Blog

  • अरविंद केजरीवाल का आया बड़ा बयान, कहा- 1 दिन के लिए CBI-ED मुझे मिल जाए, आधी BJP जेल में होगी

    अरविंद केजरीवाल का आया बड़ा बयान, कहा- 1 दिन के लिए CBI-ED मुझे मिल जाए, आधी BJP जेल में होगी

    नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जांच एजेंसियां 24 घंटे के लिए उन्हें दे दी जाएं, बीजेपी के आधे नेता जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में हमने एमसीडी को 1 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। सारा खा गए, अगर थोड़ा खाना कम कर दें तो कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी। ये बहुत पैसा खाते हैं। सारी एजेंसी इनके पास हैं। मुझे 24 घंटे के लिए सीबीआई और ईडी दे दो आधी से ज्यादा बीजेपी जेल के अंदर होगी।

    एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गुजरात में घड़ी बनाने वाली कंपनी को इन्होंने पुल बनाने को दे दिया। दुनिया में ऐसा नहीं हुआ होगा। ये कहते हैं कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भ्रष्टाचारी हैं। 24 घंटे के लिए हमें सीबीआई और ईडी दे दो, फिर देखो। इनके पास जांच एजेंसियां हैं, हमारे ऊपर इतने केस किए, कुछ भी साबित कर पाए। मनीष ने शराब घोटाला कर दिया, 10 हजार करोड़ खा गया, कहां गए वो 10 हजार करोड़ रुपए। सब किया, छापे मारे कुछ नहीं निकला।

    वहीं तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियोज पर केजरीवाल ने कहा कि ये वीडियो कोर्ट में दिया गया, कोर्ट ने तो कोई ऑर्डर नहीं दिया। कोर्ट तय करेगा कि जेल में सत्येंद्र जैन को वीवीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। इसका मतलब है कि जो भी सुविधाएं उनको मिल रही हैं वो जेल मैनुअल के हिसाब के मिल रही हैं। वो रोटी खा रहा है तो कह रहे हैं कि रोटी क्यों खा रहा है। अमित शाह 2010 में जेल में रहे थे, वहां उनके लिए डिलक्स जेल बनाई गई थी। खाना बाहर से आता था। ये जब-जब जेल गए इन्होंने वीवीआईपी सेवाएं लीं, इन्हें लगता है कि सब लेते होंगे, हम नहीं लेते।

    मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि वो 5 साल में दिल्ली का कूड़ा साफ कर देंगे और 2025 तक यमुना साफ कर देंगे। 2025 के चुनाव में मैं यमुना में डुबकी लगाऊंगा। प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बहुत गंभीर प्रदूषण की समस्या है। प्रदूषण देश की समस्या है। केंद्र को इसका लीगल और टेक्नीकल समाधान निकालना चाहिए। दिल्ली में 5 साल में प्रदूषण कम हुआ है। इसे लेकर हम गंभीर है। कूड़े के पहाड़ भी ठीक हो जाएंगे, जब इंसान चांद पर चला गया तो ये तो कूड़े के पहाड़ हैं।

  • अमिताब बच्चन को लेकर आया HC का बड़ा फैसला

    अमिताब बच्चन को लेकर आया HC का बड़ा फैसला

    दिल्ली – सदी के महानायक और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने नाम, फोटो, आवाज़ और अन्य प्रतीकों के बिना उनसे अनुमति लिए इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आज अपने आदेश में कहा है कि अब भविष्य में बिना अमिताभ बच्चन की इजाजत के उनकी तस्वीरों, आवाज़ और अन्य प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं हो सकता, दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को यह ऑर्डर जारी कर दिया है।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में उनके आदेश का पालन करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। आज अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अमिताभ बच्चन की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कोर्ट में कहा कि मेरे क्लाइंट के पर्सनैलिटी राइट्स खराब किए जा रहे हैं. वह चाहते हैं कि उनके नाम, आवाज और पर्सनैलिटी का इस्तेमाल उनकी परमिशन के बिना नहीं होना चाहिए। बच्चन के वकील ने हाईकोर्ट में यह भी कहा कि कई बड़ी कंपनियां उनकी इजाजत के बिना उनके नाम, आवाज और पर्सनैलिटी का इस्तेमाल कर रही हैं, और यह सब काफी लंबे समय से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा िक ऐसी सभी गतिविधियों पर फौरन रोक लगाई जानी चाहिए।

