Blog

  • चंडीगढ़ में धू-धू कर जली शराब की फैक्टरी, हादसे में 4 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ में धू-धू कर जली शराब की फैक्टरी, हादसे में 4 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में वीरवार को शराब की फैक्टरी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह बत्रा ब्रुअरीज और डिस्टिलरीज के नाम से संचालित है। दोपहर करीब 2.37 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

    वहीं सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों के सहारे पहली मंजिल पर विंडो तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके साथ दमकल विभाग की एक टीम फैक्ट्री के निचले हिस्से से आग पर काबू पाने में लगी है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बताया कि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। लेकिन एक बार आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद इस तथ्य की गहनता से जांच की जाएगी। फिलहाल प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट समझ में आ रही है।

  • पंजाबः घरेलू विवाद सुलझाने गए ASI से की हाथापाई, फाड़ी वर्दी 

    पंजाबः घरेलू विवाद सुलझाने गए ASI से की हाथापाई, फाड़ी वर्दी 

    मोहालीः जिले के गांव घटौर से घरेलू विवाद सुलझाने गए एएसआई की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, पति-पत्नी के घरेलू विवाद में सुलह करवाने पहुंचे कुराली सदर थाने के एएसआई जसपाल सिंह की गुस्साए व्यक्ति ने वर्दी फाड़ दी और उससे हाथापाई कर उसे घायल कर दिया। हमला करने वाला व्यक्ति पूर्व फौजी है, जिसकी पहचान भगवंत सिंह के रूप में हुई है।

    भगवंत सिंह गांव घटौर का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भगवंत सिंह के खिलाफ सदर कुराली थाने में आइपीसी की धारा 353, 186, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। एएसआई ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने कुराली सदर थाने शिकायत दी थी कि उसका पति आर्मी से रिटायर्ड है और उससे काफी मारपीट करता है। पत्नी की शिकायत ड्यूटी पर तैनात एएसआई जसपाल सिंह महिला के पति भगवंत सिंह से सुलह करवाने घर पहुंचे थे।

    जब वह भगवंत सिंह को समझा रहे थे तो उसने एएसआई जसपाल सिंह पर गुस्से में आकर हमला कर दिया। हाथापाई करते हुए उसने एएसआई जसपाल सिंह की वर्दी फाड़ दी। इस हमले में एएसआई जसपाल सिंह घायल हो गया। जिसने मदद के लिए पुलिस थाने फोन कर अपनी टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद भगवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया और एएसआई को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

  • जालंधर में युवतियों के बाद अब युवक का हवाई फायर का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

    जालंधर में युवतियों के बाद अब युवक का हवाई फायर का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

    जालंधर,(वरुण/हर्ष): महानगर में लगातार युवक और युवतियों द्वारा हवाई फायर करने के मामले सामने आ रहे है। इसी महीने 4 अक्तूबर को बुलेट रानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके कुछ दिन बाद दीवाली वाले दिन एक और युवती का गोली चलाने का वीडियो वायरल हुआ। वहीं अब एक युवक का सड़क पर गोली चलाने का वीडियो वायरल हुआ है।

    बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो जालंधर का है। हवाई फायर करने वाले युवक का नाम गुरशेर खरबंदा है। जानकारी के मुताबिक युवक मॉडल टाउन स्थित स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और युवक के पिता प्रॉप्टी डीलर बावा नाम से मशहूर है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का फर्नीचर का शोरूम भी है।  जिसने युवक को अपनी रिवाल्वर से हवाई फायर करने के लिए दिया था। हैरानी की बात यह है कि इन सबके बावजूद पुलिस प्रशासन आंखे मूंद कर सोया हुआ है। 

