीसी एक परिवार की कठपुतली की तरह काम कर रही हैं। इस दौरान ‘आप’ ने यह भी कहा कि एक परिवार के चैनल से गुरबाणी हटाना पंथ के लिए कैसा खतरा है? इस दौरान ‘आप’ ने कहा कि जब पंजाब सरकार को चुना गया था तो क्या इस दौरान सिखों ने वोटिंग नहीं की थी, फिर सिखों पर हमला कैसे कर सकते हैं। धामी के एसजीसीपी को हथियाने के बयान पर मलविंदर कंग ने कहा कि पंजाब सरकार किसी पर कोई कब्जा नहीं कर रही है।
-

पंजाबः तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़ः पंजाब में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि मानसून हरियाणा के यमुनानगर व अंबाला में दस्तक दे चुका है। अब अगले 48 घंटों के अंदर मानसून पूरे पंजाब व हरियाणा को कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। सोमवार को तेज गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
मंगलवार व बुधवार को भी तेज आंधी तूफान के साथ कईं हिस्सों में भारी बारिश होगी। 29 जून को गरज के साथ कुछ हिस्सों में बारिश होगी। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। पहले अनुमान था कि इस बार मानसून के आने में कुछ देरी हो सकती है। अचानक आए बदलाव के कारण परिस्थितियां मानसून की आमद को लेकर अनुकूल बन गई हैं। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि किसान फसलों में सिंचाई करने, कीटनाशक व खाद के प्रयोग को फिलहाल स्थगित कर दें। वहीं तेज बारिश के दौरान बाहर जाने से बचें। पेड़ों के नीचे शरण न लें। जलाशयों के पास न जाएं।