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में Balbir Singh & Sons पर GST विभाग की दबिश

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में Balbir Singh & Sons पर GST विभाग की दबिश

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): फगवाड़ा गेट में जीएसटी विभाग की टीम ने सेनेटरी कारोबारी बलबीर सिंह एंड सनंज के दबिश दी है। जीएसटी विभाग की टीम द्वारा सेनेटरी कारोबारी में दबिश के मार्किट में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से सेनेटरी कारोबारी के रिकार्ड की चैकिंग की जा रही है। जीएसटी विभाग की टीम ने की गई कार्रवाई को लेकर अभी तक जानकारी नहीं दी है। 

  • पंजाबः गन कल्चर मामले में 10 साल के बच्चे पर मामला दर्ज

    पंजाबः गन कल्चर मामले में 10 साल के बच्चे पर मामला दर्ज

    मजीठाः जिले में गन कल्चर को लेकर 10 साल के बच्चे पर हथियार सहित सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    गौर हो कि गत दिवस अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने प्रेस की थी जिसमें उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे गन कल्चर को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया को उक्त बच्चे की फोटो को क्लोज करके दिखाया था। जिसमें सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में बच्चा गन हाथ में लिए खड़ा था। मामले पर कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने बच्चे पर मजीठा थाने में केस दर्ज कर लिया है। 

    बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयास किए जा रहे है। जिसके तहत पंजाब में गन कल्चर की सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो शेयर करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब: फर्जी पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर दीपक टीनू को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंजाब: फर्जी पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर दीपक टीनू को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    मोहाली: फर्जी पासपोर्ट मामले में स्टेट क्राइम थाने से रिमांड पर लिए जाने के बाद गैंगस्टर दीपक टीनू को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया।

    पुलिस को टीनू का कोर्ट से 4 दिनों का रिमांड मिला है। आज कोर्ट में फर्जी पास्पोर्ट को लेकर टीनू की सुनवाई में माननीय जज ने उसे 29 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े आढ़तिए से लाखों रुपए लूट कर फरार लुटेरे

    पंजाबः दिन-दिहाड़े आढ़तिए से लाखों रुपए लूट कर फरार लुटेरे

    घटना से गुस्साएं आढ़तियों ने बंद की दुकानें 

    बठिंडाः जिले में लूटपाट और चोरी के मामलों लगातार बढ़ रहे है। वहीं बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाड़े आढ़तिए की दुकान से लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए है। घटना बठिंडा के मौड़ मंडी की बताई जा रही है। जहां आढ़तिए की दुकान से सुबह दो नकाबपोश युवकों ने पांच लाख रुपए लेकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर दुकान पर बैठे बुजुर्ग ने नकाबपोशों का विरोध भी किया, लेकिन चोर ने बुजुर्ग को धक्का देकर लाखों रुपए ले गए।

    हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक नकाबपोश युवक बिना नंबर की आई20 कार में सवार होकर आए थे और 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद मौड़ मंडी के आढ़तियों ने विरोध करते हुए कारोबार बंद कर दिया और पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए है।

  • कपूरथलाः दो गन कल्चर मामलों में एक के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः दो गन कल्चर मामलों में एक के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर की पुलिस गन कल्चर के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। कपूरथला में दो अलग-अलग मामलों में युवकों द्वारा पिस्तौल दिखाने और प्रमोट करने की वीडियो आई सामने आई है। आईपीएस नवनीत सिंह बैंस के आदेशों पर गन कल्चर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक पर मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक सोशल मीडिया पर अपने दोस्तो के संग वीडियो डालकर गन कल्चर को प्रमोट कर रहा था। जिसके तहत उस पर कार्रवाई करते हुए मामला मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जानकारी के अनुसार उक्त युवक अभी पंजाब से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है युवक सुल्तानपुर लोधी के गांव फ़रीद सराय का सरपंच लखबीर सिंह है। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव की ओर गन कल्चर को लेकर सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए है।