  • 29  से होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    29 से होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    तमिलनाडु : मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इस बात की भविष्यवाणी की है कि 29 अक्टूबर से देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में निचले क्षोभमंडल के स्तर में उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ पूर्वोत्तर मानसून की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि एक चक्रवाती परिसंचरण वर्तमान में पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडल स्तरों में बना हुआ है।
    इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि निचले क्षोभमंडल स्तरों में एक ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक जाती है। आईएमडी ने कहा, ”उपरोक्त स्थितियों के कारण 29 और 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और केरल में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है।” मौसम विभाग ने कहा है, “30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है।” पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल का मेडिकल अफसर गिरफ्तार, कर रहा था हेरोइन सप्लाई 

    पंजाबः सेंट्रल जेल का मेडिकल अफसर गिरफ्तार, कर रहा था हेरोइन सप्लाई 

    अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने आज सेंट्रल जेल के मेडिकल अफसर को गिरफ्तार किया है। उक्त अफसर जेल में कैदियों को हेरोइन की पुड़िया सप्लाई करता था जिसके कब्जे से पुलिस ने दो पुड़िया भी रिकवर की है। पुलिस अधिकारियों ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल अफसर की पहचान डॉक्टर देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मेडिकल अफसर दविंदर सिंह को जेल प्रशासन ने एसटीएफ के हवाले कर दिया है। जेल प्रशासन ने ट्रैप लगाकर बीती रात दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।

  • पंजाब: तेज रफ्तार कार कहर, स्कूल की दीवार पर जा चढ़ी Swift, 3 घायल

    पंजाब: तेज रफ्तार कार कहर, स्कूल की दीवार पर जा चढ़ी Swift, 3 घायल

    मोगाः गांव मनुंके के बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्वीफट कार और रेहड़े की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में 3 कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सवार ने सामने से आ रहे रेहड़े वाले को बचाने की कोशिश की।

    इस दौरान कार पलट कर स्कूल की दीवार पर चढ़ गई। कार चालक ठीकरीवाल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और रेहड़ा चालक मानुंके गिल गांव का बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल कार सवारों का नजदीक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पुलिस को बाइक सवार युवकों को रोकना पड़ा भारी, कर दी बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल

    पुलिस को बाइक सवार युवकों को रोकना पड़ा भारी, कर दी बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल

    लखनऊ: राजधानी से सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार रात को ​गश्त के दौरान बाइक सवार 4 लड़कों को रोकना एक पुलिसकर्मी (दीवान) को महंगा पड़ गया। चारों लड़कों ने पहले दीवान से अभद्रता की, फिर दीवान को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल दीवान की तहरीर पर पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लड़कों की तलाश में जुटी है।

    हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। बताया जा रहा है कि पारा के सरोसा-भरोसा मोड़ पर दीवान श्रीकांत गश्त कर रहे थे। तभी एक बाइक पर 4 युवक शोर मचाते हुए जा रहे थे। दीवान ने उन्हें हाथ देकर रोका, तो युवक अभद्रता करने लगे। ​यही नहीं युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। चारों ने मिलकर दीवान की पिटाई शुरू कर दिया।

    इस बीच सड़क के दूसरी तरफ खड़ा युवक दौड़कर आया और बीच-बचाव किया। युवक मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकले। इस घटना का वीडियो राहगीर ने बना लिया। पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि मोहान चौकी में तैनात दीवान श्रीकांत को कुछ दबंगो द्वारा पीटा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीवान श्रीकांत की तहरीर के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः बर्तन बाजार में अज्ञात युवकों ने किया युवक पर बेसबैट से किया हमला, देखे वीडियो

    जालंधरः बर्तन बाजार में अज्ञात युवकों ने किया युवक पर बेसबैट से किया हमला, देखे वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में बुधवार रात को जालंधर के बर्तन बाजार में कुछ अज्ञात युवकों ने एक दुकान पर काम करने वाले लड़के पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने उसके सिर पर बेसबैट मार दिया। जिससे वह कंपनी जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान और रोहित पुत्र बनारसीदास निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है। रोहित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