  • CM  को युवाओं ने लिखी खून से चिठ्ठी, रखी यह मांग

    CM को युवाओं ने लिखी खून से चिठ्ठी, रखी यह मांग

    यूपी – यूपी के संभल जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए शहर के युवा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी मांग को पहुंचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। दरअसल शहर के युवा ओर व्यापारियों ने अपने खून से लिखे गए मांग पत्र के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रेलवे क्रासिंग पर जल्द से जल्द फ्लाई ओवर के निर्माण की मांग की है। 

    यहां संभल जिले के चन्दौसी की 36बी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर न होने की वजह से दिन में कई-कई घंटों तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहती है और लोगों को आवागमन के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर के लोग िपछले एक दशक से इस रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्हें वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी , शिक्षा मंत्री गुलाब देवी , जिले के सांसद शफी कुर्र रहमान बर्क समेत कई नेताओं का आश्वासन तो बहुत बार मिल चुका है लेकिन फ्लाईओवर का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है।

  • जालंधरः कांग्रेसी नेता का करीबी अमित शर्मा मोंटी आया विवादों में, सोशल मीडिया पर गन कल्चर फोटो वायरल

    जालंधरः कांग्रेसी नेता का करीबी अमित शर्मा मोंटी आया विवादों में, सोशल मीडिया पर गन कल्चर फोटो वायरल

    जालंधर/वरुणः गन कल्चर पर लगाई गई रोक के बावजूद शहर में कुछ लोग सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने के लिए फोटो और वीडियो शेयर कर रहे है। बीते दिन ही थाना लांबड़ा की पुलिस ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने की वीडियो के मामले में अभि बख्शी पर मामला दर्ज किया था। वहीं अब नार्थ से कांग्रेसी विधायक बावा हैनरी के करीबी अमित शर्मा मोंटी की सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वह गन कल्चर को प्रमोट कर रहे है।

    बीते तीन दिनों में पुलिस ने कुल्लड़ पिज्जा कप्लस, अभि बख्शी पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर चुकी है। जानकारी अनुसार मोंटी पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की कवायद जारी है। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव की ओर से गन कल्चर पर रोक लगाने के लिए सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश जारी किए है।

    इसी के तहत जालंधर पुलिस की ओर से गन कल्चर को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत बीते कुछ दिनों में 391 लाइसेंस गैर जरूरी पाए गए। इसके साथ ही समय पर हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले 438 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। 

  • चुनावों को लेकर राघव चड्ढा का बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या कहा

    चुनावों को लेकर राघव चड्ढा का बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या कहा

    गुजरात- मंच गुजरात के कार्यक्रम में आप नेता राघव चड्ढा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों में जनता बदलाव के लिए वोट करेगी। राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस सरेंडर कर चुकी है, आप अब रीजनल पार्टी नहीं रही है। गुजरात में कांग्रेस विकल्प नहीं है। कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। गुजरात में पंजाब जैसा चुनावी माहौल है। गुजरात की जनता परिवर्तन चाहती है।

    उन्हौंने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक समझ का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि चुनाव हिमाचल प्रदेश और गुजरात में है और वो भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु और केरल में कर रहे हैं। कांग्रेस कहती है कि भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी के खिलाफ निकाल रहे हैं। तमिलनाडु में इन्होंने 20-25 दिन लगा दिए। लेकिन तमिलनाडु में बीजेपी के एक भी सीट नहीं है। 30 दिन इन्होंने केरल में लगा दिए, वहां बीजेपी की कितनी सीटें हैं। कांग्रेस ने खुद को चुनाव लड़ने में नहीं सामाजिक कार्य में जुटी है। कांग्रेस अब राजनीतिक दल नहीं रहा है।