    जानकारी देते हुए रोहित ने बताया कि वह बर्तन बाजार में एक दुकान पर काम करता है और अपनी दुकान से किसी अन्य दुकान पर कोई सामान लेने जा रहा था। इसी दौरन मुंह ढके हुए 4 से 5 युवक आए, जिनमें से एक ने उसे पकड़ लिया और बाकियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना दौरान एक ने उसके सिर पर बेसबैट मार दिया।

    पीड़ित रोहित ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और वह नहीं जानता कि वह लड़के कौन थे और उन्होंने उसे क्यों पीटा। देर रात तक सूचना मिलने पर एसीपी निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित सिविल अस्पताल में पीड़ित से मिलने पहुंचे और बनती सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े पठानकोट हाईवे पर कूड़े के ढेर में मिली व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

    जालंधरः दिन-दिहाड़े पठानकोट हाईवे पर कूड़े के ढेर में मिली व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

    जालंधर/वरुणः पठानकोट हाइवे पर गांव कानपुर के पास कूड़े के ढेर पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसका पता तब चला जब सुबह लोग टहल रहे थे। लोगों ने देखा कि कूड़े के ढेर पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मकसूदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कानपुर गांव से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार कई फीट दूर जाकर गिरा। लोगों ने कहा कि ऐसा लगता है कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पहले तो कार सवार ने खून से लथपथ साइकिल सवार को कार में डाला, लेकिन उसे मृत देखकर कूड़े में फेंक दिया और चला गया।

    लोगों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि साइकिल सवार को जानबूझकर कार सवारों ने टक्कर मारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना दौरान आरोपी की तस्वीरें वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। वहीं पुलिस की ओर से घटना स्थल के सामने लगे और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि कार चालकों का पता लगाया जा सके।

  • जालंधरः Batra Brothers ने निगम को दिया खुला चैलेंज, फिर शुरू किया 15 दुकानों का निर्माण 

    जालंधरः Batra Brothers ने निगम को दिया खुला चैलेंज, फिर शुरू किया 15 दुकानों का निर्माण 

    जालंधर/वरुणः महानगर के गोपाल नगर स्थित बतरा ब्रदर्स की ओर से निगम की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक सप्ताह पहले निगर निगम के अधिकारी एमटीपी नीरज भट्टी ने टीम के साथ मिलकर बतरा पैलेस के सामने बतरा ब्रदर्स की बन रही 15 दुकानों पर कार्रवाई की थी। लेकिन अब त्यौहारी सीजन दौरान सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाकर इन दुकानों के निर्माण का काम फिर से शुरू कर दिया गया। जिसके बाद अब फिर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने इन 15 दुकानों का निर्माण कार्य रुकवा दिया। 

    गौर हो कि बत्तरा ब्रदर्स पर निगम की ओर से पहली बार कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले भी निगम की ओर से बत्तरा ब्रदर्स की सांई रसोई पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान बत्तरा ब्रदर्स द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया था, जो शहर में कई महीनो तक चर्चा  का विषय बना रहा था। बता दें अब एक सप्ताह बाद निगम टीम ने फिर से दुकानों का निर्माण रुकवा दिया है, लेकिन इस कार्रवाई में निगम की टीम ने काफी देर कर दी।

    क्यों कि जब एक सप्ताह बाद निगम की टीम दोबारा निर्माण रुकवाने पहुंची पहुंची तो दुकानों का लेंटर डाल दिया गया था। गोपाल नगर में बनाई जा रही इन दुकानों के मालिक ने निगम के एक्शन को दरकिनार करते हुए दिवाली, विश्वकर्मा दिवस और उससे पहले शनिवार-रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए लेंटर डाल दिया। हैरानीजनक है कि निर्माण के लिए एक सड़क को तीन दिन बंद रखा गया। इसके लिए बकायदा बैरिकेडिंग की गई थी। उसके बाद निर्माण स्थल को हरे रंग के जाल के साथ कवर किया गया।